Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gonda271503

Gonda - गंदिगी के प्रबंध हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन

Jan 02, 2025 10:43:44
Katra, Uttar Pradesh

गुरुवार को ब्लॉक सभागार में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज टू के अंतर्गत ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायत में गंदिगी को लेकर ठोस प्रबंध हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया।कार्यशाला में जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन रमन सिंह ने कार्यशाला में जानकारी देते हुए कहा कि कूड़ा प्रबंधन हेतु हर गांव में आरआरसी सेंटर का निर्माण कराया गया है जिसमें गांवो के घरों एवं सार्वजनिक स्थानों से एकत्रित किए गए ठोस अपशिष्ट को हुए अलग-अलग कराकर निस्तारण किया जाना है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Nov 22, 2025 09:46:36
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत मिश्रौलिया बाबूराम न्याय पंचायत की खेल प्रतियोगिता शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा बहुता में आयोजित की गई।जिसमें परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में प्रतिभाग लिया। 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय सेखुई द्वितीय के आदित्य एवं बालिक वर्ग में ही प्राथमिक विद्यालय बेलवा बहुता की छात्रा महर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग मे प्राथमिक विद्यालय बेलवा बहुता के आरिफ बालिका वर्ग मे प्राथमिक विद्यालय एकडंगा की सोनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया कबड्डी( प्राथमिक स्तर) बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बेनीपुर व बालिका वर्ग मे प्राथमिक विद्यालय तीत गांव करूवापारा विजयी रहे।
0
comment0
Report
SNSUNIL NAGPAL
Nov 22, 2025 09:45:54
Fazilka, Punjab:फाजिल्का के सरकारी सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल से 10वीं से 12वीं कक्षा की लगभग 200 छात्राओं को फील्ड विजिट के लिए रवाना किया गया। यह विजिट पीएम श्री योजना के तहत आयोजित की गई है, जिसका उद्देश्य छात्राओं को ऑर्गेनिक खेती और ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी देना है। स्कूल की प्रिंसिपल स्वतंत्रता पाठक ने बताया कि छात्राओं को निजी फार्म हाउस पर बसों के माध्यम से ले जाया जा रहा है। यहां उन्हें ऑर्गेनिक खेती के विभिन्न पहलुओं, जैसे ड्रैगन फ्रूट और अन्य फलों की खेती के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके बाद छात्राओं को भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित आसफवाला गांव में शहीदों की समाधि और संग्रहालय का भी भ्रमण कराया जाएगा। इस पहल से बच्चों के सामान्य ज्ञान में वृद्धि होगी और उन्हें कृषि व इतिहास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। इस विजिट में स्कूल प्रिंसिपल सहित कई अध्यापक भी शामिल हैं। बसों में सवार छात्राओं सखी, मुकुट, सफल और प्राची ने इस पहल पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस तरह की शैक्षिक यात्राओं से उन्हें सामान्य ज्ञान बढ़ाने में मदद मिलती है।
0
comment0
Report
Nov 22, 2025 09:45:37
0
comment0
Report
Nov 22, 2025 09:36:56
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Nov 22, 2025 09:34:34
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में SBI से ₹40 लाख कैश गायब,500 के नोट की 8 गड्डियां नहीं मिलीं, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा, कैशियर-अकाउंटेंट पर FIR दर्ज कुरुक्षेत्र:- पिहोवा के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की एक ब्रांच से 40 लाख रुपए के नोट की 8 गड्डियां गायब हो गईं। नोट गायब होने का खुलासा तब हुआ, जब ब्रांच मैनेजर ने रूटीन जांच की और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। मामले में बैंक के ही 2 कर्मियों पर गड्डियां गायब करने का आरोप लगा है। दरअसल, ये रकम पिहोवा ब्रांच की करेंसी चेस्ट से गायब मिली है। ब्रांच मैनेजर तरसेम लाल ने दोनों कैशियर-अकाउंटेंट से कैश गायब होने पर पूछताछ की, लेकिन दोनों कर्मी कोई जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद उन्होंने पुलिस में दोनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है。
0
comment0
Report
AMAbhishek Mathur
Nov 22, 2025 09:34:20
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में पिलखुवा स्थित वीआईपी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या वीना शर्मा द्वारा 9वीं कक्षा की छात्रा प्रज्ञा तौमर को हत्या की धमकी दिये जाने की वीडियो वायरल होने के बाद अब हापुड़ की जिला विद्यालय निरीक्षक श्वेता पूठिया का बयान सामने आया है. श्वेता पूठिया ने साफ तौर पर कहा कि वायरल हो रही वीडियो में प्रधानाचार्या द्वारा अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया गया है, जो शिक्षा के क्षेत्र में तो कतई क्षम्य नहीं है. डीआईओएस श्वेता पूठिया ने बताया कि वायरल हो रही वीडियो में पता चला कि वीआईपी इंटर कॉलेज में किसी छात्रा की चोटी खींचने को लेकर तथा अभिभावकों के श्किायत करने पर प्रधानाचार्या द्वारा अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया गया. इस पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है. इसका कोई प्रतिउत्तर प्राप्त नहीं होता है, तो उनको प्रधानाचार्या पद से हटाने के लिए कॉलेज के प्रबंधन को पत्र लिखा जाएगा. बाइट- श्वेता पूठिया, डीआईओएस हापुड़
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Nov 22, 2025 09:34:03
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस की वसुंधरा एंक्लेव आज एक बड़े चोरी कांड का गवाह बना। दिनदहाड़े चोरों ने कॉलोनी में घुसकर न केवल सिक्योरिटी व्यवस्था की पोल खोल दी, बल्कि एक साथ दो मकानों को निशाना बनाकर लाखों का सामान साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। जानकारी के अनुसार चोरों ने आदित्य शर्मा और आलोक शर्मा के मकानों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। दोनों sगे भाई हैं—आलोक शर्मा हैदराबाद में टीचर के पद पर कार्यरत हैं और उनकी पत्नी व बेटी इन दिनों दिल्ली गई हुई थीं। वहीं छोटे भाई आदित्य शर्मा हाथरस के एक स्कूल में लाइब्रेरियन हैं। चोरों ने दोनों घरों से सोने-चांदी के जेवर, नगदी और अन्य कीमती सामान मिलाकर लाखों का माल उड़ा लिया। वही चोर इतनी फुर्सत में थे की चोरी के बाद उन्होंने फ्रिज में से लड्डू और मठरी निकाले और आराम से फर्श पर बैठकर खाये, जैसे उन्हें मालूम था कि गृह स्वामी इतनी जल्दी नहीं लौटेंगे। वारदात का पता तब चला जब परिजन घर लौटे। अंदर का नजारा देखकर परिवार के होश उड़ गए। कमरों में ताले टूटे पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था। परिवारजन रो-रोकर बेहाल हो गए। कॉलोनी की सिक्योरिटी टीम और पुलिस की गश्त पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि वसुंधरा एंक्लेवर को हाई-सेक्योरिटी जोन माना जाता है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले यहां रहने वाले एक जज साहब के घर भी चोरी की बड़ी घटना हुई थी, जिसके बाद सुरक्षा बढ़ाने की बात कही गई थी, लेकिन आज फिर इतनी बड़ी घटना ने सिस्टम की कमियों को उजागर कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना को लेकर जांच पड़ताल की है
0
comment0
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
Nov 22, 2025 09:33:44
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Nov 22, 2025 09:33:03
Jaipur, Rajasthan:आजादी के बाद देश को एकसूत्र में पिरोने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर निकलने वाली यूनिटी मार्च एकता और अखंडता का संदेश देगा। राजस्थान में यूनिटी यात्रा में शामिल नहीं होने वाले मंत्रियों और विधायकों के साथ जनप्रतिनिधियों पर अनुशासन का डंडा चलेगा; उन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा कि आखिर इस कार्यक्रम उनकी भागीदारी क्यों नहीं हुई। देशभर में लोकेसभा स्तर पर एकता यात्राएं निकाली जा रही हैं और केंद्र सरकार की ओर से चार प्रवाह यात्राएं शुरू होंगी—गंगा, यमुना, नर्मदा और गोदावरी प्रवाह। इन प्रवाह यात्राओं के दौरान जनता को पटेल के एकता अखंडता के संदेश से जोड़ा जाएगा। यात्रा के हर कार्यक्रम में एकता और अखंडता के संदेश को बरकरार रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जनप्रतिनिधि पूरी तरह भागीदारी करें। प्रवाह यात्राओं के साथ राजस्थान से गुजरते समय स्थानीय भाषाओं और राजस्थान की पारंपरिक रेसिपी-स्वादों के साथ स्वागत किया जाएगा, जैसे गंगा प्रवाह यात्रा में अलवर, सवाई माधोपुर आदि स्थानों पर राजस्थानी व्यंजन प्रस्तुत होंगे। गंगा प्रवाह यात्रा अलवर से कोटा-उदयपुर होते हुए गुजरात के केवड़िया में समाप्त होगी; यमुना प्रवाह जयपुर, पुष्कर होते हुए जोधपुर, पाली और सिरोही से होते हुए माउंट आबू तक जायेगी, फिर गुजरात में प्रवेश करेगी।
0
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Nov 22, 2025 09:32:44
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव राज्यात सर्वात जास्त दुबार मतदारांचे प्रमाण हे सर्वाधिक जळगाव शहरांमध्ये असल्याचे प्रसिद्ध मतदारांच्या प्रारूप यादीवरून समोर आले आहे.. जळगाव महापालिकेची ४ लाख ३८ हजार ५२३ मतदारांची प्रारूप यादी प्रसिद्ध करण्यात आली. यात ३३ हजार ७७० दुबार मतदार आढळून आले आहेत जळगावच्या प्रभाग क्रमांक 5 मध्ये देखील मतदार याद्यांमध्ये मोठा घोळ असून 3 हजारावर बोगस तसेच दुबार मतदार असल्याची माहिती या प्रभागातील मनपा नगरसेवक पदाचे उमेदवार ॲड पीयूष पाटीलigid यांनी दिली आहे ऍड पीयूष नरेंद्र पाटील यांनी मतदार याद्यांच्या पडताळणी केली असता, यात तब्बल 3 हजारांचा आसपास मतदार बोगस, तसेच दुबार तसेच तिबार नावे असल्याचे आढळून आले आहे. विशेष एकच मतदार केंद्रावर दोन वेगवेगळ्या बुथवर एकच व्यक्ती मतदान करत असल्याच्याचे देखील आले आहे. शिवसेना शिंदे गटाचे माजी महापौर विष्णू भंगाळे यांचे कुटुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुंयांचे कुटुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुु मतदार कसे बोगस आहेत, या संदर्भात पुराव्यानिशी महापालिकेकडे हरकत घेतली असून निवडणूक आयोग, विभागीय आयुक्त यांच्याकडे तक्रार करणार असल्याची माहिती ॲड पीयूष पाटील यांनी केली आहे बोगस मतदारांची नावे वगळण्यात यावी तोपर्यंत निवडणूक घेऊ नये अशी मागणी देखील ॲड पीयूष पाटील यांनी केली आहे मात्र या संदर्भात महापालिकेचे आयुक्त संपर्क साधला ते कुठलीही प्रतिक्रिया द्यायला नकारात पाहायला मिळतात बाईट _ऍड पीयूष पाटील ..
0
comment0
Report
SCSaurav Chaudhuri
Nov 22, 2025 09:32:32
Jhargram, West Bengal:ঝাড়গ্রাম বিধানসভা ২২২。 মোট ভোটার ১লক্ষ্য ৮৪ হাজার ১০৯। ২১ সালের হিসেব অনুযায়ী। ঝাড়গ্রাম এবং লালগড় ব্লক নিয়ে ঝাড়গ্রাম বিধান সভা。 এবার বাংলায় কি হতে পারে? বিহারের ভোটের কোনো এফেক্ট পরবে কি? আপনার বিধানসভার এমএলএ কে? তারকাজে খুশি? কিফলাফল হবে এবার? আপনার জেলায় কি ফলাফল হতে পারে。 বাইট: ১)কৃষ্ণ আচার্য।(কপালে সিঁদুর এর টিপ) ড্রাইভার ২)ভবেশ মাহাত(ছাই রঙা জহরকোট ) লেকচারার。 ৩)অশোক মাহাত(চেক সার্ট) সমাজ কর্মী。 ৪)সত্যজিৎ সিনহা।(কালোকোর্ট) উকিল ৫)রঞ্জন পাল (মাথায়টুপি) কনট্রাকটর ৬)সিদ্ধার্ত সংকর (সড়ঙ্গি সাদাজামা)উকিল ৭)অমরেন্দ্র নাথ আইচ (গায়ে জ্যাকেট চশমাচোখে) রিটায়ার্ড পার্সন。
0
comment0
Report
Nov 22, 2025 09:30:54
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top