Gonda
GONDA-महिला से छेड़छाड़ , मारपीट, चार आरोपित पर केस दर्ज
Bairipur Ramnath, Uttar Pradesh:छेड़छाड़ व मारपीट मामले में महिला ने पुलिस को तहरीर देकर चार लोगों पर केस किया है। आरोप है कि उसके माता- पिता दिल्ली में रहते है और वह घर पर अकेली रहती है। घर में घुसकर विपक्षी महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगे। और जानमाल की धमकी देते हुए उसकी पिटाई भी कर दी। परसपुर थाना एसओ दिनेश सिंह ने कहा कि पीड़ित महिला के तहरीर पर आरोपित गजसिंहपुर के संतोष समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है, और मामले की जाँच शुरू कर दी गयी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एठी ग्राम पंचायत: अविश्वास प्रस्ताव की तारीख बार-बार बदली, प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी जिले की एठी ग्राम पंचायत में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया अब प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। 9 और 12 अक्टूबर को कार्रवाई के लिए तारीख तय की गई, लेकिन दोनों बार प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। करीब 20 पंच पंचायत भवन पहुंचे, लेकिन उन्हें बिना कार्रवाई के वापस लौटना पड़ा। हैरानी की बात यह है कि जब पटवारी, सचिव और रोजगार सहायक की ड्यूटी तक लगा दी गई थी, तो फिर तारीख बढ़ाने की सूचना समय पर क्यों नहीं दी गई? पीठासीन अधिकारी तहसीलदार के नहीं पहुंचने के बाद मामले का खुलासा हुआ। अब 14 अक्टूबर की नई तारीख तय की गई है। ऐसे में सवाल है कि आखिर बार-बार तारीख बदलने के पीछे क्या वजह है और इस अव्यवस्था की जवाबदेही कौन तय करेगा? एठी ग्राम पंचायत में सरपंच अंजनी सिंह गौड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सोमवार को करीब 20 पंच निर्धारित प्रक्रिया में शामिल होने पंचायत भवन पहुंचे, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। पंचों का आरोप है कि अविश्वास प्रस्ताव के लिए पहले 9 अक्टूबर और फिर 12 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी. इसके लिए संबंधित कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी. इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई और तारीख बढ़ाए जाने की सूचना भी समय पर नहीं दी गई. सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब प्रशासन ने तारीख तय की, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई, तो फिर निर्धारित दिन कार्रवाई क्यों नहीं हुई? अगर तारीख में बदलाव किया गया था, तो संबंधित पंचों को इसकी सूचना पहले क्यों नहीं दी गई? क्या प्रशासनिक स्तर पर समन्वय की कमी थी या फिर पूरी प्रक्रिया में कहीं गंभीर लापरवाही हुई? मामला में तहसीलदार राकेश शुक्ला ने चुनावी प्रशिक्षण को कार्रवाई नहीं हो पाने की वजह बताया है। लेकिन सवाल यह है कि क्या चुनावी प्रशिक्षण की जानकारी पहले से नहीं थी? यदि थी, तो फिर ऐसी तारीख क्यों निर्धारित की गई, जिस दिन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी? बार-बार तारीख बदलने से नाराज पंचों में आक्रोश है और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अब अविश्वास प्रस्ताव के लिए 14 अक्टूबर की नई तारीख तय की गई है। अब देखना होगा कि 14 अक्टूबर को प्रशासन तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रक्रिया पूरी करा पाता है या फिर पंचों को एक बार फिर इंतजार करना पड़ेगा—0
0
Report
9.18 लाख किसानों को 493 करोड़ की राहत, यूपी सरकार किसानों के साथ खड़ी
Noida, Uttar Pradesh:किसानों के साथ खड़ी है सरकार, 493 करोड़ की राहत से 9.18 लाख किसानों को मिलेगी मदद, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि हमारी सरकार पिछले 10 वर्षों से किसानों के साथ खड़ी है। जब प्रदेश में हमारी सरकार बनी थी, उस समय किसानों के सामने कई तरह की चुनौतियां थीं। किसान आर्थिक संकट और कर्ज के बोझ से परेशान थे। उस समय किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने कैबिनेट में 34 हजार करोड़ रुपये से जुड़े फैसले किए और किसानों के हित में कई योजनाएं शुरू कीं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से भी किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। सरकार का उद्देश्य है कि प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों की फसल को नुकसान पहुंचे, तो उन्हें समय पर राहत मिले और उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित न हो। आज गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और चक्रवात से प्रभावित प्रदेश के 9.18 लाख से अधिक किसानों को करीब 493 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। इससे प्रभावित किसानों को नुकसान की भरपाई करने और खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संवेदनशीलता का उल्लेख करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि कुशीनगर में जब बाढ़ से लोग प्रभावित हुए, तो मुख्यमंत्री स्वयं उनके बीच पहुंचे और प्रभावित परिवारों का हाल जाना। सरकार की कोशिश है कि आपदा के समय किसानों और आम लोगों को कम से कम नुकसान हो तथा उन्हें जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जाए। किसानों की परेशानी को समझना, उनकी मदद करना और संकट के समय उनके साथ खड़े रहना सरकार की प्राथमिकता है।0
0
Report
भरूच के जमबुसर गांव में बाइक भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा घायल
Bharuch, Gujarat:ભરૂચ 브ેકિંગ ભરૂચના જંબુસરના સારોદ ગામે બે બાઈક વચ્ચે સર્જાયો અકસ્માત એકનું મોત એક ઘાયલ અકસ્માતમાં રિટાયર્ડ ASI નગીનભાઈ મકવાણાનું મોત મૃતક ASI નગીનભાઈ ડાહ્યાભાઈ મકવાણા સારોદ ગામના વતની હતા ભરૂચથી પોતાના ગામ સારોદ પરત ફરતી વખતે અકસ્માતની ઘટના બની આકોક્ષમાં બંને બauiક સવાર ઇજાગ્રસ્તોને જંબુસર સબ-ડિસ્ટ્રિક્ટ હોસ્પિટલ ખસેડાયા હોસ્પિટલમાં ફરજ પરના તબીબે નગીનભાઈને મૃત જાહેર કર્યા, અન્ય બાઇક સવાર સારવાર હેઠળ ઘટનાને પગલે મોતના પરિવારજનોમાં શોકનો માહોલ છવાયો0
0
Report
Advertisement
चमोली के बगोली गांव में माता-पिता पर हमला: आरोपी बेटे की गिरफ्तारी
Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली जिले के बगोली गांव में माता-पिता पर जानलेवा हमला करने के आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 27 वर्षीय बेटे ने अपने माता-पिता पर ब्लेड से हमला करने के साथ ही उनका गला दबाने की भी कोशिश की। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल चाकू, ब्लेड और लकड़ी का डंडा बरामद किया है。 वीओ-1: मामला कर्णप्रयाग कोतवाली क्षेत्र के बगोली गांव का है। पुलिस के मुताबिक, 10 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे मनोज सिंह का अपने पिता विक्रम सिंह और मां शांति देवी के साथ विवाद हुआ। आरोप है कि इस दौरान मनोज ने ब्लेड से अपने पिता के सीने और चेहरे पर वार किए। वहीं, बचाव करने पर उनका गला दबाने का भी प्रयास किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी चाकू लेकर भी अपने माता-पिता पर हमला करने पहुंचा था। परिवार की शिकायत के मुताबिक, इससे पहले भी वह तीन से चार बार उन पर हमला कर चुका है। वीओ-2: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। शिकायत के आधार पर कर्णप्रयाग कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक विनोद थपलियाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 11 अक्टूबर को आरोपी मनोज सिंह को बगोली के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए जाने की बात कहे गए एक गुलाबी रंग के चाकू, दाढ़ी बनाने वाला ब्लेड और करीब तीन फीट 11 इंच लंबा लकड़ी का डंडा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।0
0
Report
विकासनगर के मजदूर कैंप: बेटी की शादी 50 हजार, मौत पर 4 लाख राहत
Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर में आज श्रम एवं कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से बादामावाला क्षेत्र में एक कैंप लगाया गया। श्रमिकों के संपूर्ण विकास के लिए लगाए जा रहे इन कैंप को भाजपा सेवा संकल्प पखवाड़े के तौर पर मनाया जा रहा है। पार्टी का दावा है कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू किया गया यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मिशन मोड में चलेगा। कैंप के जरिए श्रमिक परिवारों के लिए न्यूट्रिशन किट, बहन बेटियों के लिए सैनिटेशन किट, श्रमिकों के बच्चों के लिए एजुकेशन किट, साथ ही श्रमिक परिवारों की मेडिकल स्क्रीनिंग भी कराई जा रही है। इन कैंप के माध्यम से श्रमिक कार्ड होल्डर परिवार की बेटियों की शादी के लिए 50 हजार की आर्थिक मदद और श्रमिक की मौत होने पर श्रमिक कार्ड की मदद से 4 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद भी दी जा रही है। आज कैंप के माध्यम से बड़ी संख्या में श्रमिक परिवारों ने लाभ उठाया। कैंप में विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी जरूरतमंदों की मदद के लिए मौके पर मौजूद रहे।0
0
Report
भाजपा महिला मोर्चा ने मनिपुर सांसद अंगोमचा अकोइजम का पुतला फूंका, गिरफ्तारी की मांग
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर कांग्रेस सांसद के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, गिरफ्तारी की उठी मांग; संगीता बलवंत के नेतृत्व में फूंका पुतला मणिपुर के कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ गाजीपुर में विरोध प्रदर्शन राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत के नेतृत्व में सरयू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन महिलाओं और लड़कियों के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर जताई नाराजगी भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद की गिरफ्तारी की उठाई मांग प्रदर्शन के बाद जुलूस निकालकर सांसद तिराहे पर फूंका पुतला। गाजीपुर में मणिपुर के कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं और लड़कियों के साथ कथित दुर्व्यवहार एवं अपमान के आरोपों को लेकर बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं ने सरयू पांडेय पार्क में धरना दिया और सांसद की गिरफ्तारी की मांग उठाई। राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमा का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और सांसद तिराहे पर कांग्रेस सांसद का पुतला फूंककर विरोध जताया। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आरोपों को गंभीर बताते हुए संबंधित सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान महिलाओं के अधिकारों और सम्मान को लेकर अपनी आवाज बुलंद की बाइट— संगीता बलवंत, राज्यसभा सदस्य0
0
Report
Advertisement
मोबाइल की लत के चलते नाबालिग ने बच्चे की जान ली; जितेंद्र हिरासत में
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:आजकल के बच्चों में बचपन से ही मोबाइल की लत लग जा रही है...और अब तक ये लत इतनी खतरनाक हो चुकी है...कि मोबाइल फोन के लिए बच्चे हत्यारे तक बन जा रहे हैं.... फिलहाल पुलिस ने नाबालिग आरोपी जितेंद्र को हिरासत में ले लिया है...लेकिन इस हत्याकांड की वजह जानकर हर कोई सन्न है...कि फोन के लिए एक बच्चे ने दूसरे बच्चे की जान ले ली...0
0
Report
दहेज में कार न मिलने पर निकाह से इनकार, मामला गर्म
Noida, Uttar Pradesh:दहेज में नहीं मिली कार...तो निकाह से इनकार!0
0
Report
ऑपरेशन त्रिनेत्र: 3000 इनामी आरोपी मोहम्मद निजाम अजमेरी गिरफ्तार, MD तस्करी केस में सफलता
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थ तस्करी के मामले में एक साल से फरार 3000 रुपये इनामी आरोपी मोहम्मद निजाम अजमेरी को गिरफ्तार कर लिया है. प्रतापगढ़ थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस के सहयोग से उसे पकड़ने में सफलता पाई. वह 55.85 ग्राम अवैध MD के परिवहन से जुड़े मामले में वांछित था. पूछताछ में उसने फरार अब्दुल हुसैन निवासी बागलिया को MD देना स्वीकार किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है. हथुनिया थाना क्षेत्र में 18 जनवरी को 55.85 ग्राम MD जब्त की गई थी और इसके परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई थी. एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. अनुसंधान से मोहम्मद निजाम अजमेरी की संलिप्तता सामने आई. उसके बाद 11 अक्टूबर को मुखबिर सूचना और मध्यप्रदेश पुलिस के सहयोग से आरोपी को पकड़ा गया. पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अब मादक पदार्थ की आपूर्ति और इस नेटवर्क से जुड़े diğer लोगों के संबंध में जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में नवम पोषण माह: आंगनबाड़ी कर्मी सम्मानित, स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ी
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में नवम पोषण माह के जिला स्तरीय समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और पर्यवेक्षक सम्मानित किया गया। पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता रैलियां और व्यंजन प्रतियोगिताएं हुईं, जिनके जरिए लोगों को संतुलित और पौष्टिक खान-पान अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। सीडीपीओ मीनाक्षी ने स्वस्थ जीवन के लिए स्थानीय अनाज को बढ़ावा देने पर जोर दिया और कहा कि फास्ट फूड की जगह दैनिक खान-पान में पौष्टिक पदार्थ शामिल करें।0
0
Report
नोएडा में डीसीपी स्तर पर फेरबदल: ग्रेटर, सेंट्रल नोएड़ा और यातायात के पद बदले
Greater Noida, Uttar Pradesh:नोएडा जिले में कई डीसीपी स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल श्रवण कुमार सिंह को डीसीपी ग्रेटर नोएडा बनाया गया है डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह को डीसीपी सेंट्रल नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई शैलेंद्र कुमार सिंह डीसीपी लाइन बनाए गए जबकि आईपीएस सैयद अली अब्बास को डीसीपी यातायात नियुक्त किया गया इसके अलावा एसीपी स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया।0
0
Report
राजस्थान के राजस्व अदालतों में मुकदमे दशकों से लंबित, न्याय की उम्मीद बढ़ी
Jaipur, Rajasthan:एंकर राजस्थान में जमीन के विवादों में इंसाफ का इंतजार इतना लंबा हो गया कि तारीखें बढ़ती रहीं और पीढ़ियां बदल गईं, लेकिन फैसले नहीं आए। प्रदेश की राजस्व अदालतों में 6 लाख 66 हजार से ज्यादा मुकदमे लंबित हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि 83 मुकदमे ऐसे हैं, जो 40 साल से भी ज्यादा समय से फैसले का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, 340 मुकदमे 30 साल और करीब 79 हजार मामले 10 साल से ज्यादा पुराने हैं। अकेले एसडीओ अदालतों में 4 लाख 42 हजार से ज्यादा मुकदमों का अंबार लगा है। अब राजस्थान हाईकोर्ट ने इस पेंडेंसी पर गंभीरता दिखाते हुए जिलेवार और अदालतवार पूरा हिसाब मांगा है। राजस्व अदालतों में मुकदमों का अंबार इस कदर बढ़ गया है कि कई मामले तीन से चार दशक बाद भी फैसले की दहलीज तक नहीं पहुंच पाए हैं। किसी मुकदमे को 10 साल बीत गए तो किसी को 20 साल, लेकिन फैसला अब तक नहीं हो पाया। ऐसे में सवाल सिर्फ देरी का नहीं, बल्कि उस न्याय का है, जिसकी उम्मीद में पूरी जिंदगी बीत जाती जाती है। अब हाईकोर्ट की सख्ती के बाद निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि राजस्व अदालतों में तारीखों का सिलसिला थमेगा या वर्षों से अटके मुकदमों को आखिरकार इंसाफ की मंजिल मिलेगी। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
Advertisement
गड़ीसर लेक सूखा संकट: नगरपालिका चार ट्यूबवेल से पानी भरने की योजना बनाती है
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - जैसलमेर सूखने की कगार पर जैसलमेर की गड़ीसर लेक, पर्यटन कारोबार पर संकट बोटिंग बंद होने से पर्यटक मायूस, नाव संचालकों और दुकानदारों की रोजी-रोटी पर असर 2002-03 के सूखे की यादें ताजा, झील में पानी भरने के लिए नगर परिषद चार ट्यूबवेल खुदवाने की बना रही योजना स्वर्णनगरी जैसलमेर की ऐतिहासिक पहचान और पर्यटकों के प्रमुख आकर्षणों में शामिल गड़ीसर लेक इन दिनों पानी की कमी से जूझ रही है। मानसून में पर्याप्त बारिश नहीं होने और तेज गर्मी के चलते झील का जलस्तर लगातार घट रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि झील के बीच बनी छतरियों और मंदिरों के आसपास पानी की जगह सूखी जमीन नजर आने लगी है। झील का बदला स्वरूप देखकर पर्यटक मायूस हो रहे हैं, वहीं बोटिंग बंद होने से नाव संचालकों और झील की पाल पर दुकानें लगाकर परिवार चलाने वाले छोटे कारोबारियों की कमाई पर भी संकट गहरा गया है। जहां रहती थी पर्यटकों की रौनक, वहां पसरा सन्नाटा जैसलमेर शहर के प्रवेश द्वार के पास स्थित गड़ीसर लेक अपनी ऐतिहासिक सुंदरता, कलात्मक छतरियों और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। शाम होते ही यहां देशी-विदेशी पर्यटकों की भीड़ जुटती थी। पर्यटक नावों में बैठकर झील की सैर करते और पानी के बीच बने ऐतिहासिक स्थलों का नजारा लेते थे। लेकिन अब पानी की कमी के कारण झील की खूबसूरती प्रभावित हो रही है। पानी कम होने से पर्यटकों का ठहराव भी घट रहा है, जिसका सीधा असर पर्यटन गतिविधियों पर दिखाई दे रहा है। बोटिंग बंद, नाव संचालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट गड़ीसर लेक में बोटिंग का काम करने वाले गोपाल ने बताते हैं कि उनकी आजीविका इसी व्यवसाय पर निर्भर है। पर्यटक नावों में बैठकर झील की सैर करते थे, जिससे परिवार का खर्च चलता था। लेकिन पानी कम होने के कारण नावें किनारे खड़ी हैं और बोटिंग का काम प्रभावित हो गया है। ऐसे में बच्चों की फीस, घर का राशन और रोजमर्रा के खर्च पूरे करना मुश्किल होता जा रहा है। यदि झील में पानी की स्थिति जल्द नहीं सुधरी, तो उनकी आर्थिक परेशानियां और बढ़ सकती हैं। पर्यटक घटे तो दुकानदारों की बिक्री भी हुई कम झील की पाल पर राजस्थानी गहने, कांच की चूड़ियां और श्रृंगार सामग्री बेचने वाली धापू भी इस स्थिति से परेशान हैं। उनका कहना है कि पर्यटकों की आवाजाही से ही उनकी दुकान चलती है। पर्यटक झील देखने आते हैं तो खरीदारी भी करते हैं, लेकिन अब पानी कम होने से लोग यहाँ ज्यादा देर नहीं रुकते। इसके चलते बिक्री में गिरावट आई है और परिवार की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो रहा है। गड़ीसर लेक की बदहाली का असर अब छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी पर भी पड़ने लगा है। 2002-03 के सूखे की यादें हुईं ताजा गड़ीसर लेक के मौजूदा हालात ने स्थानीय लोगों को वर्ष 2002-03 के सूखे की याद दिला दी है। उस समय भी पानी की कमी के कारण झील का जलस्तर काफी घट गया था। अब एक बार फिर झील की स्थिति को देखकर पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग चिंतित हैं। जैसलमेर में सर्दियों का मौसम पर्यटन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में झील में पानी की कमी बनी रही, तो आगामी पर्यटन सीजन में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। नाव संचालकों से लेकर छोटे दुकानदारों तक सभी को कारोबार प्रभावित होने की चिंता सता रही है। नगर परिषद चार ट्यूबवेल से झील में पानी भरने की बना रही योजना गड़ीसर लेक की स्थिति को देखते हुए नगर परिषद आयुक्त पवन कुमार ने बताया की झील के आसपास चार ट्यूबवेल खुदवाकर पानी भरने की योजना तैयार की है। इसका उद्देश्य झील में पानी का स्तर बढ़ाना और उसके पर्यटन आकर्षण को बनाए रखना है। हालांकि, योजना कब तक धरातल पर उतरेगी और इससे झील के जलस्तर में कितनी बढ़ोतरी होगी, यह आगे की कार्रवाई पर निर्भर करेगा। स्थानीय कारोबारियों को उम्मीद है कि झील में पानी बढ़ने से पर्यटकों की आवाजाही फिर बढ़ेगी और उनका कारोबार पटरी पर लौट सकेगा। जैसलमेर की ऐतिहासिक धरोहर है गड़ीसर लेक गड़ीसर लेक केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि जैसलमेर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है। ऐतिहासिक विवरणों के अनुसार, 12वीं शताब्दी में जैसलमेर के संस्थापक महारावल जैसल के समय इस जलाशय की शुरुआत हुई थी। बाद में 14वीं शताब्दी में महारावल गड़सी सिंह ने इसका पुनर्निर्माण और विस्तार करवाया। लंबे समय तक यह झील शहर की जलापूर्ति का प्रमुख स्रोत रही। झील के आसपास बनी कलात्मक छतरियां, मंदिर और ऐतिहासिक प्रवेश द्वार टीलों की पोल इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। आज गड़ीसर लेक में पानी की कमी केवल एक ऐतिहासिक जलाशय का संकट नहीं है, बल्कि यह जैसलमेर के पर्यटन और इससे जुड़े sैकड़ों लोगों की आजीविका से भी जुड़ा मुद्दा बन गई है। अब नजरें नगर परिषद की योजना पर टिकी हैं। देखना होगा कि झील में पानी बढ़ाने के प्रयास कितनी जल्दी शुरू होते हैं और स्वर्णनगरी की इस ऐतिहासिक धरोहर की रौनक कब लौटती है।0
0
Report
हिण्डौन नगर परिषद की पहली बोर्ड बैठक में विकास कार्यों और सफाई-जलभराव पर चर्चा
Karauli, Rajasthan:हिण्डौन नगर परिषद की पहली बोर्ड बैठक संपन्न, विकास कार्यों पर हुई व्यापक चर्चा जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - हिण्डौन नगर परिषद के नए बोर्ड की पहली बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित सभापति विजय कुमारी चतुर्वेदी ने की। बैठक में नगर परिषद आयुक्त दिलीप शर्मा, उपसभापति विक्रम तोमर सहित सभी 60 वार्डों के पार्षद उपस्थित रहे। बैठक में शहर के विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, जलभराव की समस्या, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट और जलसेन तालाब के सौंदर्यीकरण सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभापति विजय कुमारी ने सभी पार्षदों से अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता से सामने रखने और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। उपसभापति विक्रम तोमर ने कहा कि बैठक में हिण्डौन शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मॉनिटरिंग की जा रही है, सड़को पर घूमने वाले पशुओं बंदरों आदि को पकड़ने के लिए जल्द टेंडर कराए जायेंगे। इसके आलावा शहर में सड़को, नाली, स्ट्रीट लाइट व अन्य कार्यों के लिए भी पार्षदों के साथ वार्ता कर ठोस प्लानिंग की जा रही है। जिससे शहर में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे ताकि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। नए बोर्ड की यह पहली बैठक शहरवासियों में नई उम्मीद जगाने वाली साबित हुई है। सभापति विजय कुमारी चतुर्वेदी व उपसभापति विक्रम तोमर निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। इस दौरान सभापति प्रतिनिधि दिलीप चतुर्वेदी व सभी पार्षद मौजूद रहे। बाइट - विक्रम तोमर, उपसभापति, नगर परिषद हिण्डौन0
0
Report
हनुमानगढ़ से सबसे अधिक प्रतिभागी, Inspire अवार्ड मानक प्रदर्शनी में धमाकेदार प्रदर्शन
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले के आठ विद्यार्थी सोमवार से दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हुई राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी में अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा दिखा रहे हैं। इनमें 2023-24 की छह बालिकाएं और 2024-25 के दो बालक शामिल हैं। राजस्थान के कुल 51 विद्यार्थियों में हनुमानगढ़ से सबसे ज्यादा प्रतिभागी हैं। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अजय भार्गव ने बताया कि जिले में इंस्पायर अवार्ड के नामांकन में लगातार प्रगति हो रही है। कार्यक्रम अधिकारी केवल कृष्ण ने बताया कि हनुमानगढ़ के छात्र पहले भी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में हिस्सा ले चुके हैं। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढोलनगर की खुशप्रीत कौर जापान यात्रा कर चुकी हैं। इस साल इंस्पायर अवार्ड मानक के लिए जिले के 5,935 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। पंजीकरण में हनुमानगढ़ जिला बीकानेर संभाग में पहले और देश में आठवें स्थान पर है।0
0
Report
Advertisement
