Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gonda271504

गोंडाः सीमांकन पत्थर उखाड़ने विवाद में की मारपीट, पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

Dec 14, 2024 15:48:11
Paraspur, Uttar Pradesh

परसपुर के ग्राम पूरे लाली गांव में भू स्वामी के प्रार्थना पत्र पर राजस्व टीम ने पहुंचकर पुलिस मौजूदगी में भूमि पैमाइश किया और भूमि पर सीमांकन पिलर लगवा दिया। विपक्षियों ने पत्थर को उखाड़ दिया। विरोध करने पर धमकी देते हुए मारने के लिये दौड़ा लिया। पीड़ित अमरेश पाल ने पुलिस को तहरीर देकर विपक्षी राजेश समेत पांच नामजद लोगों पर केस किया है। एसओ दिनेश सिंह ने कहा कि पीड़ित के तहरीर पर आरोपित पांच लोगों पर मारपीट और धमकी मामले में केस किया गया है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HKHitesh Kumar
Mar 01, 2026 12:46:29
Khagaria, Bihar:बिहार सरकार के पथ निर्माण और उद्योग विभाग के मंत्री दिलीप जयसवाल खगड़िया पहुंचे। इस दौरान दिलीप जयसवाल ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे कार्य की समीक्षा बैठक अधिकारियों के साथ की। इस दौरान दिलीप जयसवाल ने गोगरी में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। मंत्री दिलीप जयसवाल ने कहा कि खगड़िया के पसराहा के पास 491 एकड़ जमीन पर छह हजार करोड़ की लागत से जल्द ही स्टील प्लांट लगाने को लेकर कई कंपनियाँ आई हैं जो कंपनी जल्द काम शुरू करेगी उसको काम दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि महेशखुंट से लेकर गोगरी तक सड़क को चौड़ीकरण की आवश्यकता है इसे लेकर डीपीआर बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है। सड़क की चौड़ीकरण हो जाने से लोगों को आवागमन में काफी राहत महसूस होगी।
0
comment0
Report
RBRAKESH BHAYANA
Mar 01, 2026 12:46:10
Panipat, Haryana:बजट से लोगों की उम्मीदें बढ़ीं, बेरोजगारी, शिक्षा और महंगाई पर खास ध्यान की मांग पानीपत। हरियाणा सरकार द्वारा इस बार बजट पेश किए जाने से पहले प्रदेशवासियों में काफी उम्मीदें नजर आ रही हैं। विभिन्न वर्गों के लोगों से बातचीत में सामने आया कि वे चाहते हैं कि सरकार इस बार बजट में आमजन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दे। लोगों ने विशेष रूप से बढ़ती बेरोजगारी पर ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। युवाओं का कहना है कि रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएं और कौशल विकास योजनाओं को मजबूत बनाया जाए, ताकि शिक्षित युवा आत्मनिर्भर बन सकें। इसके साथ ही शिक्षा क्षेत्र में नई तकनीक को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। अभिभावकों और विद्यार्थियों ने उम्मीद जताई कि स्कूलों और कॉलेजों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, डिजिटल शिक्षा को प्रोत्साहन मिले और सरकारी शिक्षण संस्थानों का ढांचा और सुदृढ़ किया जाए। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी लोगों ने सरकार से अपेक्षाएं रखी हैं। नागरिकों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं, पर्याप्त दवाइयां और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। बढ़ती महंगाई को लेकर भी आमजन ने चिंता व्यक्त की और उम्मीद जताई कि सरकार इस बार बजट में महंगाई पर नियंत्रण के लिए विशेष प्रावधान करेगी। लोगों का मानना है कि यदि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महंगाई जैसे मुद्दों पर गंभीरता से काम किया गया, तो यह बजट प्रदेश की विकास गति को नई दिशा दे सकता है।
0
comment0
Report
Mar 01, 2026 12:45:17
Etah, Uttar Pradesh:एटा बिग ब्रेकिंग.... एटा माया पैलेस चौराहे पर ट्रक ने माँ बेटे को कुचला मौके पर हुई दर्दनाक मौत, बहिन के भाई का दोस्त बाइक से एटा बस स्टैंड पर जा रहा था छोड़ने, पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर माँ के घर से 2 साल के बेटे प्रांजुल के साथ ससुराल जा रही थी 25 वर्षीय मृतिका मनीषा, होली के त्योहार से ठीक 2 दिन पहले मां बेटे की मौत से परिवार में छाया मातम, एटा मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी लाने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित पुलिस ने दोनों के शवों को भेजा मोर्चरी, हादसा करने वाले ट्रक को पुलिस ने लिया हिरासत में, जाँच में जुटी पुलिस सूचना पर पुलिस बल के साथ मोर्चरी पहुँची सीओ सिटी कीर्तिका सिंह एटा कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के माया पैलेस चौराहे का पूरा मामला रिपोर्ट -दीपक कुमार सोनू मोबाइल -6398320375
0
comment0
Report
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMA
Mar 01, 2026 12:39:46
Imarti Bisen, Uttar Pradesh:गोंडा आज सिंचाई डाक बंगले में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा ने किया। संचालन महामंत्री महेंद्र तिवारी ने किया। बैठक में वर्ष 26 के लिए यूनियन का सदस्यता परिचय पत्र, दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर लगाने के लिए यूनियन का स्टीकर,डायरी,कैलेंडर का वितरण किया गया। यूनियन के कई पत्रकार सदस्यों के परिजनों का स्वर्गवास हो जाने के कारण शोक व्यक्त किया गया। होली त्यौहार होने के कारण होली मिलन नहीं किया गया,बल्कि त्यौहार का सबसे प्रिय मिष्ठान,गोझिया का रस्वासादन अवश्य कराया गया। कार्यक्रम में पूरे जिले से सैकड़ो पत्रकारों ने भाग लिया वही यूनियन की नई सदस्यता लेने वाले दर्जनों पत्रकारों को सम्मानित किया गया उनका स्वागत किया गया।
0
comment0
Report
RBRAMESH BALI
Mar 01, 2026 12:35:24
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 01, 2026 12:35:06
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 75 लाख रुपए कीमत के गुम हुए 406 मोबाइल बरामद, पुलिस कंट्रोल रूम पर एसपी ने प्रेसवार्ता कर मालिको को मोबाईल लौटाए, एसबीआई में काम करने वाले युवक ने अपनी पहली सैलरी से मां को दिया था मोबाइल, गुम होने पर भावनाएं आहत हुई, मिलने पर दोगुनी खुशी, दो माह के भीतर उज्जैन से गुम हुए 406 मोबाइलों को खोजने में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुम हुए यह मोबाइल उज्जैन के स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से आने वाले पर्यटक व श्रद्धालुओं के थे। जिनकी कीमत करीब 75 लाख रुपए बताई जा रही है। रविवार दोपहर को पुलिस कंट्रोल रूम पर एसपी प्रदीप शर्मा ने प्रेस वार्ता के माध्यम से इस घटना की पूरी जानकारी दी और मालिकों को उनके मोबाइल लौटए । मोबाइल प्राप्त कर लोगों की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। पुलिस प्रेसवार्ता में बताया गया कि आई.टी. सेल / सायबर टीम द्वारा तकनीकी सहायता एवं भारत सरकार के CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल खोजने की कार्यवाही की गई। कई मोबाइल अन्य जिलों एवं मध्यप्रदेश राज्य के बाहर संचालित पाए गए, जिन्हें सतत तकनीकी प्रयासों से ट्रेस कर पुनः प्राप्त किया गया। मोबाइल वितरण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक स्वयं उपस्थित रहे और आवेदकों से रूबरू होकर मोबाइल सुपुर्द किए。 एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि त्योहारों पर लोगों के चेहरे पर खुशी लाई जा सके इसलिए साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो माह के भीतर करीब 406 मोबाइल खोजें है। इन मोबाइलों में 119 मोबाइल उन लोगों के हैं जो दूसरे राज्य से यहां दर्शन करने आए थे । इस दौरान गुम हो गए थे । वहीं 78 मोबाइल ऐसे हैं जो दूसरे राज्यों में घूमे थे वहां से पुलिस ने रिकवर किए हैं। वही गुम हुए मोबाइल के मालिक सुभम सोनी ने अपनी भावनात्मक कहानी बताई।उन्होंने कहा कि वह स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में काम करते हैं। जब उनकी पहली सैलरी आई तो उन्होंने ₹20000 कीमत का मोबाइल अपनी माताजी को गिफ्ट दिया। माँ बहुत खुश हुई थी। परंतु जून माह में जब यह मोबाइल चोरी हुआ तो उन्हें बड़ा दुख हुआ। हमने थाना जीवाजीगंज में पुलिस को शिकायत की। मोबाइल मिलने की जब जानकारी लगी तो माताजी बहुत खुश हुई क्योंकि उनकी भी भावना इस मोबाइल से जुड़ी थी। उन्होंने उज्जैन पुलिस की तारीफ की। बाइट--प्रदीप शर्मा--एसपी बाइट--सुभम सोनी--गुम हुए मोबाइल का मालिक,
0
comment0
Report
MMMohd Mubashshir
Mar 01, 2026 12:33:13
Noida, Uttar Pradesh:रहबर-ए-मोअज्ज़म Ali Khamenei के लिए दिल ग़मज़दा है… मगर हम टूटे नहीं— वफ़ा अब्बास नक़वी जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र वफ़ा अब्बास नक़वी ने कहा कि रहबर-ए-मोअज्ज़म के प्रति हमारा दिल गहरे दुख से भरा है, किंतु क़ौम कभी टूटकर बिखरने वाली नहीं है। इतिहास इस बात का साक्षी है कि जब-जब इम्तिहान की घड़ी आई, इस उम्मत ने सब्र को अपना आभूषण और हिम्मत को अपना ध्वज बनाया है। उन्होंने कहा कि शहादत हमारी मीरास रही है वही जज़्बा, वही सब्र, वही हिम्मत… जो कर्बला की तपती रेत पर इमाम हुसैन (अ.स.) ने अपनी तथा अपने 72 साथियों की क़ुर्बानी के माध्यम से संपूर्ण विश्व को सिखाया। कर्बला केवल एक घटना नहीं, बल्कि एक विचारधारा है ; केवल इतिहास नहीं, बल्कि एक रूहानी क्रांति है। आज भी यदि हृदय ग़म से भर आता है, तो यह स्मरण रहता है कि सत्य के मार्ग पर चलने वालों के लिए झुकना संभव नहीं। यह ग़म हमारी कमजोरी नहीं हमारी शक्ति है। ये आँसू हमारी पराजय नहीं हमारी वफ़ादारी का प्रमाण हैं। वफ़ा अब्बास नक़वी
0
comment0
Report
PGPARAS GOYAL
Mar 01, 2026 12:33:05
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Mar 01, 2026 12:32:56
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के डकोर विकास खंड में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सात माह से मानदेय न मिलने से परेशान रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरवेंद्र सिंह पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर बीडीओ कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने आत्मदाह की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अब भी मानदेय नहीं मिला तो वह अपनी जान दे देंगे। मौके पर मौजूद अन्य रोजगार सेवकों और अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि डकोर ब्लॉक के 47 रोजगार सेवकों को पिछले सात माह से मानदेय नहीं मिला है। होली का त्योहार सिर पर है, ऐसे में रोजगार सेवकों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। कई महीनों से मानदेय न मिलने के कारण उनके परिवार भुखमरी की स्थिति में पहुंच गए हैं। शनिवार की शाम ब्लॉक अध्यक्ष हरवेंद्र सिंह अपने साथियों उदय, नीरज, अजय पाल, वीरपाल, देवेंद्र और राम मोहन के साथ ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। हाथ में पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर उन्होंने कार्यालय परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर तुरंत मानदेय नहीं दिया गया तो वह यहीं आग लगाकर आत्मदाह कर लेंगे। सूचना मिलते ही बीडीओ रमेश चंद्र शर्मा कार्यालय से बाहर आए और हरवेंद्र सिंह को समझाने का प्रयास किया。 बीडीओ ने बताया कि टेक्निकल कमी के कारण मानदेय जारी करने में दिक्कत आ रही है, लेकिन जल्द ही इसे ठीक कर दिया जाएगा। उन्होंने रोजगार सेवक को शांत करते हुए मिठाई खिलाई और मानदेय शीघ्र दिलाने का आश्वासन दिया。 गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिन पहले ही सभी विभागों को निर्देश दिए थे कि होली से पहले सभी कर्मचारियों और मानदेयधारी कर्मियों के भुगतान सुनिश्चित किए जाएं। इसके बावजूद डकोर ब्लॉक में पंचायत सहायकों और रोजगार सेवकों को सात माह से भुगतान नहीं हुआ। प्रत्येक रोजगार सेवक को ₹7788 प्रतिमाह मानदेय मिलता है, जो लगातार रुका हुआ है。 बीडीओ रमेश चंद्र शर्मा ने बताया, टेक्निकल फॉल्ट के चलते मानदेय डालने में दिक्कत आ रही है। डोंगल लगवाने की प्रक्रिया चल रही है, जिसके बाद भुगतान शुरू हो जाएगा। सभी रोजगार सेवकों को जल्द ही मानदेय मिल जाएगा। उन्हें होली की शुभकामनाएं दी गई हैं।
0
comment0
Report
STSATISH TAMBOLI
Mar 01, 2026 12:32:27
Kawardha, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) के प्रमुख हिस्सों के 4-लेन उन्नयन को केंद्र सरकार से स्वीकृति मिल गई है. उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर जबलपुर से रायपुर के बीच बढ़ते यातायात दबाव और जनसुरक्षा का मुद्दा उठाया था. अपने पत्र में विजय शर्मा ने उल्लेख किया था कि जबलपुर से रायपुर के मध्य NH-30 पर जिला कबीरधाम मुख्यालय स्थित है और यह मार्ग व्यावसायिक, सामाजिक एवं राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस मार्ग पर भारी वाहनों का लगातार आवागमन रहता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है. उन्होंने बताया कि हाल ही में जबलपुर–मंडला–चिल्फी सेक्शन (लगभग 160 किमी) को 4-लेन किए जाने की घोषणा की गई है. ऐसे में चिल्फी (धरईपानी) से सिमगा (रायपुर) तक लगभग 122 किमी के शेष हिस्से को भी 4-लेन में उन्नयन की स्वीकृति आवश्यक है, ताकि जबलपुर से रायपुर तक सीधी और सुगम 4-लेन कनेक्टिविटी उपलब्ध हो सके. इसके साथ ही लोकहित एवं जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कवर्धा बायपास (4L + PS) निर्माण की भी मांग की गई थी, जिससे शहर के भीतर भारी यातायात का दबाव कम हो और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके. केंद्र सरकार से मिली स्वीकृति के बाद क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद जगी है. माना जा रहा है कि 4-लेन सड़क बनने से व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, वहीं आम नागरिकों को भी सुरक्षित और तेज आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्र सरकार और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा.
0
comment0
Report
SSSwapnil Sonal
Mar 01, 2026 12:31:24
Patna, Bihar:पटना, पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। शांतनु शेखर के अध्यक्ष बनने के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है。 आज पटना एयरपोर्ट पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का शांतनु शेखर ने अपने समर्थकों के साथ स्वागत किया, इस मौके पर पप्पू यादव ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और बधाई दी। एयरपोर्ट पर समर्थकों की मौजूदगी रही, मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि यह जीत पटना विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के विश्वास और लोकतांत्रिक सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व से बड़ी उम्मीदें हैं और शांतनु शेखर आने वाले समय में छात्र हितों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने इसे संघर्ष, विश्वास और युवा ताकत की जीत बताते हुए भरोसा जताया कि पटना विश्वविद्यालय से उभरा यह नेतृत्व आगे चलकर बिहार की राजनीति में भी सकारात्मक भूमिका निभाएगा
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Mar 01, 2026 12:31:10
Jaipur, Rajasthan:पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शिवचरण माथुर की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में कांस्टीट्यूशन क्लब में स्मृति समारोह का आयोजन कार्यक्रम में पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित पूर्व मंत्री बीडी कल्ला, पूर्व मंत्री रघु शर्मा, विधायक अमीन कागजी और अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे। इस दौरान सचिन पायलट ने कहा कि राजनीति में पिछले 15 वर्षों में बदलाव आया है और प्रतिस्पर्धा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि राजनीति में पढ़ना बहुत जरूरी है, जिससे देश-दुनिया की जानकारी मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि पुरानी पीढ़ी के नेता जिद्दी होते थे, लेकिन अपनी बात पर टिके रहते थे, आज राजनीति में शिक्षित युवाओं का आना सकारात्मक बदलाव है।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top