icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ग्वालियर के चिरवाई नाके पर युवक के साथ मारपीट, कार में जबरन ले जाने के आरोप

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के कम्पू थाना क्षेत्र के चिरवाई नाके पर एक युवक के साथ मारपीट और जबरन कार में डालकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने पहले उसकी बाइक रोककर लाठीडंडों और लातघूंसों से बेरहमी से मारपीट की, फिर पुराने मामले में राजीनामा न करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन कार में बैठाकर ले गए। पीड़ित ने पुलिस पर भी शिकायत दर्ज करने में लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पिछौर गांव के निवासी नवल किशोर कुशवाह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 5 अगस्त को चिरवाई नाके के पास भारत सिंह कुशवाह अपनी कार और 7-8 साथी के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसकी बाइक रोक ली और लाठीडंडों, लातघूंसों से जमकर मारपीट की, पीड़ित ने कहा कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और जबरन कार में बैठाकर ले गए। राहगीरों की मदद से वह चंगुल से छूट सका। इसके बाद वह शिकायत लेकर कम्पू थाने पहुंचा। नवल ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है; पहले भी उस पर हमला हुआ और उसे धमकियां मिलती Rहीं। उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले उसकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उसने वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कम्पू थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। अब देखने होगा कि जांच के बाद आरोपियों पर क्या कार्रवाई होती है और पीड़ित के आरोप कितने सही साबित होते हैं।
0
0
Report

NDPS अदालत ने गांजे-चरस बनाने वाले आरोपी को 15 वर्ष जेल और 1.5 लाख जुर्माना

MJManoj JainJust now
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के शुजालपुर सिटी थाना क्षेत्र में गांजे की खेती और चरस बनाने के मामले में एक आरोपी को विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने दोषी ठहराया है। अदालत ने आरोपी को 15 वर्ष के कठोर कारावास और 1 लाख 50 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला विशेष सत्र न्यायधीश (एनडीपीएस) शाजापुर ने गुरुवार को सुनाया। लोक अभियोजक महेन्द्र सिंह परमार ने बताया कि 10 मार्च 2023 को शुजालपुर सिटी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, ग्राम टिटवास निवासी अर्जुन मीणा ने अपने खेत में फसलों के साथ अवैध रूप से गांजे के पौधे लगाए थे और घर में चरस छिपाकर रखी थी। इस सूचना पर तत्कालीन उपनिरीक्षक विजय खत्री ने पुलिस बल और पंच साक्षियों के साथ मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान, आरोपी के खेत से एक से तीन फीट ऊंचाई के 20 गांजे के पौधे बरामद हुए। इसके बाद खेत पर बने मकान की तलाशी ली गई, जहां कमरे में पलंग के नीचे प्लास्टिक की थैली में छिपाकर रखे चरस के लड्डू मिले। जब्त किए गए मादक पदार्थ का कुल वजन 7 किलो 400 ग्राम था। पुलिस ने गांजे के पौधों और चरस को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 और 21 के तहत मामला दर्ज किया। विवेचना पूरी होने के बाद चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। विचारण के दौरान, अभियोजन पक्ष ने साक्ष्य और गवाहों के माध्यम से आरोपों को सिद्ध किया। न्यायालय ने इस बात पर जोर दिया कि आरोपी द्वारा बड़ी मात्रा में गांजे की खेती और चरस का निर्माण किया गया, जिसका समाज और विशेष रूप से युवाओं पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है। अदालत ने आरोपी अर्जुन मीणा को 15 वर्ष के कठोर कारावास और 1 लाख 50 हजार रुपए के अर्थदंड के साथ दंडित किया। संबंधित प्रावधानों के तहत, उसे एक वर्ष के अतिरिक्त कारावास और 10 हजार रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया गया। इस प्रकरण का प्रभावी अनुसंधान तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ शर्मा द्वारा किया गया था।
0
0
Report

देहरादून सेलाकुई में सिलेंडर फटने से हॉस्टल में भारी आग, जनहानि नहीं

Dehradun, Uttarakhand:देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में आज अचानक एक भीषण अग्निकांड हो गया। क्षेत्र के राजा रोड, शैतान चौक के पास एक हॉस्टल में अचानक सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही सेलाकुई थाना police और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। जानकारी के मुताबिक BFIT कॉलेज सुदधोवाला के राजा रोड सेलाकुई स्थित कुश हॉस्टल के मैस में सिलेंडर फटने से ये भीषण अग्निकांड हुआ। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने की इस घटना में हॉस्टल को काफी नुकसान हुआ है, लेकिन गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में गूंज कार्यक्रम की अनुमति पर इमरान मसूद का सरकार पर हमला

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली। छात्रों की गूंज कार्यक्रम की अनुमित को लेकर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा, "ऐसा ही हर जगह होता है। कोटा में भी यही हुआ, देहरादून में भी यही हुआ और यहां पर भी यही हुआ मगर ये गूंज रुकेगी नहीं। ये गूंज जाकर कानों के अंदर लगेगी... ये डर बोल रहा है। अनुमित क्यों नहीं देंगे। कानून से ही काम करेंगे, अनुमति क्यों नहीं देंगे." उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के राज्यसभा में उपस्थिति पर कहा, "गृह मंत्री जिम्मेदारी नहीं लेंगे? तो कौन लेंगे? उनको जिम्मेदारी लेनी चाहिए, इस्तीफा देना चाहिए। दो बातें ही तो होंगी।"
0
0
Report

अररिया पुलिस: ऑपरेशन मुस्कान से 63 खोए मोबाइल लौटे, मालिकों के चेहरे खिले

Forbesganj, Bihar:अररिया पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए हुए 63 मोबाइल को खोजकर 63 लोगो के चेहरे पर मुस्कान वापस लाई है। अलग अलग थाना क्षेत्रों के मोबाइल खोने की रिपोर्ट को जांचकर उनपर तकनीकी जांच की गई और उन सभी मोबाइल को खोजा गया और उनके वास्तविक मालिकों को आज एसपी कार्यालय में सौंपा गया। एसपी ने सभी से अपील की है कि मोबाइल खोने पर तुरंत नजदीकी थाना में सूचना दे या फिर ceir पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराए। एसपी ने बताया कि इस पोर्टल से भी सूचना एकत्र कर पुलिस मोबाइल ढूंढने का कार्य करती है इसलिए लोगों को इस बारे में भी जागरूक रहना चाहिए। मोबाइल मिल जाने पर सभी लोगों ने अररिया पुलिस को धन्यवाद दिया
0
0
Report
Advertisement

करनाल में बीरू वाल्मीकि हत्याकांड पर उबाल, गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग

Karnal, Haryana:करनाल में बीरू वाल्मीकि हत्याकांड के विरोध में फूटा जनआक्रोश, अम्बेडकर चौक पर सैकड़ों लोगों ने लगाया जाम, परिजनों और वाल्मीकि समाज की एक ही मांग—हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई में पुलिस करे एनकाउंटर, चार बहनों के इकलौते भाई की हत्या के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच प्रदर्शन लगातार जारी। बीरू वाल्मीकि की हत्या के बाद करनाल में वाल्मीकि समाज का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। सैकड़ों की संख्या में समाज के लोगों ने परिजनों के साथ अम्बेडकर चौक पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक ही सवाल उठाया—"हत्यारे कब होंगे गिरफ्तार?" मौके की संवेदनशीलता को देखते हुए अम्बेडकर चौक पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शनकारी तब तक सड़क जाम जारी रखने की बात कहते रहे, जब तक पुलिस अधिकारी स्वयं मौके पर आकर कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी नहीं देते। परिवार का दर्द देख हर आंख हुई नम बीरू वाल्मिकि की हत्या ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। चार बहनों के इकलौते भाई की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है। बहन का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि कुछ माह पहले ही विवाह बंधन में बंधी पत्नी भी इंसाफ की उम्मीद में सड़क पर धरने पर बैठी रही। परिवार का कहना है कि उनके घर का सहारा छिन गया है और अब उन्हें केवल न्याय चाहिए। समाज प्रतिनिधियों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि राजेन्द्र बाल्मीकि ने कहा कि इस निर्मम हत्या से पूरे समाज में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि समाज की पहली मांग है कि सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उनका कहना था कि जिस प्रकार अन्य गंभीर मामलों में पुलिस अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करती है, उसी तरह इस मामले में भी त्वरित और प्रभावी कार्रवाई में आरोपियों का एनकाउंटर करें। उन्होंने मांग की कि करनाल के पुलिस अधीक्षक स्वयं प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर अब तक की कार्रवाई की जानकारी दें। चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि जब तक संतोषजनक जवाब नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन और सड़क जाम जारी रहेगा। कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष राजेश वैद ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर आरोपी का संबंध कथित रूप से त्रिशूल गैंग से बताया जा रहा है और हत्या की जिम्मेदारी लेने जैसी पोस्ट भी सामने आ रही हैं। इसके बावजूद पुलिस की कार्रवाई अपेक्षित गति से होती दिखाई नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि चार बहनों के इकलौते भाई की हत्या हुई है, परिवार में कोई अन्य कमाने वाला नहीं है और मृतक का कुछ समय पहले ही विवाह हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में दलित समाज के खिलाफ बढ़ते अपराध चिंता का विषय हैं और सरकार को इस मामले में निष्पक्ष व कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। सोशल मीडिया पर धमकी देने वालों पर भी कार्रवाई की मांग दलित समाज की अधिवक्ता सोनिया तंवर ने कहा कि केवल मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर लगातार धमकी भरे संदेश और भड़काऊ पोस्ट डालने वाले लोगों के खिलाफ भी तत्काल कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून का पालन सभी के लिए समान होना चाहिए और यदि किसी स्तर पर कानून की अनदेखी होती है तो उसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। बाइट: राजेन्द्र बाल्मीकि — समाज प्रतिनिधि राजेश वैद — कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष अधिवक्ता सोनिया तंवर — दलित समाज प्रतिनिधि
0
0
Report

पोंडी उपरोड़ा बालिका छात्रावास में छात्राओं ने अधीक्षिका के खिलाफ चक्का जाम कर दिया

Korba, Chhattisgarh:कोरबा जिले के पोंडी उपरोड़ा स्थित 100 सीटर कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की छात्राओं ने गुरुवार को छात्रावास की अधीक्षिका शारदा नेताम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। छात्राओं ने अधीक्षिका पर मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना, देर रात तक पूजापाठ करना, खाने की खराब गुणवत्ता तथा छात्राओं से हाथ-पैर और सिर की मालिश कराने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। छात्रोंाओं के अचानक सड़क पर उतरने से नेशनल हाईवे पर लगभग आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। चक्काजाम की सूचना मिलते ही पोंडी उपरोड़ा तहसीलदार विनय देवांगन, नायब तहसीलदार सुमन मानिकपुरी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी के. आर. दयाल और बांगो थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे और छात्राओं से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। अधिकारियों ने उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्राओं के अलग-अलग बयान दर्ज किए और छात्राओं को आश्वस्त किया और उनकी मांग और शिकायतों को ध्यान में रखते हुए अधीक्षिका शारदा नेताम को तत्काल प्रभाव से हटाकर अन्य को अधीक्षिका का प्रभार दिया। अधिकारियों ने और आश्वासत किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार और भी कार्रवाई की जाएगी। छात्राओं ने यह आरोप लगाया कि अधीक्षिका उनसे हाथ-पैर और सिर की मालिश कराती हैं। विरोध करने या मना करने पर कार्रवाई करने की धमकी देकर डराया जाता है। छात्राओं का कहना है कि इससे पहले भी उन्होंने अधीक्षिका के खिलाफ विकासखंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी, लेकिन शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। समय पर कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा। वही जब इस मामले पर कस्तूरबा गांधी छात्रावास की अधीक्षिका शारदा नेताम से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा लगाए जा रहे सारे आरोप बेबुनियाद है यह कार्य साजिशन की जा रही है जब से वे छात्रावास मे पदस्थ हुई है तब उनके द्वारा छात्राओं के लिए कई ऐसे कार्य किये गए है जो छात्राओं के हित मे रहा साथ जो भी आरोप लगाए गए है वो बेबुनियाद है।
0
0
Report

कटनी में कांग्रेस संगठन सृजन: जीतू पटवारी ने युवाओं के अधिकारों पर जोर दिया

Katni, Madhya Pradesh:कटनी में कांग्रेस के दो दिवसीय चल रहे संगठन सृजन कार्यक्रम में पहुंचे जीतू पटवारी कटनी जिले में कांग्रेस का दो दिवसीय संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें जिला कांग्रेस के सभी महिला पुरुष सहित कांग्रेस की सभी विंग उपस्थित रही. दिव दिवसीय इस कार्यक्रम में सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर किस प्रकार से काम करना है, कांग्रेस की विचारधारा को किस प्रकार से जनता तक पहुंचना है, युवाओं तक पहुंचना है इन्हीं सब बिंदुओं को लेकर चर्चा हुई. वही सबसे महत्वपूर्ण युवाओं को जोड़ना और अपने अधिकारों की मांग रखना जैसे मुद्दों पर विचार विमर्श बातें रखी गई. वहीं कार्यक्रम मे मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी उपस्थित हुए और उन्होंने भी सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की विचारधारा राहुल गांधी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने की बात कही. वहीं उन्होंने मौजूदा केंद्र और प्रदेश सरकार को भी निशाने साधा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा अब समय बदल चुका है और देश प्रदेश की जनता को सरकार की नाकामी सब दिखने लगी है. जनता परेशान है युवा परेशान है युवा नौकरी मांगने के लिए सड़क को पर उतर रहे हैं वही दतिया चुनाव में कांग्रेस की जीत साबित कर दिया है कि अब नाकाम झूठी सरकार की चाल में जनता नहीं फंसने वाली है. वही ईवीएम मशीन के से चुनाव कराने को लेकर भी जीतू पटवारी ने कहा कि अगर विश्व के बड़े देश evm से चुनाव कराने को छोड़ चुके हैं तो हमें भी इस मशीन से चुनाव नहीं करना चाहिए वही जीतू पटवारी अन्य सभी मुद्दों पर केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरते नजर आए
0
0
Report
Advertisement

पांडुआ पुलिस ने अवैध गोवंश के 15 पशु झारखंड की ध्याn फाउंडेशन गोशाला भेजे; कोर्ट के आदेश पर स्थानांतरण

Chinsurah, West Bengal:গুগল করে মিলল ঠিকানা,১৫ টি গরু বাজেয়াপ্ত করেছিল পান্ডুয়া থানার পুলিশ, আদালতের নির্দেশে গরু পৌঁছল ঝাড়খণ্ডের গোশালায়। বেআইনি গরু পাচার মামলায় বাজেয়াপ্ত ১৫টি গরুকে অবশেষে ঝাড়খণ্ডে পাঠাল পান্ডুয়া থানার পুলিশ। চুঁচুড়া আদালতের চিফ জুডিশিয়াল ম্যাজিস্ট্রেটের নির্দেশ মেনে বৃহস্পতিবার লরি বোঝাই করে গরুগুলিকে নিয়ে যাওয়া হয় ঝাড়খণ্ডের সিংহভূমের চাকুলিয়ায় অবস্থিত ‘ধ্যান ফাউন্ডেশন গোশালা’য়। পুলিশ সূত্রে জানা গিয়েছে, গত বৃহস্পতিবার রাতে খন্যানের জিটি রোড সংলগ্ন এলাকা থেকে একটি গরু বোঝাই চার চাকা পিকআপ ভ্যান আটক করে পুলিশ। উদ্ধার হয় ৯টি গরু। গ্রেফতার করা হয় এক ব্যক্তিকে।এরপর গত শুক্রবার রাতে ফের পান্ডুয়ার রোশনা ব্রিজ এলাকায় অভিযান চালিয়ে আরও একটি গাড়ি বাজেয়াপ্ত করে পুলিশ। সেখান থেকে উদ্ধার হয় আরও ৬টি গরু। গ্রেফতার হন আরও দু’জন। ধৃতদের চুঁচুড়া আদালতে পেশ করা হয়। উদ্ধার হওয়া মোট ১৫টি গরুকে ততদিন পান্ডুয়া থানার তত্ত্বাবধানে রাখা হয়েছিল। থানাতেই চলছিল তাদের খাওয়া-দাওয়া ও প্রাথমিক চিকিৎসা পরিচর্যা। কিন্তু থানায় গরু রাখার মতো বড় খোয়ার না থাকায় খরচের পাশাপাশি সমস্যা হচ্ছিল বলে জানিয়েছেন তদন্তকারীরা। এই পরিস্থিতিতে পুলিশ আদালতে আবেদন জানায় গরুগুলিকে কোনও গোশালায় স্থানান্তরের জন্য। আদালত সেই আবেদন মঞ্জুর করে। এরপর পুলিশ গুগল সার্চ করে ঝাড়খণ্ডের সিংভূমের চাকুলিয়ায় ‘ধ্যান ফাউন্ডেশন গোশালা’র খোঁজ পায়। CJM-এর নির্দেশ মতোই আজ লরি করে ১৫টি গরুকে পান্ডুয়া থানা থেকে ঝাড়খণ্ডের উদ্দেশ্যে রওনা করানো হয়। এখন থেকে গরুগুলির ঠিকানা হবে ওই গোশালা। পুলিশের দাবি, এলাকায় বেআইনি গরু পাচার রুখতে নজরদারি আরও জোরদার করা হয়েছে।।
0
0
Report

कुशलगढ़ डकैती का पर्दाफाश: अंतरराज्यीय गिरोह के 3 गिरफ्तार, 6 किलो चांदी बरामद

Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा। कुशलगढ़ कस्बे में 13 जुलाई की रात हुई सनसनीखेज डकैती का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 6 किलो चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं, जबकि फरार बदमाशों की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह और वृत्ताधिकारी महिपाल सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी प्रवीण सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेंद्र उर्फ जटा निवासी कुशलगढ़ तथा रमेश व टीटू वसुनिया निवासी झाबुआ (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि स्थानीय आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते मध्यप्रदेश के साथियों के साथ मिलकर वारदात की साजिश रची थी। डकैती में सोने-चांदी के जेवर और करीब 13 लाख रुपये नकदी लूटी गई थी। मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी और शेष माल बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
0
0
Report

जालौन के अल्ट्रासाउंड सेंटरों का औचक निरीक्षण, मशीनें और व्यवस्थाओं की समीक्षा

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में अल्ट्रासाउंड सेंटरों का अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, मजिस्ट्रेट के साथ एसीएमओ अरविंद भूषण ने किया औचक निरीक्षण, SS ठाकुर हॉस्पिटल, RB जैन हॉस्पिटल, किलकारी हॉस्पिटल और लाइफ केयर पैथोलॉजी में किया निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान मशीनों की जांच और व्यवस्थाओं का अधिकारियों ने लिया जायजा, कोनच सीएचसी में बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन को डॉक्टर की नई तैनाती के बाद जल्द चालू कराने की कहीं बात, जालौन के कोंच नगर में अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण करने पहुंचे थे एसीएमओ। बाइट:- अरविंद भूषण--ACMO जालौन
0
0
Report
Advertisement

Muzaffarpur के छात्राओं का हाईवे जाम, स्कूल व्यवस्था से नाराजगी दिखी

Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के स्कूल की व्यवस्था से परेशान होकर स्कूली छात्राओं ने मुजफ्फरपुर-छपरा हाईवे पर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया. स्थानीय ग्रामीणों की समझाने के बाद छात्राओं ने जाम तुड़वा लिया, परन्तु सूचना के बावजूद संबंधित अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे. प्रिंसिपल अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि स्कूल को पीएम श्री विद्यालय घोषित कर गांव के बालिका विद्यालय में समायोजन किया गया है, जो शौचालय और पानी-पीने की व्यवस्था तथा बैठने की जगह की कमी लगती है. स्कूल प्रशासन के अनुसार कई बार शिक्षा विभाग को लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक भर्ती/व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया. वहीं सात-आठवीं कक्षा की छात्राओं ने कहा कि जब तक स्कूल में पर्याप्त सुविधाएं नहीं होंगी, वे पढ़ाई के लिए स्कूल लौटेंगी नहीं. बाइट- अरविंद कुमार सिंह, प्रिंसिपल नवराज उच्च विद्यालय सह पीएम श्री विद्यालय; बाइट- माधुरी कुमारी, आठवीं की छात्रा; बाइट- राजीव कुमार, नौवीं की छात्र
0
0
Report

रोहतास डेहरी हत्या के खिलाफ राजद का विरोध प्रदर्शन; दोषियों को फांसी की मांग

Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां डेहरी में कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद राजद के कार्यकर्ताओं ने आज डेहरी में हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन निकाला। साथ ही दोषी को फांसी की सजा की मांग की। वही कार्यपालक पदाधिकारी के पत्नी के द्वारा डेहरी के स्थानीय विधायक सोनू सिंह पर प्रताड़ना एवं पैसे मांगने के आरोप की भी जांच की मांग की। राजद कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक से जुलूस निकाला तथा डेहरी के अनुमंडल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इन लोगों का कहना है कि वर्तमान सरकार में अधिकारियों की हत्या हो रही है। बता दे कि इस विरोध मार्च में डेहरी डालमियानगर नगर परिषद के कई वार्ड पार्षद भी शामिल हुए। साथ ही डेहरी नगर निकाय के मुख्य पार्षद शशि कुमारी के जेठ तथा राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के महासचिव गुड्डू चंद्रवंशी ने मांग किया कि सरकार इस पूरे मामले की जांच करें। मृतक अधिकारी के पत्नी की बयान को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय विधायक की भूमिका की भी जांच हो। साथ ही स्थानीय विधायक सोनू सिंह का मगध रेंज के आईजी से पुराना संबंध है। दोनों एक ही संस्था से जुड़े हैं। ऐसे में उनके द्वारा किए जा रहे जांच के निष्पक्षता पर भी सवाल है। बता दे कि जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया तथा कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के दोषियों को फांसी की सजा की मांग की गई। यह लोग सरकार विरोधी नारे भी लगाए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top