icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271202
NAGESHWER NATH SINGHNAGESHWER NATH SINGHFollow1 Feb 2025, 01:02 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कपकोट सीट पर शेर सिंह गढ़िया के दावेदारी से चुनावी हलचल तेज

Bageshwar, Uttarakhand:उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ कपकोट सीट पर सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी के पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया ने इस बार टिकट के लिए अपनी दावेदारी को लेकर आक्रामक तेवर दिखाए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल उनके वीडियो ने पार्टी के भीतर चर्चाओं को हवा दे दी है। गढ़िया इस बार कपकोट से मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं। उनके तेवरों से यह संकेत भी मिल रहा है कि टिकट नहीं मिलने की स्थिति में वे निर्दलीय मैदान में उतरने का विकल्प खुला रख सकते हैं। हालांकि उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा नहीं की है। वायरल वीडियो के बाद कपकोट की राजनीति में हलचल बढ़ गई है और संभावित दावेदारों के बीच भी बेचैनी दिखाई दे रही है।
0
0
Report

अलकनंदा के उफान के बीच नाग पंचमी पर कोटेश्वर मंदिर में आस्था चरम पर

Noida, Uttar Pradesh:एंकर : नाग पंचमी के पर्व पर रुद्रप्रयाग के प्रसिद्ध कोटेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर है... लेकिन इसी बीच ऊपरी क्षेत्रों में हो रही बारिश ने अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ा दिया है। हालात ये हैं कि नदी का पानी भगवान शिव की गुफा के बेहद करीब पहुंच गया है और जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बताया जा रहा है। एक तरफ हर-हर महादेव के जयकारे हैं, तो दूसरी तरफ उफनती अलकनंदा को देखकर श्रद्धालुओं में चिंता भी नजर आ रही है। वीओ 1 : अलकनंदा नदी का बढ़ता जलस्तर, ऊपरी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश,लेकिन इसके बावजूद कोटेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास में कोई कमी नहीं आई है। नाग पंचमी के पावन पर्व पर रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर चोपड़ा मोटर मार्ग पर स्थित प्राचीन कोटेश्वर महादेव मंदिर में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दूर-दराज के गांवों से पहुंचे श्रद्धालु भगवान शिव के साथ नाग देवता की विशेष पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मान्यता है कि नाग देवता खेत-खलिहानों, जलस्रोतों और घर-परिवार की रक्षा करते हैं। यही वजह है कि नाग पंचमी पर पहाड़ के गांवों में घरों के द्वार पर नाग देवता की आकृति बनाकर दूध, दही, पुष्प और अक्षत अर्पित किए जाते हैं और सुख-समृद्धि तथा अच्छी फसल की कामना की जाती है। बाइट : शिवानंद गिरी महाराज, महंत कोटेश्वर तीर्थ वीओ 2 : कोटेश्वर में जहां सुबह से ही भोलेनाथ के जयकारे गूंज रहे हैं, वहीं मंदिर के ठीक नीचे बह रही अलकनंदा नदी का रौद्र रूप भी दिखाई दे रहा है। ऊपरी क्षेत्रों में बारिश के कारण नदी का जलस्तर लगातार बढ़ा है और पानी भगवान शिव की गुफा के बेहद करीब पहुंच गया है। जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के कारण मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की नजर लगातार नदी पर बनी हुई है। हालांकि आस्था का सैलाब अलकनंदा के बढ़ते जलस्तर पर भारी नजर आ रहा है और श्रद्धालु भगवान कोटेश्वर महादेव के दर्शन कर नाग देवता का आशीर्वाद ले रहे हैं। बाइट : अनिल पुरोहित, श्रद्धालु पीटीसी: भूपेन्द्र भण्डारी, रुद्रप्रयाग
0
0
Report

नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान जल्द, दिल्ली में 22 अगस्त बड़ी बैठक

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपालबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान जल्द बीजेपी सूत्रों के अनुसार आज बीजेपी अपनी नई टीम का ऐलान कर सकती है नितिन की नई टीम में अनुभवी और युवाओं को दी जाएगी प्राथमिकता 22 अगस्त को नई टीम के साथ दिल्ली में बड़ी बैठक मध्य प्रदेश से कई प्रमुख चेहरों को शामिल किए जाने की चर्चा वीडी शर्मा, कविता पाटीदार, गजेंद्र पटेल और लालसिंह आर्य, सांसद हिमाद्री सिंह जैसे नेताओं के नाम सबसे आगे चल रहे हैं 1 विष्णु दत्त शर्मा (वीडी शर्मा): प्रदेश संगठन में अहम भूमिका निभाने के बाद इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। 2 कविता पाटीदार: राज्यसभा सांसद और ओबीसी चेहरा होने के नाते इनका नाम भी चर्चा में है। 3 गजेंद्र पटेल: आदिवासी समुदाय से आने वाले सांसद गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय टीम में जगह मिलने की संभावना है। 4 लालसिंह आर्य: वरिष्ठ दलित नेता और पूर्व मंत्री, जिन्हें संगठन में एससी वर्ग के प्रतिनिधित्व के तौर पर देखा जा रहा है। 5 हिमाद्री सिंह: शहडोल से सांसद हिमाद्री सिंह को भी अंडर-40 युवा और महिला आदिवासी चेहरे के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए जाने की अटकलें हैं।
0
0
Report
Advertisement

कोडरमा के ध्वजाधारी आश्रम में सावन-नाग पंचमी पर जलाभिषेक की धूम

Koderma, Jharkhand:आज सावन की तीसरी सोमवारी है और नागपंचमी भी। आज जहाँ देश के विभिन्न शिवालयों में शिवभक्तों का तांता लगा है, वहीं कोडरमा के ध्वजाधारी आश्रम में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी है। शिवभक्त यहाँ पूरी आस्था और भक्ति के साथ पहुँच रहे हैं और 777 सीढ़ियाँ चढ़कर पहाड़ की चोटी पर बसे भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार द्वापर युग में ब्रम्हा के पुत्र कद्रम ऋषि ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए इसी पहाड़ पर तपस्या की थी और भगवान शिव उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें ध्वजा और त्रिशूल प्रदान की थी, तब से यहाँ ध्वजा और त्रिशूल चढ़ाने की परंपरा है। ध्वजाधारी आश्रम में शिवरात्रि और सावन के पूरे महीने शिवभक्तों का तांता लगा रहता है, वही सावन की अंतिम सोमवारी को कोडरमा में कांवर पदयात्रा का आयोजन होता है। जहाँ शिवभक्त झारनाकुण्ड से जल का उठाव कर जंगल के रास्ते और एनएच होते हुए 14 किलोमीटर की पद यात्रा के बाद ध्वजाधारी पहाड़ पहुँचेते हैं और पहाड़ की चोटी पर बसे भगवान भोले का जलाभिषेक करते हैं। ध्वजाधारी आश्रम में बाबा भोले का जलाभिषेक करने पहुँचे शिवभक्तों ने बताया कि यहाँ बाबा भोले को जलाभिषेक करने से भगवान शिव, भक्तों के हर कष्ट को हर लेते हैं और जो भी शिवभक्त यहाँ जलाभिषेक के लिए पहुँचते हैं उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। वहीं ध्वजाधारी आश्रम के महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज ने बताया कि सावन की सोमवारी के साथ नाग पंचमी का खास महत्व है और आज यहाँ हजारों शिवभक्त जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं।
0
0
Report

दिल्ली कल्याणपुरी में सफाईकर्मी हत्या: मुआवजे-नौकरी की मांग के कारण धरना

Noida, Uttar Pradesh:राजधानी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में हुई सफाई कर्मचारी अनिल की हत्या के बाद इस पूरे मामले में तूल पकड़ लिया है सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में धरने पर बैठ गए आज मेट्रो वेस्ट में घर घर कूड़ा उठाने वाले टी पर कर्मचारियों की यूनियन ने हड़ताल का ऐलान भी किया है परिवार व यूनियन का कहना है कि जब तक परिवार को एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी सरकार की तरफ से नहीं दी जाती है तब तक यह लोग यहीं बैठे रहेंगे इनके साथ ही ओन्ली विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार इस घटना के बाद से ही वह भी धरने पर बैठे हैं कुलदीप कुमार लगातार दिल्ली सरकार पर निशाना साथ रहे हैं और कह रहे हैं कि यह सरकार दलित विरोधी सरकार है जब तक परिवार को न्याय नहीं मिल जाता वह परिवार और कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे रहेंगे
0
0
Report

घाघरा नदी गोंडा में उफान, 15 गांवों में बाढ़ का खतरा बन गया

Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा में घाघरा नदी अब पूरी तरीके से उफान पर आ गई है कर्नलगंज और तरबगंज तहसील क्षेत्र के 15 से अधिक गांव की लगभग 30000 आबादी पर आज सोमवार सुबह से अब बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इन गांवों के रहने वाले लोगों को जिला प्रशासन द्वारा लगातार सुरक्षित स्थान पर जाने को लेकर सलाह देते हुए नदी के बढ़ते जलस्तर के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। धीरे-धीरे अब इन गांव की तरफ नदी का पानी बढ़ना शुरू हो गया है अगर इसी तरीके से नदी का जलस्तर गोंडा में तेजी से बढ़ता रहा तो अगले 4 दिन के अंदर गांव तक पानी पहुंच सकता है। घाघरा नदी में आज सोमवार सुबह 3.97 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिसमें से गिरजा बैराज से 245477, शारदा बैराज से 135054 और सरयू बैराज से 17399 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। सबसे ज्यादा गिरजा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद घाघरा नदी गोंडा में उफान पर है अगर 24 घंटे के अंदर छोड़े गए पानी की बात करें तो 15 लाख 40 हजार 791 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। घाघरा नदी आज सोमवार सुबह 9.30 बजे एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 29 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है जबकि कल रविवार सुबह 9 बजे नदी का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र 4 सेंटीमीटर ऊपर था यानी की 24 घंटे के अंदर 25 सेंटीमीटर नदी का जलस्तर बढ़ा है प्रति घंटे की रफ्तार से एक सेंटीमीटर नदी का जलस्तर गोंडा में बढ़ रहा है। नदी के तेजी से बढ़ते जलस्तर कारण गोंडा बाढ़ खंड विभाग द्वारा लगातार ड्रोन कैमरे के माध्यम से सभी तटबंध की निगरानी की जा रही है। नदी द्वारा किए जा रहे कटान को लेकर के भी ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है साथ ही साथ गोंडा से लेकर के लखनऊ तक बाढ़ खंड विभाग के अधिकारियों द्वारा तटबंध का निरीक्षण करके टठबंध की सुरक्षा को लेकर के भी ठोस कदम उठाए जा रहा है। नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण नवाबगंज के निचले इलाकों में एक बार फिर से कटान शुरू हो गई है सुबह आज सोमवार 8:00 बजे से यहां पर लगातार नदी काटन करके लगातार जमीनों को अपने आगोश में ले रही है।
0
0
Report
Advertisement

NH-11 की हालत खराब, शाम का जाम और गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं NH-11 पर, हर रोज शाम समस्या वाली! झुंझुनूं–चिड़ावा NH-11 पर रोजाना भयंकर जाम की स्थिति बीड़ चौकी से अग्रसेन सर्किल तक रेंगते रहते है वाहन सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा वाहनों की रफ्तार 20–30 किमी तक सीमित अग्रसेन सर्किल से पुलिस चौकी तक हालात बेहद खराब वीडियो आया सामने, एंबुलेंस तक घंटों जाम में फंसी रहती है 2014 में NH-11 घोषित, लेकिन 12 साल बाद भी काम धरातल पर नहीं झुंझुनूं से चिड़ावा होते हुए पचेरी तक जाने वाले नेशनल हाईवे-11 की हालत इन दिनों बद से बदतर होती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। दिनभर बीड़ चौकी से अग्रसेन सर्किल तक रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। शाम को यह जाम भयंकर हो जाता है और घंटों तक वाहन फंसे रहते है। गड्ढों के कारण वाहन रेंगते हुए निकलते हैं और लोगों को कुछ किलोमीटर का सफर तय करने में भी काफी समय लग रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बीड़ चौकी के बाद से चिड़ावा तक भारी ट्रैफिक रहता है। सड़क की खराब हालत और वाहनों के दबाव के चलते कई जगह वाहनों की रफ्तार 20–30 किलोमीटर प्रति घंटा तक सीमित हो जाती है। शाम के समय स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे अब सिर्फ परेशानी नहीं, बल्कि हादसों का कारण भी बन रहे हैं। इसी मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, दिल्ली हाईवे पर अग्रसेन सर्किल से पुलिस चौकी तक करीब एक महीने से हालात खराब बताए जा रहे हैं। जाम के कारण एंबुलेंस तक घंटों फंसने की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासनिक लापरवाही के चलते सड़क की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। समय पर गड्ढों की मरम्मत और याताय Traffic व्यवस्था को लेकर प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने से समस्या गंभीर होती जा रही है। झुंझुनूं शहर से दिल्ली और जयपुर के अलावा चिड़ावा व पिलानी की ओर जाने वाले यातायात का भी यह प्रमुख मार्ग है। ऐसे में इस सड़क पर रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ने के बावजूद सड़क की मौजूदा क्षमता और स्थिति यातायात के अनुरूप नहीं रह गई है। इस सड़क को लेकर एक महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि मार्च 2014 में इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग-11 के रूप में घोषित किया गया था। हालांकि उस समय पूरे झुंझुनूं–चिड़ावा–पचेरी मार्ग को फोरलेन बनाने की स्वीकृति नहीं हुई थी। केंद्र सरकार के 2024 के लोकसभा जवाब के अनुसार झुंझुनूं–चिड़ावा के करीब 26 किलोमीटर हिस्से का 2-लेन कार्य दिसंबर 2023 में पूरा हो चुका था। जबकि चिड़ावा सिटी का करीब 2.6 किलोमीटर हिस्सा जून 2023 में पूरा किया गया था। इसके बाद दिसंबर 2025 में झुंझुनूं–चिड़ावा–पचेरी कॉरिडोर को फोरलेन करने की बड़ी स्वीकृति सामने आई। परियोजना में चिड़ावा नॉर्दर्न बाईपास भी शामिल है। फोरलेन परियोजना के लिए 2026 में टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ी। इसमें करीब 66.7 किलोमीटर के झुंझुनूं–चिड़ावा–पचेरी सेक्शन के साथ करीब 10.26 किलोमीटर का चिड़ावा नॉर्दर्न बाईपास शामिल है। परियोजना को HAM मॉडल पर विकसित किया जाना है और टेंडर में करीब ₹883 करोड़ का पैकेज सामने आया। यानी फोरलेन की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है, लेकिन नई फोरलेन सड़क बनने तक मौजूदा सड़क की जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती। लोगों की मांग है कि तब तक सड़क की तत्काल मरम्मत कर गड्ढे भरे जाएं और शाम के समय बीड़ चौकी से अग्रसेन सर्किल तक यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। क्योंकि सवाल सिर्फ जाम का नहीं है—इसी सड़क से रोजाना गुजरने वाली एंबुलेंस, स्कूली वाहन, नौकरीपेशा लोगों और हजारों आम यात्रियों की सुरक्षा का भी है।
0
0
Report

कपकोट सीट पर शेर सिंह गढ़िया की टिकट दावेदारी से बीजेपी में हलचल तेज

Bageshwar, Uttarakhand:उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ कपकोट सीट पर सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी के पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया ने इस बार टिकट के लिए अपनी दावेदारी को लेकर आक्रामक तेवर दिखाए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल उनके वीडियो ने पार्टी के भीतर चर्चाओं को हवा दे दी है। गढ़िया इस बार कपकोट से मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं। उनके तेवरों से यह संकेत भी मिल रहा है कि टिकट नहीं मिलने की स्थिति में वे निर्दलीय मैदान में उतरने का विकल्प खुला रख सकते हैं। हालांकि उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा नहीं की है। वायरल वीडियो के बाद कपकोट की राजनीति में हलचल बढ़ गई है और संभावित दावेदारों के बीच भी बेचैनी दिखाई दे रही है।
0
0
Report

भिलाई में 13 रुपए बिल के चक्कर में 7.56 लाख ठगी, साइबर थाने जांच

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां 13 रुपए का बिजली बिल चुकाने के चक्कर में बीएसपी कर्मी ने 7 लाख 56 हजार की ठगी का शिकार हो गया दरअसल भिलाई के सेक्टर 4 में रहने वाले दया निधि ने भिलाई भट्टी थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई और उसने बताया कि उसके घर में स्मार्ट मीटर लगा रहा जिसका 13 रुपए का बिल आया था इसी बीच एक ठग ने zelf को बिजली कंपनी का कर्मचारी बात कर दया निधि से संपर्क किया और उसे 13 रुपए का बिल ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया बताइ और फोन पर दया निधि को जानकारी देता गया जैसे-जैसे ठग ने कहा वैसे-वैसे दया निधि करते रहा और फिर शातिर ठग ने दया निधि से एटीएम की जानकारी लेने के बाद मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी मांगी दया निधि ने बिना सोचे समझे ओटीपी बता दिया जिसके बाद उसके बैंक के खातों खाते से अलग-अलग किस्तों में थोड़ी ही देर में उसके बैंक खाते से 7 लाकब 56 हजार ₹ ट्रांसफर हो गए जब दया निधि को पैसे ट्रांसफर होने का मैसेज आया तो उसे समझ आ गया कि उसके साथ ठगी हो गए इसके बाद उसने फौरन भट्टी थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराते हुए बैंक स्टेटमेंट भी साक्ष्य के रूप में पुलिस को उपलब्ध कराया मामले की बारीकी से विवेचना करने पर मामला सही पाया गया जिसके बाद भट्टी थाने की पुलिस ने मामले को साइबर थाने को भेज दिया है फिलहाल विवेचना की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

गोंडा में तीन युवकों ने राह रोककर रोज अली की पिटाई, वीडियो वायरल पर मुकदमा

Gonda, Uttar Pradesh:जहाँ गोंडा जिले में परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छत्रपाल पुरवा भौरीगंज के रहने वाले रोज अली के साथ आपसी कहासुनी और गाली गलौज के बाद तीन युवकों द्वारा रास्ते में रोककर लाठी डंडों से जमकर पिटाई की गई है। इस पूरी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परसपुर थाने की पुलिस ने रोज अली के तहरीर पर अखिलेश, विकास गौतम और रोहित पासवान के खिलाफ मारपीट, गाली,गलौज समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच उपनिरीक्षक अमन कनौजिया को दी गई है। यह पूरी मारपीट की घटना 15 अगस्त दोपहर 3:00 के करीब की बताई जा रही है जब रोज अली अपने साइकिल से स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय में शामिल होकर के अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान इन तीनों लोगों ने उसकी साइकिल को रोका और फिर साइकिल पर बैठे-बैठे ही लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दिया। इसके साथ ही साथ मारपीट करके खुद इन युवकों ने वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल करके दबंगई दिखाने का काम किया है। परसपुर थाने में दी गई तहरीर के अनुसार रोज अली ने बताया कि 14 अगस्त को हमारा इन लोगों से गाली-गलौज और आपसी कहासुनी हो गई थी उसी को लेकर के इन लोगों ने 15 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे रास्ते में जब मैं 15 अगस्त कार्यक्रम से लौट रहा था। तो इन लोगों ने रोक करके लाठी डंडों से जमकर मारपीट की है मैं लगातार रो रहा था गुहार लगा रहा था। इन लोगों से माफी मांग रहा था लेकिन फिर भी यह लोग साइकिल पर बैठे-बैठे ही मेरे साथ मारपीट कर रहे थे इन लोगों ने मारपीट का वीडियो खुद अपने सोशल मीडिया पर वायरल जिससे हमारी बदनामी हो रही थी। इन लोगों ने कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी इसलिए मैं काफी डरा हुआ था और अब मैंनें परसपुर थाने में तहरीर देकर के मुकदमा दर्ज करवाया है।
0
0
Report

मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर पर हेलीकॉप्टर से फूलों की Rain हार, सावन की तीसरी सोमवारी में भक्त उमड़े

Muzaffarpur, Bihar:उत्तर बिहार के देवघर कहे जाने वाले मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर पर सावन की तीसरी सोमवारी पर जल चढ़ाने वाले कांवरियों पर बिहार सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई. पर्यटन विभाग द्वारा यह अनोखी पहल दुसरी सोमवारी से शुरू की गई. मुजफ्फरपुर के साहू पोखर मंदिर और बाबा गरीबनाथ मंदिर पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा हुई. पर्यटन विभाग के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता खुद मंदिर परिसर में मौजूद रहे, जिलाधिकारी, एसएसपी समेत तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे. इस मनोरम दृश्य को देख श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ा और कांवारियों के बीच जयकारे लगे. इससे पहले दूसरी सोमवारी को भी हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई थी. मंत्री गुप्ता ने बताया कि पर्यटन विभाग लगातार बेहतर पहल कर रहा है और ऐतिहासिक पुष्पवर्षा की गई ताकि इरादे मजबूत हों. उन्होंने कहा कि हम भगवान से कामना करते हैं कि महादेव हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के हाथों को मजबूत करें ताकि हमारा देश और बिहार समृद्ध हो.
0
0
Report
Advertisement

मेरठ में नाइट सूट के अपत्तिजनक वीडियो डालने पर महिला SI निलंबित

*मेरठ: नाइट सूट में आपत्तिजनक वीडियो डालने पर महिला SI सस्पेंड, 2 यूट्यूब चैनल-1 इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो हटवाए गए* *मेरठ, 17 अगस्त 2026* — उत्तर प्रदेश पुलिस की एक महिला सब इंस्पेक्टर को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डालने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए DSP स्तर की महिला अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है。 *QR कोड के साथ डाले थे वीडियो* जानकारी के अनुसार महिला SI के 2 यूट्यूब चैनल और 1 इंस्टाग्राम अकाउंट थे। तीनों अकाउंट्स पर उन्होंने नाइट सूट में लेटे हुए आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर रखे थे। इन वीडियो के ऊपर QR कोड भी मेंशन किया गया था。 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस के आला अफसरों के संज्ञान में आया। विभागीय छवि खराब होने पर वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की。 *सस्पेंड कर हटवाए गए वीडियो* आरोपों के आधार पर महिला SI को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनके सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स से आपत्तिजनक वीडियो डिलीट करवा दिए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच DSP स्तर की महिला अधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विभाग ने पूरे मामले में चुप्पी साध रखी है और जांच पूरी होने तक अन्य जानकारी साझा करने से इनकार किया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top