Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gonda271202

Gonda - गोष्ठी में गन्ना उत्पादन बढ़ाने के दिए गए टिप्स

Jan 21, 2025 10:00:07
Itia Thok, Uttar Pradesh

बलरामपुर चीनी मिल की ओर से इटियाथोक क्षेत्र के अयाह गांव में मंगलवार को आयोजित गोष्ठी में गन्ना उत्पादन बढ़ाने के टिप्स दिए गए. गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे श्याम सिंह महाप्रबंधक गन्ना ने गन्ने की बुवाई से लेकर कटाई तक की समस्त क्रियाओं को विस्तार से बताया. सहायक महाप्रबंधक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने गन्ने की प्रजातियों और अधिक उत्पादन लेने की तकनीकी जानकारी दी.मुख्य गन्ना प्रबंधक संजय सिंह ने गन्ने की नई तकनीक पेड़ी,पौधा और छेड़ी कैसे प्राप्त करें,इस बारे में किसानों को लाभप्रद जानकारी दी।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NGNakibUddin gazi
Dec 10, 2025 06:38:37
Jalabaria, West Bengal:হনুমানের mূর্তি ভাঙা কে কেন্দ্র করে রাস্তা অবরোধ পরিস্থিতি নিয়ন্ত্রণে আনতে ঘটনাস্থলে সুন্দরবন পুলিশ জেলারপুলিশ প্রশাসন নকিব উদ্দিন গাজী সাত সকালে হনুমান মূর্তি ভাঙা কে কেন্দ্র করে বিক্ষোভ দেখায় এলাকার বাসিন্দারা। ঘটনাটি ঘটেছে কুলপি থানার রামকৃষ্ণপুর অঞ্চলের সিংহের হাট এলাকায়। সকাল থেকেই সাধারণ মানুষ ও এলাকার বাসিন্দারা ১১৭ নম্বর জাতীয় সড়ক অবরোধ করে বিক্ষোভ দেখাতে থাকে দোষীদের শাস্তির দাবি তুলে। দফায় দফায় চলতে থাকে বিক্ষোভ। বিক্ষোভকারীদের দাবি দোষীদের অবিলম্বে গ্রেপ্তার করে শাস্তি দিতে হবে। পরিস্থিতি নিয়ন্ত্রণে আনতে ঘটনাস্থলে পৌঁছায় সুন্দরবন পুলিশ জেলার অ্যাডিশনাল পুলিশ সুপার ও কুলপি থানার ওসি সহ বিশাল পুলিশ বাহিনী। অন্যদিকে বিক্ষোভকারীদের বোঝাতে ঘটনারাস্থলে আসেন কুলপি বিধানসভার বিধায়ক যোগরঞ্জন হালদার, কুলপি ব্লক সভাপতি সুপ্রিয় হালদার সহ দলীয় নেতৃত্বরা। পরবর্তী সময়ে বিক্ষোভকারীদের আশ্বস্ত করেন কুলপি থানার ভারপ্রাপ্ত আধিকারিক জাহাঙ্গীর আলী শেখ... ২৪ ঘন্টার মধ্যে দোষীদের ধরে শাস্তির ব্যবস্থা করার আশ্বাস দেন তিনি এরপরই বিক্ষোভ তুলে নেয় অবরোধকারীরা। স্বাভাবिक হয় যান চলাচল।
32
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Dec 10, 2025 06:38:09
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।सिविल लाइन थाना पुलिस की रात्रि गश्त उस समय कारगर साबित हुई जब शांतिनगर क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया, जिसकी पहचान संजय ध्रुव, निवासी सकरी अटल आवास के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास सोने-चांदी के जेवर, नकदी और सिक्के मिले। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि यह सामान उसने देवेन्द्र नगर स्थित एक सूने मकान में चोरी कर हासिल किया है। उसकी बताई जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुँची और मकान मालिक चंद्रभान सिंह ठाकुर से संपर्क किया, जिन्होंने घर में हुई चोरी की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने ₹1,25,000 रुपए का पूरा चोरी गया सामान बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की।
38
comment0
Report
MKMANOJ KUMAR
Dec 10, 2025 06:37:53
Purnia, Bihar:2 मासूम की निर्मम हत्या, एक की स्थिति गंभीर। सगे चाचा पर हत्या का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, घटना पूर्णिया के रौटा थाना क्षेत्र की है। सूखे नशा स्मेक के आदि पूर्णिया के एक बदहवास युवक ने दो मासूम की निर्मम हत्या कर दी और एक को इस कदर पिटा कि वह मासूम जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। घटना पूर्णिया जिले के रौटा थाना क्षेत्र की है। दरअसल घटना के पीछे सुखे नशा बताया जा रहा है। आरोपी युवक अक्सर स्मेक के नशे में गांव वालों से उलझ जाता था और अपने पिता को भी विरोध करने पर पिटता था। एक दिन इस पूरे वारदात को जब युवक के चाचा ने देखा तो उसने भतीजे को पकड़ कर पिटाई कर दी। इसके बाद उसने अपने चाचा से अदावत पाल रखी थी और बीती रात जब चाचा के सभी बच्चे घर में सो रहे थे और परिजन घर छोड़कर कहीं बाहर हो रहे थे तो मौका पाते ही बेरहमी से बदहवास युवक ने सभी मासूम बच्चों को बड़ी बेरहमी से मार डाला। किसी के जीव काट लिए तो किसी के सर पर वार किया। मृतक बच्चों की उम्र 5 वर्ष गुलनाज, 3 वर्षीय इनायत और घायल डेढ़ वर्षीय कुशुम है। घटना के बाद दो आरोपी अरबाज और हसनेन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और घटना की छानबीन में पुलिस जुट गई है। वहीं घायल मासूम को इलाज के लिए जीएमसीएच लाया गया है जहां बच्चे की स्थिति स्थिर बनी हुई है। इसमें गांव में कोहराम मचा हुआ है और लोग यह सवाल उठने लगे हैं कि कब तक सुखे नशे के गिरफ्त में युवा आते रहेंगे और मासूम की जान जाती रहेगी।
24
comment0
Report
KYKaniram yadav
Dec 10, 2025 06:36:59
9
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Dec 10, 2025 06:36:33
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा आसपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन आसपुर हेडलाइन- चोरो ने तीन मकानों को बनाया निशाना, एक मकान से लाखो के सोने-चांदी के आभूषण व 1.80 लाख कैश चोरी, दो मकानों में नही मिला कुछ एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के आसपुर कस्बे में चोरो ने बीती रात तीन मकानों को अपना निशाना बनाया है | तीन में से एक मकान में घर वाले सोते रह गए और चोर मकान से लाखो रुपए के सोने-चांदी के आभूषण व एक लाख 80 हजार रुपए का कैश चोरी कर ले गए | वही दो मकानों में चोरो को कुछ नहीं मिला | पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | बॉडी- मामलों के अनुसार चोरो ने बीती रात आसपुर कस्बे में तीन मकानों को अपना निशाना बनाया | इस दौरान दो मकानों में चोरो को कुछ नहीं मिला | वही एक मकान में चोर जाली तोड़कर अंदर घुसे जहा घर वाले सोये हुए थे | इस बीच चोर घर की अलमारी तोड़कर उसमे से करीब 8 तोला सोने के आभूषण, 10 तोला चांदी के आभूषण व करीब 1 लाख 80 हजार रुपए का कैश चुराकर ले गए | सुबह जब पीड़ित परिवार उठा तो वारदात का पता चला | पीड़ित परिवार ने बताया कि सुबह जब वे उठे तो उनकी आँखे जल रही थी ऐसे में चोरो ने किसी बेहोशी की दवा का इस्तमाल करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया | इधर घटना की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली | इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
0
comment0
Report
PSPrashant Shukla
Dec 10, 2025 06:35:48
Seoni, Madhya Pradesh:उगली रेत खदान में गोली कांड मामले में नया मोड़ गोलीकांड में रेत कारोबारी पर झूठा मामला बनाने उगली थाना प्रभारी ने गवाह पर बनाया दबाव झूठे बयान न देने पर पवार समाज के खिलाफ गाली गलौज और अभद्र टिप्पणी पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता से शिकायत, टी आई पर जल्द कार्यवारी का आश्वाशन ​सिवनी जिले के बहुचर्चित उगली गोलीकांड मामले में एक और नया मोड़ सामने आया है। रेत कारोबारी पर दबाव बनाने और उसके कर्मचारी पर गोली चलाने का झूठा मामला बनाने के लिए उगली थाना प्रभारी सदानंद गोडेवार द्वारा जांच के दौरान गवाह के जबरन बयान बदलने के लिए दबाव बनाए जाने का गंभीर आरोप लगा है। साथ ही झूठे बयान न देने पर थाना प्रभारी द्वारा पवार समाज के खिलाफ गाली गुफ्तार और अभद्र टिप्पणी करने का भी गंभीर आरोप लगा है। जिसके बाद गोलीकांड के चश्मदीद गवाह और पवार समाज के गुस्साए लोगों ने एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक (SP) से शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक से गवाहों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि विवाद के दौरान गोली चलाते हुए अनुराग तिवारी को नहीं देखा है लेकिन थाना प्रभारी द्वारा रेत कारोबारी के कर्मचारी अनुराग तिवारी के खिलाफ बयान देने का दबाव बनाया जा रहा है वहीं उन्होंने एसपी से बताया कि थाना प्रभारी ने उनके साथ गाली गलौच की और पवार समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने ​शिकायत की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक महोदय ने त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल प्रभाव से उगली थाना प्रभारी सदानंद गोदेवार को उक्त मामले की जांच से हटा दिया है। SP ने समाज के लोगों को यह आश्वासन भी दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जांच के निष्कर्षों के आधार पर उचित एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी。 गौरतलब है कि रेत खदान में हिस्सेदारी को लेकर उगली क्षेत्र के रेत चोरों ने रेत खदान में पूजन करने गए रेत कारोबारी के कर्मचारी के साथ मारपीट कर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दिया था जिसमें उगली पुलिस ने उन रेत चोरों की जगह रेत कारोबारी के कर्मचारियों पर ही झूठा मामला बनाकर जेल भेज दिया है अब जांच के दौरान फंसते देख थाना प्रभारी उगली सदानंद गोदेवार गवाहों पर पुलिसिया रौब दिखाकर उनके मन मुताबिक बयान देने का दबाव बना रहे हैं। बाइट- 1 अनिल पटले- शिकायतकर्ता 2 पूनाराम चौधरी- शिकायतकर्ता 3 सुनील मेहता -पुलिस अधीक्षक
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Dec 10, 2025 06:34:41
Ajmer, Rajasthan:पीसांगन उपखंड क्षेत्र के बुधवाड़ा बिजली घर पर थ्री फेस बिजली आपूर्ति के समय में परिवर्तन की मांग को लेकर कल सुबह से आक्रोशित किसान बत्ती गुल कर धरने पर बैठे थे. मामले की सूचना पर देर शाम को मौके पर पहुंचे विधायक रामस्वरूप लांबा ने किसानों से समझाइश की, साथ ही थानाधिकारी प्रहलाद सहाय, ईईएन पंकज कुमार, जेईएन मनीष कुमार ने भी समझाइश की. किसानों ने दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक थ्री फेस बिजली आपूर्ति के बजाय पूर्व की भांति सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति की मांग की. बिजली घर से जुड़े बुधवाड़ा, रामपुरा डाबला, कालेसरा व गढ़ी गुजरान की सुबह से बत्ती गुल थी. एक बार फिर विधायक के हस्तक्षेप से सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक कृषि के लिए थ्री फेस बिजली आपूर्ति की सहमति बनी और किसानों ने धरना समाप्त किया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top