271209
Gonda - कठौआ गाँव को जाने वाली सड़क काफी दिनों से बदहाल
Devrahna, Uttar Pradesh:इटियाथोक अंतर्गत विनोहनी के गौशाला से कठौआ गाँव को जाने वाली सड़क काफी दिनों से बदहाल है। स्थानीय लोगों को टूटी फूटी व पथरीली सड़क से आने जाने मे काफी दिक्क़त होती है। आमजन समेत बुजुर्गो व छात्रों को इस सड़क पर साईकिल व बाईक चलाने मे भारी समस्या आती है। कई बार लोग गिरकर चोटिल हो चुके है। लोगों को इस सड़क से घर तक पहुंचने में काफी असुविधा होती है। स्थानीय लोगों का कहना है, सड़क की दुर्दशा को दूर करने के लिए प्रशासन के तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लाठी के ग्रामीणों ने सड़क हादसे में मरे नर वानर का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन - लाठी मादा वानर के बाद नर वानर कि सड़क हादसे में हुई मौत,नम आंखों से लोगों ने दी विदाई, हिंदू रीति रिवाज से किया गया अंतिम संस्कार लाठी, जैसलमेर जीव सेवा अनमोल है जिसका कोई मोल नहीं होता है, इन्हीं शब्दों को कुछ लोगों ने चरितार्थ किया है, लाठी कस्बे के ग्रामीणों द्वारा सड़क हादसे में मृत नर वानर का हिंदू रीति रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया.दरअसल, सनातन धर्म में बंदर को बजरंगबली का रूप माना गया है और इसी के चलते रहवासियों ने अपनी आस्था को प्रदर्शित करते हुए विधि विधान से बंदर का अंतिम संस्कार किया। जानकारी के अनुसार लाठी कस्बे के मुख्य बाजार में सड़क पार कर रहे एक नर वानर को तेज रफ्तार से चल रही कार ने अपनी चपेट में ले लिया था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की वानर कि मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वानर कि मौत होने कि सुचना पर वन्य जीव संरक्षण ग्रुप के संचालक विक्रम दर्जी सहित उनकी टीम ने वानर के अंतिम संस्कार का बीड़ा उठाया. सामाजिक कार्यकर्ता नरसिंंगाराम मेघवाल ने बताया कि मृत वानर का बकायदा हिंदू धर्म के रीति रिवाज के साथ बंदर की अर्थी सजाकर शव यात्रा निकाली.उसके बाद बंदर की समाधि लगाने का फैसला किया. जिस पर बंदर को स्नान कराकर लाल कपड़ा डाला गया.लोगों ने गुलाब की फूल माला पहनाकर नम आंखों से शव यात्रा निकाल कर जगदम्बा माता मंदिर के पास मादा वानर कि समाधि के पास ले जाया गया।यहा करीब 20 फिट का गट्ठा खोदकर शव को गढ़े के अंदर रखकर गुलाब का छिड़काव करने के साथ ही नमक डालकर समाधी दी।इस दौरान खुशाल सेन,भोमराज देवड़ा,नरपतराम देवड़ा,ओमप्रकाश दर्जी,पवन पंवार,गेपरराम भील सहित ग्रामीण उपस्थित थे। मर''ने के बाद भी नहीं छूटा साथ, नर व मादा वानर कि हुई मौत जीवनभर साथ निभाने का वादा कभी-कभी मौत के बाद भी सच हो जाता है।शनिवार को हुई इस मार्मिक घटना ने हर किसी को भावुक कर दिया।जहां मादा वानर कि सड़क हादसे में मौत के महज कुछ दिन बाद नर वानर ने उसी स्थान पर सड़क हादसे में दुनिया को अलविदा कह दिया। ग्रामीणों के अनुसार कस्बे में पिछले कई वर्षों से नर वानर का जोड़ा रह रहा था। जिसमें नर वानर कि लाठी कस्बे के मुख्य बाजार में एक माह पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसका वन्य जीव संरक्षण ग्रुप कि और से हिन्दू रीती-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया था। बाइट - विक्रम दर्जी, संचालक, वन्यजीव संरक्षण ग्रुप लाठी।0
0
Report
राजसमंद के लाखागुड़ा में महापंचायत के बाद सड़क हादसे को लेकर भारी प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद जिले लाखागुड़ा में आज रावत समाज की महापंचायत। सड़क हादसे में निजी हॉस्पिटल के कर्मचारी की मौत के बाद जारी है विरोध प्रदर्शन। कल के हंगामे, पथराव और लाठीचार्ज के विरोध में जुटेंगे सैकड़ों ग्रामीण। राजू सिंह की मौत के बाद शुरू हुआ विवाद, कल पुलिस की गाड़ियों में हुई तोड़फोड़। मांगें नहीं मानी तो शव नहीं उठाने की चेतावनी, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात। कार से कामलीघाट जाते वक्त हुआ था सड़क हादसा। कल NH-58 पर विरोध प्रदर्शन भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने किया हल्का लाठीचार्ज।0
0
Report
Bandipora के Waqar Knowledge Centre में G&B Hostel छात्रों का एक्सपोज़र: शिक्षा और करियर अवसर
Learning Beyond Classrooms: G&B Hostel Students Explore Waqar Knowledge Centre Bandipora Students of the Gujjar and Bakarwal Hostel Bandipora visited the Waqar Knowledge Centre Mini Secretariat Bandipora as part of an exposure tour aimed at encouraging interactive learning, dialogue, and greater awareness about educational and developmental opportunities available to the youth. Programme Officer ICDS Bandipora, Yaar Ali Khan, interacted with the students and highlighted the importance of awareness, continuous learning, and positive community engagement in shaping responsible and confident youth. He encouraged the students to actively participate in educational and developmental initiatives and make constructive use of platforms like the Waqar Knowledge Centre for their personal growth and future aspirations. District Information Officer Bandipora, Aadil Manzoor Wani; Block Development Officer Aloosa, Ulfat Ali; and other officials were present on the occasion and interacted with the students during the exposure visit. During the visit, officials and staff members associated with the Waqar Knowledge Centre interacted with the students and highlighted the broader vision behind the facility as a shared learning and community space designed to promote awareness, guidance, innovation, and constructive engagement among young people. The students were introduced to the various activities and initiatives being conducted at the Waqar Knowledge Centre, particularly those focusing on youth empowerment, career awareness, public participation, and social issues affecting society. Byte 1:- Student Mohd Munawar Byte 2:- Student Waseem Farooq Byte 3:- Waseem Ahmad Paswal0
0
Report
Advertisement
ग गांदरबल में पैडशाही नहर का बड़ा ब्रेक, मकान-खेतों में भारी नुकसान
Aram Pora, Ganderbal, Ganderbal, June 14: A major breach in the Padshahi Canal in the Reshipora area of Ganderbal early Sunday morning caused extensive damage to residential property and agricultural land, leaving residents and farmers distressed. According to locals, a sudden rush of water from the canal inundated several houses and vast stretches of agricultural fields, resulting in losses worth lakhs of rupees. Speaking to the media, a local resident said that they had repeatedly urged the concerned department to undertake proper desilting and maintenance of the canal, but no concrete action was taken. “We have suffered losses worth lakhs due to this major breach. We repeatedly raised concerns about the condition of the canal and demanded dredging and maintenance, but the department failed to act. Today, the breach has caused significant damage to residential houses and agricultural fields,” he said. The affected residents have appealed to the government and district administration to assess the losses and provide adequate compensation to those affected. They also urged the authorities to carry out necessary repair and maintenance works on the canal to prevent similar incidents in the future.0
0
Report
नेशनल हाईवे 719 पर डंपर की चपेट में बाइक सवार की मौत
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-14 सेकेंड में जिंदगी खत्म.....नेशनल हाईवे 719 पर मौत का मंजर, डंपर के पहियों तले कुचला बाइक सवार युवक, मौके पर मौत, सीसीटीवी में कैद हुई दिल दहला देने वाली घटना。 एंकर- भिंड ग्वालियर नेशनल हाईवे 719 भिंड बाईपास पर एक बार फिर रफ्तार और लापरवाही ने एक घर का चिराग बुझा दिया, देहात थाना इलाके के स्कूल के सामने दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की डंपर के नीचे आ जाने से मौके पर भी मौत हो गई, हादसा इतना भयावह था कि युवक का हेलमेट चकनाचूर हो गया और चेहरा पूरी तरीके से कुचल गया, पूरी घटना पास के एक होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके दृश्य बेहद बिचलित देने वाले हैं。 जानकारी के अनुसार उम्र थाना क्षेत्र के किटी गांव निवासी सौरभ यादव बाइक पर सवार हो कर सर्किट हाउस की ओर जा रहा था जैसे ही जनता बालक स्कूल के सामने बने ब्रेकर पर धीमा होते ही अपनी बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे फिसल गया, बाइक से गिरते ही सौरभ डंपर के पिछले पहिए पीछे चपेट में आ गया, हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई, सीसीटीवी फुटेज में साफ़ दिखाई दे रहा है के युवक हेलमेट पहने हुए था लेकिन टक्कर और कुचलना की वजह से उसका हेलमेट पूरी तरीके से चकनाचूर हो गया。 घटना के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची सब को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, युवक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला लेकिन मोबाइल पर आए कॉल के जरिए परिजनों को सूचना दी गई हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों का रो रो कर बड़ा हाल है। पुलिस ने डंपर को जप्त कर देहात थाना परिषर में रखबा दिया है, और डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है ।0
0
Report
नाबालिग से दुष्कर्म: दो आरोपी गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग व अवैध वसूली का खुलासा
Begun, Rajasthan:रायपुर ग्रामीण पुलिस ने नाबालिग बालिका से जुड़े दुष्कर्म मामले में कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि दुष्कर्म प्रकरण के आरोपियों और उनके परिजनों को ब्लैकमेल कर अवैध वसूली करने की साजिश रची गई थी। आरोप है कि आरोपी मामले को सार्वजनिक करने और जेल भिजवाने की धमकी देकर मोटी रकम की मांग कर रहे थे। विवेचना के दौरान पुलिस को ऐसे साक्ष्य मिले, जिनसे पता चला कि आरोपी कई बार पीड़ित पक्ष के घर गए, लगातार फोन पर संपर्क में रहे और नगद तथा डिजिटल माध्यम से रकम भी प्राप्त की। जांच में ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली की पुष्टि होने पर पुलिस ने कांग्रेस नेता सूरज सिंह ठाकुर और मोहम्मद उस्मान सैफी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
आवारा कुत्ते के हमले में 6 घायल, ग्रामीणों में दहशत
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी- ग्राम सालखेड़ा में पागल कुत्ते के हमले से 6 लोग घायल, देर रात घर के बाहर सो रहे ग्रामीणों पर कुत्ते ने किया हमला, गांव में दहशत का माहौल है। राजपुर तहसील के ग्राम सलखेड़ा में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे के आसपास एक पागल कुत्ता गांव में घुस आया और घरों के बाहर सो रहे लोगों को काट लिया। कुत्ते के हमले में करीब 6 लोग घायल हुए हैं; सभी घायलों को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने और रोकथाम अभियान चलाने की मांग की है।0
0
Report
पटना कोचिंग विवाद: नेपाल में प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका
Patna, Bihar:पटना में 2 जून को हुए कोचिंग विवाद ने अब एक नया मोड़ ले लिया है जब 2 जून को पोस्टर फाड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद हुए हंगामे, पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े लोगों पर FIR की थी और रौशन आनंद को 3 जून को जेल भेज दिया था . पुलिस के FIR 410/ 26 में रौशन आनंद के साथ ही उनके भाई भी आरोपी बनाए गए थे और उसके बाद प्रिंस यादव फरार हो गए थे . अब इसी मामले से जुड़े प्रिंस यादव के नेपाल में संदिग्ध मौत की खबर है. नेपाल से मिली खबर के अनुसार घटना के बाद नेपाल पुलिस ने होटल में मौजूद 5 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.और शव को पोस्त्मर्तम के लिए यूरो hospital भेज दिया है . फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और मामले की जांच नेपाल पुलिस द्वारा की जा रही है. प्रिंस यादव नेपाल के विराटनगर के एक होटल में छुपे हुए थे. इसी दौरान उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में आज मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने होटल में उनके साथ मौजूद पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. नेपाल पुलिस सूत्रों के मुताबिक़ पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है.0
0
Report
पतंजलि IAS अकैडमी से IAS-IPS अधिकारी तैयार होंगे—रामदेव और अवध ओझा की घोषणा
Haridwar, Uttarakhand:योग गुरु स्वामी रामदेव अब आईएएस-आईपीएस अधिकारी भी तैयार करेंगे। स्वामी रामदेव ने पतंजलि ग्रुप की सिविल सर्विसेज एकेडमी की घोषणा की है। खास बात ये है कि इस एकेडमी का हेड सोशल मीडिया पर फेमस टीचर अवध ओझा को बनाया गया है। शनिवार सुबह अवध ओझा और स्वामी रामदेव साथ में योग करते हुए नजर आए। इस दौरान योग गुरु स्वामी रामदेव ने सिविल सर्विसेज अकैडमी के बारे में जानकारी दी। वहीं अवध ओझा ने भी बताया कि छात्र दिल्ली के बेस्ट टीचर और पतंजलि योगपीठ में सभी सुविधाओं के साथ तनाव मुक्त रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर सकेंगे।0
0
Report
Advertisement
ओवैसी बहराइच से विधानसभा चुनावों की तैयारी की समीक्षा के लिए यूपी पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी बहराइच से आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए उत्तर प्रदेश पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, "... इसके लिए अच्छी तैयारियां चल रही हैं।"0
0
Report
स्पेशल इनपुट के बारे में खबर
Ratlam, Madhya Pradesh:0
0
Report
पटना में स्क्रेप से बन रहीं आकर्षक कलाकृतियाँ, गंगा पथ की सुंदरता तेज
Patna, Bihar:पटना नगर निगम और स्मार्ट सिटी की ओर से राजधानी पटना में कबाड़ से अलग-अलग आकर्षण कलाकृति का निर्माण कराया जा रहा है...राजधानी पटना के JP गंगा पथ पर बिहार का प्रसिद्ध गोलघर का निर्माण स्क्रैप से कराया गया है विभिन्न तरह की गाड़ियों के चेन से इसका निर्माण किया गया है जो बेहद ही आकर्षक और खूबसूरत लग रहा है... जेपी गंगा पथ की खूबसूरती लगातार बढ़ रही है और इसी तरह स्क्रेप की कलाकृतियों के जरिए गंगा पथ को और आकर्षक बनाया जा रहा है राजधानी पटना के गली मोहल्ला और विभिन्न दुकानों से निकले स्क्रैप का उपयोग करके आकर्षक कलाकृति का निर्माण पार्क में और विभिन्न इलाकों में किया जा रहा है....0
0
Report
Advertisement
जहानाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच सिपाही भर्ती परीक्षा आज से शुरू
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) परीक्षा आज से शुरू हो गयी है। कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। परीक्षा को लेकर पूरे जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां तकरीबन चार हजार दो सौ अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है। यह परीक्षा 14 और 17 जून यानी दो दिनों तक आयोजित की जाएगी। दोनों ही दिन परीक्षा दो-दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिले के वरीय अधिकारी लगातार विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों के मुख्य द्वार पर सुरक्षा का बेहद सख्त नजारा देखने को मिला। अभ्यर्थियों को सघन तलाशी के बाद ही अंदर जाने दिया गया, यहाँ तक कि उनके जूते-मोजे तक की बारीकी से जांच की गई। केंद्र पर तैनात मजिस्ट्रेट ने बताया कि परीक्षा में किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या कागजात ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। गाइडलाइंस के मुताबिक परीक्षा हॉल में अभ्यर्थी अपने साथ सिर्फ एडमिट कार्ड और सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड ही ले जा सकते हैं। वही कदाचार और मुन्नाभाइयों यानी फर्जी परीक्षार्थियों पर नकेल कसने के लिए इस बार तकनीक का व्यापक इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रवेश पत्र का मिलान करने के बाद जब अभ्यर्थी अंदर जा रहे हैं, तो प्रत्येक केंद्र पर उनकी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई जा रही है। साथ ही डिजिटल तरीके से बायोमेट्रिक लेने की पुख्ता व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि यदि कोई भी अभ्यर्थी प्रतिबंधित सामग्री या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ पकड़ा जाता है, तो इसे कदाचार मानते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भर्ती परीक्षा राज्य के विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए आयोजित हो रही है। इसके तहत मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, मद्य सिपाही के 1,697 पद, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय कक्षपाल के 2,431 पद, परिवहन विभाग, चलंत दस्ता सिपाही के 108 पद है। कुल 4,236 पद रिक्तियां है। सख्त सुरक्षा के बीच परीक्षा देने आये अभ्यर्थियों के हौसले बुलंद दिखे। परीक्षार्थियों ने बताया कि उनकी तैयारी पूरी है और परीक्षा के कड़े नियमों से वे संतुष्ट हैं क्योंकि इससे मेधावी छात्रों को सही मौका मिलेगा। अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि वे इस बार अच्छे अंकों के साथ सफलता हासिल कर लेंगे।0
0
Report
देवघर महापौर रवि राउत ने हड़ताल के बीच खुद सफाई कर लोगों को राहत दी
Deoghar, Jharkhand:देवघर में सफाईकर्मियों की हड़ताल के बीच महापौर रवि राउत का अलग ही अंदाज देखने को मिला। शहर की सड़कों पर फैले कचरे को साफ करने के लिए महापौर खुद झाड़ू लेकर सड़क पर उतर गए। उनके साथ कई पार्षद भी मौजूद रहे। दरअसल, सफाईकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर कचरा सड़क पर फैला दिया था, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जनता की समस्या को देखते हुए महापौर रवि राउत ने खुद सफाई अभियान की कमान संभाली और सड़कों पर फैले कचरे को साफ किया। महापौर ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करना कर्मचारियों का अधिकार है, लेकिन इसके कारण आम जनता को परेशान करना उचित नहीं है। उन्होंने सभी पक्षों से बातचीत के माध्यम से समस्या का समाधान निकालने की अपील की।0
0
Report
यमुना सफाई का दिखावा या ठोस कदम? दिल्ली की घाटों पर बहस तेज
Delhi, Delhi:स्लग: यमुना सफाई या सिर्फ दिखावा? एक तरफ राजधानी दिल्ली में यमुना सफाई अभियान को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। मुख्यमंत्री से लेकर भाजपा के बड़े नेता और कार्यकर्ता यमुना किनारे झाड़ू लगाते नजर आए, पर उसी घाट से कुछ कदम की दूरी पर फैली गंदगी इस पूरे अभियान की हकीकत बयां करती दिखी। आखिर यमुना सफाई का यह महाअभियान जमीनी बदलाव है या सिर्फ कैमरों तक सीमित एक तस्वीर? देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने के अवसर पर भाजपा द्वारा राजधानी दिल्ली में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। यमुना किनारे मुख्यमंत्री से लेकर सांसद, विधायक और सैकड़ों कार्यकर्ता सफाई करते नजर आए। वजीराबाद के सूर्य घाट पर भी भाजपा नेताओं ने झाड़ू उठाकर सफाई अभियान को गति देने का संदेश दिया। लेकिन कैमरे जब सूर्य घाट से महज दस कदम आगे बढ़े तो तस्वीर कुछ और ही दिखाई दी। वजीराबाद बैराज के पास स्थित पुराने सुर घाट पर गंदगी के ढेर, कचरा और बदहाल हालात नजर आए। सवाल यह है कि जब यमुना सफाई का दावा किया जा रहा था, तब इस घाट को क्यों नजरअंदाज किया गया? यमुना किनारे पूजा-पाठ और स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी सफाई अभियान पर सवाल उठाए। श्रद्धालुओं का कहना है कि जहां पहले से साफ-सुथरा और पक्का घाट बना हुआ है, वहीं प्रतीकात्मक सफाई की जा रही है, जबकि जिन स्थानों पर वास्तव में सफाई की जरूरत है, वहां कोई कर्मचारी या जनप्रतिनिधि दिखाई नहीं देता। यमुना सफाई को लेकर हर बार बड़े-बड़े दावे किये जाते हैं। नेता हाथों में झाड़ू लेकर तस्वीरें खिंचवाते हैं, लेकिन अभियान खत्म होते ही हालात जस के तस दिखाई देते हैं। यही वजह है कि अब लोग पूछ रहे हैं कि क्या ये सफाई अभियान वास्तव में यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए है या फिर सिर्फ एक औपचारिकता बनकर रह गया है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाया गया यह विशेष अभियान अब सवालों के घेरे में है। क्योंकि युद्ध स्तर पर चले सफाई अभियान के बावजूद यमुना किनारे फैली गंदगी सरकार के दावों और जमीनी सच्चाई के बीच का अंतर साफ-साफ दिखा रही है। यमुना की सफाई के दावे भले ही बड़े हों, लेकिन घाटों पर पसरी गंदगी अब भी कई सवाल छोड़ रही है। सवाल यही है कि क्या सफाई अभियान तस्वीरों तक सीमित रहेगा या यमुना को वास्तव में स्वच्छ बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
