271503
Gonda - शिक्षक संकुल की बैठक हुई सम्पन्न
Bangawan, Uttar Pradesh:बुधवार को न्याय पंचायत वीरपुर मे माह दिसम्बर की शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय मेडई पुरवा मे किया गया । जिसमें न्याय पंचायत के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया । मीटिंग राज्य परियोजना कार्यालय के शासनादेश के एजेंडा अनुसार संचालित की गई । बैठक में शिक्षकों द्वारा निपुण भारत मिशन और विद्यालयो में बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए चर्चा की गई ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
स्वामी विवेकानंद की राजस्थान यात्राओं पर शोध पत्र जारी
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गाँव री... के लिए गांव—भीमसर, जिला— झुंझुनूं — स्वामी विवेकानंद की राजस्थान यात्राओं पर शोध पत्र जारी — डॉ. जुल्फिकार और डॉ. इंद्रेश कुमार ने शोध किया — 'एक कर्मयोगी की राजस्थान यात्राएं' पुस्तक का विमोचन हुआ — खेतड़ी को विवेकानंद की आध्यात्मिक कर्मभूमि बताया गया — शोध में राजस्थान प्रवास और कर्मयोग को रेखांकित किया0
0
Report
झुंझुनूं में मारवाड़ी युवा मंच ने नवनिर्वाचित पार्षदों का अभिनंदन किया
Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—झुंझुनूं, जिला— झुंझुनूं — मारवाड़ी युवा मंच ने नवनिर्वाचित पार्षदों का अभिनंदन किया — वार्ड 29 के पार्षद प्रतिनिधि रवि गुप्ता का सम्मान — वार्ड 50 के पार्षद हरीश तुलस्यान भी सम्मानित हुए — डॉ. डीएन तुलस्यान और प्रमोद खंडेलिया रहे मौजूद — मंच पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभाली0
0
Report
झुंझुनूं के सिंहानिया विवि फ्रेशर्स पार्टी: मिस्टर-मिस फ्रेशर और पर्सनालिटी विजेता घोषित
Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—पचेरी कलां, जिला— झुंझुनूं — सिंघानिया विश्वविद्यालय में फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन हुआ — रिटायर्ड आईएएस डॉ. मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को सफलता का संदेश दिया — नए विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लिया — आदर्श और सिमरन को मिस्टर-मिस फ्रेशर चुना गया — तुषार और प्रिया मिस्टर-मिस पर्सनैलिटी चुने गए0
0
Report
Advertisement
डीपीएस डूंडलोद ने जिला प्रतियोगिता जीतकर टीमों का शानदार प्रदर्शन दिखाया
Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—डूंडलोद, जिला— झुंझुनूं — डीपीएस डूंडलोद ने जिला प्रतियोगिता में सैकंड रनर ट्रॉफी जीती — स्कूल सचिव बीएल रणवां ने दी खिलाड़ियों को बधाई — बैडमिंटन और वालीबॉल टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया — 14 वर्षीय छात्र वर्ग में बैडमिंटन टीम रही सफल — 19 वर्षीय छात्रा वर्ग वालीबॉल में ट्रॉफी हासिल की — भूमिका का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ0
0
Report
नानूवाली बावड़ी में पानी सप्लाई शुरू, 7 दिन के जल संकट के बाद ग्रामीणों में उम्मीद
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—नानूवाली बावड़ी, जिला— झुंझुनूं — नानूवाली बावड़ी में सात दिन से पानी सप्लाई बंद — पानी संकट से किसान और ग्रामीण परेशान नजर आए — डॉ. शीशराम गुर्जर और धर्मेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीण — ग्रामीणों ने टंकी में कीड़े मिलने का लगाया आरोप — पांच साल से टंकी सफाई नहीं होने का आरोप — एलएनटी अधिकारियों ने बुधवार से सप्लाई शुरू करने का आश्वासन दिया0
0
Report
झुंझुनूं के डालमिया की ढाणी में श्रीमद् भागवत कथा कलश यात्रा का शुभारम्भ
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—डालमिया की ढाणी, जिला— झुंझुनूं — चिड़ावा में श्रीमद् भागवत कथा का कलश यात्रा से शुभारंभ — डालमिया की ढाणी स्थित बालाजी मंदिर में आयोजन शुरू — पं. प्रभुशरण तिवाड़ी के सानिध्य में कथा का आयोजन — पितृ पक्ष में भागवत श्रवण को बताया गया पुण्यकारी — धuंधकारी और परीक्षित चरित्र का कथा में हुआ वर्णन0
0
Report
Advertisement
गंडक नदी के सुलिस गेट लीकेज से नगदाहां बांध के पास भीड़ और विभाग पर आक्रोश
Motihari, Bihar:मोतिहारी में गंडक नदी का जलस्तर यथावत है पर इसी बीच अरेराज प्रखंड के नगदाहां रिंग बांध के सुलिस गेट में लीकेज हो गया है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है। सुलिस गेट लीकेज होने की सूचना मिलने पर गोविंदगंज विधायक राजू तिवारी, नगदाहां पंचायत के सरपंच विनोद कुमार पांडेय पहुंचे है। सभी लोगों के द्वारा एकजुट होकर उक्त लीकेज को भरने का प्रयास किया जा रहा है। आप तस्वीरों के माध्यम से भी उक्त भीड़भाड़ की स्थिति को देख पा रहे है। गंडक नदी में आई बाढ़ को लेकर अलग अलग जगहो पर समस्या उत्पन्न हो रही है। मंगलवार को अरेराज प्रखंड के दर्जनो जगहो पर लोग रात्रि तक चंपारण तटबंध में हो रहे रिसाव को रोकने का प्रयास करते रहे। लोगों के द्वारा लगातार ही जल संसाधन विभाग के प्रति आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। जल संसाधन विभाग की लापरवाही बताई जा रही है जिसको लेकर अलग-अलग जगहो पर चंपारण तटबंध में समस्या सामने आ रही है। आप तस्वीरों में भी उक्त लीकेज की गतिविधि को देख पा रहे है। सरपंच का आरोप है कि तीन दिनों से जल संसाधन विभाग को सूचित किया जाता रहा पर कोई कारवाई नहीं हुई जिसका नतीजा आज बांध से पानी का रिसाव शुरू हो गया है।0
0
Report
झालावाड़ घाटोली थाने: चार तस्कर गिरफ्तार, 7.09 ग्राम स्मैक व 7.68 लाख रुपए जब्त
Jhalawar, Rajasthan: घाटोली (झालावाड़) झालावाड़ जिले के घाटोली थाना पुलिस ने नशा माफियाओ के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7.09 ग्राम स्मैक, 7 लाख 68 हजार रुपए नगदी तथा तस्करी में उपयोग की जा रही कार को भी जप्त किया है। गिरफ्तार तस्करों में से एक एनडीपीएस प्रकरण का फरार वांछित भी है। मामले की जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित ने बताया कि नशे के खिलाफ झालावाड़ पुलिस द्वारा जिले भर में धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। घाटोली थाना पुलिस द्वारा भी देर रात्रि को नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक वेन्यू कार पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर आगे निकल गई। जिस पर पुलिस टीम ने पीछा कर कार को डिटेन किया और तलाशी ली, तो उसमें गोपनीय तरीके से छुपा कर रखी 7.09 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक तथा 7 लाख 68 हजार रूपए नकद राशि बरामद हुई। यह राशि तस्करों द्वारा 300 ग्राम स्मैक बेचकर प्राप्त की गई थी। ऐसे में पुलिस ने मादक पदार्थ तथा नगद राशि को जब्त कर कार सवार चारों आरोपी मुकेश, कैलाश, बबलू तथा दिनेश तंवर निवासी थाना क्षेत्र घाटोली को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल कैलाश तंवर झालरापाटन थाने के एनडीपीएस प्रकरण का फरार वारंटी है, जिसकी झालरापाटन थाना पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, कि यह मादक पदार्थ कहां से लाए थे और किसे सप्लाई किया जाना था। इसके साथ ही 300 ग्राम स्मैक उनके द्वारा किसे बेचा गया। नशा तस्करों के खिलाफ यह कार्रवाई घाटोली थाना अधिकारी रामस्वरूप मीणा के नेतृत्व में की गई।0
0
Report
AGTF की बड़ी कार्रवाई: सरदारशहर से दो आरोपी गिरफ्तार, 49 जिंदा कारतूस बरामद
Churu, Rajasthan:सरदारशहर में AGTF और सरदारशहर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई कर दो युवकों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो विदेशी पिस्टल, चार मैगजीन और 49 जिंदा कारतूस मिले। बरामद हथियारों में 30 बोर की पिस्टल भी शामिल है। हथियारों पर X-SHOT और 30 BORE की मार्किंग मिली है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल कुमार जाट और नितेश बगड़िया के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को आशंका है कि इन आरोपियों के तार गैंगस्टर रोहित गोदारा और महेंद्र डेलाणा के गुर्गों से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस का कहना है कि वे किसी उद्योगपति, व्यापारी या अन्य व्यक्ति को निशाना बनाने की तैयारी में थे, जिससे संभावित वारदात टल गई। इस कार्रवाई में AGTF टीम के नेतृत्व में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारी भी सामने आ रहे हैं। पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और मामले की गहन जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
NH-27 पर शाहाबाद में कार के आग लगाने हादसे में चालक की सूझबूझ से बची जान: बारां
Baran, Rajasthan:बारां जिले के शाहाबाद में NH-27 पर कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान बारां के शाहाबाद क्षेत्र के कस्बाथाना के पास नेशनल हाईवे-27 पर मंगलवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। कस्बाथाना के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और तेज लपटें उठने लगीं। कार सवार ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि शाहाबाद क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर पहले भी इस तरह के हादसे सामने आते रहे हैं।0
0
Report
गंडक नदी का उफान गोपालगंज में बाढ़, शीतलपुर में बांध टूटने से जलस्तर बढ़ा
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में गंडक नदी उफान पर है वही बैकुंठपुर के शीतलपुर में रिंग बांध टूट गया जिसके बाद बाढ़ का पानी तेजी से फैलने लगा जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौके पर कैम्प कर रहे हैं आज बुधवार को सुबह बैकुंठपुर में शीतलपुर में रिंग बांध टूट गया जिसके बाद बाढ़ का पानी सारण बांध के तरफ पानी तेजी से बढ़ रहा है बाढ़ से शीतलपुर, फैजुलाहपुर,नरवार,बहरामपुर सहित आला दर्जन गांवों को प्रभावित करेगा वही डीएम समीर सौरभ आला अधिकारियों के साथ बांध पहुँचे जहाँ निरीक्षण किया बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगो को सुरक्षित उचे स्थलों पर पहुँचाने के लिए नाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया राजद के पूर्व विधायक प्रेमशंकर यादव भी शীতलपुर छरकी पहुँचे जहाँ निरीक्षण कर ग्रामीणों से बात की वही जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि कल अधिकारियों को लीकेज की जानकारी दी गई थी लेकिन उचित करवाई नही हुई जिसके कारण आज सुबह बांध टूट गया0
0
Report
दिल्ली में INDIA BLOCK बैठक पर वर्मा बोले मोदी के नेतृत्व से देश आगे बढ़ेगा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: INDIA BLOCK की बैठक पर केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा, "वे कितनी ही बैठकें कर लें इस देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से देश आगे बढ़ रहा है, देश आगे बढ़ता रहेगा. ये चाहें जितने प्रयत्न करें जनता सब जानती है."0
0
Report
Advertisement
पाकुड़- मालदा रेलखंड पर तटबंध कटाव, कई ट्रेनें रद्द व डायवर्ट
Pakur, Jharkhand:एरिया - पाकुड़ पाकुड़- मालदा रेलखंड के सकरीगली और महाराजपुर स्टेशन के बीच मिट्टी धंसने और रेल पटरी के समीप कटाव होने के कारण पाकुड़ रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं... इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है...अप और डाउन दोनों दिशाओं की ट्रेनें रद्द होने से पाकुड़ से साहिबगंज और बरहरवा जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं...पाकुड़ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनें रद्द या डायवर्ट कर दी गई हैं...इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है...खासकर दैनिक यात्री प्रभावित हुए हैं...बताया गया कि मालदा डिवीजन के सकरीगली और महाराजपुर के बीच गंगा नदी में पानी बढ़ने से तटबंध कट गया है...रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए वहां मरम्मत का काम चल रहा है, जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है...बताया गया कि महाराजपुर स्टेशन के पास पोल संख्या 219/32 के समीप कटाव के कारण रेल पटरी धंस गयी है...इससे रेल परिचालन बाधित हो गया है...जिससे हावड़ा व मालदा की कई ट्रेनें रद्द हुईं...बुधवार को पाकुड़ से अप लाइन में रामपुरहाट - गया पैसेंजर, बर्दवान - साहिबगंज पैसेंजर, हावड़ा - साहिबगंज एक्सप्रेस, रामपुरहाट- साहिबगंज पैसेंजर रद्द की गई है...डाउन लाइन में साहिबगंज - बर्दवान पैसेंजर समेत कई ट्रेनें रद्द की गईं... गया - हावड़ा एक्सप्रेस का रूट बदला गया...पाकुड़ जिले के हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा और सदर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों से लोग इलाज व अन्य कामों के लिए पश्चिम बंगाल जाते हैं...ट्रेनें रद्द होने से उन्हें टोटो और टेंपो से यात्रा करनी पड़ रही है...0
0
Report
द्वारका में ड्रग सप्लायर महिला गिरफ्तार, पुराने सिंडिकेट से कनेक्शन सामने
New Delhi, Delhi:दिल्ली के द्वारका जिले में ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एंटी नारकोटिक्स सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक 50 साल की महिला ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संतोष, पत्नी धर्मबीर, निवासी बुध विहार फेज-1, रोहिणी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी महिला का कनेक्शन पहले पकड़े जा चुके ड्रग्स सिंडिकेट से है। अप्रैल 2026 में द्वारका एंटी नारकोटिक्स सेल ने बरखा उर्फ पूजा, उसकी मां प्रेम देवी और नदीम को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक मौजूदा आरोपी संतोष, प्रेम देवी की रिश्तेदार है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज: अक्टूबर से MBBS सीटों के पहले बैच की कक्षाएं शुरू
Pithoragarh, Uttarakhand:पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं की जिलाधिकारी आशीष भटगांई कर रहे हैं लगातार मॉनिटरिंग, गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता पिथौरागढ़ में राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रथम शैक्षणिक सत्र को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। एक अक्टूबर से मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 50 सीटों के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने राजकीय मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान करीब 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण पाया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कक्षाएं शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाओं को युद्ध स्तर पर पूरा किया जाए। साथ ही कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न करने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज में लाइब्रेरी, क्लासरूम, लैब, हॉस्टल और मैस सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके अलावा इलेक्ट्रिसिटी और फायर ऑडिट, जलापूर्ति और नेटवर्क कनेक्टिविटी जैसे जरूरी कार्य भी पूरे किए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज को अब तक 26 फैकल्टी मिल चुकी हैं, जबकि आवश्यक स्टाफ और अन्य उपकरणों की व्यवस्था भी लगातार पूरी की जा रही है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. ए.के. सिंह ने बताया कि अक्टूबर माह में मेडिकल कॉलेज के प्रथम बैच की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। नेशनल मेडिकल काउंसिल द्वारा हाल ही में पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए 50 एमबीबीएस सीटों की अनुमति दी गई है। जिलाधिकारी आशीष भटगांई खुद मेडिकल कॉलेज की सभी व्यवस्थाओं और कार्यों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि कॉलेज में किसी भी कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यानी पिथौरागढ़ के लिए मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत होने जा रही है और अब कॉलेज में प्रथम बैच के विद्यार्थियों के स्वागत की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं.0
0
Report
Advertisement
