Back
Gonda271209blurImage

Gonda- जिला अस्पताल मे महिला समूह द्वारा शुरू किया गया शक्ति रसोई घर

KAILASH NATH VERMA
Mar 06, 2025 15:26:48
Madhav Nagar, Uttar Pradesh

अब जिला अस्पताल में आने वाले जरूरतमंद मरीजों और उनके तीमारदारों को सस्ते दरों पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा की पहल पर आज ‘शक्ति रसोई’ की शुरुआत की गई है। जिला अस्पताल परिसर में इसका उद्घाटन जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने किया है। इस रसोई का संचालन दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत किया जाएगा। रसोई का संचालन ‘रंजना स्वयं सहायता समूह’ द्वारा किया जाएगा, जिसमें सीमा, नुसरत और सोनी शामिल हैं। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करेगी। 

1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|