icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow13 Mar 2025, 03:40 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शाहजहांपुर में राजधानी ब्रांड के नाम पर नकली बेसन-दाल फैक्ट्री पकड़ी गई

SKSHIV KUMARJust now
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, पुलिस, जिला प्रशासन और मंडी प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में प्रतिष्ठित 'राजधानी' ब्रांड के नाम पर नकली बेसन और दाल तैयार करने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। छापेमारी के दौरान करीब 32 लाख 87 हजार रुपये का माल, पैकिंग मशीन और भारी मात्रा में पैकिंग सामग्री सीज की गई। मामले में उद्योग संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दिल्ली स्थित राजधानी फ्लोर मिल्स लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जियाखेल स्थित आरव इंडस्ट्री पर छापा मारा। जांच में सामने आया कि प्रतिष्ठित 'राजधानी' ब्रांड के नाम और पैकिंग का इस्तेमाल कर नकली बेसन और दाल तैयार कर बाजार में असली उत्पाद बताकर बेची जा रही थी। इससे उपभोक्ताओं को गुमराह करने के साथ कंपनी की साख को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा था। संयुक्त टीम ने मौके से लगभग बेसन से भरे 550 बोरे, 540 बोरे मसूर दाल, 14 बोरे मटर दाल, 200 खाली राजधानी ब्रांड के बोरे, बड़ी मात्रा में दाल, पैकिंग मशीन और अन्य उपकरण बरामद कर सीज कर दिए। खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम सहित अन्य धाराओं में आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है ये गोरखधंधा पिछले लंबे समय से किया जा रहा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरव उद्योग की संचालिका अनुराधा अग्रवाल के खिलाफ ट्रेडमार्क अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि नमूनों की जांच रिपोर्टवैज्ञानिक और अन्य साक्ष्य जुटाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

बेतिया के चार थाने औचक निरीक्षण, एसएसपी ने फरियादियों से विनम्र व्यवहार के निर्देश

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां बेतिया एसएसपी कुमार गौतम ने चार थाना का औचक निरीक्षण किया जिससे जिला के सभी थानों में हड़कंप मच गया है देर शाम एसएसपी ने एक के बाद एक चार थाना का निरीक्षण किया नगर थाना कालीबाग थाना महिला थाना और साइबर थाना का एसएसपी ने औचक निरीक्षण किया लंबित कांडों को निष्पादन करने का पुलिस पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिये आम नागरिकों से विनम्र व्यवहार करने शिकायतों का त्वरित निष्पक्ष निष्पादन करने का दिशा निर्देश दिया नए एसएसपी पदभार संभालते एक्शन मोड़ में आ गए है सभी थानाध्यक्ष को सख्त संदेश दिए कि थाना में आए फरियादियों की शिकायत विनम्रता पूर्वक सुन निष्पादन करे
0
0
Report

कांग्रेस ने हनुमान जी को ज्ञापन देकर राम मंदिर चंदा घोटाले पर अफसोस जताया

Sagar, Madhya Pradesh:कांग्रेस ने हनुमान जी को ज्ञापन देकर राम मंदिर चंदा घोटाले को लेकर अफसोस जताया। सागर जिले के देवरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन से अलग अपनी मांगों का ज्ञापन देने की जगह हनुमान जी को दिया गया। बीती देर शाम देवरी की सड़कों पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी निकले और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसी किसी दफ्तर नहीं गए बल्कि देवरी के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पहुंच कर हनुमान जी को ज्ञापन दिया और सरकार की बुद्धि ठीक हो इसकी प्रार्थना की गई। इस मौके पर पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने अयोध्याचंद्रा कांड पर सरकार को आड़े हाथों लिया।
0
0
Report
Advertisement

डिजिटल इंडिया के 11 वर्ष: पीएम मोदी के नेतृत्व में नागरिकों को मिली नई सुविधाएं

Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में करोड़ों लोगों के जीवन में सुविधा, गति और नए अवसरों का संचार करती दूरदर्शी पहल 'डिजिटल इंडिया' के गौरवशाली 11 वर्ष पूर्ण होने पर देश वासियों को हार्दिक बधाई। बीते 11 वर्षों में डिजिटल इंडिया के माध्यम से शासन व्यवस्था अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुखी हुई है। इस अभियान के अंतर्गत डिजिटल भुगतान, DBT, यूपीआई, डिजीलॉकर जैसी ऑनलाइन सेवाओं ने नागरिकों के जीवन को अधिक सरल, सुरक्षित और सुगम बनाया है। 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' मंत्र को सशक्त आधार प्रदान करते हुए 'विकसित भारत' के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही इस सृजनशील योजना के लिए हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।
0
0
Report
Advertisement

पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हटाकर क्षेत्रीय निगरानी बढ़ाने के निर्देश

Ranchi, Jharkhand:पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक को विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध करने का निर्णय मैंने लिया है। चाईबासा के आयुक्त एवं रांची के ADG को क्षेत्र में लगातार कैंप कर स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, DIG जमशेदपुर में रहकर कानून-व्यवस्था की निगरानी करेंगे। जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही या जवाबदेही से बचने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
0
0
Report

इटावा में तेज ट्रक ने खड़ी बस को मारी, कई यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरी खड़ी बस को मारी टक्कर, आधा दर्जन से अधिक सवारियां हुई घायल, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी। इटावा जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत NH-19 पर हमीरपुर से ग्रेटर नोएडा जा रही थी प्राइवेट डबल डेकर बस खराब होने पर साइड से खड़ी हुई थी तभी पीछे से अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें आधा दर्जन से अधिक सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाए जहां उनका उपचार जारी है। घायल माया देवी ने बताया बस खराब खड़ी हुई थी इंडिकेटर नहीं जला रहा था जिसके चलते ट्रक वाले ने टक्कर मार दी और हम सब लोग घायल हो गए, वहीं डॉक्टर ओम वर्मा ने बताया है ट्रक और बस की टक्कर हुई है जिला अस्पताल 7 घायल आए हैं घायलों का उपचार जारी है सभी घायलों को भर्ती कर लिया गया है। घटना लगभग रात ढाई बजे के आसपास की बताई गई है, अज्ञात ट्रक में टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया है, थाना सिविल लाइन इंस्पेक्टर और ट्रैफिक इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर बस में बैठी अन्य की सवारियों को उतरवाकर दूसरी रोडवेज बस में शिफ्ट कर उनके गंतव्य तक भेजने की तैयारी।
0
0
Report
Advertisement

कल्याण-भिवंडी ग्रामीण क्षेत्रों में मानसून ने जोरदार दस्तक दी; किसानों को राहत

Thane, Maharashtra:कल्याण-भिवंडी ग्रामीण भागात जोरदार पाऊस.. ॲकर... कल्याण-भिवंडीच्या ग्रामीण भागात मान्सूनने रात्री धमाकेदार बॅटिंग केली! मुसळधार पावसामुळे चाकरमानी आणि नागरीकांची चांगलीच गडबड उडाली. पण दुसरीकडे बळीराजा मात्र सुखावला आहे. : रात्री काल संध्याकाळपासूनच कल्याण आणि भिवंडी तालुक्याच्या ग्रामीण भागात पावसाने जोर धरला होता. सुरुवातीला रिपरिप सुरू होती, पण रात्री दहा नंतर पावसाने अचानक जोर पकडला आणि मुसळधार कोसळायला सुरुवात झाली. ऑफिसमधून रात्री घरी परतणाऱ्या चाकरमान्यांची आणि नागरीकांची चांगलीच फज्जती झाली. काहींना भर पावसात भिजतच घर गाठावं लागू लागलं, तर काहींनी रिक्षा आणि ऑटोचा आधार घेतला. रात्रभर सुरू असलेल्या रिमझिम पावसामुळे वातावरणात कमालीचा गारवा निर्माण झाला. पडघा येथील टोलनाका ते ग्रामीण रस्ते सगळीकडे पाण्याचे डबके तयार. पण या पावसामुळे सर्वात जास्त आनंद झाला तो बळीराजाला. चातकासारखी पावसाची वाट पाहणाऱ्या शेतकऱ्यांसाठी हा पाऊस वरदान ठरला आहे. आता भातलावणी आणि इतर शेतीच्या कामांना वेग येणार आहे. गेल्या 15 दिवसांपासून पावसाची वाट बघत होतो. काल रात्रीचा पाऊस पडल्यामुळे आता नांगरणी आणि पेरणीला सुरुवात करणार. बळीराजा सुखावला आहे." हवामान खात्याच्या माहितीनुसार जूनमध्ये भिवंडीत सरासरी 358 mm पाऊस पडतो. जुलै महिन्यात हा आकडा 1100 mm च्या पुढे जातो. म्हणजे मान्सूनची ही फक्त सुरुवात आहे. सखल भागातील नागरीकांना सतर्कतेचा इशारा दिला आहे. रात्रीच्या वेळी बाहेर पडताना जपून पाऊल टाका, असं आवाहन प्रशासनाने केलं आहे. तर एकीकडे नागरीकांची तारांबळ, तर दुसरीकडे शेतकरी सुखावला. मान्सूनचा हा डबल रोल कल्याण-भिवंडीत पाहायला मिळतोय.
0
0
Report

जळगांव में कृषि मित्र परीक्षा के नाम पर शुल्क लेकर अवैध खाद जप्त

Jalgaon, Maharashtra:जळगांव जिले में निजी कृषि विकास केंद्र द्वारा 'कृषि मित्र' पद के लिए प्रति विद्यार्थी 250 रुपये शुल्क लेकर लिखित परीक्षा कराए जाने का मामला सामने आया है. जळगांव जिला परिषद कृषि विभाग की कार्रवाई के बाद परीक्षाओं के बाद बिना लाइसेंस के खाद के पैकेट्स भी बरामद हुए हैं. परीक्षाके बाद बिना परमिट के खाद बनाने और परिवहन किए गए 270 पैकेट जप्त किए गए. महात्मा फुले कृषि विकास केंद्र के संचालक और विनापरवाना खाद के मालिक के विरुद्ध जिला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. 28 जून को जळगांव के नूतन मराठा महाविद्यालय में कृषि मित्र पद के लिए लिखित परीक्षा हुई.
0
0
Report

पारोला के करंजी बुद्रुक ग्रामवासियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर रास्ता रोको किया

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव,पारोळा जळगावच्या पारोळा तालुक्यातील करंजी बुद्रुक ग्रामस्थांचे राष्ट्रीय महामार्गावर रास्ता रोको आंदोलन.. राष्ट्रीय महामार्गावरील बसस्टॅन्ड, सर्विस रोड, स्पीड ब्रेकर , पथदिव्यांच्या मागण्यांसाठी ग्रामस्थ आक्रमक राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरणच्या अधिकाऱ्यांकडून मागण्यांबाबत आश्वासन मिळाल्यावर ग्रामस्थांच आंदोलन मागे अर्धा ते एक तासापर्यंत रास्ता रोको आंदोलनामुळे महामार्गावर वाहनांच्या रांगा लागल्या होत्या.. आंदोलनात ग्रामस्थ, विद्यार्थी, महिला, लोकप्रतिनिधी तसेच सामाजिक कार्यकर्ते मोठ्या संख्येने सहभागी झाले होते.
0
0
Report
Advertisement

बाढ़ के होटल में बारातियों पर लोगों का हमला, पांच घायल; CCTV से जांच शुरू

Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में उमानाथ मंदिर के पास एक होटल में बारातियों और स्थानीय लोगों के बीच देर रात जमकर मारपीट हुई, जिसमें पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों में शशि शिंदे की हालत गंभीर है, जिनका इलाज बिहारशरीफ में एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। बारात बिहारशरीफ से यहां पहुंची थी। बारात के सभी लोग होटल में खाना खा रहे थे। तभी उनका होटल में गुलाबबाग के स्थानीय लोगों से कुछ विवाद हो गया। विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। इसके बाद स्थानीय लोग और होटल संचालक ने हलवाई का छनौठा उठाकर बारातियों को पीटना शुरू कर दिया। लोग खाना छोड़कर इधर उधर भागने लगे। आधे घंटे से भी अधिक समय तक सड़क पर यह ड्रामा चलता रहा। बाराती किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे। स्थानीय लोगों ने बताया कि उमानाथ मंदिर के पास होटलों में आएदिन बाहरी लोगों के साथ किसी न किसी बात को लेकर मारपीट होती रहती है। सूचना मिलने पर बाढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बाढ़ सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल शशि का इलाज बिहारशरीफ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने में जुटी है।
0
0
Report

पत्नी ने प्रेमी से वीडियो कॉलिंग करते पकड़े जाने के बाद फांसी लगा ली

Nawada, Bihar:पत्नी वीडियो कॉलिंग कर प्रेमी से कर रही थी बात पति को जानकारी मिलते ही पत्नी को लगाया डांट फटकार गुस्से में आकर पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के पिथौरी गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया जिसकी पहचान करीना कुमारी के रूप में की गई है मृतक के पति विजय कुमार शर्मा ने बताया कि मेरे शादी से पहले पत्नी का किसी से अफेयर चल रहा था और हमेशा बातचीत करती थी जिसकी जानकारी पत्नी के परिवार वालों को दी गई थी आज कमरे में बंद होकर मेरी पत्नी प्रेमी से वीडियो कॉलिंग कर बात कर रही थी तभी मेरे बेटे ने इसकी जानकारी मुझे दी और इसी बात को लेकर पत्नी को डांट फटकार लगाया और दो थप्पड़ भी मारा तभी पत्नी गुस्से में आकर कमरे में बंद होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और जांच में जुट गई है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top