Gonda: पुलिस ने बरामद किए 176 खोए हुए मोबाइल, मालिकों को सौंपे जाएंगे
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल द्वारा गुमशुदा मोबाइलों के संबंध में प्राप्त प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण और मोबाइल बरामदगी के लिए जनपदीय पुलिस और सर्विलांस सेल को निर्देशित किया गया था। इस निर्देश के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के नेतृत्व में जनपदीय पुलिस और सर्विलांस सेल ने खोए हुए मोबाइलों का ट्रैकिंग कर 176 मोबाइल विभिन्न जनपदों और राज्यों से बरामद किए हैं। इन मोबाइलों को उनके मालिकों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
