271209
गोण्डा- विजयगढ़वा में कुंआना जंगल में नदी के बेतहनिया घाट पर पुल न होने से लोगों को आवागमन में दिक्क़त
Devrahna, Uttar Pradesh:इटियाथोक ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत विजयगढ़वा पंचायत में कुंआना जंगल में नदी के बेतहनिया घाट पर पुल का निर्माण न होने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्क़त हो रही है। जान जोखिम मे डालकर टूटे पोल व बांस बल्ली से खुद के द्वारा बनाये हुए अस्थाई पुल से लोग किसी तरह आते जाते है। क्षेत्रीय सांसद व विधायक से दो दशक से स्थाई पुल के निर्माण की मांग लोग कर रहे हैं , जिस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
किशनगंज के कोचाधामन में विधायक ने जमीन विवाद, स्टेडियम और मेडिकल कॉलेज प्रस्ताव पर चर्चा
Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत पाटकोइ गांव में जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल मंगलवार की देर शाम जनता के दरबार में पहुंचे। उन्होंने सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं से ग्रामीणों को जागरूक किया, उनकी समस्याएं सुनीं और मुख्यमंत्री सहयोग शिविर की जानकारी दी। पाटकोइ कला पंचायत में आयोजित इस जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने लोगों को बिहार सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि अधिकारी यदि जनता का शोषण कर रहे हैं तो उसका उचित उपाय भी उपलब्ध है। विधायक ने जानकारी दी कि जदयू के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें संगठन मजबूत करने के लिए 12 विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें किशनगंज के साथ-साथ पूर्णिया और अररिया जिले भी शामिल हैं।इस जनसंवाद में न सिर्फ गांव के आम लोग बल्कि त्रिस्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने इलाके की कई ज्वलंत समस्याओं को विधायक के सामने रखा। स्वास्थ्य केंद्र में एम्बुलेंस और डॉक्टरों की बहाली की मांग की गई। रूपादह घाट पर ब्रिज निर्माण की भी पुरजोर मांग उठी।सबसे गंभीर मुद्दा कोचाधामन प्रखंड में बिहार सरकार की बारह सौ जमीन पर कब्जे को लेकर सामने आया। दलित-महादलित समुदाय और असामाजिक तत्वों के बीच विवाद इतना गहरा है कि एक ही जमीन को लेकर अब तक 82 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। जिस विवादित जमीन पर जनप्रतिनिधियों ने विधायक से हस्तक्षेप कर विवादित सरकारी जमीन पर सरकार की ओर से स्टेडियम निर्माण,मेडिकल कॉलेज निर्माण या फिर ग्रामीणों के रोजगार के लिए कलकरखाने खोले जाने का प्रस्ताव रखा。 विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और जरूरी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
बिहार में बाढ़ राहत के लिए सरकार के कदम लगातार जारी
Patna, Bihar:बिहार में आई बाढ़ को लेकर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहाँ की आपदा में राज्य सरकार की ओर से लगातार लोगों को मदद पहुंचाने का काम किया जा रहा है उनके खाने के लिए कम्युनिटी किचन की व्यवस्था रहने के लिए अलग-अलग जगह पर व्यवस्थाएं की गई है मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीजी लगातार इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं सब कुछ देख रहे हैं गंगा की बात करें या पुनपुन जहां पर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उस इलाके में सरकार की तरफ से राहत बचाव का कार्य किया जा रहा है 2 से 3 दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी वही हमारी सरकार ने फरक्का बराज को लेकर भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं फरक्का जलसंधि को लेकर भी माननीय मुख्यमंत्री जी दिल्ली में मिले हैं0
0
Report
झारखंड-रांची में भारी बारिश और तेज हवाएं, 9 से 11 सितम्बर तक जारी अलर्ट
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची समेत झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट... रांची समेत कई जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी... मौसम विभाग ने तेज हवा और वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया... झारखंड की कई हिस्सों में 70 KM प्रति घंटे तक हवा चल सकती है... 9 और 10 सितंबर को बारिश का असर ज्यादा रहने की संभावना... 11 सितंबर तक झारखंड में बारिश का दौर जारी रहने के आसार.0
0
Report
Advertisement
नागौर निकाय चुनाव 2026: ज्योति मिर्धा ने किया मतदान, मतदाताओं से अपील
Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर निकाय चुनाव 2026 भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ज्योति मिर्धा ने किया मतदान, मतदाताओ से भी मतदान करने की अपील, नागौर जिला परिषद के गणेश मंदिर के पास स्थित मतदान बूथ पर किया मतदान, ज्योति मिर्धा खुद मतदाताओं के साथ लाइन में लगकर किया मतदान, नागौर जिला परिषद के 60 वार्डो के लिए हो रहा है मतदान,0
0
Report
वार्ड 43 में मतदान केंद्र पर मारपीट, दो घायल; सिर में 15 टांके
Alwar, Rajasthan:वार्ड 43 में मारपीट का आरोप, दो युवक घायल; एक के सिर में लगे 15 टांके अलवर। नगर निगम चुनाव के दौरान अलवर के वार्ड नंबर 43 के सूर्य नगर इलाके में दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल युवकों ने भाजपा प्रत्याशी जगदीश अटल और उनके समर्थकों पर लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना में दोनों युवक घायल हो गए। इनमें से एक युवक के सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके बाद करीब 15 टांके लगाए गए, जबकि दूसरे युवक के चेहरे पर चोट आई है। घायल लोकेश के अनुसार, वह अपने साथी मोहित के साथ वार्ड 43 में मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए घूम रहा था। दोनों निर्दलीय प्रत्याशी अजय बीरबल के पक्ष में मतदान प्रक्रिया देख रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। लोकेश का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी जगदीश अटल और उनके समर्थकों ने लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए राजीव गांधी सामान्य अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। वहीं, दूसरे घायल मोहित ने भी अचानक मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद मतदान केंद्र के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। इससे मौके पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। बाइट: घायल पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही घटना से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस जांच और शिकायत के बाद ही मारपीट की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मतदान के बीच हुई इस घटना से वार्ड 43 का चुनावी माहौल गरमा गया है।0
0
Report
ED ने मंत्री सतिश जार्कीहोली के डॉलर्स कॉलोनी आवास पर छापा
Noida, Uttar Pradesh:BENGALURU (KARNATAKA) ED CONDUCTS RAID AT MINISTER SATISH JARKIHOLI'S DOLLARS COLONY RESIDENCE0
0
Report
Advertisement
सैपऊ नगर पालिका के प्रथम चरण मतदान में जोश, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। जिले के सैपऊ नगर पालिका में भी नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान बड़े ही जोश और उत्साह के साथ चल रहा है। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होते ही 20 वार्डों के मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की कतारें लग गईं। सैपऊ नगरपालिका में कुल 8,897 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 4,662 पुरुष, 4,234 महिला और 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। सुबह सुहावने मौसम में अपने वार्ड पार्षद को चुनने के लिए मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। खासकर युवा मतदाताओं में पहली बार मतदान को लेकर अलग ही उत्साह देखा जा रहा है। बुजुर्ग मतदाता भी लोकतंत्र के इस पर्व में पीछे नहीं हैं। मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त कराने के लिए प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। पुलिस की मुस्तैदी देखने लायक है। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार बूथों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे हैं। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। बूथों पर व्हील चेयर, रैंप और स्वयंसेवकों की मदद उपलब्ध कराई गई है, ताकि उन्हें मतदान में किसी प्रकार की परेशानी न हो। छाया, पानी और बैठने की व्यवस्था भी की गई है। मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं0
0
Report
लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका के 45 वार्ड के लिए मतदान का पहला चरण शुरू
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- निकाय चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू, लक्ष्मणगढ में 45 वार्डों के लिए हो रहा है मतदान एंकर इन्ट्रो- लक्ष्मणगढ़ के निकाय चुनाव को लेकर आज प्रथम चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुई। लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका के 45 वार्डों के लिए 54 मतदान केंद्र पर मतदान हो रहा है। शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है। वार्ड 35 के मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की लम्बी कतार देखी गई। लक्ष्मणगढ़ के 45 वार्डों के लिए 147 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। लक्ष्मणगढ के वार्ड संख्या 6 में भाजपा प्रत्याशी ओर निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थकों के मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक लाने को लेकर मामूली विवाद हो गया था। सूचना के बाद सीकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह थानाधिकारी महेंद्र सिंह पुलिस जाप्ते के मौक पर पहुंचे और मामला शांत करवाया। और मतदान केंद्र के आस पास भीड़ जमा नहीं करने के पाबंद किया गया। बाइट 1 तेजपाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीकर0
0
Report
दांता, खाटूश्यामजी और पलसाना में प्रथम चरण के मतदान शुरू
Sikar, Rajasthan:निकाय चुनाव 2026 प्रथम चरण के मतदान शुरू। दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में तीन निकायों में चुनाव आज, दांता, खाटूश्यामजी व पलसाना में प्रथम चरण में मतदान। दांता में 25 वार्डों में 109 प्रत्याशी, खाटूश्यामजी में 20 वार्डों में 73 और पलसाना में 20 वार्डों में 79 प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव। सुबह 7:00 से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया। दांता में 11 मतदान केंद्रों में 25 बूथों पर हो रहा मतदान, पांच संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम अमृता खंडेलवाल व डीएसपी राहुल गोयल सहित प्रशासन व पुलिस अधिकारी ने मोर्चा संभाला है। दांता में 24 वार्डों में भाजपा, 21 वार्डों में कांग्रेस, पांच में माकपा, 1-1 वार्ड में आरएलपी व बीएसपी और 57 प्रत्याशी निर्दलीय लड़ रहे चुनाव। दांता में 15988 मतदाता आज करेंगे अपने शहर की सरकार का चुनाव।0
0
Report
Advertisement
बिल्हौर में सेंट्रल बैंक से धुआँ, फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुँची
Kanpur, Uttar Pradesh:बिल्हौर तहसील क्षेत्र में सेंट्रल बैंक की शाखा से अचानक तेज धुआं निकलने लगा। धुआं देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बावजूद मौके पर तत्काल फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। सूचना मिलने के बाद बैंक कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बैंक में धुआं निकलने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है。 आग लगी है या किसी अन्य कारण से धुआं उठा, इसकी जांच की जा रही है।0
0
Report
पीपलू नगरपालिका के प्रथम चुनाव में मतदान शुरू, 20 बूथों पर वोटिंग
Tonk, Rajasthan:पीपलू (टोंक) नगरपालिका के प्रथम चुनाव में मतदान शुरू, 20 वार्डों में 20 बूथों पर वोटिंग पीपलू नगरपालिका के प्रथम चुनाव को लेकर बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। नगरपालिका क्षेत्र के 20 वार्डों में 20 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। पहली बार हो रहे नगरपालिका चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। मतदान के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपलू में 7, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में 5, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाथड़ी में 1, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय काशीपुरा में 2, डाक बंगला हॉल पीपलू में 1, सीबीईओ कार्यालय पीपलू में 1, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहनाबाद में 2 तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बलखंडिया में 1 मतदान केंद्र बनाया गया है। परिवार सहित मतदान करने पहुंचे रामबाबू वार्ड नंबर 17 में रामबाबू, दिनकर विजयवर्गीय अपने परिवार के 6 सदस्यों सहित मतदान के लिए पहुंचे। उन्होंने परिवार सहित मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाई। 103 वर्षीय नाराणी देवी ने भी किया मतदान वहीं वार्ड नंबर 4 की 103 वर्षीय नाराणी देवी पत्नी कालू गुर्जर ने महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय, पीपलू स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। नाराणी देवी ने बताया कि उन्होंने हमेशा मतदान किया है। 103 वर्ष की उम्र में मतदान करने का उनका उत्साह अन्य मतदाताओं के लिए भी प्रेरणादायी रहा। पीपलू नगरपालिका के पहले चुनाव में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। मतदाता अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। पीपलू के प्रथम नगरपालिका चुनाव में आज का मतदान शहर के आगामी पांच वर्षों की दिशा तय करेगा। सभी मतदाताओं से अपील है कि वे घर से निकलकर मतदान केंद्र पहुंचें और अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें。0
0
Report
बहादुरगढ़ नगर परिषद ने 20 सफाई कर्मचारियों को बर्खास्त किया, विरोध जारी
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ में पालिका रोल के 20 सफाई कर्मचारियों को किया बर्खास्त ठेकेदार के 19 कर्मचारियों को भी काम से हटाया नोटिस के बाद नगर परिषद ने की सख्त कार्यवाही रात के अंधेरे में फिर हुआ सफाई अभियान का विरोध कर्मचारियों ने जेसीबी पर चढ़कर रोका सफाई अभियान शहर में लगे कूड़े के ढेरों को हटाने के लिए रात में प्रशासन चला रहा था सफाई अभियान सरकार की सख्त कार्यवाही के बाद भी जारी है सफाई कर्मियों की हड़ताल हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का आज 35 वां दिन है। सरकार दावा कर रही कि उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों की 13 में से 12 मांगों को पूरा कर दिया है और कर्मचारियों को 60 साल तक सेवा सुरक्षा की गारंटी भी दे दी है। बावजूद इसके हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी काम पर नही लौट रहे हैं। इसके साथ ही सरकार ने सख्ती भी दिखानी शुरू कर दी है। नोटिस के बाद भी काम पर नही लौटने वाले सफाई कर्मचारियों को बर्खास्त करना शुरू कर रखा है। इसी कड़ी में बहादुरगढ़ नगर परिषद ने भी पालिका रोल के 20 सफाई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। ठेकेदार ने भी 19 कर्मचारियों को निकाल दिया है। सरकार की इस सख्ती का असर भी हड़ताल को नही तोड़ पा रहा है। रात के अंधेरे में शहर की सड़कों और गलियों में जमा कूड़े की सफाई के लिए निकले प्रशासनिक अमले को फिर से विरोध का सामना करना पड़ा है। कूड़े के ढेर और जेसीबी के बीच सफाई कर्मचारी खड़े हो गए । जेसीबी पर चढ़कर कूड़ा उठान को रोका गया। पुलिस की सख्ती के बाद कुछ जगहों से कूड़ा उठाया भी गया लेकिन उसका असर बेहद सीमित है। क्योंकि शहर का चप्पा चप्पा कूड़े के ढेरों से अटा पड़ा है, हर गली मोहल्ले और घर में लोग बिमारियों की चपेट में आ रहे हैं। हाॅस्पिटल्स में वायरल के मरीजों की भी भरमार हो रही है।0
0
Report
Advertisement
दुमका में डायन बिसाही के आरोप पर बुजुर्ग महिला की हत्या, छह महिला गिरफ्तार
Dumka, Jharkhand:दुमका तालझारी थाना क्षेत्र के नेमानीपाथर गांव में डायन-बिसाही के आरोप में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो 80 वर्षीय ढेंगी मुर्मू की मौत हो चुकी थी, जबकि उनकी बेटी सूरजमुनी हांसदा घायल मिली। घायल महिला के फर्दबयान के आधार पर तालझारी थाना में कांड संख्या 52/2026 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ झारखंड प्रिवेंशन ऑफ विच (डायन) प्रैक्टिसेज एक्ट, 2001 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। जरमुंडी एसडीपीओ नवल किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मामले के उद्भेदन और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने छापेमारी करते हुए छह महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में तीन-चार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभी शेष है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। वही परिजनों ने डायन बिसाही बोलकर हत्या कर देने की बात कह रहे है। गाँव में कुछ दिन पहले बीमार से एक ग्रामीण की मौत हो गईं थी जिसका डायन बिसाही का आरोप वृद्ध महिला पर लगाया गया और उसे मार दिया।0
0
Report
संजय राउत का बयान: अमृता फडणवीस FIR पर टिप्पणी, कर्नाटक ED छापे से राजनीतिक भूचाल
Noida, Uttar Pradesh:NAGPUR (MAHARASHTRA): SANJAY RAUT (SHIV SENA (UBT) LEADER) ON AMRUTA FADNAVIS, FIR AGAINST MALLIKARJUN KHARGE AND ED RAIDS IN KARNATAKA नागपुर, महाराष्ट्र: शिवसेना(UBT) नेता संजय राउत ने हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' मामले में हल्द्वानी पुलिस द्वारा FIR दर्ज करने पर कहा, "यह अच्छी बात है। मैंने सुना था कि यह लोग राहुल गांधी को ही आरोपी बना रहे हैं। जनता का जो दबाव बना, तो जिसने भी यह सामाजिक विघटन का काम किया है, उसके खिलाफ अगर FIR दर्ज हुई है तो यह अच्छा है..."0
0
Report
झारखंड के एसआईआर पर BJP का निशाना, संथाल में प्रशासनिक अधिकारियों पर आरोप
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में हो रहे एसआईआर को लेकर बीजेपी ने झामुमो और कांग्रेस को घेरा, प्रशासनिक अधिकारियों को राज्य सरकार का पोलिंग एजेंट बता संथाल में तुष्टिकरण की राजनीति कर बांग्लादेशी वोटर का नाम जुड़वाने का लगाया आरोप तो विरोधी के तेवर हुए तल्ख झारखंड में जारी एसआईआर की प्रक्रिया के बीच बीजेपी ने झामुमो और कांग्रेस पर साधा निशाना, संथाल परगना ने प्रशासनिक अधिकारियों पर राज्य सरकार के पोलिंग एजेंट की तरह काम करने का आरोप लगाते हुए बंग्लादेशी घुसपैठियों को वोटर लिस्ट में शामिल करवाने का आरोप लगाया तो विरोधी हुए आक्रामक। भारतीय जनता पार्टी में राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में वैसे पदाधिकारी हैं जो झारखंड सरकार के निर्देश पर बांग्लादेश और घुसपैठियों का नाम नहीं काटने दे रहे हैं। अधिकारी सरकार का एजेंट बनकर काम कर रहे हैं और चाहते हैं कि यह सरकार हमेशा रहे ताकि वह लूट का राज चलते रहें।0
0
Report
Advertisement
