icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271502
Anurag SinghAnurag SinghFollow19 Feb 2025, 11:41 am

Gonda - निर्माण पूरा होने से पहले ही गिरने लगा दुकान के छत का भाग, घटिया निर्माण को लेकर उठी जांच की मांग

Colonelganj, Uttar Pradesh:

नगर पालिका परिषद करनैलगंज के ऊपर एक कहावत चरितार्थ होती नजर आ रही है कि, “सर मुडाते ही ओले पड़े”. नगर पालिका के द्वारा करनैलगंज के तहसील रोड व यतीम खाना चौराहे के पास दुकान के निर्माण के दौरान शुरू हुआ विवाद अभी थमा भी नहीं था की आज सुबह नवनिर्मित दुकान के छत के आगे का हिस्सा अपने आप ही गिर गया. इसके बाद भगदड़ मच गई और इस घटना ने नगर पालिका के द्वारा किए जा रहे घटिया निर्माण पर सवालिया निशान खड़े कर दिए. जिस पर अब जांच की आवश्यकता है, जिससे कि भविष्य में किसी तरह की बड़ी घटना ना घट पाए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नीलगाय सामने आ गई, कार खेत में उतर गई; बड़ा हादसा टला

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में जाजली से बेड़मा के बीच सोमवार दोपहर सड़क हादसा होते-होते टल गया। अचानक सामने नीलगाय आने और सामने से गुजर रहे अन्य वाहनों को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में उतर गई। कार में चूपना स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद पहाड़िया सवार थे। गनीमत रही कि घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर को प्रधानाचार्य विनोद पहाड़िया विद्यालय के कार्य से कार में सवार होकर जाजली से बेड़मा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक नीलगाय सामने आ गई। नीलगाय को बचाने के साथ सामने से आ रहे अन्य वाहनों को सुरक्षित निकालने के प्रयास में कार चालक का संतुलन बिगड़ गया। इसके चलते कार सड़क से नीचे उतरकर खेत में जा पहुंची। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर अरनोद थाने पुलिस मौके पर पहुंची और कार को खेत से बाहर निकलवाया। राहत की बात रही कि इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और एक संभावित हादसा टल गया。
0
0
Report

सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने विकास-व्यवस्था समीक्षा कर लंबित योजनाओं के निष्पादन निर्देश दिए

Jamshedpur, Jharkhand:कोल्हान आयुक्त ने सरायकेला में की विकास व विधि-व्यवस्था की समीक्षा, लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश ​सरायकेला: कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने सरायकेला डीसी कार्यालय पहुंचकर जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए आयुक्त ने राजस्व संग्रह, विकास योजनाओं, मतदाता पुनरीक्षण और आगामी त्योहारों को लेकर प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा की। ​आयुक्त ने बताया कि जिले में राजस्व संग्रह की स्थिति कुल मिलाकर संतोषजनक है। उन्होंने उल्लेख किया कि कर स्लैब में हुए हालिया बदलावों (28% से 18%) के प्रभाव को लेकर संबंधित विभागों के साथ समीक्षा की गई है तथा राजस्व से जुड़े सभी विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने डीDC को निर्देश दिया कि राजस्व लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। ​बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति पर बात करते हुए आयुक्त ने कहा कि कई योजनाएं लंबे समय से लंबित पड़ी हैं। इस पर उन्होंने उपायुक्त (डीसी) और उप विकास आयुक्त (डीडीसी) को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे व्यक्तिगत स्तर पर इन योजनाओं की नियमित निगरानी करें और तय समय-सीमा के भीतर इन्हें पूरा कराएं। ​मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए फॉर्म-6 पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हाल ही में बूथ स्तर पर हुई बीएलओ व बीएलए बैठकों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले के सबसे कम निबंधन वाले 10 मतदान केंद्रों को चिन्हित कर वहां व्यापक प्रचार-प्रसार चलाया जाए ताकि छूटे हुए पात्र युवा मतदाता सूची में शामिल हो सकें। ​आगामी दुर्गा पूजा को लेकर आयुक्त ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (एसपी) के साथ विधि-व्यवस्था की समीक्षा कर ली गई है। त्योहार के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। रात्रि में जब लोग पंडाल भ्रमण के लिए घरों से बाहर निकलेंगे, उस समय घरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष गश्ती, क्यूआरटी की तैनाती और पुलिस बल के मूवमेंट को बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, आदित्यपुर क्षेत्र में जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया गया है। ​आदित्यपुर स्थित 500 बेड के अस्पताल के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे मामले को देखने और रिकॉर्ड खंगालने के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकेगा।
0
0
Report

नालंदा में एनडीए का स्नातक चुनाव महा जुटान, 10 हजार कार्यकर्ता जुटेंगे

Nalanda, Bihar:बिहारशरीफ के ऐतिहासिक श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में मंगलवार को स्नातक चुनाव को लेकर एनडीए का महा जुटान होने जा रहा है। इस सम्मेलन में नालंदा जिले की सातों विधानसभा सीटों से दस हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। दरअसल, मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह द्वारा जन सुराज के एमएलसी प्रत्याशी अनुज सिंह को समर्थन देने के बाद पटना, नालंदा और नवादा की सियासत में नए समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ऐसे में एनडीए स्नातक चुनाव को लेकर अपनी ताकत दिखाने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में जुटा है। इस सम्मेलन में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी नीरज कुमार, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी नवल किशोर यादव, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, मंत्री दीपक प्रकाश, डॉ. संतोष कुमार सुमन और निशांत कुमार समेत कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। जेडीयू के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अरशद ने बताया कि निशांत कुमार के नालंदा आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस महा जुटान को स्नातक चुनाव के लिहाज से एनडीए की अहम राजनीतिक गतिविधि माना जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी में प्रतिबंधित चीनी मांझे के खिलाफ छापेमारी; दुकानदारों को कड़ी चेतावनी

JPJai Pal1m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी पुलिस ने प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री के खिलाफ शहर में ताबड़तोड़ छापेमारी की。 • पुलिस ने मुख्य रूप से दशाश्वमेध, चौक और लक्सा क्षेत्र की पतंग दुकानों को खंगाला。 • यह कार्रवाई एसीपी अतुल अंजान त्रিপाठी और थाना प्रभारी वीके शुक्ला के नेतृत्व में की गई。 • पुलिस टीम ने दुकानों के अंदर जाकर पतंग और मांझे के बंडलों की सघन तलाशी ली。 • पुलिस प्रशासन का कड़ा रुख है कि चीनी मांझा बेहद खतरनाक है जिससे लगातार गंभीर हादसे हो रहे हैं। • एसीपी ने सभी दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे प्रतिबंधित मांझा बेचना तुरंत बंद कर दें。 • जांच के दौरान यदि कोई भी दुकानदार चीनी मांझा बेचते पाया गया, तो उसके खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाएगी。 • पुलिस ने साफ कर दिया है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी。 • त्योहारी और आम दिनों में इंसानों और पक्षियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। • पुलिस ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य इलाकों में भी इस तरह की औचक छापेमारी जारी रहेगी。
0
0
Report

रायबरेली में मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारम्भ, महिलाओं की सुरक्षा व अधिकार जागरूकता अभियान

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण संबंधी निर्देशों के क्रम में मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 का शुभारंभ हुआ। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे ने पुलिस लाइन से जागरूकता रैली को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। विभिन्न विभागों के सहयोग से निकाली गई रैली में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों तथा सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। अभियान का उद्देश्य महिला अपराधों पर अंकुश लगाना, पीड़िताओं को त्वरित सहायता देना और महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना है।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ सेवा सेतु शिविर में कई विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे, नागरिक परेशान

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ सेवा सेतु शिविर से कई विभागों के अधिकारी गायब: खाली पड़ी रहीं कुर्सियां, लोग परेशान; चिकित्सा समेत 4 विभागों के प्रतिनिधि नहीं पहुंचे हनुमानगढ़ के टाउन नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को सेवा सेतु अभियान का शिविर लगा। इसमें कई विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि नहीं पहुंचे, जिससे उनकी कुर्सियां खाली रहीं। सेवाओं का फायदा लेने आए नागरिकों को परेशानी हुई। शिविर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, आयुर्वेद और उपपंजीयक विभाग का कोई प्रतिनिधि नहीं आया। इन विभागों से जुड़े काम करवाने आए लोग निराश हुए। सहायक प्रशासनिक अधिकारी तुलसीराम ने बताया कि राज्य सरकार 7 से 16 अक्टूबर तक सेवा सेतु अभियान चला रही है। इसका मकसद योजनाओं का फायदा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है। अभियान में नामांतरण, जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीकरण, समाज कल्याण, स्वनिधि व आवास योजना, नगरीय विकास कर, बिजली और साफ-सफाई जैसे काम हो रहे हैं। तुलसीराम ने कहा कि सूचना के बावजूद नहीं पहुंचने वाले प्रतिनिधियों को दोबारा बुलाया जाएगा。
0
0
Report

मोतीपुर के महवल में मेगा लेदर पार्क से MSME को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur जिले के मोतीपुर स्थित महवल बियाडा औद्योगिक क्षेत्र में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में बिहार सरकार की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मेगा फुटवियर एंड एक्सेसरीज लेदर पार्क का निरीक्षण किया. इस दौरान मंत्री ने कहा कि लेदर पार्क के माध्यम से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों यानी MSME को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही बिहार के लेदर उद्योग को मजबूत करने और निर्यात के जरिए कारोबार को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. मंत्री ने बताया कि इस लेदर पार्क में करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापित किया गया है, जहां विश्वस्तरीय मशीनें लगाई गई हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि छोटे-छोटे उद्यमी भी इन आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल कर अपने उत्पाद तैयार कर सकेंगे. इससे छोटे कारोबारियों को आधुनिक तकनीक का लाभ मिलेगा और लेदर उद्योग के विकास को नई गति मिलेगी. दरअसल मुजफ्फरपुर शहर के वेला औद्योगिक क्षेत्र के बाद अब मोतीपुर और पारू में औद्योगिक क्षेत्र के रुप में विकसित किया जा रहा है. जिससे मुजफ्फरपुर के अलावा उत्तर बिहार के युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा और उन्हे दूसरे परदेशो में जानें की जरूरत नहीं पड़ेगी.
0
0
Report

दहेज के आरोप: पति ने तीन मंजिल से गिराकर विवाहिता की हत्या का संदेह

Jaspur, Uttarakhand:सलग: तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की दर्दनाक मौत काशीपुर उधम सिंह नगर के कुंडेश्वरा इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में तीन मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतका के भाई ने उसके पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और घरेलू विवाद के दौरान तीसरी मंजिल से नीचे फेंककर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के उपरांत पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अभी तक परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। आलू फैक्ट्री के पास रहने वाला शिशुपाल पुत्र बीरभान सिंह कैटरिंग के काम में मजदूरी करता है। मृतका रूबी सिंह (35) की शादी करीब 13 वर्ष पहले शिशुपाल से हुई थी। दोनों का चार वर्षीय बेटा तन्मय सिंह है। मृतका के भाई विपुल कुमार ने बताया कि शादी के बाद से ही जीजा शिशुपाल दहेज को लेकर रूबी के साथ मारपीट करता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। आरोप है कि वह पहले भी कई बार रूबी का गला घोंटने की कोशिश कर चुका था। पति की प्रताड़ना के चलते मायके वाले रूबी की आर्थिक मदद करते थे और उसके खर्च के लिए पैसे भेजते रहते थे। बीती रात घरेलू विवाद के दौरान शिशुपाल ने रूबी को मकान की तीसरी मंजिल की छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल रूबी को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि उन्हें घटना की सूचना रात करीब 12 बजे मिली। सूचना मिलने पर वे मुरादाबाद रोड स्थित एक अस्पताल पहुंचे, जहां रूबी को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उसका बहनोई शराब पीने का आदी है और लंबे समय से दहेज को लेकर रूबी को परेशान कर रहा था।
0
0
Report
Advertisement

खैरथल तिजारा में जमीन विवाद से पूर्व सैनिक शेरसिंह की मौत, धरना जारी

Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के खरोला गांव में पूर्व सैनिक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया। जमीन विवाद में पूर्व सैनिक शेरसिंह की पीट पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने खैरथल जिला अस्पताल के बाहर धरना दिया और खैरथल हरसौली मार्ग जाम कर दिया, ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे, करीब दो घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद डीएसपी के दो दिन में गिरफ्तारी की कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। मृतक के परिजन कृष्ण कुमार ने बताया कि बीती देर शाम नरेश पुत्र जगदीश उनके पिता शेरसिंह को खेत की डोल दिखाने के बहाने घर से बुलाकर ले गया था, आरोप है कि खेत में पहले से मौजूद कई लोगों ने मारपीट की, बताया जा रहा है कि जब मारपीट का पता ग्रामीणों को चला तो सभी घटनास्थल पहुंच गए लेकिन उससे पहले ही सभी हमलावर मौके से फरार हो गए, डॉक्टरों ने जब शेरसिंह की मौत की पुष्टि की तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, घटना के कई घंटे बीतने के बाद परिजनों ने पुलिस कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और धरने पर बैठ गए। वही खैरथल थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान के अजमेर में ITMS से ट्रैफिक सुधार, नए अपडेट और प्रशिक्षण जारी

Ajmer, Rajasthan:राजस्थान डिज़ीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने अजमेर रेंज आईजी और एसपी समेत दीगर अफसरान के साथ मीटिंग की। जहां उन्होंने अजमेर जिला शहर में ट्रैफिक इंतजामात में आने वाली दुश्वारियों पर चर्चा की। ट्रैफिक डिपार्टमेंट में अफसरों से उन्होंने मैनेजमेंट पर गुफ्तगू की। मालिनी अग्रवाल ने बताया कि अब टेक्नोलॉजी के मुताबिक शहरभर में इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम ITMS काम करता है, जिसमें कैमरावेज मॉनिटरिंग, ऑनलाइन चालान इशू करना और अभय सेंटर का सही इस्तेमाल करके एक्सीडेंट जोन एरिया और क्रिमिनल्स पर नजर रखना अहम है। उन्होंने कहा कि पुलिस महकमे में जवानों को ITMS की ट्रेनिंग भी दी जा रही है और नए सिस्टम के साथ अपडेट भी किया जा रहा है। डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने ट्रैफिक डिपार्टमेंट की तारीफ करते हुए कहा कि शहर में ट्रैफिक नियम फॉलो करने वालो को डिपार्टमेंट की तरफ से एप्रिसिएशन लेटर देकर उनकी इज़्ज़तो अफजाई भी की जा रही है, जो एक बेहतरीन कदम है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top