icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271319
Anand Kumar DubeyAnand Kumar DubeyFollow16 Jan 2025, 01:55 pm

गोंडा-नवाबगंज थाना के कोल्हमपुर चौकी प्रभारी ने लोगों को पढाया यातायात नियमो का पाठ

Mainpur, Jogapur, Uttar Pradesh:

नवाबगंज (गोंडा ) नवाबगंज थाना क्षेत्र के एत्मादपुर कटरा किशुनदासपुर मार्ग पर कोल्हमपुर चौकी प्रभारी ने चलाया सघन चेकिंग अभियान ।दो पहिया वाहनों का काटा चालान, पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर लगातार यातायात नियमों का पालन करने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है चौकी प्रभारी शिवकुमार यादव ने बताया 11 दो पहिया वाहन का चेकिंग किया गया है ₹10000 जुर्माना वसूला गया है यातायात नियमों को दुरुस्त करने के लिए आगे भी सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा जिससे लोग हेलमेट व गाड़ी के आवश्यक कागजात साथ लेकर चलें और सुरक्षित रहें

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कपासन में नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष सरोज देवी बारेगामा का भव्य स्वागत

Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन की उपनगरीय बस्ती भूपालखेड़ा में नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरोज देवी बारेगामा, उपाध्यक्ष नीतू ईनाणी और पार्षदों का भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने माला, दुपट्टा और साफा पहनाकर अभिनंदन किया। पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट ने ट्रिपल इंजन सरकार में क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने की बात कही। वहीं, अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रमोद बारेगामा ने जनसमस्याओं के प्राथमिकता से समाधान का भरोसा दिलाया। अध्यक्ष सरोज देवी बारेगामा ने सामुदायिक भवन में सीसी निर्माण और ज्योतिबा फुले की प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया। समारोह में जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ में नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, जीप के सात यात्रियों सहित चालक घायल

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड में नेशनल हाईवे-27 पर नितिन स्पिनर्स के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। बेगूं से लाड़पुरा सवारियां लेकर जा रही कमांडर जीप को पीछे से आ रही क्रेटा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा उस समय हुआ, जब जीप चालक सवारियों को उतार रहा था। टक्कर में जीप में सवार सात यात्रियों सहित चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को काटूंदा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया गया।
0
0
Report

Trucker collision: Pedestrian dies in Deveda, police probe underway

Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के घाटोल थाना क्षेत्र के देवदा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पैदल जा रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, दिनेश पिता हीरालाल देवदा बस स्टैंड से अपने घर की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रॉले ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि दिनेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रॉले को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर छा गई।
0
0
Report
Advertisement

EOW ने कैलारस नगर परिषद, मुरैना में 1.42 करोड़ रुपये खरीद घोटाला की जांच शुरू

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - कैलारस नगर परिषद में 1 करोड़ 42 लाख रुपये की कथित खरीदी में गड़बड़ी के मामले को लेकर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम जांच के लिए पहुंची। टीम ने नगर परिषद के स्टोर रूम में पुराने स्टॉक रजिस्टर खंगाले और खरीदी से संबंधित दस्तावेजों की जांच की है जांच के दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड मांगे। इनमें कथित घोटाले के आरोपों से जुड़े स्टोर कीपर शिवकुमार के स्थानांतरण की फाइल भी शामिल है। बताया जा रहा है कि EOW पहले से ही इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन जरूरी फाइलें और दस्तावेज समय पर नहीं मिलने पर परेशानी आ रही थी। टीम ने नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को पत्र देकर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की है। अब जांच एजेंसी की नजर उन रिकॉर्ड पर है, जिनसे कथित खरीदी में हुई गड़बड़ियों की वास्तविक स्थिति साफ हो सकेगी।
0
0
Report

जंतर-मंतर पर बिना जरूरी मंजूरी के प्रदर्शन करना गैरकानूनी -सुप्रीम कोर्ट

SShyamFollow5m ago
New Delhi, Delhi:

नई द‍िल्‍ली: दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन से पहले दिल्ली आने वाली ट्रेन और मेट्रो  पर रोक लगाए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को रखा।

 

सिब्बल ने कहा  10 अक्टूबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन के मद्देनजर  दिल्ली मेट्रो के लगभग 57 स्टेशन बंद किए जा रहे है। दिल्ली आने वाली ट्रेनें को रद्द किया जा रहा हैं। ऐसे में लोग कहीं आ-जा नहीं सकते। मेरे देश में यह क्या हो रहा है? यह तो शांतिपूर्ण प्रदर्शन है।

 

वहीं अभ‍िषेक मनु सिंघवी ने कहा क‍ि सुरक्षा के लिए CAPF की 221 कंपनियां तैनात की जा रही हैं। 10 detention सेन्टर तैयार किए जा रहे हैं। OYO होटलों से कहा गया है कि वे नई बुकिंग न लें। YouTubers के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मीडिया से कहा गया है कि वे अपना आई कार्ड साथ रखें। दिल्ली पुलिस लोगों को प्रदर्शन में शामिल न होने की सलाह दे रही  है।

 

इस पर सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

 

इस बात पर याच‍िका लगाने वाले वकीलों ने जवाब दिया कि सरकार को समझना होगा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन गैरकानूनी नहीं होता। वकील गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि  सिर्फ इसलिए कि सरकार  प्रदर्शनकारियों को संभाल नहीं पा रही हैं, वे पूरे शहर को बंद नहीं कर सकते। वकील ने बताया कि इंडियन यूथ कांग्रेस ने इजाजत मांगी थी, उन्हें नहीं मिली। इसलिये वो हाई कोर्ट गए।


इस मामले को सुनते हुए जस्टिस बागची ने कहा क‍ि लोगों  को संगठन बनाने और उससे जुड़ने का मौलिक अधिकार है, लेकिन कानून के अनुसार इस अधिकार को नियंत्रित भी किया जा सकता है। अगर अधिकारी प्रदर्शन की  अनुमति देने में देरी करते हैं या  नहीं करते हैं, तो आप कोर्ट आ सकते हैं।  लेकिन बिना ज़रूरी मंजूरी के प्रदर्शन करना गैरकानूनी होगा। अगर हमें पता चल जाए कि प्रदर्शन का आयोजन कौन कर रहा है और उसमें कितने लोगों के आने की उम्मीद है, तो हम उसी हिसाब से व्यवस्था का आदेश दे सकते है। अगर हमें यह जानकारी मिल जाए तो हम सरकार से भी कह सकते हैं कि वह उसी के अनुसार कदम उठाए, न कि पूरे शहर पर बड़े पैमाने पर बैन लगा दें।

 

इस पर सिब्बल ने कहा कि हम याचिकाकर्ताओं से पूरी जानकारी लेकर कोर्ट आएंगे। दो बजे कोर्ट को पूरी जानकारी देंगे।

 

(द‍िल्‍ली से जी न्‍यूज र‍िपोर्टर अरव‍िंद स‍िंह की र‍िपोर्ट)
 

0
0
Report
Advertisement

दंतेवाड़ा: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि के दौरान रील बनाने और फोटोग्राफी पर पूर्ण प्रतिबंध

Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां दंतेश्वरी मंदिर में आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान फोटो खींचने, वीडियो बनाने और सोशल मीडिया रील्स शूट करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंदिर के पुजारी हरेंद्रनाथ जिया के अनुसार, त्योहार के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ को सुगमता से दर्शन कराने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए टेम्पल कमेटी तथा जिला प्रशासन ने यह संयुक्त फैसला लिया है। परिसर की गरिमा बनाए रखने और श्रद्धालुओं को असुविधा से बचाने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।
0
0
Report

नवरात्रि के पहले दिन देशभर में नवदुर्गा उत्सव की धूम—आगर मालवा के मूर्तिकार

Agar, Madhya Pradesh:नवरात्रि का त्योहार आने वाला है ऐसे में नवरात्रि की पहली तारीख से देश भर में नवदुर्गा उत्सव की धूम रहेगी। लोग नवरात्रि के प्रथम दिन अपने अपने घरों में नवदुर्गा की स्थापना करेंगे वही चौराहों और कई जगहों पर माताजी की बड़ी मूर्तियाँ की स्थापना होगी। आगर मालवा में भी मूर्तिकारों द्वारा मूर्तियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ये मूर्तिकार पिछले कई दिनों से माता मूर्ति को बनाने में लगे थे मगर अब इनका अंतिम स्वरूप उकेरा जा रहा है। माताजी को कृत्रिम बाल लगाए जाते है तो कही रंगबिरंगे रंगों से आकर्षक रूप बनाया जा रहा है। नाक मे नथ तो सर पर मुकुट, साड़ी और कपड़ों पर चांद सितारे भी लगाए जा रहे हैं। जिले की मूर्तियाँ कई किलोमीटर तक जाती है। माता जी की प्रतिमा बनाने में आगर की अपनी एक अलग ही विशेषता है। यहां की बनी मूर्तियाँ बहुत दूर दूर रहने वाले लोग ले जाया करते हैं। विो- माताजी के कई हाथ बनाये हुये हैं और साथ ही आशीर्वाद भी दिया जा रहा है। बाजार में भी माताजी की मूर्ति खरीदने का बड़ा उत्साह नजर आने वाला है। आगर मालवा जिले की मूर्तिया दूर दूर तक जाती है, कारीगर बताते हैं कि आसपास के कई जिलों में यहाँ से प्रतिमाएं जाती है। प्रदेश के बाहर राजस्थान के कुछ जिलों में भी आगर मालवा से मूर्तियाँ पहुँचती है। यहाँ महिषासुर वध से लेकर आठ हाथ, छ हाथ और चार हाथों वाली माताजी की प्रतिमाओं की विशेष मांग रहती है। बड़ी बात यह है कि आज के दौर में जहाँ AI का जमाना है वहाँ मूर्तियाँ खरीदने वाले अपनी डिजाइन AI के माध्यम से चयन कर मूर्तिकारों को बताने के बाद अपनी पसंद की मूर्तियाँ बनवा रहे हैं। पियूष ननवाना मूर्तिकार
0
0
Report
Advertisement

स्वामित्व योजना में हिस्सेदारी नहीं लेने पर पटवारियों पर कार्रवाई की तैयारी—मंत्री वर्मा

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल: पटवारी के आंदोलन के बीच राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का बड़ा बयान. स्वामित्व योजना में शामिल नहीं हुए पटवारी तो कार्रवाई जारी रहेगी: राजस्व मंत्री. पटवारियों के स्वामित्व योजना में शामिल नहीं होने पर बोले राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा. प्रमुख सचिव ने कलेक्टरों को आदेश जारी कर दिए हैं जल्दी मामले को निपटाएं. कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं पटवारियों की मीटिंग कर स्वामित्व योजना में रजिस्ट्री करवाई जाए. जो पटवारी काम नहीं करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी. पटवारियों की कार्यशैली बिल्कुल ठीक नहीं है. पटवारी को लेकर लिखित आदेश जारी हो गए हैं. स्वामित्व योजना की तारीखों को मुख्यमंत्री से बातचीत कर बढ़ाया जाएगा. पटवारी को कह चुके हैं उन्हें दिक्कत नहीं है आएगी फिर भी पटवारी तैयार नहीं. पटवारी जो चाह रहे थे कि रजिस्ट्री में उनका नाम ना आए वो भी हटवा दिया. अच्छा काम है पटवारी को करना चाहिए गरीबों को फायदा होगा. पटवारी की मांग थी प्रमोशन की उस ओर भी सहमति बन गई.
0
0
Report

भिलाई-3 में लोकल ट्रेनों के ठहराव बहाल कराने को ग्रामीण रेल रोको आंदोलन

Durg, Chhattisgarh:एंकर- भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश रेलवे ट्रैक तक पहुंचने वाला है लोकल ट्रेनों का ठहराव दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर देवबलौदा, जी केबिन, चरोदा और आसपास के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकजुट होकर रेल रोको आंदोलन का एल्टीमेटम दिया गया है आंदोलन भिलाई-3 के सी केबिन और डी केबिन स्टेशन पर लोकल ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर किया गया. वी/ओ-1--दरअसल 6 सितंबर से लोकल ट्रेनों का ठहराव बंद होने के बाद हजारों यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैंबरोजाना नौकरी, मजदूरी, व्यापार और पढ़ाई के लिए रायपुर और दुर्ग आने-जाने वाले कर्मचारी, विद्यार्थी और महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं यात्रियों को अब दूसरे स्टेशनों तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय और पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं यह महज ट्रेन के ठहराव की मांग नहीं बल्कि लोगों की रोजी-रोोटी और विद्यार्थियों के भविष्य का सवाल है उन्होंने रेलवे प्रशासन और डीआरएम से तत्काल लोकल ट्रेनों का ठहराव बहाल करने की मांग की है यदि उनकी मांग नही मानी गई तो आगामी 12 अक्टूबर को डीआरएम ऑफिस के सामने ही ग्रामीणों ने धरने पर बैठने का एलान किया है. बाईट-1- चंद्र प्रकाश पांडे,ग्रामीण वी/ओ-2- आंदोलन की सूचना के बाद रेलवे और पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है स्टेशन और आसपास के इलाकों में आरपीएफ और जीआरपी की तैनाती की तैयारी है प्रदर्शनकारियों के रेलवे ट्रैक पर पहुंचने की स्थिति में लोकल के साथ अन्य यात्री ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हो सकता है. बाईट-2- राम सूर्यवंशी, स्थानीय निवासी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top