icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271202
NAGESHWER NATH SINGHNAGESHWER NATH SINGHFollow3 Feb 2025, 12:44 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

CM विष्णुदेव साय व स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ दौरा: मन की बात को लेकर बैठकें

Begun, Rajasthan:रायपुर PM मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय और स्मृति ईरानी अभनपुर विधानसभा के बूथ क्रमांक 201 में सुना ‘मन की बात’ का 139वां एपिसोड सीएम साय बोले- हर महीने के अंतिम रविवार को देशवासियों को रहता है ‘मन की बात’ का इंतजार प्रधानमंत्री के विचारों और नवाचारों से देशवासियों को मिलती है प्रेरणा समाज और देशहित में कुछ नया करने की जागती है जिज्ञासा स्मृति ईरानी और सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर कहा- दौरे के दौरान संगठन के विभिन्न स्तरों पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ होंगी बैठकें बाइट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
0
0
Report
Advertisement

रांची में पीएम मन की बात से लोकल फोर वोकल और खादी मजबूत दिखी

Ranchi, Jharkhand:रांची स्लग ZBJ_RNC_NITIN_MAN_KI_R बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने रांची के कांके में पीएम के मन की बात को सुना ,साथ में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू मौजूद रहे। साथ ही पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी पीएम के मन की बात को सुना पीएम ने मन की बात में कहा, मेरे लिए मन की बात देश के सामान्य मानविकी के लिए सेवा भाव के गौरव गान का अवसर रहा है। पिछेल 12 वर्ष में देश के हर कोने से ऐसे लोग समाने आए हैं ,जिनके अनगिनत प्रेरक कहानियों को लाने का प्रयास हुआ है। इसके मध्यम से देश के हर परिवार से जुड़ने का माध्यम मिलता है। दिवाली और छठ को लेकर जगह जगह सफाई अभियान चलाया जा रहा, हमारे छोटे छोटे प्रयास ही बड़ा बदवाल का सकते हैं। अब लोग खरीदारी करते समय स्वदेशी को महत्व देने लगे हैं। लोकल फोर वोकल हमारे उत्पाद को महत्व देने लगाए हैं। पूर्णिया के मखाने की मांग देश और दुनिया में होने लगी है। अब पैकेजिंग पर भी जोर दिया जा रहा है। जब स्थानीय उत्पाद की बात होती है तो खादी की चर्चा स्वाभाविक है। खादी की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जितना विकल फोर लोकल अभियान आगे बढ़ेगा आत्म निर्भर भारत का सपना उतना ही पूरा होगा। देश नई तकनीक को जल्दी अपनाते हैं। ई संजीवनी योजना इसका अच्छा उदाहरण है। इसका फायदा देश भर में लोगो को मिल मिल रहा। एक समय छोटी जांच में भी लोगों को काफी समय लग जाता था। अब गांव के लोग भी निमित जांच करवा रहे और इसमें ई संजीवनी बड़ी भूमिका निभा रहा。 ह्यूम ब्रेन सेंटर पर काम हो रहा, मानव मस्तिष्क आज भी बड़ी पहेली है। ह्यूमन ब्रेन के फंग्शन को विज्ञान जितना समझेगा उतना ही आगे लाभ मिलेगा। इस तरह के रिसर्च में आर्गेन डोनेशन की भी बड़ी भूमिका होती है。 हमारे देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। 26 अक्टूबर को महर्षि बाल्मीकि जयंती है , उनकी रामायण हमें आज भी सिखाती है, जीवन की गहरी सीख दी है।सबको साथ लेकर चलने का आदर्श भाव आज भी हमें प्रेरणा देता है। बाइट ...,नितिन नबीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीजेपी
0
0
Report

हाई कोर्ट के आदेश के बाद लखनऊ में अवैध चैंबर्स ध्वस्त, 200 से अधिक

Lucknow, Uttar Pradesh:हाई कोर्ट के आदेश के बाद लखनऊ में आज एक बार फिर से वकीलों के अवैध चेंबर पर नगर निगम का बुलडोजर चला 200 से ऊपर चैंबरों को आज ध्वस्त कर दिया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे चौराहे पर धरने पर बैठे वकीलों की आंखों में आंसू थे उनका कहना है कि हमने सरकार और प्रशासन से आग्रह किया कि पहले हम लोगों की बैठने की दूसरी व्यवस्था की जाए उसके बाद चैंल्मबर तोड़ा जाए लेकिन किसी ने नहीं सुनी अब हम लोगों के पास बैठने का कोई स्थान नहीं है। नगर निगम के 10 से ज्यादा बुलडोजर ने लगातार 1 घंटे की कार्रवाई में सभी चैंबरों को ध्वस्त कर दिया।
0
0
Report
Advertisement

नगर पालिका अध्यक्ष ने किया सराहनीय काम,सैकड़ो PET अभ्यार्थी के लिए रहना खाना की सुविधा बिल्कुल फ़्री

RavindraRavindraFollow15m ago
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर :- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में आज PET की परीक्षा है जिसके लिए दूर दूर हजारों छात्र परीक्षा देने के लिए हमीरपुर जिले आये है ऐसे में pet के अभ्यर्थियों के लिए नगर पालिका अध्यक्ष ने किया सराहनीय काम, सैकड़ो PET अभ्यार्थी के लिए रहना और खाना की सुविधा बिल्कुल फ्री, नगर पालिका परिसर के अंबेडकर पार्क में परीक्षार्थी फ्री में भोजन कर रहे ग्रहण, रात में रुकने के लिए नगर पालिका के रैन बसेरा में किया निशुल्क इंतजाम, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद स्वयं व्यवस्थाओं को देखकर परीक्षार्थियों को अपने हाथों से मिला रहे खाना, जिले के मुख्यालय में सैकड़ो परीक्षार्थी दूसरे जिलों से PET का एग्जाम देने पहुंचे हैं ।
0
0
Report

जगदलपुर जिला न्यायालय के निरीक्षण के बाद लंबित पुराने मामलों के शीघ्र निपटान के निर्देश

Jagdalpur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राकेश मोहन पाण्डेय ने जिला न्यायालय जगदलपुर का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने ग्रंथालय, अभिलेखागार, मालखाना और विभिन्न न्यायालय कक्षों का जायजा लिया, न्यायमूर्ति ने लंबित एवं निराकृत प्रकरणों की जानकारी भी ली, अभिलेखों के डिजिटलीकरण के लिए स्थापित डिजिटाइजेशन कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया, निरीक्षण के बाद न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक कर पांच और दस वर्षों से लंबित पुराने मामलों का प्राथमिकता से शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए, इस दौरान न्यायालय के न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

ज्ञानेश कुमार के समर्थन में बिरला मंदिर पर विशाल धरना

New Delhi, Delhi:ग्लोबल वैश्य फेडरेशन, यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट, दिल्ली अग्रोहा विकास ट्रस्ट दिल्ली के देश के प्रमुख वैश्य, अग्रवाल, व्यापारिक संगठनों व दिल्ली एनसीआर संत मंडल के संयुक्त सहयोग से 25 अक्टूबर प्रातः 10 बजे बिरला मंदिर, मंदिर मार्ग, नई दिल्ली पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में विशाल धरना व प्रदर्शन किया। विपक्ष मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है और अब ज्ञानेश कुमार के समर्थन में ग्लोबल वैश्य फेडरेशन, यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट, दिल्ली अग्रोहा विकास ट्रस्ट दिल्ली के प्रमुख वैश्य, अग्रवाल, व्यापारिक संगठनों व दिल्ली एनसीआर संत मंडल ने बिरला मंदिर मंदिर मार्ग पर उनके समर्थन में आ गए है। उनका आरोप है कि देश में विपक्ष अराजकता फैलाकर देश को बांग्लादेश, फ्रांस बनाने का षड्यंत्र कर रहा है. ज्ञानेश कुमार गुप्ता को भारत रत्न देने की मांग व वैश्य समाज को खुलेआम अपमानित करने वाले राहुल गांधी, अखिलेश, ममता, केजरीवाल, तेजस्वी यादव, कॉकरोच पार्टी आदि नेताओं पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर बिरला मंदिर/धरना स्थल से राहुल गांधी के निवास की ओर कूच किया। जय भगवान गोयल। बाइट। नन्द किशोर अग्रवाल चेयरमैन अग्रोहा समाज दिल्ली। बाइट रेखा गुप्ता दिल्ली अग्रोहा विकास की अध्यक्ष।
0
0
Report

कानपुर में 14वें मां भगवती जागरण का भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना

Shiva SharmaShiva SharmaFollow44m ago
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर। मां कनक जागरण समिति की ओर से आयोजित 14वें मां भगवती जागरण एवं भव्य श्रृंगार कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं उद्योगपति सेठ मुरारी लाल अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर समिति के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने मां भगवती के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धापूर्वक मां के चरणों में शीश नवाया। मां भगवती के प्रति श्रद्धा और आस्था से परिपूर्ण वातावरण में भक्तिमय आयोजन संपन्न हुआ। मां कनक जागरण समिति की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में मां भगवती का भव्य दरबार एवं आकर्षक श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजन के माध्यम से भक्तों को मां भगवती की आराधना करने और आध्यात्मिक वातावरण में सहभागी बनने का अवसर मिला। समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि सेठ मुरारी लाल अग्रवाल का स्वागत करते हुए उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में मां भगवती के प्रति श्रद्धा, आस्था और भक्ति का भाव प्रमुख रूप से दिखाई दिया।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में एक नवंबर को विपक्षी रैली: सियासी आरोपों का तेज मुकाबला

Ranchi, Jharkhand:वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत एक नवंबर को दिल्ली में विपक्षी दलों की मेगा रैली प्रस्तावित है, रैली को सफल बनाने में झारखंड काँग्रेस मजबूती से जुटी, सभी सांसदों, विधायक, पार्टी नेताओं को टास्क दिया गया है। रैली के जरिए विपक्ष, वोटर लिस्ट और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को उठाने की तैयारी में है। वहीं बीजेपी ने रैली की तारीख पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस ने 1984 के सिख विरोधी दंगों की बरसी के दिन रैली आयोजित करने का फैसला कर राजनीतिक माहौल में तनाव पैदा करने की कोशिश की है। इस मुद्दे को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। विरोधियों ने आरोप लगाते हुए कहा, जिस सिख समुदाय की ये बात करते हैं उन्हें लगातार अपमानित करने का काम किया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top