icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271124
VKVijay Kumar ShuklaFollow12 Jan 2025, 03:13 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उज्जैन में युवा धर्म संसद 2026 अवन्तिका: 24 राज्यों से 1600+ युवा जुटेंगे

Ujjain, Madhya Pradesh:मोहन भागवत करेंगे युवाओं से संवाद, उज्जैन में जुटेंगे 24 राज्यों के 1600 से ज्यादा युवा 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पहुंचेंगे युवा, 18 सितंबर को मोहन भागवत युवाओं से करेंगे संवाद, समापन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल उज्जैन में 17 से 19 सितंबर तक देशभर के युवाओं का बड़ा समागम होने जा रहा है। स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक स्मृति में ‘युवा धर्म संसद–2026 अवन्तिका’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 1600 से ज्यादा युवा, विद्यार्थी, शिक्षक और अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल होंगे。 तीन दिवसीय यह आयोजन माधव विज्ञान महाविद्यालय परिसर स्थित गीता भवन सभागार में होगा। इसका उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति, धर्म, ज्ञान-परंपरा और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को समाज और देश के विकास में अपनी भूमिका को समझने और उस पर विचार रखने का मौका मिलेगा。 युवा धर्म संसद का औपचारिक शुभारंभ 18 सितंबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत करेंगे। वे देशभर से आए युवाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों, चरित्र निर्माण और वर्तमान समय की चुनौतियों जैसे विषयों पर चर्चा होगी。 कार्यक्रम में संत-महात्माओं, विद्वानों, शिक्षाविदों, चिंतकों, साहित्यकारों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों के साथ युवाओं का संवाद भी होगा। धर्म, चरित्र निर्माण, सामाजिक जिम्मेदारी, संवाद की संस्कृति, आस्था, धर्मस्थलों की भूमिका और भारतीय जीवन-दृष्टि जैसे विषयों पर अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को सिर्फ भाषणों तक सीमित नहीं रखा गया है। यहां युवाओं के लिए कला दीर्घा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुस्तक मेला, युवा पंचायत और जनजातीय मेला भी लगाया जाएगा। अलग-अलग राज्यों से आए युवा अपनी संस्कृति और परंपराओं को भी एक-दूसरे से साझा करेंगे। 19 सितंबर को कार्यक्रम का समापन होगा। समापन समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। ‘युवा धर्म संसद’ की राष्ट्रीय श्रृंखला इससे पहले काशी, अयोध्या, मथुरा, हरिद्वार और कांचीपुरम में आयोजित हो चुकी है। इन आयोजनों में करीब 7100 युवाओं ने हिस्सा लिया था। अब उज्जैन में होने वाला आयोजन इसी श्रृंखला की अगली कड़ी है। महाकाल की नगरी उज्जैन को इस आयोजन के लिए इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि यह शहर प्राचीन समय से ही धर्म, ज्ञान, विज्ञान और संस्कृति की भूमि रहा है। इसी पृष्ठभूमि में देशभर से आने वाले युवाओं को एक मंच पर लाकर भारतीय परंपरा और आज के समय की चुनौतियों पर बातचीत का अवसर दिया जाएगा。
0
0
Report

उरलाना कलां में मिलावटखोरों पर दबिश: सात सैंपल लैब में भेजे गए

Panipat, Haryana:उरलाना कलां गांव में नकली दूध और मिलावटी खाद्य पदार्थों के कारोबार के खिलाफ ग्रामीणों और पशुपालकों की महापंचायत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। ग्रामीणों ने महापंचायत में प्रशासन को चेतावनी दी थी कि यदि मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो 22 सितंबर को डीसी कार्यालय के बाहर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद सीएम फ्लाइंग, सीआईडी और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने उरलाना कलां में कई दुकानों और डेयरियों पर छापेमारी शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान सरदार जी डेयरी के संचालक संदीप सिंह की फर्म से छह सैंपल लिए गए हैं। इनमें मोतीचूर के लड्डू, मिल्क केक, पतिशा, खोया बर्फी, खोया और डोडा बर्फी शामिल हैं। वहीं खालसा ट्रेडर्स के संचालक गुरप्रीत सिंह की फर्म से कलाकंद का एक सैंपल लिया गया है। इस तरह दोनों फर्मों से अब तक कुल सात सैंपल लिए जा चुके हैं। दो अन्य फर्मों में भी सैंपलिंग जारी है। इनमें श्याम स्वीट्स, जिसके मालिक संजय उर्फ संजू हैं, तथा कश्यप डेयरी, जिसके मालिक ईश्वर सिंह कश्यप हैं, शामिल हैं। इन फर्मों से भी खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जा रहे हैं। लैब रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह के नेतृत्व में लिए जा रहे सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार लैब रिपोर्ट में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग और जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा। संयुक्त टीम में खाद्य सुरक्षा विभाग, सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की संयुक्त टीम शामिल है। डॉ. विक्रम सिंह, एफएसओ; सोमप्रकाश, हेल्पर, एफएसओ; सीएम फ्लाइंग से एसआई राज सिंह; एसआई सुभाष सिंह; ईएचसी सुनील; सिपाही सुरेंद्र; सिपाही अनिल; सीआईडी पानीपत से एसआई जसबीर सिंह; एएसआई परवीन कुमार; एएसआई राज सिंह; सिपाही अंकुश; सिपाही आशीष अधिकारी और कर्मचारी कार्यवाही में शामिल हुए थे। बता दें कि कुछ दिन पहले उरलाना कलां में मिलावट के खिलाफ ग्रामीणों और पशुपालकों द्वारा आयोजित महापंचायत में प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई थी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि यदि मिलावटखोरों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 22 सितंबर को डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। अब प्रशासन की ओर से की गई छापेमारी के बाद ग्रामीणों की नजर कार्रवाई के अगले चरण और लैब रिपोर्ट पर टिकी है।"
0
0
Report
Advertisement

Muzaffarpur police jeep dog video goes viral

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में जिस पुलिस जीप पर बैठकर पुलिस वाले लोगों की सुरक्षा करते हैं आज उस पुलिस जीप पर कुत्ता बैठकर पुलिस बन गया है और यह दृश्य शहर के बीचों बीच स्थित नगर थाना के पास खड़ी नगर थाना पुलिस की गस्ती जीप के अंदर कुत्ता बैठा हुआ है जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. वायरल वीडियो में थाना के पास खड़ी पुलिस की गाड़ी में कुत्ता आराम से बैठा दिखाई दे रहा है. जब आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने इसका वीडियो बना लिया. जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. अब लोग इस दृश्य को लेकर मजाकिया लहजे में कह रहे हैं कि अब शहर की सुरक्षा का जिम्मेवारी पुलिस के बदले कुत्ते करेंगे. वही लोगों का कहना है कि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इसकी चिंता किसी को नहीं है. लोगों का कहना है कि शहर के कई इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ी है, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और अब तक कई लोगों को काट चुका है फिर भी नगर निगम की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. फिलहाल पुलिस वाहन में बैठे कुत्ते का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान जरूर खींच रहा है.
0
0
Report

निर्माणाधीन सीढ़ी गिरने से मजदूर गंभीर घायल

Dipu RawatDipu RawatFollow7m ago
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल-हरपुर चौराहे स्थित श्रीमती प्रभावती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में बुधवार सुबह निर्माणाधीन सीढ़ी अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में सीढ़ी खोलने का काम कर रहा करीब 45 वर्षीय मजदूर मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर की पहचान भिटौली थाना क्षेत्र के जददूपिपरा निवासी बदरेआलम पुत्र जलूश के रूप में हुई है। बताया गया कि कॉलेज में करीब 13 दिन पहले नई सीढ़ी के निर्माण का कार्य शुरू हुआ था। बुधवार सुबह दो मजदूर निर्माणाधीन सीढ़ी को खोलने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सीढ़ी का पूरा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया और बदरेआलम मलबे के नीचे दब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर मजदूर को बाहर निकाला। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने घायल मजदूर को हरपुर चौराहे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक हादसे में मजदूर को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों और सावधानियों को लेकर भी सवाल खड़े करता है।
0
0
Report
Advertisement

महवा नगरपालिका चेयरमैन निर्विरोध: भाजपा के विनीत बंसल की विजय तय

Dausa, Rajasthan:दौसा महवा नगर पालिका चेयरमैन चुनाव प्रकरण भाजपा के अलावा किसी ने नहीं किया नामांकन ऐसे में भाजपाई ने खुशी में किया जमकर नृत्य बाड़बंदी में मौजूद पार्षदों के साथ विधायक भी थिरके राजेंद्र मीणा भी जमकर नाचे पार्षदों के साथ डॉ किरोड़ीलाल मीणा पर बने लोक गीत पर किया डांस वहीं फटाके ओर आतिशबाजी चलाकर किया खुशी का इजहार महवा में भाजपा के विनीत बंसल के निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित होना तय स्क्रुटनी और नाम वापसी के समय के बाद होगी विधिवत घोषणा लेकिन भाजपाइयों ने आज ही निर्विरोध निर्वाचित मानते किया खुशी का इजहार इस पूरी गणित में मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा की रही अहम भूमिका
0
0
Report

नोएडा के सेक्टर-68 में हार्डवेयर दुकान चोरी, लाखों के माल पर हाथ साफ

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा—सेक्टर-68 गढ़ी गोल चक्कर के पास हार्डवेयर की दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि बीती रात चोरों ने दुकान को निशाना बनाया और लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकान पहुंचने पर चोरी की जानकारी होने के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया। दुकानदार के मुताबिक, चोर दुकान से कई लाख रुपये का हार्डवेयर सामान चोरी कर ले गए हैं। हालांकि, चोरी हुए सामान की सही कीमत और अन्य नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। थाना फेस-3 क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि रात के समय सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका आरोप है कि चोरों के हौसले बुलंद हैं और उन्हें पुलिस का भी खौफ नहीं है। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी और सामान की बरामदगी की मांग की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरी की वारदात से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं।
0
0
Report

दौसा नगर परिषद सभापति चुनाव: राधा जायसवाल BJP की बागी, मुकाबला रोचक

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा 55 पार्षदों की दौसा नगर परिषद में सभापति चुनाव नामांकन प्रक्रिया ने रोचक किया मुकाबला कांग्रेस ने रेखा गुर्जर को बनाया प्रत्याशी वहीं भाजपा ने भी कविता गुर्जर को उतरा मैदान में वहीं भाजपा के टिकट पर चुनाव जीती राधा जायसवाल ने भी किया नामांकन दाखिल राधा के बागी होने से रोचक हुआ मुकाबला राधा के पति राजकुमार जायसवाल दो बार रह चुके सभापति हालाँकि कांग्रेस इससे मान रही खुद की राह आसान लेकिन राधा ने कहा हारने के लिए नहीं जीत के लिए किया है नामांकन कांग्रेस के 24,भाजपा के 17 ओर निर्दलीय है 14 पार्षद अब नाम वापसी पर होगी प्रत्याशियों की तस्वीर साफ क्या राधा मैदान में रहती है या फिर छोड़ेगी मैदान 55 पार्षदों की दौसा नगर परिषद में सभापति चुनाव को लेकर फिलहाल मुकाबला रोचक हो गया है कांग्रेस ने रेखा गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं भाजपा ने भी कविता गुर्जर पर दाव खेला है लेकिन इसी बीच भाजपा के टिकट पर चुनाव जीती पार्षद राधा जायसवाल ने भी निर्दलीय नामांकन दाखिल कर एक और जहां भाजपा की मुश्किल बढ़ा दी है तो वहीं कांग्रेस खेमे में खुशी दिखाई दे रही है राधा के नामांकन दाखिल करने से कांग्रेस अपनी जीत की राह आसान मानने लगी है राधा जायसवाल के पति राजकुमार जायसवाल पूर्व में दौसा नगर परिषद के दो बार सभापति रह चुके हैं ऐसे में माना जा रहा है राजकुमार ने पूरी रणनीति के साथ पत्नी राधा को सभापति के चुनाव मैदान में उतारा है हालांकि 18 सितंबर को नाम वापसी के बाद ही यह साफ होगा कि क्या राधा मैदान में डटी रहती है या फिर मैदान से हटेगी सूत्रों की माने तो पूर्व में भाजपा ने राधा जायसवाल को ही प्रत्याशी बनाना तय किया था लेकिन कुछ पार्षदों के विरोध के चलते कविता गुर्जर को प्रत्याशी बनाया गया सभापति चुनाव में पार्षदों के आंकड़े की बात करें तो कुल 55 पार्षद में से 24 पार्षद कांग्रेस के विजय हुए हैं तो वहीं भाजपा के 17 पार्षद हैं 14 पार्षद निर्दलीय हैं ऐसे में एक और जहां कांग्रेस ओर भाजपा निर्दलीयों पर निर्भर है वही राधा जायसवाल भी पति राजकुमार जायसवाल के साथ मिलकर अपनी जीत के लिए जोड़-तोड़ की गणित बिठाने में लगी हुई है राधा ने यह भी दावा किया है कि कोई भी लड़ाई हार के लिए नहीं जीत के लिए लड़ी जाती है ऐसे में राधा अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त भी दिखाई दे रही है राधा के जीत के भरोसे पर कांग्रेस और भाजपा खेमे में भी क्रॉस वोटिंग को लेकर डर सताने लगा है शहर के लोगों में भी यह मुकाबला सुर्खियों में है और चर्चा है क्या राधा जायसवाल सभापति के जीत के आंकड़े को छू सकेगी अब यह भविष्य के गर्भ में छिपा हुआ है । बाइट कविता गुर्जर भाजपा सभापति प्रत्याशी नगर परिषद दौसा बाइट रेखा गुर्जर कांग्रेस सभापति प्रत्याशी नगर परिषद दौसा बाइट राधा जायसवाल भाजपा की बागी सभापति प्रत्याशी नगर परिषद दौसा
0
0
Report
Advertisement

पटना: संविदा एएनएम का धरना, स्थायी नियुक्ति और समान वेतन की मांग

MRMD Riyaz11m ago
Patna, Bihar:पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है... जेडीयू प्रदेश कार्यालय में उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया, जब प्रदर्शन कर रही संविदा कर्मी एएनएम की भीड़ अचानक वहां पहुंच गई。 एएनएम कर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात की मांग को लेकर जमकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर अड़ी रहीं और साफ कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे यहां से नहीं हटेंगी。 प्रदर्शन कर रही एएनएम कर्मियों की प्रमुख मांग है कि उन्हें स्थायी किया जाए और नियमित एएनएम कर्मियों के बराबर वेतन दिया जाए, एएनएम कर्मियों का कहना है कि महंगाई के इस दौर में 15 हजार रुपये के मानदेय में परिवार चलाना मुश्किल है। उनका कहना है कि वे भी स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं, ऐसे में उन्हें भी नियमित कर्मियों के समान वेतन और सेवा की सुरक्षा मिलनी चाहिए。 जेडीयू प्रदेश कार्यालय में एएनएम कर्मियों के पहुंचने और स्वास्थ्य मंत्री से मिलने की जिद के बाद कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया。 अब सवाल ये है कि सरकार इन संविदा एएनएम कर्मियों की मांगों पर क्या फैसला लेती है और क्या इन्हें स्थायी करने तथा वेतन बढ़ाने को लेकर कोई ठोस कदम उठाया जाएगा?
0
0
Report

नीतीश कुमार ने महाबोधि महाविद्यालय का नया भवन और आईटीईपी शुरू किया

MRMD Riyaz11m ago
Patna, Bihar:नालंदा से शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने महाबोधि महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम यानी आई.टी.ई.पी. की भी शुरुआत की गई। उद्घाटन समारोह के दौरान नीतीश कुमार ने महाबोधि महाविद्यालय की शिक्षा और शोध को समर्पित वार्षिक पत्रिका ‘नव चेतना’ का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय गांधी, मंत्री मोहम्मद जमा खान, सांसद कौशलेन्द्र कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने कहा कि किसी समाज, राज्य या देश के विकास का वास्तविक पैमाना उसकी शिक्षा के क्षेत्र में हासिल उपलब्धियां होती हैं। उन्होंने कहा कि विकसित और समृद्ध बिहार का रास्ता शिक्षित बिहार से होकर गुजरता है। नीतीश कुमार ने महाबोधि महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन को College के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक और सुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल और व्यक्तित्व विकास को नई दिशा देगा।
0
0
Report
Advertisement

बिना हेलमेट और तीन सवारी पर पुलिस की सख्ती, दर्जनों वाहनों का चालान

Dipu RawatDipu RawatFollow13m ago
Basahia Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में परतावल चौकी की पुलिस ने बुधवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। परतावल चौकी प्रभारी के नेतृत्व में परतावल चौराहा और परतावल बाजार में चले अभियान के दौरान बिना हेलमेट चलने वाले, संदिग्ध वाहनों तथा बाइक पर तीन से अधिक सवारी बैठाकर चलने वालों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दर्जनों वाहनों को रोककर उनके कागजात और यातायात नियमों के पालन की जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। अभियान में एसआई शुभम चौबे,का0 कविन्द्र , राजकुमार सिंह समेत पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और निर्धारित संख्या में ही सवारी बैठाने की हिदायत दी। पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top