icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271209
Pradeep Kumar PandeyPradeep Kumar PandeyFollow21 Nov 2024, 01:13 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुरादाबाद में 23 अक्टूबर को MLC चुनाव के लिए 12 बूथों पर मतदान तय

Moradabad, Uttar Pradesh:23 अक्टूबर को होने वाले एमएलसी चुनाव को लेकर मुरादाबाद जिला प्रशासन ने की तैयारियां, बरेली मुरादाबाद शिक्षक खंड पर एमएलसी चुनाव की 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग, टोटल 12 बूथों पर मुरादाबाद मे 7510 वोटर्स करेंगे मतदान, 7 बूथ सदर तहसील क्षेत्र मे, 1 कांठ तहसील और 2-2 बिलारी और ठाकुरद्वारा तहसील मे मतदान के लिए बनाए गए, जिलाधिकारी अनुनय झाँ एवं एसएसपी सतपाल अंतिल ने किया सदर तहसील मे बने बूथों का निरिक्षण, कल पहुंचेंगी सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां, जिलाधिकारी अनुनय झाँ के अनुसार लगभग 50 पोलिंग पार्टियां चुनाव को सफल कराने मे लगाई गयी, माइक्रो ओवजर्वर, स्टेटिश मजिस्ट्रेट और सेंटर मजिस्ट्रेटटो की भी करी गयी है तैनाती, मुरादाबाद के वोटर्स से जिलाधिकारी अनुनय झाँ की अपील... सभी आये और अपना मतदान का उपयोग कर निष्पक्ष चुनाव मे दें सहभागिता。
0
0
Report

कौशांबी हत्या: चार दोषियों को आजीवन कारावास के साथ 1.31 लाख के अर्थदंड

AMALI MUKTAJust now
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में हत्या के 17 साल पुराने मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। युवती की हत्या के मामले में चार अभियुक्तों को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 1 लाख 31 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। पूरा मामला कौशांबी के सराय अकिल थाना क्षेत्र से जुड़ा है। 7 अक्टूबर 2009 को युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसकी हत्या किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले में हत्या, अपहरण, आपराधिक साजिश समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। इस मामले में अर्वेश तिवारी, सर्वेश तिवारी, रमाकान्त दुबे और शिवाकान्त दुबे को दोषी ठहराते हुए माननीय न्यायालय ने चारों को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक दोषी पर 1 लाख 31 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
0
0
Report

मीरजापुर में घर में घुसकर सोने की चेन छीनने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर में विंध्याचल थाना क्षेत्र के बड़े बगीचा इलाके में बुधवार सुबह घर में घुसकर महिला के गले से सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। सब्जी काट रही महिला के पास पहुंचे सफेद अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और प्रयागराज की ओर भाग निकले। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों को पकड़ने और चेन बरामद कराने की मांग की है। एक रिपोर्ट बड़े बगीचा, विंध्याचल निवासी सुनीलकांत पांडेय की पत्नी प्रतिमा पांडेय के अनुसार, बुधवार सुबह वह अपने घर में सब्जी काट रही थीं। इसी दौरान सफेद अपाचे बाइक से दो लोग अचानक उनके पास पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने उनका गला दबाकर नीचे गिरा दिया और गले से करीब 20 ग्राम वजन की सोने की चेन छीन ली। इसके बाद दोनों बाइक से प्रयागराज की तरफ भाग गए। पीड़िता ने अपनी तहरीर में आशंका जताई है कि अष्टभुजा टोल प्लाजा के आसपास आरोपियों के भागने के संबंध में जानकारी मिल सकती है। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूछताछ करने के साथ आरोपियों की पहचान और तलाश में जुट गई है। महिला ने पुलिस से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने की चेन वापस दिलाने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर पंचायत चुनाव में परिवारवाद और विकास को लेकर भाजपा-कांग्रेस के बीच घमासान

Bikaner, Rajasthan:पंचायत चुनाव में सियासी संग्राम, दिग्गजों की साख दांव पर पहले चरण के मतदान से पहले भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी ताकत खाजूवाला, पूगल, छत्रगढ़ और रुणिया में चुनावी मुकाबले पर नजर भाजपा का परिवारवाद के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला कांग्रेस का पलटवार, सरकार के कामकाज और विफलताओं पर उठाए सवाल गोविंदराम मेघवाल के बेटा-बेटी चुनावी मैदान में, तो विधायक विश्वनाथ मेघवाल की प्रतिष्ठा भी दांव पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित कई दिग्गजों ने किया प्रचार intro- बीकानेर में पंचायत चुनाव का रण अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है पहले चरण के मतदान से पहले भाजपा और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है खाजूवाला, पूगल, छतरगढ़ और रुणिया पंचायत समिति क्षेत्रों में होने वाले चुनाव को लेकर दोनों ही दलों के बीच सियासी घमासान तेज है कहीं परिवारवाद के आरोप हैं तो कहीं सरकार के कामकाज और विकास के दावों पर सवाल उठाए जा रहे हैं इस चुनाव में मुकाबला सिर्फ पंचायत समिति और जिला परिषद की सीटों का नहीं, बल्कि कई दिग्गज नेताओं की साख का भी है भाजपा विधायक विश्वनाथ मेघवाल से लेकर पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल तक कई बड़े चेहरों की प्रतिष्ठा चुनावी नतीजों से जुड़ी हुई है ऐसे में मतदान से पहले सवाल यही है कि ग्रामीण मतदाताओं के बीच किसका मुद्दा कितना असर दिखाएगा? पंचायत चुनाव… गांवों की सरकार चुनने का मुकाबला… लेकिन बीकानेर में इस बार सियासी दांव बड़ा है पहले चरण के मतदान से पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों ने चुनावी मैदान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है खाजूवाला, पूगल, छतरगढ़ और रुणिया पंचायत समिति क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं दिग्गज नेताओं की जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं की सक्रियता के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इस चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को परिवारवाद के मुद्दे पर घेरने की कोशिश की है पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल के बेटे गौरव चौहान और बेटी सरिता चौहान के चुनावी मैदान में होने को भाजपा अपने हमले का आधार बना रही है भाजपा का सवाल है कि क्या पंचायत चुनाव में भी परिवार के सदस्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है? पार्टी इस मुद्दे को ग्रामीण मतदाताओं के बीच उठाकर कांग्रेस को घेरने में जुटी है। वहीं कांग्रेस भी भाजपा के आरोपों पर पलटवार कर रही है कांग्रेस की ओर से भाजपा में भी परिवार के सदस्यों के चुनाव लड़ने का मुद्दा उठाया जा रहा है साथ ही प्रदेश सरकार के कामकाज, विकास के दावों और कथित विफलताओं को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं यानी चुनावी मुकाबला अब स्थानीय मुद्दों के साथ राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के इर्द-गिर्द भी घूम रहा है दोनों ही दल अपने-अपने तर्कों के जरिए मतदाताओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं। इस चुनाव में कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है भाजपा की ओर से विधायक विश्वनाथ मेघवाल लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हैं बीजेपी के लिए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल भी प्रचार करते नजर आए हैं ऐसे में पहले चरण के नतीजे भाजपा के स्थानीय संगठन और उसके प्रमुख चेहरों के लिए अहम माने जा रहे हैं कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने पंचायत चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से पूरी ताकत झोंक रखी है दूसरे तरह पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल के परिवार के दो सदस्य चुनावी मैदान में हैं उनकी बेटी सरिता चौहान जिला परिषद का चुनाव लड़ रही हैं जबकि उनके बेटे और पूर्व प्रधान गौरव चौहान भी चुनावी मुकाबले में हैं ऐसे में इन सीटों के नतीजों को गोविंदराम मेघवाल की राजनीतिक प्रतिष्ठा से जोड़कर भी देखा जा रहा है हालांकि, अंतिम तस्वीर मतगणना के बाद ही साफ होगी। पंचायताय राज चुनाव की प्रक्रिया तीन दिनों में आगे बढ़ेगी पहले चरण में पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव, इसके बाद जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों से जुड़ी निर्धारित चुनावी प्रक्रिया तथा तीसरे दिन सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान होगा अलग-अलग चरणों में होने वाले मतदान के बीच राजनीतिक दलों की नजर हर सीट पर बनी हुई है स्थानीय समीकरण, प्रत्याशियों की पकड़ और नेताओं के प्रचार अभियान की परीक्षा अब मतदाताओं के फैसले से होगी। कुल मिलाकर बीकानेर के पंचायत चुनाव में पहले चरण का मतदान भाजपा और कांग्रेस, दोनों के लिए अहम है भाजपा परिवारवाद के मुद्दे पर कांग्रेस को घेर रही है तो कांग्रेस सरकार के कामकाज पर सवाल उठाकर जवाब दे रही है कई दिग्गजों ने प्रचार में ताकत झोंकी है और कई नेताओं के परिवार के सदस्य भी मैदान में हैं लेकिन चुनावी सभाओं के दावे और आरोप अपनी जगह हैं—असली फैसला गांवों के मतदाता करेंगे। अब देखना होगा कि मतदान के बाद किस दल के दावे मजबूत साबित होते हैं और किन नेताओं की साख पर जनता की मुहर लगती है।
0
0
Report

बंगाली समुदाय में दशमी से पहले सिंदूर खेला: दुर्गा को अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।दशमी के अवसर पर मां दुर्गा की विदाई से पहले बंगाली समुदाय में पारंपरिक सिंदूर खेला का आयोजन किया गया। महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और सुख-समृद्धि की कामना की। ढाक की थाप, शंखनाद और भक्ति के माहौल के बीच इस परंपरा ने बंगाली संस्कृति की खूबसूरत झलक पेश की। मां की विदाई के समय श्रद्धालुओं की आंखों में भावुकता और अगले वर्ष उनके आगमन की उम्मीद दिखाई दी। दशमी के दिन मां दुर्गा की विदाई से पहले बंगाली समुदाय की महिलाओं ने पारंपरिक सिंदूर खेला की रस्म निभाई। सबसे पहले मां दुर्गा को सिंदूर और मिठाई अर्पित की गई। इसके बाद महिलाओं ने एक-दूसरे के माथे और चेहरे पर सिंदूर लगाकर सुख, शांति और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस दौरान पूजा पंडाल में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा。 बाइट – प्रोफेसर सुबीर सेन बंगाली समुदाय में सिंदूर खेला का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। मान्यता है कि मां दुर्गा नवरात्रि के दौरान अपने मायके यानी धरती पर आती हैं और विजयादशमी के दिन कैलाश लौट जाती हैं। मां की विदाई से पहले सिंदूर अर्पित कर महिलाएं सुख-सौभाग्य और समृद्धि की कामना करती हैं। ढाक की थाप और शंखनाद के बीच निभाई जाने वाली यह परंपरा समाज की आस्था और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती है। बाइट – श्रुति दत्ता सिंदूर खेला की परंपरा पीढ़ियों से बंगाली समाज की संस्कृति का हिस्सा रही है। समय के साथ इस आयोजन में भी बदलाव आया है और कई जगहों पर युवतियां भी इसमें उत्साह से शामिल होती हैं। यह रस्म आपसी प्रेम, सम्मान और एकजुटता का संदेश देती है। मां दुर्गा को विदाई देते समय भक्त अगले वर्ष उनके फिर आगमन की कामना करते हैं।
0
0
Report

रतलाम के चोमुखी पुल पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी चोरी, CCTV में तीन चोर

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम के चोमुखी पुल चौराहे पर बीती रात चोरों ने एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया। शहर के मुख्य बाजार और सराफा बाजार से लगे इस इलाके में चोर ताला तोड़कर दुकान में दाखिल हुए और बड़ी संख्या में ज्वेलरी के बॉक्स लेकर फरार हो गए。 सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, लेकिन यहां कहानी थोड़ी अलग निकली। दरअसल चोरी किसी गोल्ड ज्वेलरी शॉप में नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान में हुई थी। दुकान से करीब 50 किलो आर्टिफिशियल ज्वेलरी चोरी होने की बात सामने आई है, जिसकी कीमत संचालक ने करीब ढाई लाख रुपये बताई है। हैरानी की बात यह है कि दुकान के बाहर भंडारी ज्वैलर्स का बोर्ड लगा हुआ है, जिसे देखकर पहली नजर में यह गोल्ड ज्वेलरी की दुकान नजर आती है। वही चोरों की ग़फलत की आशंका इस बात से भी बढ़ जाती है कि चोरों ने इस ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया, उस छेत्र में सराफा का बड़ा मार्किट हो औऱ ज्वेलरी की कई शॉप है, सीसीटीवी में तीन चोर दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने कोरोना किट जैसी पोशाक पहन रखी थी। चोरों ने कैमरों के वायर काटने की कोशिश भी की, लेकिन सफल नहीं हुए。 सबसे बड़ा सवाल यह है कि चोर करीब आधे घंटे के भीतर दो बार दुकान में घुसे और छोटा शटर खुला रहा। अगर इस दौरान पुलिस गश्त होती, तो शायद चोर पकड़े जा सकते थे। सवाल यह भी है कि सराफा बाजार में सुरक्षा के दावे आखिर कितने पुख्ता हैं? क्योंकि यही चोर दो दुकान आगे किसी असली गोल्ड ज्वेलरी शॉप में घुसते, तो चोरी का आंकड़ा करोड़ों तक पहुंच सकता था。
0
0
Report
Advertisement

कोंडागांव की कालीबाड़ी दुर्गा उत्सव में बंग समुदाय की महिलाएं निभाईं सदियों पुरानी सिंदूर खेला परंपरा

Kondagaon, Chhattisgarh:कालीबाड़ी दुर्गा उत्सव समिति में बंग समुदाय की महिलाओं ने पारंपरिक सिंदूर खेला की रस्म निभाई। महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मां की विदाई से पहले आस्था, संस्कृति और भावनाओं का यह खूबसूरत संगम। कोंडागांव के कालीबाड़ी दुर्गा उत्सव समिति में विजयादशमी के अवसर पर सिंदूर खेला की परंपरा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ निभाई गई। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने सबसे पहले मां दुर्गा के चरणों मे सिंदूर अर्पित किया। इसके बाद मां के माथे और गालों पर सिंदूर लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। फिर शुरू हुआ एक-दूसरे को सिंदूर लगाने का सिलसिला। महिलाओं ने एक-दूसरे के माथे और गालों पर सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य, खुशहाली और परिवार की मंगलकामना की। लाल सिंदूर से सजे चेहरे और महिलाओं का उत्साह पूरे परिसर को भक्तिमय रंग में रंगता नजर आया। सिन्धूर खेला बंगाल की दुर्गा पूजा का एक महत्वपूर्ण पारंपरिक अनुष्ठान है। विजयादशमी के दिन मां दुर्गा की विदाई से पहले विवाहित महिलाएं मां को सिंदूर अर्पित करती हैं और फिर एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख, सौभाग्य और समृद्धि की कामना करती हैं। मान्यता है कि मां दुर्गा अपने मायके आई बेटी की तरह भक्तों के बीच आती हैं और पूजा के समापन पर अपने धाम लौट जाती हैं। यही वजह है कि मां की विदाई के इस अवसर पर जहां उत्सव का उल्लास दिखाई देता है, वहीं भावनाओं का सैलाब भी उमड़ पड़ता है। कोंडागांव के कालीबाड़ी में आयोजित यह परंपरा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि बंग समुदाय की सांस्कृतिक विरासत, महिलाओं की एकजुटता और मां दुर्गा के प्रति अटूट आस्था की जीवंत तस्वीर बनकर सामने आई।
0
0
Report

औंधी तहसील में कोटवार 40 मिनट अंदर फंसा: कार्यालय बंद करने पर सवाल

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की औंधी तहसील से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तहसील कार्यालय में काम से पहुंचे एक कोटवार के कार्यालय के अंदर ही फंस जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि बड़गांव के कोटवार मोहन दास अलोने तहसील कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान कार्यालय में ताला बंद कर कर्मचारी घर चले गए, जबकि कोटवार अंदर ही रह गए। जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 2 बजे ही कार्यालय बंद कर दिया गया था और कोटवार लगभग 40 मिनट तक अंदर फंसे रहे। आखिर कार्यालय बंद करते समय अंदर मौजूद व्यक्ति का ध्यान क्यों नहीं रखा गया? क्या यह कर्मचारियों की लापरवाही है? मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के औंधी तहसील कार्यालय से सामने आया यह मामला सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। जानकारी के अनुसार, बड़गांव के कोटवार मोहन दास अलोने किसी काम से तहसील कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान कार्यालय में ताला लगा दिया गया और कर्मचारी वहां से चले गए। बताया जा रहा है कि कोटवार कार्यालय के अंदर ही रह गए और करीब 40 मिनट तक फंसे रहे। सबसे बड़ा सवाल यह है कि कार्यालय बंद करने से पहले क्या यह सुनिश्चित किया गया था कि अंदर कोई मौजूद तो नहीं है? यदि कोटवार अंदर थे, तो उनकी मौजूदगी पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया? इस घटना को लेकर तहसील कार्यालय के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों का पक्ष सामने आना भी जरूरी है। कार्यालय बंद करने का समय, घटना की वास्तविक परिस्थितियां और जिम्मेदारों की भूमिका जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना होगा कि तहसील प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और इस संबंध में क्या कार्रवाई की जाती है। फिलहाल, औंधी तहसील कार्यालय में हुई इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर कार्यालय बंद करते समय अंदर मौजूद व्यक्ति की जांच क्यों नहीं की गई? इस मामले में तहसील प्रशासन का क्या जवाब होगा, यह देखना महत्वपूर्ण होगा。
0
0
Report

गौसेवा आर्मी का प्रदर्शन, गौहत्या के खिलाफ आजीवन कारावास की मांग

Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनादगांव में गौसेवा संस्था गौ सेवा आर्मी द्वारा प्रदर्शन किया गया। दर असल बीते दिन शहर के गौरी नगर में गौ हत्या कर गौमांस विक्रय करने के मामले में पुलिस ने करीब 15 आरोपियों को गिरप्तार किया था। इस मामले में गौसेवा संस्था ने अब मांग की है कि गौ माता की राज माता का दर्जा दिया जाय राज्य और केंद्र सरकार द्वारा गौ हत्या और गौ मांस बेचने वाले अपराधियों को आजीवन कारावास का कानून بنایا जाए साथ ही उन्होंने अधिवक्ताओं से भी अपील की कि कोई भी अधिवक्ता इस तरह के अपराधियों की पैरवी ना करे। संस्था के कार्यकर्ता नाराबाजी करते सड़क पर भी बैठे। पुलिस द्वारा उन्हें समझाइश देकर सड़क से हटाया।संस्था के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्य मंत्री और प्रधान मंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
0
0
Report
Advertisement

मुक्तसर के शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि: देश सुरक्षा के लिए कुर्बानी याद

Sri Muktsar Sahib, Punjab:ਸੂਬੇ ਦੀ ਅਮਨ-ਸ਼ਾਂਤੀ ਅਤੇ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਲਈ ਆਪਣੀਆਂ ਜਾਨਾਂ ਵਾਰਨ ਵਾਲੇ ਸ਼ਹੀਦ ਪੁਲੀਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਭੇਟ ਸ਼ਹੀਦ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨੂੰ ਕਦੇ ਵੀ ਭੁਲਾਇਆ ਨਹੀਂ ਜਾ ਸਕਦਾ: ਸ੍ਰੀ ਅਭਿਮੰਨਿਊ ਰਾਣਾ, ਆਈ.ਪੀ.ਐੱਸ. ਪੁਲਿਸ ਯਾਦਗਾਰੀ ਦਿਵਸ ਦੇ ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਅੱਜ ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸੂਬੇ ਦੀ ਅਮਨ-ਸ਼ਾਂਤੀ, ਦੇਸ਼ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਜਾਨ-ਮਾਲ ਦੀ ਰਾਖੀ ਲਈ ਆਪਣੀਆਂ ਜਾਨਾਂ ਕੁਰਬਾਨ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਬਹਾਦਰ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਅਤੇ ਅਰਧ ਸੈਨਿਕ ਬਲਾਂ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੇ ਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਯਾਦ ਵਿੱਚ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਹ ਸਮਾਗਮ ਸ੍ਰੀ ਅਭਿਮੰਨਿਊ ਰਾਣਾ, ਆਈ.ਪੀ.ਐੱਸ., ਐੱਸ.ਐਸ.ਪੀ. ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਮਾਨਯੋਗ ਸ੍ਰੀ ਰਮਨ ਸ਼ਰਮਾ, ਅਡੀਸ਼ਨਲ ਸੈਸ਼ਨ ਜੱਜ ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਵਜੋਂ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸ੍ਰੀ ਡੇਵੀ ਗੋਇਲ, ਅਡੀਸ਼ਨਲ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਅਤੇ ਸ੍ਰੀ ਤਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਿਸਰਾ, ਐੱਸ.ਡੀ.ਜੇ.ਐੱਮ. ਵੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ. ਸਮਾਗਮ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਟੁਕੜੀ ਵੱਲੋਂ ਬੈਂਡ ਦੀਆਂ ਮਾਤਮੀ ਧੁਨਾਂ ਦੇ ਦਰਮਿਆਨ ਸ਼ੋਕ ਸਲਾਮੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਸ਼ਹੀਦ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾ ਦੇ ਫੁੱਲ ਭੇਟ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਮਹਾਨ ਕੁਰਬਾਨੀਆਂ ਨੂੰ ਯਾਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਿਵਲ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੀ ਬਹਾਦਰੀ, ਦੇਸ਼ ਪ੍ਰਤੀ ਸਮਰਪਣ ਅਤੇ ਫਰਜ਼ ਨਿਭਾਉਂਦਿਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਕੁਰਬਾਨੀਆਂ ਨੂੰ ਨਮਨ ਕੀਤਾ。 ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੀਆਂ ਕੁਰਬਾਨੀਆਂ ਸਾਡੇ ਲਈ ਮਾਣ ਅਤੇ ਪ੍ਰੇਰਨਾ ਦਾ ਸਰੋਤ ਹਨ: ਐੱਸ.ਐੱਸ.ਪੀ. ਇਸ ਮੌਕੇ ਸ੍ਰੀ ਅਭਿਮੰਨਿਊ ਰਾਣਾ, ਆਈ.ਪੀ.ਐੱਸ., ਐੱਸ.ਐੱਸ.ਪੀ. ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਨੇ ਸ਼ਹੀਦ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਭੇਟ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਫੋਰਸ ਦਾ ਇਤਿਹਾਸ ਬਹਾਦਰੀ, ਕੁਰਬਾਨੀਆਂ, ਅਨੁਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਦੇਸ਼ ਸੇਵਾ ਦੀ ਭਾਵਨਾ ਨਾਲ ਭਰਪੂਰ ਹੈ। ਦੇਸ਼ ਦੀ ਅੰਦਰੂਨੀ ਸੁਰੱਖਿਆ, ਅਮਨ-ਸ਼ਾਂਤੀ ਅਤੇ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਨੂੰ ਕਾਇਮ ਰੱਖਣ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਮੋਹਰੀ ਹੋ ਕੇ ਆਪਣੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਨਿਭਾਈ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਅਨੇਕਾਂ ਬਹਾਦਰ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਅਪਰਾਧਿਕ ਅਨਸਰਾਂ ਨਾਲ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਦਿਆਂ ਆਪਣੀਆਂ ਜਾਨਾਂ ਕੁਰਬਾਨ ਕੀਤੀਆਂ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਇਹ ਮਹਾਨ ਸ਼ਹਾਦਤ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਇਤਿਹਾਸ ਵਿੱਚ ਹਮੇਸ਼ਾ ਯਾਦ ਰੱਖੀ ਜਾਵੇਗੀ。 ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਲਈ ਆਪਣੀਆਂ ਜਾਨਾਂ ਵਾਰਨ ਵਾਲੇ ਸਾਰੇ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਨੂੰ ਅਸੀਂ ਦਿਲੋਂ ਸਲਾਮ ਕਰਦੇ ਹਾਂ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਬਹਾਦਰ ਜਵਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਕੁਰਬਾਨੀਆਂ ਸਾਨੂੰ ਹਮੇਸ਼ਾ ਆਪਣੇ ਫਰਜ਼ਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਸਮਰਪਿਤ ਰਹਿਣ, ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਨਾਲ ਡਿਊਟੀ ਨਿਭਾਉਣ ਅਤੇ ਦੇਸ਼ ਤੇ ਸਮਾਜ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕਰਨ ਦੀ ਪ੍ਰੇਰਨਾ ਦਿੰਦੀਆਂ ਹਨ। ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੇ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਸੇਵਾ ਲਈ ਆਪਣੇ ਪਿਆਰਿਆਂ ਨੂੰ ਕੁਰਬਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਇਹ ਤਿਆਗ ਸਮੁੱਚੇ ਸਮਾਜ ਲਈ ਸਤਿਕਾਰਯੋਗ ਹੈ。 ਐੱਸ.ਐੱਸ.ਪੀ. ਸ੍ਰੀ ਅਭਿਮੰਨਿਊ ਰਾਣਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਫਰਜ਼ਾਂ ਅਤੇ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਜੁੜੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਚਾਹੇ ਕੋਈ ਤਿਉਹਾਰ ਹੋਵੇ, ਪਰਿਵਾਰ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਖੁਸ਼ੀ ਦਾ ਸਮਾਗਮ ਹੋਵੇ ਜਾਂ ਕੋਈ ਹੋਰ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੌਕਾ, ਪੁਲਿਸ ਜਵਾਨ ਹਮੇਸ਼ਾ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਅਤੇ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਬਣਾਈ ਰੱਖਣ ਲਈ ਆਪਣੀ ਡਿਊਟੀ 'ਤੇ ਤਾਇਨਾਤ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਲਈ ਦੇਸ਼ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਭ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦਾ ਇਹ ਸਮਰਪਣ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਉੱਚੇ ਮਨੋਬਲ, ਅਨੁਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਦੇਸ਼ ਪ੍ਰਤੀ ਅਟੁੱਟ ਵਫ਼ਾਦਾਰੀ ਦਾ ਪ੍ਰਤੀਕ ਹੈ。
0
0
Report

डीडवाना-कुचामन में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नामांकन का दौर तेज

Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले में त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिला परिषद के 35 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। 19 अक्टूबर से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के तहत अब तक कुल 15 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं। आज जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अवधेश मीणा के समक्ष 13 नए नामांकन प्रस्तुत किये गए, जबकि इससे पहले दो प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर चुके थे। नामांकन दाखिल करने वालों में भाजपा, कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी शामिल हैं। वार्ड नंबर 1 से भाजपा की गीता देवी और कांग्रेस की गरिमा सिंह ने नामांकन दाखil किया। वहीं वार्ड नंबर 2 से भाजपा के सताराम राम, वार्ड 4 से किरण देवी जांगिड़ और वार्ड 6 से कुंननी देवी ने पर्चा भरा। इसी तरह वार्ड 14 से कांग्रेस की सोहनी, वार्ड 15 से गोपाल पूनिया, वार्ड 16 से ब्रजकिशोर, वार्ड 17 से RLपी की मनीषा और कांग्रेस की लाली, वार्ड 18 से हरजीराम, वार्ड 19 से पूनम तथा वार्ड 31 से भाजपा के विनय सिंह नाथावत ने नामांकन दाखिल किया। वहीं वार्ड 35 से कांग्रेस के हितेश्वर ने भी चुनाव लड़ने के लिए पर्चा भरा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर निर्धारित की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीणा के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अंतिम दिन बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने की संभावना है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

सरमथुरा तहसील सभागार में राजस्व बैठक; पंचायतीराज चुनाव 2026 तैयारी पर निर्देश

Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा तहसील सभागार में राजस्व अधिकारियों की बैठक सम्पन्न, पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों सहित राजस्व कार्यों को लेकर दिए निर्देश सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा तहसील सभागार में उपखंड अधिकारी राकेश न्योल की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 की तैयारियों सहित विभिन्न राजस्व कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में उप अभिलेख निरीक्षक, समस्त पटवारी एवं तहसील स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान फार्मर रजिस्ट्रेशन के कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी राजस्व कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने तथा बकाया वसूली के मामलों का शीघ्र निस्तारण करने पर जोर दिया। उपखंड अधिकारी राकेश न्योल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस दौरान तहसीलदार भीवाराम, सचिन शर्मा, कमलेश मीणा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report

हापुड - एसपी ऑफिस पर हंगामा, मारपीट मामले में कार्यवाई न होने से नाराज़ लोगों ने दिया धरना।

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollow7m ago
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में किराए की दुकान के विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि दुकान मालिक के पक्ष के तीन लोगों - अर्पित त्यागी, अनमोल त्यागी और एक अन्य ने उसके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में पीड़ित की आंख पर गंभीर चोट आई है, माथे पर टांके आए हैं। पीड़ित का आरोप है कि चौकी पर उसकी सुनवाई नहीं हुई और मेडिकल भी देरी से हुआ। कार्रवाई न होने से नाराज पीड़ित आज 100 से अधिक लोगों और किसान संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ SP ऑफिस पहुंचा और गेट पर ही धरना देकर हंगामा किया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report

चुनाव गिनती जल्दी, देश में बड़ा राजनीतिक तूफान आने का संकेत

Noida, Uttar Pradesh:वोटों की गिनती जल्दी करने की वजहें बताते हैं। बैलेट पेपर से चार दिन भी लग जाएं तो जल्दी किसे है। लोकसभा चुनाव भी फेज में होते हैं। यह तो पक्का है कि दो-चार महीने में इस देश में बहुत बड़ी गड़बड़ होगी। आप देखते रहिए, बहुत कुछ सामने आएगा। सरकार गलतियां करती रहेगी। पूरा देश सड़कों पर उतरे बिना नहीं रहेगा। NEET आंदोलन में हर कोई गुस्सा दिखाने आया था। सूखा घोषित कर दिया गया है। हालात और खराब होंगे, यह सरकार बर्दाश्त नहीं कर सकती। एक समय ऐसा आएगा जब देश में प्रधानमंत्री नहीं होगा। हमने उन्हें मारा जो शांति से प्रोटेस्ट कर रहे थे। आपने पार्टी के लोगों में घुसपैठ करके उन्हें मारा। क्या BJP पुराने दिन भूल गई है, उनके लिए भी कोई डेमोंस्ट्रेशन करो। इस देश में डेमोक्रेसी कहां है? असली डेमोक्रेसी तो अमेरिका में है। वे ऑस्कर के स्टेज पर आकर ट्रंप को कुछ भी कहते हैं, लेकिन उनकी तस्वीरों का बॉयकॉट नहीं करते। समीर भाटिया ने एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है। अब वे कहते हैं कि इसे सोशल मीडिया से हटाओ। हमें हर बार BJP की स्पॉन्सर्ड पिक्चर क्यों देखनी चाहिए...पॉलिटिकल पार्टियों को पता होना चाहिए कि वे भविष्य के लिए गलत कदम नहीं उठा रहे हैं। कोई अमर होने का सर्टिफिकेट लेकर नहीं आया है। बदलाव की ज़रूरत है। चाहे हाफ पैंट फुल पैंट बने या नहीं। उन्हें जो रिज़ल्ट चाहिए वो मिले। सुप्रीम कोर्ट को सोचना चाहिए कि क्या हम फ़ैसला दे रहे हैं। कौन सी संस्थाएं ऑटोनॉमस बनी हुई हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top