गोण्डा- जय प्रभा ग्राम समेत आस -पास इलाके मे छुट्टटा गोवंशो के आतंक से किसान परेशान
Devrahna, Uttar Pradesh:इंटियाथोक ब्लॉक क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर मौजूद छुट्टटा गोवंश फसलों को हानि पहुंचा रहे हैं । किसान अपनी फसलों की रखवाली को लेकर दिन रात हलकान नजर आते है। मचान, कटीले तार, बांस बल्ली व जाल की मदद से किसान फसलों को बचाने का प्रयास करते है, फिर भी यह जानवर रास्ता निकालकर खेतो में घुस जाते है और फसलों को नष्ट कर रहे है। जय प्रभा ग्राम समेत आस- पास ग्रामो मे किसान इन जानवरों के आतंक से परेशान है और विभागीय जिम्मेदार इस समस्या का समाधान करने में विफल दिख रहे है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
