icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271002
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow28 Jan 2025, 10:45 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इरफान अंसारी के बयान पर सियासी जंग तेज, विपक्ष ने क्या कहा

Ranchi, Jharkhand:राज्यसभा चुनाव के बाद से बयानबाजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। झारखंड में कांग्रेस कोटे के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, अगर झारखंड में कांग्रेस की सरकार होती तो कांग्रेस पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं नहीं लगाए जाते। झारखंड मुक्ति मोर्चा के पास तो पर्याप्त आंकड़े थे, वो मत तो हमें मिला, जो वोट हमें मिलना चाहिए था वो नहीं मिला, किसी और को मिला वो जीत गया। स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, इरफान अंसारी क्या बोले हैं उस बयान को बहुत ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना है। इरफान अंसारी एक अच्छे इंसान हैं बोलने में बोल जाते हैं कुछ ऐसी बातें और अधिकृत प्रवक्ता भी नहीं हैं। मंत्री हैं और भावावेश में कुछ बातें निकल जाती है, उसका गलत मायने नहीं निकलना चाहिए, सरकार तो महागठबंधन की है, सभी की है, फिर हमारी सरकार होती तो ऐसा होता इस तरह की बातें नहीं होनी चाहिए। इरफान अंसारी की बातों को बहुत गंभीरता से लेने की आवश्यकता नहीं है.
0
0
Report

जालौर में योग दिवस: जिला स्तरीय कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास और स्वास्थ्य संदेश

Jaipur, Rajasthan:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया योगाभ्यासजालौर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को जालौर स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जालौर विधायक जोगेश्वर गर्ग, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। योग रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ अनेक बीमारियों से बचाव में भी सहायक होता है। उपस्थित लोगों को नियमित रूप से योग करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिदिन सुबह योग करने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही संविधान के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन एवं नियमों की पालना की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान बैंक अधिकारियों द्वारा साइबर ठगी एवं बैंकिंग फ्रॉड से बचाव के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया गया तथा सुरक्षित बैंकिंग के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। योग, स्वास्थ्य जागरूकता, संविधान के प्रति प्रतिबद्धता एवं साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों के समावेश के कारण इस वर्ष का योग दिवस कार्यक्रम जालौर स्टेडियम में विशेष एवं अलग अंदाज में मनाया गया।
0
0
Report

उज्जैन योग दिवस: मंत्री टेटवाल के साथ शानदार योगाभ्यास

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को दशहरा मैदान में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री टेटवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने योगाभ्यास किया। प्रभारी मंत्री टेटवाल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक तनाव कम होता है और जीवन में सकारात्मकता आती है। उन्होंने सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन किए। कार्यक्रम में महापौर मुकेश टटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। बाइट -प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन में बारिश से करंट लगने पर 8-9 बकरों की मौत, जलभराव बढ़ा

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में तेज बारिश के बीच करंट लगने से 8-9 बकरों की मौत शहर में हुई तेज बारिश के कारण केडी गेट क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई। इलाके में कई जगह पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी दौरान एक दुखद घटना में करंट फैलने से करीब 8 से 9 बकरों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारिश के पानी में किसी बिजली के तार या विद्युत उपकरण से करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आने से बकरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों ने बिजली विभाग व प्रशासन को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में फैले करंट और जलभराव को लेकर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से तत्काल जांच कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। वहीं, संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
0
0
Report
Advertisement

री नीट पर गरमा रही सियासत, पूर्व मंत्री के बयानों से बहस तेज

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल Re Neet पर गरमाई सियासत पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने री नीट परीक्षा को लेकर कहा नीट परीक्षा को लेकर कई बच्चे डिप्रेशन में चले गए कई बच्चों ने आत्महत्या कर ली अगर यह व्यवस्था पहले हो जाती तो बच्चे आत्महत्या ना करते और धर्मेंद्र प्रधान जो कि इस विभाग की मंत्री है उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया जबकि इसकी की परछाई उनके घर तक भी पहुंचती है नीट परीक्षा में सेना की ड्यूटी पर कहा घुन लग चुका है नीट जैसी एग्जाम में सीबीएससी जैसी एग्जाम में यह मंत्री तो ऊपर ही ऊपर देखते हैं उन्हें तो सिर्फ भ्रष्टाचार का पैसा चाहिए सेना की ड्यूटी इसलिए क्योंकि सेना पर आज भी हमारा विश्वास है.... बाइट - सज्जन सिंह वर्मा पूर्व मंत्री बीजेपी विधायक भगवान दास सबनानी ने नीट एग्जाम को लेकर कहा नीट के परीक्षा के लिए सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं..पिछले बार जो परीक्षा में हुआ उसकी पूर्णावर्ती ना हो इसकी उम्मीद करते हैं....नीट के सुरक्षा को लेकर विपक्ष के सवाल पर कहा विपक्ष को परीक्षा तक का इंतजार कर लेना चाहिए..... बाइट-भगवान दास सबनानी,बीजेपी विधायक
0
0
Report

नेपाल तस्करी के लिए 53 बोरी यूरिया बरामद, तस्कर फरार—SSB की बड़ी कार्रवाई

Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- महराजगंज एसएसबी जवानों ने तस्करी के लिए नेपाल ले जा रहे 53 बोरी खाद किया बरामद , मौके से तस्कर हुए फरार,तस्करों में मचा हड़कम्प भारत नेपाल सीमा पर स्थित नौतनवा थाना क्षेत्र के स्मपतिहा चौकी के पास एसएसबी के 66वी वाहनी के कमांडेंट जगदीश प्रसाद के निर्देश पर जवानों ने भारत से नेपाल तस्करी के लिए ले जा रहे 53 बोरी यूरिया खाद बरामद किया । एसएसबी जवानों के इस छापेमारी से मौका देख तस्कर फरार हो गए । कमांडेंट जगदीश प्रसाद ने बताया की करीब दो बजे आज भोर में गस्त के दौरान 53 बोरी यूरिया खाद बरामद कर आग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए नौतनवा कस्टम को सुपुर्द किया जा रहा है । लेकिन नेपाल तस्करी कर ले जा रही बड़ी मात्रा में यूरिया की बरामदगी से बड़ा सवाल उठ रहा है कि जब किसानों को बिना कार्ड के खाद नही दिया जा रहा तो किसके मिलीभगत से इतनी बड़ी खेप नेपाल कैसे जा रही है
0
0
Report
Advertisement

नीट परीक्षा: केंद्र में कूलिंग ज़ोन, पानी-ORS से अभ्यर्थियों को मिली राहत

Noida, Uttar Pradesh:पैरेंट्स और एग्जाम देने आए बच्चों से बातचीत नीट एग्जाम के लिए NTA की पूरी तैयारी है, वही दिल्ली सरकार ने भी सेंटर के पास कूलिंग जोन बनाया है, जहाँ पर पीने का पानी, ORS, चाय और फर्स्ट-एड जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध है। नीट एग्जाम के लिए अभ्यर्थियों का कहना है की आज फिर से एग्जाम दे रहे है उम्मीद है सब अच्छा होगा, पिछली बार अच्छा एग्जाम हुआ था। अब पेपर कैसा होगा जब पेपर आएगा सामने तो पता चलेगा।पेरेंट्स का कहना है की उम्मीद सब अच्छा हो, व्यवस्था ठीक लग रही है। सरकार की जिमेदारी थी, जो सरकार नहीं निभा पाई, स्टूडेंट का काम तैयारी करना एग्जाम देना था जो की दिया। बाकी इस बार व्यवस्था ठीक लग रही है कूलिंग जोन भी बनाये है उससे भी फायदा है।
0
0
Report

12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: उत्तरकाशी में भव्य समारोह, गंगोत्री-यमुनोत्री में योग की धूम

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:जनपद में 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्य रूप से मनाया गया, गंगोत्री यमुनोत्री में भी योग दिवस की धूम। उत्तरकाशी जिले के जिला मुख्यालय, सभी ब्लॉक स्तर एवं गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में 12 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े भव्य रूप से मनाया गया। बड़े स्तर पर योग अभ्यास में लोगों ने हिस्सा लिया; गंगोत्री धाम में आईटीबीपी, संत समाज, गंगोत्री मंदिर समिति सहित तीर्थ यात्रियों ने गंगोत्री मंदिर प्रांगण में योग अभ्यास किया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "स्वस्थ आयु के लिए योग" रहा जिसके माध्यम से सभी लोगों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
0
0
Report
Advertisement

जोHUDpur में न्यायिक अधिकारियों ने योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास से जीवन अपनाने का आह्वान

Jodhpur, Rajasthan:राजस्थान की न्यायिक राजधानी जोधपुर में जिला न्यायाधीशों ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का भी किया आह्वान जोधपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजस्थान की न्यायिक राजधानी माने जाने वाले जोधपुर में जिला न्यायाधीशों एवं न्यायिक अधिकारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर योग का संदेश दिया,कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित महात्मा गांधी पार्क में सुबह 7 से 7:30 तक रखा गया जिसमे जिला एवं सत्र न्यायालय जोधपुर ग्रामीण के जिला न्यायाधीश जिला विवेक सेवा प्राधिकरण से जुड़े न्यायाधीश व न्यायिक अधिकारियों के साथ ही न्यायालय कर्मियों ने भाग लिया,कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूरण कुमार शर्मा, विशिष्ट न्यायाधीश, विशेष न्यायालय (पोक्सो), जोधपुर जिला सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण, न्यायालय कर्मचारीगण, बार एसोसिएशन के सदस्यगण एवं अन्य संबद्ध व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया, जिसमे योग प्रशिक्षक लूणाराम भाटी के निर्देशन में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया,इस अवसर पर नियमित योग को स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन का आधार बताते हुए सभी से इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न भाग बनाने का आह्वान किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के संवर्धन तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संकल्प व्यक्त किया, इस अवसर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश पूरण कुमार शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण एकत्रित होकर योगाभ्यास कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि योग केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की जीवनशैली है,उन्होंने कहा कि योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में किया जाने वाला नियमित योगाभ्यास प्रत्येक व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ बनाए रखता है, स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ मन से अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन कर सकता है, जिससे समाज एवं राष्ट्र की निरंतर प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है,उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आह्वान किया कि वे प्रतिदिन अपने शरीर एवं स्वास्थ्य के लिए कम से कम आधा घंटा अवश्य निकालें तथा नियमित रूप से योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top