icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271305
SBShyam BabuFollow31 Dec 2024, 06:02 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

सेब के खाली डिब्बों में विदेशी शराब पकड़ी: 50 लाख मूल्य की शराब जब्त

Samastipur, Bihar:शराबबंदी के باوجود नहीं थम रहा है अवैध शराब का कारोबार, सड़े-गले सेब की आड़ में 442 कार्टून विदेशी शराब और ट्रक जब्त। 50 लाख से अधिक मूल्य का है शराब। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद दूसरे राज्यों से अवैध शराब की तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शराब तस्कर अब शराब की खेप को पुलिस की नजरों से बचाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है, जहां सड़े-गले सेब और सेब के खाली कार्टूनों की आड़ में पंजाब निर्मित विदेशी शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही थी। उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर 442 कार्टून शराब जब्त की है। उत्पाद विभाग की टीम रात्री गश्ती के दौरान कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एनएच-322 स्थित नीलकंठ ढाबा के समीप एक संदिग्ध डीसीएम ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर पश्चिम बंगाल का बताया गया है। तलाशी के दौरान ट्रक में सड़े-गले सेब, सेब के कार्टून और खाली क्रेट की आड़ में छिपाकर रखी गई शराब बरामद हुई। ट्रक से तीन विदेशी ब्रांड की कुल 442 कार्टून विदेशी शराब जब्त की गई है। इसकी कुल मात्रा लगभग 40 लीटर बताई गई है। उत्पादन विभाग के अधिकारी ने बताया कि शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। रात्री गश्ती के दौरान भारी मात्रा में शराब और वाहन को जब्त कर लिया गया है। फरार वाहन मालिक, चालक और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल का नेतृत्व सहायक अवर निरीक्षक संजीत कुमार पासवान कर रहे थे। लगभग जप्त शराब की बाजारू मूल्य 50 लाख रुपए आंकी जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

नैनीताल पुलिस दीपावली सुरक्षा के लिए CCTV और ड्रोन से कर सकती है निगरानी—भीड़ पर कड़ी नजर

Haldwani, Uttarakhand:दीपावली के त्योहार को देखते हुए नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है... त्योहार के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस आधुनिक तकनीक के जरिए शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है... हल्द्वानी स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर यानी CCR से 233 एक्टिव सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है... त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टी.सी. ने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर हल्द्वानी पहुंचकर निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण किया... इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और लाइव फीड की जांच की... साथ ही एसपी संचार को सभी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग और निगरानी व्यवस्था को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए... पुलिस की निगरानी व्यवस्था के तहत शहर के संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौराहों, बाजारों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर विशेष नजर रखी जा रही है... CCR में तैनात पुलिसकर्मी लगातार सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड पर नजर बनाए हुए हैं... वहीं, भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख बाजारों में ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है... मंजूनाथ टी सी, SSP नैनीताल ने निर्देश दिए हैं कि सीसीटीवी कैमरों के जरिए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित थाना और चौकी को सूचित किया जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके... पुलिस का उद्देश्य है की दीपावली का त्योहार लोग सुरक्षित माहौल में मना सकें और बाजारों में खरीदारी के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था या आपराधिक घटना न हो... फिलहाल नैनीताल पुलिस आधुनिक तकनीक और जमीनी स्तर पर पुलिस बल की तैनाती के जरिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में जुटी है... पुलिस ने आम जनता से भी त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है...
0
0
Report

उदयपुर हत्याकांड: कोर्ट ने यूएपीए राहत खारिज, परिवार ने फांसी की मांग तेज की

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में आरोपियों पर आतंकी धाराओं में ही कैसे चलेगा। धाराओ में राहत देने के लिए आरोपियों की ओर से लगाई गई अपील को निरस्त करते हुए हाईकोर्ट ने इस मामले में किसी भी तरह के हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। हत्याकांड के मुख्य आरोपी मोहम्मद रियाज अत्तारी और मोहम्मद घोष सहित सभी आठ आरोपियों ने न्यायालय में उन पर लगी यूएपीए धाराओ में राहत देने की अपील की। लेकिन हाईकोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। इसके बाद कनयालाल के परिवार के सदस्यों ने कहा 4 साल हो गए अब तक उनके पिता को न्याय नहीं। हाई कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें विश्वास है कि उन्हें अब जल्दी न्याय मिलेगा। परिवार के सदस्यों ने आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की है।
0
0
Report

बिहार की वंशिका विराज Indigo कैडेट पायलट बनने के लिए फिलीपींस ट्रेनिंग के लिए रवाना

Naya Chak, Bihar:बिहार की बेटियां अब सिर्फ सपने ही नहीं देख रही है बल्कि अपने हौसले और मेहनत से उन सपनों को उड़ान दे रही है सपने साकार कर रही है। भागलपुर के घोघा के निवासी विश्वजीत सिंह की बेटी वंशिका विराज की जिन्होंने बिहार का नाम गौरवान्वित किया है। इंडिगो में कैडेट पायलट के पद पर उनका चयन हुआ है और अब उन्हें ट्रेनिंग के लिए फिलीपींस भेजा जा रहा है। इंडिगो में महज 20 वर्ष की उम्र में इस पद पर चयनित होने वाली वह बिहार की इकलौती बेटी मानी जा रही हैं। इंडिगो ने पांच राउंड में सेलेक्शन किया था फाइनल राउंड तक कुल 10 लोगों का चयन हुआ जिसमें बिहार से इकलौती वंशिका विराज भी शामिल है। वंशिका ने इंटर के बाद केरल के त्रिवेंद्रम अन्तर्गत विमानन अकादमी में डीजीसीए के पाठ्यक्रम के अनुसार फ्लाइट से जुड़ी शिक्षा ली। इसके बाद उन्होंने कैडेट पायलट के लिए आवेदन भरा आवेदन के बाद इनका चयन अडेप्ट टेस्ट फिर इंटरव्यू उसके बाद ग्रुप डिस्कशन लेकर मेडिकल की प्रक्रिया हुई सभी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक वंशिका ने पार किया नतीजतन अब वह कैडेट पायलट हो गयी। वंशिका अब ट्रेनिंग के लिए फिलीपींस जाएंगी जहां 200 घण्टे तक का उड़ान प्रशिक्षण समेत हवाई उड़ान से जुड़ी कई तरह का प्रशिक्षण उन्हें दिया जाएगा उसके बाद वह भारत आएंगी फिर यहाँ उड़ान प्रशिक्षण के बाद वह सीधे तौर पर पायलट बनेंगी। वंशिका ने zee Media से बातचीत में कई तरह के राज खोले हैं उन्होंने बताया कि इसके लिए काफी मेहनत की है साथ ही कई परेशानियों से भी खूब गुजरना पड़ा इतना ही नहीं उन्हें दिल्ली में बिहारी जानकर डिमोरलाइज किया गया तरह तरह की बातें की गई हिम्मत नहीं हारी अब मुकाम मिला है। वंशिका की सफलता पर अभिभावक फुले नहीं समा रहे है। उनके माता पिता ने बताया की वंशिका बचपन से तेज रही है पिता का सपना था कि उनकी बेटी डॉक्टर बने लेकिन वंशिका ने एविएशन फील्ड ही चुना।
0
0
Report
Advertisement

बसंत कुमार की दीपावली पर सड़क हादसे में मौत, परिवार में मातम

Ansar Nagar, Jharkhand:दीपावली मनाने घर लौटा था बसंत, सड़क हादसे में गई जान बसंत कुमार पिता बाजो गांझू की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि बसंत कुमार दूसरे राज्य में रहकर कमाई करता था। दीपावली का त्योहार अपने परिवार के साथ मनाने के लिए वह घर लौटा था。 इसी दौरान वह अपनी बहन से मिलने बाइक से जा रहा था। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बसंत कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। दीपावली की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है。
0
0
Report

शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, वही तारीख पर डेब्यू था

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा के लाल मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, 13 साल पहले जिस दिन किया था डेब्यू, उसी दिन लिया संन्यास भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज और अमरोहा के लाल मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ जिस दिन उन्होंने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी, ठीक उसी तारीख को 13 साल बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। शमी ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश वीडियो के द्वारा साझा कर अपने फैसले की जानकारी दी। मोहम्मद शमी ने अपने 64 टेस्ट मैचों के करियर में 229 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने छह बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। डेब्यू मुकाबले में ही नौ विकेट लेकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। अमरोहा के सहसपुर अलीनगर गांव से निकलकर भारतीय टीम तक पहुंचने वाले शमी ने अपनी रफ्तार और शानदार गेंदबाजी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अलग पहचान बनाई। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट से विदाई के बाद भी उनका क्रिकेट सफर जारी रहेगा। शमी वनडे, टी-20, आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे। उनके संन्यास की खबर से गृह जनपद अमरोहा में भी चर्चा है।
0
0
Report

डूंगरपुर में लेजर-ग्राफिक्स शो ने गैपसागर पर मचाया दिवाली जैसा रंग, लोगों की भीड़

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर में वाराणसी की तर्ज पर ऐतिहासिक लेजर व ग्राफिक्स शो का भव्य आगाज, गैपसागर झील पर उमड़ा जनसैलाब ऐतिहासिक बादल महल पर लेजर शो और झील के समीप पहाड़ी पर दिखाए गए ग्राफिक्स ने हर किसी को अचंभित कर दिया। इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं, पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजस्थान सरकार के.के. गुप्ता एवं नगर परिषद सभापति सुशीला गुप्ता भी अपने पूरे परिवार के साथ इस शानदार आयोजन का आनंद लेने पहुंचे। नगरपरिषद की ओर से अगले चार दिनों तक गेप सागर झील पर ये लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। इससे दिवाली के मौके पर डूंगरपुर आने वाले पर्यटकों को एक नया आकर्षण मिलेगा और गैपसागर झील पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में और अधिक विकसित होगी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top