icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271002
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow15 Apr 2025, 08:38 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजनगर स्कूल के अतिथि शिक्षक विवाद पर FIR, तीन थानों की जांच शुरू

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के राजनगर थाना क्षेत्र के एक स्कूल में अतिथि शिक्षकों को लेकर हुए विवाद ने अब पुलिस विभाग के भीतर हलचल मचा दी है. कोर्ट के आदेश पर तीन तत्कालीन थाना प्रभारियों के खिलाफ एसपी ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. जांच की जिम्मेदारी स्थानीय खजुराहो SDOP को सौंपी गई है. मामला अतिथि शिक्षक की नियुक्ति और उनके भुगतान से जुड़ा हुआ है. आरोप है कि अतिथि शिक्षक रखे गए थे या नहीं रखे गए थे, और उन्हें भुगतान हुआ था या नहीं हुआ था, इसी को लेकर विभागीय जांच हुई थी. इसके बाद कोर्ट में आवेदन दिया गया, जिस पर कोर्ट के संज्ञान के बाद साल 2024 में FIR दर्ज करने के आदेश दिये गये थे, अब कोर्ट से एक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें उस दौरान पदस्थ रहे लोगों ने कोर्ट के समक्ष क्या-क्या जानकारी प्रस्तुत की थी, उसकी वस्तुस्थिति पत्रिका मंगवाई गई है. इससे यह साफ हो सकेगा कि जांच किस दिशा में गई और कहां लापरवाही बरती गई. एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि इस मामले में स्थानीय SDOP को जांच के लिए निर्देशित किया गया है, क्योंकि संबंधित थाना प्रभारी और विवेचकों की जिम्मेदारी इसमें तय की जाएगी. अगर जांच में लापरवाही सामने आती है, तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में तीन दिवसीय तब्लीगी जमात इज्तेमे का समापन, दुआ में अमन मांगा

Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजधानी जयपुर में तीन दिवसीय तब्लीगी जमात इज्तेमे का समापन कर्बला मैदान में सामूहिक दुआ के साथ संपन्न हुआ धार्मिक आयोजन इज्तेमे के आखिरी दिन विशेष दुआ का हुआ आयोजन खुदा की बारगाह में अमन-चैन और खुशहाली के लिए उठे हजारों हाथ देश-दुनिया में अमन, तरक्की और भाईचारे के लिए मांगी गई दुआ तीन दिनों तक चला दीन और इस्लामी शिक्षाओं का संदेश उलेमाओं ने नमाज की पाबंदी और नेक रास्ते पर चलने की दी नसीहत बुराइयों से दूर रहने और अच्छे अखलाक अपनाने का दिया संदेश समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और इंसानियत को बढ़ावा देने की अपील बड़ी संख्या में लोगों ने इज्तिमे में Shिरकत कर हासिल की दीन की जानकारी तीन दिवसीय आयोजन में पार्किंग और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं ने संभाली सामूहिक दुआ के साथ तीन दिनों से जारी धार्मिक गतिविधियों का हुआ समापन
0
0
Report

पंचायत चुनाव: धीमे लेकिन शांतिपूर्ण मतदान के साथ गांव-गांव में Women मंगल गीत के बीच मतदान

Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह क्षेत्र के गांवों मैं गांव की सरकार बनाने के लिए सरपंच पंच मतदान केदो पर मतदाताओं की कतारें लगी। धीमी गति से चल रहा है मतदान मतदाता उत्साह के साथ मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं वहीं महिलाएं मंगल गीत गाते मतदान केंद्र पहुंच रही है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए निर्वाचन विभाग के सेक्टर अधिकारी और पुलिस अधिकारी लगातार गस्त कर रहे हैं। झाडली ग्राम पंचायत में बूथ नंबर 22 पर कार्यरत धनराज शर्मा पीईओ प्रथम की बिगड़ी तबीयत मौके पर पहुंचे चिकित्सा कर्मी ने उपचार करवाया। एक बजे तक ग्राम पंचायत बागड़ी मैं 53.14 प्रतिशत झाड़ली ग्राम पंचायत में 32.37 प्रतिशत कटली ग्राम पंचायत में 40.34 प्रतिशत लाम्या जुनरदार ग्राम पंचायत में 33.16 प्रतिशत, मोरला ग्राम पंचायत में 42.70 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला संवाददाता भूपेंद्र सिंह इनफॉर्मर भेरूलाल साहू
0
0
Report
Advertisement

इंदौर के नए जिलाध्यक्ष अजय पवार की आभार यात्रा जोरदार शुरू

Indore, Madhya Pradesh:भारतीय जनता युवा मोर्चा इंदौर ग्रामीण के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजय सिंह पवार के नेतृत्व में नियुक्ति के बाद आभार यात्रा इंदौर के लसूड़िया से कार्यक्रम स्थल मांगलिया तक बड़े शक्ति प्रदर्शन के साथ निकली। कई वाहनों के काफिले और हजारों युवाओं की सहभागिता ने जिले के युवा मोर्चा में अजय सिंह पवार के साथ देखने को मिले यह युवा शंखनाद आभार यात्रा एवं युवा समागम मुरली गार्डन, मांगलिया (हाट मैदान) में आयोजित हुआ। इसके पूर्व लसूड़िया से निकली आभार यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। कारों का लंबा काफिला बाइक रैली और युवाओं का जोश देखने मिला ओर विभिन्न मंचों से स्वागत हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर ललवानी, विधायक उषा ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा जीतू जिराती सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहें। जिलाध्यक्ष अजय सिंह पवार ने कहा कि एकजुट होकर युवा शक्ति का परिचय दें और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता एवं समर्पण को मजबूत बनाएं। यह युवा शंखनाद, युवा शक्ति के राष्ट्र निर्माण के संकल्प का शंखनाद है। भाजपा की रीति-नीति के अनुसार संगठन ही शक्ति है, और युवा ही संगठन की रीढ़ हैं।
0
0
Report

पटना के शास्त्री नगर में मंत्री संजय टाइगर के घर चोरी, CCTV से सुराग

Patna, Bihar:पटना में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब आम तो आम मंत्रियों के निजी आवास भी सुरक्षित नहीं बचे हैं. ताजा मामला पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी का है, जहां बिहार सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर के आवास को चोरों ने अपना निशाना बनाया. इस बड़ी वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. पटना के शास्त्री नगर स्थित AG कॉलोनी स्थित बी 20 मकान नंबर बिहार के हायर एजुकेशन मंत्री संजय टाइगर के आवास में शनिवार की रात भीषण चोरी की वारदात हुई. छठ पूजा पर मंत्री के तीन भाई पटना के एजी कालोनी स्थित अपने मकान में ताला बंद कर भोजपुर पैत्रिक गाँव गया तो चोरों ने मकान के 8 कमरों से जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. पूरी घटना CCTV में कैद हो गयी है . अब पटना के शास्त्री नगर थाना पुलिस CCTV के आधार पर चोरों को तलाश रही है. यह मकान बिहार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर का है . मकान में चार फ़्लैट हैं जिनमे एक फ़्लैट मंत्री संजय टाइगर का है . इस मकान में संजय टाइगर के तीन भाई बांकि के तीन फ़्लैट में रहते हैं . मंत्री के भाई विजय सिंह ने ZEE MEDIA को बताया की शनिवार को छठ में शामिल होने सभी लोग गाँव गए और फ्लैट की चाभी पड़ोस में दे गए . इसी बीच रविवार को पडोसी ने बताया की उनके मकान का ताला खुला हुआ है . यह सुनते ही मंत्री के भाई विजय सिंह भागे भागे पटना मकान पर पहुंचे तो देखा की चोरों ने उनके दो मंजिला मकान के सभी फ्लैटों को निशाना बनाया है . चोरों ने कमरों और अलमारियों के ताले तोड़कर उसमें रखे 600 ग्राम के करीब सोना और दो किलो चांदी के साथ करीब 7 लाख नकदी और कई अन्य कीमती सामान चुरा लिए है.
0
0
Report

कलेक्टर अंकित अस्थाना ने जिला ट्रामा सेंटर का औचक निरीक्षण कर सुधार के संकेत दिए

Singrauli, Madhya Pradesh:कलेक्टर अंकित अस्थाना का जिला ट्रामा सेंटर में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा.... समय पर अस्पताल नहीं पहुंचीं दो महिला डॉक्टर, कलेक्टर ने जारी किया कारण बताओ नोटिस.... ओपीडी में डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति और मरीजों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश... पहली बार निरीक्षण में मिली कमियों के मुकाबले इस बार सफाई और व्यवस्थाओं में हुआ सुधार.... निजी अस्पतालों में मरीजों को रेफर करने के मामले पर कलेक्टर सख्त, प्राइवेट एंबुलेंस की अस्पताल परिसर में एंट्री पर लगाई रोक.... अस्पताल की बाकी कमियों को जिला स्वास्थ्य समिति की आगामी बैठक में रखकर सुधारने की तैयारी....
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के लिए तीन ब्रिज बनेंगे, गुणवत्ता और समय पर निरीक्षण

Ujjain, Madhya Pradesh:निर्धारित समय में काम पूरा करने और निर्माण की गुणवत्ता का ध्यान रखने के दिए निर्देश उज्जैन। सिंहस्थ-2028 को देखते हुए शहर में आने-जाने की सुविधा बेहतर बनाने के लिए नए ब्रिज बनाए जा रहे हैं। सोमवार को संभागायुक्त एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने तीन निर्माणाधीन ब्रिज का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने लालपुर-मक्सी मार्ग पर बन रहे अतिरिक्त रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी), मक्सी रोड पर आईटीआई के सामने बन रहे टू-लेन अतिरिक्त आरओबी और इंदौर रोड पर तपोभूमि से हामूखेड़ी मार्ग के बीच शिप्रा नदी पर बन रहे पुल का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता भी देखी। संभागायुक्त आशीष सिंह ने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी ब्रिज का काम तय समय सीमा में और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
0
0
Report

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर देखकर देकर महिलाओं ने खोला छठ महापर्व व्रत का उपवास

Subhas ChandraSubhas ChandraFollow8m ago
Rajaura Kala, Uttar Pradesh:*पनियरा,महराजगंज ।* जनपद के नगर पंचायत पनियरा वार्ड नंबर 8 कृष्णा नगर में स्थित तालाब में लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन सोमवार की भोर में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के निर्जला व्रत का उपवास खोला।। भोर होते ही व्रती महिलाएं सूप में फल, ठेकुआ और प्रसाद लेकर घाटों पर पहुंच गईं। कमर भर पानी में खड़े होकर महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और खुशहाली की कामना की। अर्घ्य के बाद व्रती महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण कर उपवास खोला। इसके बाद घाट पर स्थापित छठी मैया की प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरा माहौल छठी मैया के जयकारों” से गूंजता रहा। छठ महापर्व को लेकर घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम और ब्रति महिलाओं के साथ आए परिजनों के लिए चाय की व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाएं भी उपलब्ध रही ।
0
0
Report
Advertisement

योगी के गोरखपुर से जन चौपाल: 2027 चुनाव से पहले भाजपा की सियासी रणनीति तेज

Gorakhpur, Uttar Pradesh:DATE: 16-11-2026 लोकेशन: गोरखपुर。 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा ने अपनी सियासी तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 नवंबर को गोरखपुर से प्रदेशव्यापी जन चौपाल अभियान का आगाज करेंगे। कचहरी स्थित टाउनहॉल मैदान में आयोजित पहली जन चौपाल के जरिए मुख्यमंत्री सीधे जनता से संवाद करेंगे। भाजपा की रणनीति प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों तक पहुंच बनाने और सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखने की है। इस अभियान के जरिए पार्टी सरकार और संगठन के बीच समन्वय मजबूत करने के साथ जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ बढ़ाने की तैयारी में है。 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा ने भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता के साथ टाउनहॉल मैदान पहुंचकर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। वहीं, बेनीगंज स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह की मौजूदगी में संगठन की बैठक हुई। इसमें मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों और बूथ प्रभारियों को कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौंपी गयीं। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जन चौपाल का आयोजन प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर किया जाएगा। इसकी शुरुआत गोरखपुर के माया बाजार शक्ति केंद्र स्थित टाउनहॉल मैदान से होगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कार्यकर्ताओं से पूरी प्रतिबद्धता के साथ अभियान को सफल बनाने की अपील की। वहीं महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता से इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। वहीं, 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियों को लेकर प्रबुद्ध वर्ग के बीच भी पहुंच बना रहे हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट, अधिवक्ता, आर्किटेक्ट, चिकित्सक और व्यापारियों तक सरकार की उपलब्धियों वाली पाती भेजी जा रही है। इस पत्र में वर्ष 2017 से पहले के अपराध और माफियाराज का जिक्र करते हुए पिछले वर्षों में सरकार की उपलब्धियों को सामने रखा गया है। साथ ही इन्हीं उपलब्धियों के आधार पर आगामी चुनाव में समर्थन की अपील की जा रही है। ऐसे में गोरखपुर से शुरू होने जा रहा जन चौपाल अभियान भाजपा के लिए केवल जनसंवाद का कार्यक्रम नहीं, बल्कि 2027 के चुनाव से पहले जनता के बीच अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने की अहम कवायद माना जा रहा है। बाईट: 1,2,3 हिन्दूसमाज के लोग。 बाईट: 1,2,3,4 मुस्लिम समुदाय के लोग。
0
0
Report

वाराणसी कैंटोनमेंट में दहशत के 25 दिनों बाद तेंदुआ पिंजरे में कैद

JPJai Pal16m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:- वाराणसी के कैंटोनमेंट इलाके में करीब 25 दिनों से दहशत फैलाने वाला तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में कैद। - रविवार देर रात करीब 1 बजे बंगला नंबर 61 परिसर में लगाए गए पिंजरे में फंसा तेंदुआ। - वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कई दिनों से इलाके में अभियान चला रखा था। - बंगला नंबर 61 में तेंदुए के ताजा पंजों के निशान मिलने के बाद वन विभाग ने यहां पिंजरा लगाया था। - पिंजरे में बकरी को चारे के रूप में बांधा गया था, शिकार की तलाश में पहुंचा तेंदुआ खुद पिंजरे में कैद हो गया। - 22 अक्टूबर को पहली बार सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए जैसी आकृति दिखाई देने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। - सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल के मैदान और पेयजल टंकी के पास भी तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिली थी। - बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बंद करना पड़ा था, ऑनलाइन माध्यम से बच्चों की पढ़ाई कराई जा रही थी। - कैंटोनमेंट, नदेसर, राजा बाजार, वरुणा ब्रिज और भोजूबीर समेत करीब 6 किलोमीटर के दायरे में दहशत का माहौल था। - करीब 45 हजार की आबादी तेंदुए की दहशत में जी रही थी, शाम होते ही सड़कों पर आवाजाही कम हो गई थी। - वन विभाग की टीम लगातार गश्त, सीसीटीवी और ट्रैप कैमरों के जरिए तेंदुए की तलाश कर रही थी। - 39 जीटीसी सैन्य परिसर समेत कई संभावित ठिकानों पर भी वन विभाग ने तलाशी अभियान चलाया था। - डीएफओ निधि चौहान ने तेंदुए के पकड़े जाने की पुष्टि की है। - अब तेंदुए को कहां भेजा जाएगा, इसको लेकर वन विभाग ने उच्चाधिकारियों से दिशा-निर्देश मांगे हैं। - करीब 25 दिनों की दहशत के बाद कैंटोनमेंट के लोगों ने कई दिनों से बंद स्कूल खुलने और सामान्य जनजीवन बहाल होने पर राहत की सांस ली।
0
0
Report

चितावा में सरपंच पद के लिए 22 उम्मीदवारों के साथ मतदान शुरू, परिणाम रात तक?

Didwana, Rajasthan:एंकर - कुचामन पंचायत समिति क्षेत्र की 41 ग्राम पंचायतों में आज सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वीओ 01 - मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगी हैं और ग्रामीण अपने गांव की सरकार चुनने के लिए उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं। इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा हॉट सीट मानी जा रही चितावा ग्राम पंचायत की है। यहां सरपंच पद के लिए कुल 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रत्याशियों की बड़ी संख्या के चलते मतदाताओं के सामने भी पसंद का उम्मीदवार चुनने को लेकर असमंजस की स्थिति नजर आ रही है। चितावा में कुल 6 हजार 805 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। बाईट 01 - बबिता भार्गव (महिला वोटर - राजस्थानी पहनावे में) बाईट 02 - पूजा राजावत (युवती - पहली बार मतदान के बाद ) वीओ 02 - कुचामन पंचायत समिति क्षेत्र की 41 ग्राम पंचायतों में कुल 1 लाख 55 हजार 703 मतदाता हैं। सरपंच पद के लिए 297 और वार्ड पंच पद के लिए 570 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान को लेकर पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद सभी ग्राम पंचायतों में मतगणना शुरू होगी और देर रात तक चुनाव परिणाम सामने आने की संभावना है। वहीं 17 नवंबर को उपसरपंच पद के चुनाव होंगे। वीओ एफ - फिलहाल पूरे क्षेत्र की निगाहें मतदान के साथ-साथ चुनाव परिणामों पर टिकी हैं, लेकिन सबसे ज्यादा उत्सुकता चितावा ग्राम पंचायत के नतीजे को लेकर है, जहां 22 प्रत्याशी के बीच मुकाबला चुनाव को बेहद रोचक बना रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top