271003
गोंडा -ईवीएम,वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण करने पहुंची जिलाधिकारी
Gonda, Uttar Pradesh:आज जिलाधिकारी अपने रूटीन कार्यों के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय में ईवीएम,वीवीपैट वेयरहाउस पहुंची। जहां कमरों में बंद ईवीएम, वीवीपैट के बाहर से लॉक किए गए तालों को चेक किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दमण के समुद्र तट पर 17 वर्षीय आकाश कुमार की डूबने से मौत
Vapi, Gujarat:નાની દમણ જેટી પાસે આવેલ દરિયાકિનારે એક 17 વર્ષીય આકાશ કુમાર નામનો યુવક દરિયામાં ડૂબી જવાથી મોત ઘટનાની જાણ થતા દમણ ફાયર બ્રિગેડ સાથે દમણ પોલીસ અને રેસ્ક્યુટીમ તત્કાળike ઘટના સ્થળે પહોંચ્યું દમણના રીંગણ વાળા માં મુકુલભાઈની ચાલમાં રહેતા બિહારનો એક 17 વર્ષનો യുവક ડુબી જવાથી મોત થયેલ છે મૃતક નું નામ આકાશ કુમાર નિલેશ જોશી વાપી0
0
Report
मैहर में शराब दुकानों के वर्चस्व की हिंसक जंग, मारपीट के बाद अपहरण
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर में दो शराब दुकान के वर्चस्व की लड़ाई हुई हिंसक, मारपीट के बाद अपहरण0
0
Report
शिमला में CPIM का जेल भरो आंदोलन केंद्र सरकार के ख़िलाफ
Shimla, Himachal Pradesh:शिमला में CPIM का जेल भरो आंदोलन केंद्र सरकार की नीतियों के ख़िलाफ़ जेल भरो आंदोलन BNSS की धारा- 163 तोड़कर गिरफ्तारी देने पहुंचे हैं CPIM नेता-कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन में CPIM के अन्य सहयोगी संगठन भी शामिल शिमला से तहबाज़ारियों को हटाने के विरोध में भी सड़कों पर CITU जेल भरो आंदोलन किसानों के साथ मजदूरों के हकों के मुद्दे भी शामिल शिमला का पुलिस रिपोर्टिंग रूम CPIM ने चारों तरह से घेरा0
0
Report
Advertisement
कन्नौज में सपा पर पूर्व भाजपा सांसद सुब्रत पाठक का बड़ा हमला
Tajpur-Naukast, Uttar Pradesh:कन्नौज। समाजवादी पार्टी पर पूर्व भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने बड़ा हमला बोला है। कन्नौज में प्रेस वार्ता के दौरान सुब्रत पाठक ने संभल रिपोर्ट का हवाला देते हुए मंदिरों में चोरी के मामलों को लेकर सपा पर तीखा निशाना साधा। सुब्रत पाठक ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के कार्यकाल में दंगाइयों के मुकदमे वापस लिए गए और उस दौर में लगातार दंगे होते रहे। उन्होंने सपा नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग समाजवादी नहीं, बल्कि "मंदिर चोर" हैं। पूर्व सांसद ने संभल में सामने आई रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि रिपोर्ट के बाद मंदिरों से चोरी के मामलों की जानकारी सामने आई, जिसमें पांच मंदिरों में चोरी की बात कही गई है। सुब्रत पाठक ने अपने कार्यकाल के दौरान भी सपा सरकार की नीतियों और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सपा सरकार के कार्यकाल पर गंभीर सवाल खड़े होते रहे हैं। *बाइट — सुब्रत पाठक, पूर्व सांसद*0
0
Report
हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू होगी, हुड्डा आवास पर चर्चा
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ अपडेट हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की बैठक कुछ देर बाद होगी शुरू नेता विपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर होगी बैठक बैठक के लिए कांग्रेस के विधायक अशोक अरोड़ा, पूजा चौधरी, आफताब अहमद, बीबी बत्रा, गीता भुक्कल समेत कई विधायक पहुंचे0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में इंडिया बायोएनर्जी एक्सपो-2026: 11–13 अगस्त को योगी समेत मंत्री शामिल
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 11 से 13 अगस्त तक इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई अन्य मंत्री शामिल होंगे, इसको लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी करनी है, 11 अगस्त से इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 तारीख को इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. एक्सपो में 25 से अधिक सम्मेलन सत्र आयोजित होंगे, जिनमें 120 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय वक्ता, 150 से अधिक प्रदर्शक, 1,000 से अधिक प्रतिनिधि तथा 15,000 से अधिक व्यावसायिक आगंतुकों के शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन के दौरान कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी), एथेनॉल, बायोडीजल, सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (एसएएफ), ग्रीन हाइड्रोजन, वेस्ट-टू-एनर्जी, बायोमास, बायो-मोबिलिटी, कार्बन मार्केट, कार्बन कैप्चर, यूटिलाइजेशन एंड स्टोरेज (सीसीयूएस) सहित बायोएनर्जी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
बसदी बाजार में सीएचसी भवन में पीएचसी और जच्चा वार्ड बनाए रखने की मांग
Dholpur, Rajasthan:बसेड़ी बाजार कल मंगलवार रहेगा बंद: पीएचसी और जच्चा वार्ड को वर्तमान सीएचसी भवन में संचालित रखने की मांग को लेकर सर्व समाज की रैली, मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन बसेड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) के वर्तमान भवन में कम से कम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) एवं जच्चा वार्ड संचालित रखने की मांग को लेकर सोमवार को अग्रवाल धर्मशाला में सर्व समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों तथा सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं को यथावत बनाए रखने के पक्ष में एकजुटता जताई। बैठक के बाद सर्व समाज के लोगों ने रैली निकालकर उपखंड कार्यालय तक मार्च किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपखंड अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि वर्तमान सीएचसी भवन में स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखी जाएं अथवा कम से कम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) एवं जच्चा वार्ड का संचालन पूर्ववत रखा जाए। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान सीएचसी कस्बे के मध्य स्थित होने के कारण वर्षों से बसेड़ी कस्बे एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। यदि अस्पताल को कस्बे से लगभग 5 से 7 किलोमीटर दूर नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित किया जाता है तो विशेषकर रात्रिकालीन आपात स्थिति में मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, छोटे बच्चों, दिव्यांगजनों एवं गरीब परिवारों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। प्रतिनिधियों ने कहा कि अस्पताल दूर होने से समय पर उपचार मिलने में देरी होगी, जिससे गंभीर मरीजों की परेशानी बढ़ेगी। महिलाओं और आपातकालीन मरीजों की सुरक्षा तथा आवागमन को लेकर भी आमजन में चिंता व्याप्त है। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि सर्व समाज विकास कार्यों का विरोध नहीं कर रहा है, बल्कि जनहित में वर्तमान अस्पताल परिसर में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं बनाए रखने की मांग कर रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंगलवार को बसेड़ी बाजार सांकेतिक रूप से बंद रखा जाएगा। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि यदि सरकार ने जनभावनाओं के अनुरूप शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो अनिश्चितकालीन बाजार बंद आंदोलन शुरू किया जाएगा तथा नगर निकाय चुनाव के बहिष्कार का निर्णय भी लागू किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग, व्यापारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक वर्तमान सीएचसी भवन में पीएचसी और जच्चा वार्ड संचालित रखने की मांग पूरी नहीं होती, तब तक जनआंदोलन जारी रहेगा。0
0
Report
फिरोजपुर कुलगढ़ी पुलिस ने करोड़ों रुपये की हैरोइन-आईस ड्रग साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार
Firozpur, Punjab:फिरोजपुर थाना कुलगढ़ी की पुलिस ने करोड़ों रुपए के अंतरराष्ट्रीय मूल्य की एक किलो 572 हैरोइन और 309 ग्राम आईस ड्रग के साथ 2 कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जिला फिरोजपुर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत थाना कुलगढ़ी के पुलिस ने एसएचओ इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह और एएसआई बलजीत सिंह के नेतृत्व में हैरोइन की बड़ी खेप और आईस ड्रग के साथ 2 नशा तस्करों सूरज पुत्र अमानत वासी टिब्बी कलां और जोनसन उर्फ सैम पुत्र बलदेव सिंह वासी फतू वाला को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए डी एस पी कर्ण शर्मा ने बताया की थाना कुलगढ़ी की पुलिस पार्टी गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए फिरोजपुर मोगा रोड पर बीएसएफ हेडक्वार्टर के पास पहुंची तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि सूरज और जोनसन नाम के नशा तस्कर हेरोइन और आईस ड्रग बेचने का धंधा करते हैं और इस समय यह दोनों हैरोइन की बड़ी खेप और आईस ड्रग बेचने के लिए दाना मंडी फिरोजपुर कैंट में खड़े ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं तो एएसआई बलजीत सिंह और उनकी पुलिस पार्टी ने तुरंत बताई गई जगह पर छापामारी करते हुए नामजद दोनों आरोपीयों को काबू किया जिनसे तलाशी लेने पर सूरज से 1 किलो 572 ग्राम हैरोइन और जोनसन से 309 ग्राम आईस ड्रग बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ थाना कुलगढ़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उनके बैकवर्ड तथा फॉरवर्ड लिंक ट्रेस किए जा रहे हैं । बाइट कर्ण शर्मा डी एस पी फिरोजपुर0
0
Report
डीएम ने स्टाम्प मूल्यांकन की हकीकत परखा, तीनों संपत्तियों का मूल्यांकन सही मिला
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को क्रय-विक्रय की गई तीन संपत्तियों के मूल्यांकन में प्रयुक्त स्टाम्प मूल्य की वास्तविक स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीनों संपत्तियों का मूल्यांकन एवं प्रयुक्त स्टाम्प मूल्य अभिलेखों के अनुरूप सही पाया गया। जिलाधिकारी ने तहसील सदर के अहिलवार बुजुर्ग स्थित लकी सीड मिल की विक्रय संपत्ति का निरीक्षण किया। आनंद सिंह द्वारा राकेश मिश्रा को विक्रय की गई इस संपत्ति का मूल्य लगभग 1.39 करोड़ रुपये है। इसके बाद बास देवरिया में संजय कुमार द्वारा पवन कुमार त्रिपाठी को विक्रय की गई करीब 1.75 करोड़ रुपये की संपत्ति का भी स्थलीय सत्यापन किया गया, जहां स्टाम्प मूल्यांकन सही मिला। इसी क्रम में विकासखंड गौरी बाजार के देवगांव में आलोक एवं मनोज सिंह द्वारा जितेंद्र कुमार मिश्रा को विक्रय की गई करीब 1.07 करोड़ 79 हजार रुपये मूल्य की कृषि योग्य भूमि का निरीक्षण किया गया। यहां भी संपत्ति का मूल्यांकन और प्रयुक्त स्टाम्प मूल्य अभिलेखों के अनुसार सही पाया गया। डीएम ने निर्देश दिया कि संपत्तियों के क्रय-विक्रय में निर्धारित मूल्यांकन के अनुरूप स्टाम्प मूल्य का सही प्रयोग सुनिश्चित किया जाए। किसी प्रकार की कमी या अनियमितता मिलने पर स्थलीय निरीक्षण कराकर स्टाम्प मूल्य में कमी पाए जाने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अहिलवार बुजुर्ग में एसडीएम सदर तथा देवगांव में नायब तहसीलदार एवं सब-रजिस्ट्रार अजय कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
Balurghat में किसान–श्रमिक प्रदर्शन पर पुलिस से भिड़ंत, मूल्य निर्धारण व मज़दूरी के मुद्दे दबाव
Dinajpur, Rangpur Division: Balurghat, 10 August: Kendriya Trade Union and Samyukta Kisan Morcha के आह्वान पर देशभर में चल रहे कानून अवमानना कार्यक्रम का प्रभाव Balurghat पर भी पड़ा। सोमवार दोपहर को विभिन्न मांगों के साथ मजदूर और किसान संगठनों के सदस्य शामिल हो गए। Narayanpur के मजदूर भवन से मিছিল बनाकर वे Balurghat के जिला प्रशासनिक भवन के सामने पहुँचे। DM कार्यालय के सामने पहुँचते ही आंदोलनकारियों को पुलिस ने रोक दिया। वहाँ पहले से बैरिकेड लगाकर रखा गया था। आंदोलनकारियों ने बैरिकेड हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें बाधा दी। इस घटनाक्रम के केंद्र में कुछ धक्कामुक्की की स्थिति बन गई। आंदोलनकारियों के अनुसार, भारत-यूएस के बीच किए गए समझौते के कारण विदेश से दाल और सोयाबीन आयात किया जा रहा है, जिससे देश के किसान नुकसान में हैं। किसानों के सही और लाभकारी समर्थन मूल्य निर्धारण, सरसों के असामान्य मूल्य वृद्धि को रोकना—सहित कई मांगें इस कार्यक्रम के जरिए उठाई गईं। साथ ही मजदूरों के भी विभिन्न मुद्दे उभरकर सामने आए। मजदूर कोड रद्द करने, मजदूरी बढ़ाने, 100 दिन के बजाय 200 दिन का कार्यकाल, दैनिक मजदूरी 400 रुपए और क्षेत्रीय मजदूरों के लिए 600 रुपए की मांग रखी गई। आंदोलन के दौरान मিছিল रोकने का प्रयास को लेकर पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच थोड़ी धक्का-मुक्की हुई, जिसे बाद में स्थिति शांत हो गई।0
0
Report
पत्रकारों ने कांवड़ियों को बांटे फल और पेयजल, भाईचारे का दिया संदेश
Kandhla, Uttar Pradesh:शुभम मित्तल कांधला। बुढ़ाना मार्ग स्थित रेलवे फाटक के समीप सोमवार को नगर के दोनों समुदायों से जुड़े पत्रकारों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देने की मिसाल पेश की। पत्रकारों ने हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे शिवभक्त कांवड़ियों को फल, पेयजल और अन्य सामग्री वितरित की। इस दौरान दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को बुढ़ाना मार्ग रेलवे फाटक के समीप कांवड़ियों की सेवा के लिए पत्रकारों ने सेवा शिविर लगाकर उन्हें फल और पेयजल वितरित किया।इस दौरान पत्रकार जितेंद्र चौहान (टिंकू), इस्तखार भाटी, साजिद सिद्दीकी, फुरकान जंग, अमन मित्तल, आरिफ जंग, राजीव चौहान, आदिल राणा, ऋषिपाल काला, इरफान जंग, पुष्पेंद्र चौहान, सोनू ठाकुर, रिजवान, आरजू, शुभम मित्तल, सादिक सिद्दीकी , सोनू जंग, रहमान सुलेमानी,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।पत्रकारों ने कहा कि कांधला की पहचान आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जानी जाती है। सभी धर्मों के लोगों को एक-दूसरे के पर्व और धार्मिक आयोजनों में सहयोग करते हुए सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना चाहिए।कांवड़ियों की सेवा और पत्रकारों की इस पहल को देखकर क्षेत्र के लोगों ने भी सराहना की। लोगों ने कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं।0
0
Report
जलपाइगुड़ी PF कार्यालय में भ्रष्टाचार: एक नाम से दो डेथ सर्टिफिकेट जमा कर PF निकासी
Jalpaiguri, West Bengal:জলপাইগুড়ি পিএফ অফিসে দুর্নীতি! একই ব্যক্তির নামে দুবার ডেথ সার্টিফিকেট জমা দিয়ে পিএফের টাকা তোলার অভিযোগ। স্বীকার করে নিলেন জলপাইগুড়ির আঞ্চলিক পিএফ কমিশনার পবনকুমার বনসাল। যদিও তাঁর দাবি, এটা অনেক পুরনো ঘটনা। সেসময় আমি ছিলাম না। তাছাড়া যে ওভার পেমেন্ট হয়েছিল, তা ফেরত নেওয়া হয়েছে।0
0
Report
Advertisement
गैंगस्टर एक्ट दो आरोपियों के घर नोटिस, 15 दिन में पेश होने के निर्देश
Obra, Uttar Pradesh:ANCHOR: सोनभद्र में गैंगेस्टर एक्ट के दो आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की गई है। थाना कोन क्षेत्र में पुलिस ने दोनों आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा किया है। दोनों आरोपियों को 15 दिन के अंदर न्यायालय या सोनभद्र पुलिस के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए गए हैं。 VO: दरअसल, थाना चोपन में दर्ज गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे से जुड़े दो आरोपियों के खिलाफ न्यायालय ने 84 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई का आदेश जारी किया था। जिसके अनुपालन में थाना कोन पुलिस ने मध्य प्रदेश के सीधी निवासी धीरेंद्र तिवारी उर्फ राजेश तिवारी और प्रयागराज निवासी आयुष पांडेय उर्फ नितिन के घर पर नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने आरोपियों के परिजनों को कार्रवाई की जानकारी देते हुए 15 दिन के अंदर न्यायालय या सोनभद्र पुलिस के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना कोन पुलिस की कार्रवाई。0
0
Report
सीकर में श्रावण सोमवार को अचानक बदला मौसम, झमाझम बारिश से गर्मी गई दूर
Sikar, Rajasthan:इंद्रदेव मेहरबान सीकर में श्रावण माह के दूसरे सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली और इंद्रदेव मेहरबान नजर आए। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए और देखते ही देखते बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। श्रावण सोमवार के दिन बारिश होने से शिवभक्तों में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। दोपहर के समय अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दी। वहीं, बारिश के बाद ठंडी हवाओं ने मौसम को और खुशनुमा बना दिया। श्रावण माह में हुई इस बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी नजर आई।0
0
Report
सीधे कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में सीट कटौती के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन
Dumka, Jharkhand:दुमका सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में स्टूडेंट कॉर्डिनेशन कमेटी के नेतृत्व में छात्रों ने विश्वविद्यालय के मुख्य दरवाजा पर ताला जड़ दिया। छात्रों की मांग है कि संथाल परगना के सभी कॉलेज में स्नातक सीटों में भारी कटौती से छात्रों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। छात्रों ने कहा विश्वविद्यालय द्वारा एस.पी. कॉलेज की स्नातक सीटों को 5,570 से घटाकर 2,820 कर देना छात्र हित के खिलाफ है और इससे हजारों छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है। छात्र नेताओं ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो सीधी कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के मुख्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी एवं व्यापक छात्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। छात्र समन्वय समिति के छात्र नेताओं ने कहा कि कई गरीब, आदिवासी, ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्र सरकारी महाविद्यालयों में नामांकन की आशा रखते हैं। सीटों में भारी कटौती के कारण बड़ी संख्या में छात्र उच्च शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। समिति ने मांग की कि सीट कटौती का आदेश तत्काल वापस लिया जाए तथा हर योग्य छात्र-छात्रा का नामांकन सुनिश्चित किया जाए। अगर विश्वबिद्यालय छात्रों की मांग नहीं मानेगी तो आने वाले समय में सीधी कान्हू विश्वविध्यालय अनिश्चितकालीन ताला बंदी करते हुए संथाल परगना के सभी छह जिलों के छात्र उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।0
0
Report
Advertisement
