icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow22 Jan 2025, 04:15 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Hanumangarh में मजदूर संगठनों का ज्ञापन; EPF पेंशन और न्यूनतम वेतन पर प्रमुख मांगें

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) (Dist. Stringer - Kuldeep Sharma) मांगों को लेकर गरजे संगठन, एडीएम को सौंपा ज्ञापन,EPF पेंशन 7500 रुपए करने, न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपए तय करने की मांग, रोडवेज व जलदाय कर्मचारियों ने भी उठाई आवाज ——- एंकर विजुअल ——— हनुमानगढ़ में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सोमवार को श्रमिकों, कर्मचारियों, संविदा कर्मियों एवं विभिन्न श्रमिक संगठनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर आवाज बुलंद की। संगठनों की ओर से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं संबंधित मंत्रियों के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपकर श्रमिक हितों से जुड़ी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की गई। भारतीय मजदूर संघ ने ESIC की वेतन सीमा 21 हजार से बढ़ाकर 42 हजार रुपए करने, न्यूनतम EPF पेंशन 1 हजार से बढ़ाकर 7500 रुपए प्रतिमाह करने तथा महंगाई भत्ता जोड़ने की मांग की। इसके अलावा EPS वेतन सीमा बढ़ाने, बोनस की गणना एवं पात्रता सीमा में संशोधन, आंगनबाड़ी, आशा, मिड-डे मील व अन्य योजना कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि और संविदा कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग रखी गई। संगठन ने श्रमिक-विरोधी प्रावधानों में संशोधन, बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने, ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 40 लाख रुपए करने तथा देशभर में राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपए प्रतिमाह निर्धारित करने की मांग भी की। राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन की ओर से रोडवेज कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अलग ज्ञापन सौंपा गया। इसमें चालकों की पदोन्नति, वर्ष 2025-26 में रोकी गई परिचालकों की पदोन्नति जारी करने, कर्मचारियों के उत्पीड़न पर रोक, रिक्त 13 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, नई बसें खरीदने तथा संविदा कर्मचारियों के नियमन की मांग की गई।
0
0
Report

जयपुर विकास प्राधिकरण ने 109 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी दी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर जयपुर विकास प्राधिकरण की PWC बैठक में शहर के विकास और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करीब 109 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों को प्रशासनिक एवं वित्तीय मंजूरी दी गई। जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में हुई बैठक में सड़क, फुटपाथ, अंडरपास, स्ट्रीटस्केप और पर्यावरण से जुड़े कार्यों पर निर्णय लिए गए। बैठक में राजमहल पैलेस पर सर्विस रोड, ड्रेनेज सहित 4 लेन अंडरपास के निर्माण के लिए 45.76 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए। वहीं, जोन-09 के विभिन्न कॉरिडोर में स्ट्रीटस्केप डेवलपमेंट के लिए 12.61 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। पर्यावरण और ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने के लिए द्रव्यवती नदी के 6 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) और 2 गार्डन के सोलराइजेशन पर 39.98 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा फुटपाथ विकास, सड़क मरम्मत, सड़क नवीनीकरण और निर्माण कार्यों को भी मंजूरी दी गई।महल रोड पर पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए प्रस्तावित अंडरपास के डिजाइन और ड्रॉइंग को भी मंजूरी मिली। इससे सुरक्षित पैदल आवाजाही की सुविधा विकसित करने का रास्ता साफ हुआ है। वहीं, भूमि एवं संपत्ति निस्तारण समिति ने जमवारामगढ़ उप जिला अस्पताल के नए भवन के लिए 14,977 वर्गमीटर भूमि आवंटित करने का निर्णय लिया।
0
0
Report

नहर से अज्ञात युवक का चेहरा जला शव बरामद, हत्या की आशंका

Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी में नहर से अज्ञात युवक का चेहरा जला शव बरामद।घटना अरेर थाना क्षेत्र के एकतारा गांव के नहर के पास की है।शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। सूचना पर पहुंची अरेर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संभावना है कि, युवक की हत्या कर ज्वलनशील पदार्थ से शरीर को जला दिया गया है। संभावना है कि, बाहर कही हत्या कर शव को यहां फेंका गया हो। बघार में घास काट रहे एक स्थानीय व्यक्ति को जैसे ही बदबू का एहसास हुआ,जिज्ञासावश नदी की ओर गया, जहां शव देखते ही घास लेकर सरपट गांव की ओर भाग खड़ा हुआ और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। नदी में शव होने की सूचना गांव में फैलते ही लोग शव को देखने के लिए उमड़ पड़े। हालांकि, लोग अबतक शव की पहचान करने में नाकाम रहे है। गांव के लोगों को आशंका है कि, युवक की बाहर कही हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। फिलहाल पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है।शव मिलने से इलाके में दहशत है। बाइट स्थानीय
0
0
Report
Advertisement

रामगढ़ में चोरी के मामले पर डायल 112 पर हमला, 2 पुलिसकर्मी घायल

Khajuria Khurd, Bihar:चोरी की समर्सिबल मोटर का स्टार्टर बरामद करने पहुंची पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। घटना के दौरान उग्र भीड़ ने सबसे पहले मौके पर पहुंची 'डायल 112' की पुलिस गाड़ी पर पथराव किया, जिससे उसके पीछे की साइड का शीशा पूरी तरह टूट गया। इस दौरान अभियुक्त को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कोशिश में जवानों के साथ हाथापाई भी की गई। जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बीते 10 तारीख का है, जब सरपंच दीनदयाल उपाध्याय के घर से समर्सिबल का स्टार्टर चोरी हो गया था। इस मामले में पुलिस लगातार छानबीन कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर जब 'डायल 112' की टीम चोरी का सामान रिकवर करने किशनपुरा गांव पहुंची, तो आरोपियों और उनके समर्थकों ने पुलिस टीम को घेर लिया और कार्रवाई का विरोध करते हुए हमला बोल दिया। पथराव और हाथापाई में दो पुलिसकर्मी घायल घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया पुलिस उपनिरीक्षक एस.के. निर्झर भी अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, भीड़ ने अभियुक्त को छुड़ाने के प्रयास में धक्का-मुक्की और पथराव शुरू कर दिया था। अचानक हुए इस हमले में बिहार पुलिस के दो जवान घायल हो गए जयप्रकाश मंडल (हवलदार) पूजा कुमारी (महिला सिपाही) दोनों घायल पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि कानून को हाथ में लेने और सरकारी काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पर हमला करने और पथराव में शामिल आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पूछ ताछ कर रही है
0
0
Report

21 साल पुराने डबल मर्डर केस में अनुपम दुबे को 14 दिन की रिमांड

Mainpuri, Uttar Pradesh:जिले मैनपुरी में 2005 के बहुचर्चित दंपती हत्याकांड के मामले में नामजद अभियुक्त डॉ. अनुपम दुबे को मथुरा जेल से बी-वारंट पर मैनपुरी न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने 14 दिन का रिमांड स्वीकृत किया। पेशी के दौरान अनुपम दुबे ने खुद को षड्यंत्र के तहत फंसाए जाने का आरोप लगाया। घटना 6 अगस्त 2005 को बेवर थाना क्षेत्र के नवीगंज में कौशल किशोर दुबे और कृष्णा दुबे की गोली मारकर हत्या की थी। इस मामले में अनुपम दुबे समेत छह लोगों को नामजद किया गया। पहली अंतिम रिपोर्ट 2006 में न्यायालय ने स्वीकार कर ली थी; फिर पुनर्विवेचन मांग थी। 2026 में इलाहाबाद हाईकोर्ट से पुनर्विवेचन रोकने की याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने धारा 173(8) CRPC के तहत आगे की विवेचना शुरू की। इसी विवेचना के क्रम में अनुपम दुबे को बी-वारंट पर मैनपुरी लाया गया और अदालत ने 14 दिन का रिमांड दिया है। रिमांड आदेश दोषसिद्धि नहीं है; निर्णय साक्ष्यों के आधार पर सक्षम न्यायालय करेगा。
0
0
Report
Advertisement

जोगेश्वरी पश्चिम में ब्लेड से गला हमला, हत्या का प्रयास गिरफ्तार आरोपी

Mumbai, Maharashtra:जोगेश्वरीत ब्लेडने गळ्यावर वार; खुनाचा प्रयत्न मुंबईतील जोगेश्वरी पश्चिम परिसरात एका इसमावर ब्लेडने गळ्यावर वार करून खुनाचा प्रयत्न केल्याची धक्कादायक घटना समोर आली आहे. १५ ऑगस्टच्या रात्री साडेदहा वाजण्याच्या sुमारास ९० फिट रोडवरील स्तंभ हॉटेलसमोरील मेट्रो ब्रिजखालील डिव्हायडरवर हा प्रकार घडला. पोलिसांच्या माहितीनुसार, फिर्यादी संतोष रामफल मंडल हे आपल्या मित्रासोबत जात असताना त्यांना दोन इसमांमध्ये भांडण सुरू असल्याचे दिसले. यावेळी २६ वर्षीय आरोपीने ४० वर्षीय विमल याला खाली पाडून त्याच्या गळ्यावर ब्लेडने वार केले. या हल्ल्यात विमल गंभीर जखमी झाला. घटनेनंतर संतोष मंडल यांनी पोलिसांत तक्रार दाखल केली. त्यानंतर अंबोली पोलिसांनी १६ ऑगस्ट रोजी गुन्हा क्रमांक १०१६/२०२६ अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता कलम १०९(१) नुसार खुनाच्या प्रयत्नाचा गुन्हा दाखल केला. या प्रकरणी २६ वर्षीय आरोपीला अटक करण्यात आली असून, जखमी विमल याच्यावर रुग्णालयात उपचार सुरू आहेत. दोघांमध्ये नेमका कोणत्या कारणावरून वाद झाला, याचा तपास अंबोली पोलीस करत आहेत.
0
0
Report

बिहार से BJP के तीन सदस्य राष्ट्रीय टीम में शामिल: कौन हैं ये प्रमुख नेता?

Patna, Bihar:बिहार से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय टीम में तीन सदस्यों को जगह मिली है. ऋतूराज सिन्हा राजनेता और उद्यमी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं और वर्तमान में पार्टी में राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके पहले राष्ट्रीय मंत्री के पद पर तैनात थे. वह बिहार के जाने-माने भाजपा के पूर्व सांसद और एसआईएस (SIS) सुरक्षा के संस्थापक और पूर्व राज्यसभा आर.के. सिन्हा के बेटे हैं. वह भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे संगठनात्मक पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने दून स्कूल से पढ़ाई करने के बाद लीड्स यूनिवर्सिटी (UK) से एमबीए किया है और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पब्लिक लीडरशिप का कोर्स भी किया है. सिद्धार्थ शंभू शाहाबाद क्षेत्र से आते हैं. वह बिहार भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं. वह बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और शाहाबाद क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हैं. बिहार से शिवेश कुमार राम का नाम भी शामिल है. रोहतास जिले के सासाराम क्षेत्र में जुड़ाव रहा है. वह भाजपा के दलित नेताओं में प्रमुख चेहरा हैं. बिहार भाजपा संगठन में भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. शिवेश राम पहले विधायक रह चुके हैं. 2025 में उन्हें बिहार भाजपा की प्रदेश टीम में महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी. 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने सासाराम लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था. इसके बाद 2026 में पार्टी ने उन्हें बिहार से राज्यसभा के लिए भी उम्मीदवार बनाया. उनके पिता मुन्नीलाल राम पूर्व आईपीएस अधिकारी और सासाराम से सांसद रह चुके हैं. उन्हें भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है.
0
0
Report
Advertisement

भाजपा ने मनप्रीत बादल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया; पंजाब से राष्ट्रीय भूमिका

Sri Muktsar Sahib, Punjab:भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब के वरिष्ठ नेता और साबिक वित्त मंत्री सरदार मनप्रीत सिंह बादल को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी द्वारा जारी नई राष्ट्रीय टीम में मनप्रीत बादल समेत 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। मनप्रीत सिंह बादल: जीवन और राजनीतिक सफर सरदार मनप्रीत सिंह बादल का जन्म 26 जुलाई 1962 को बादल, श्री मुक्तसर साहिब में हुआ। वह पंजाब के साबिक मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे और सुपुर्गी गुरदास सिंह बादल के पुत्र हैं। उनकी पढ़ाई दून स्कूल और सेंट स्टीफंस कॉलेज दिल्ली में हुई, जबकि उन्होंने लॉ की डिग्री यूनिवरसिटी ऑफ लंदन से हासिल की। गिदड़बाहा से शुरू हुआ राजनीतिक सफर मनप्रीत बादल ने अपनी चुनाव राजनीति की शुरुआत 1995 में गिद्धड़बाहा विधान सभा हल्के से की और 1995, 1997, 2002 और 2007 में यहां से विधायक चुने गए। 2007 में वे प्रकाश सिंह बादल की अगुवाई वाली सरकार में वित्त मंत्री बने। वित्तीय नीति और पंजाब के करदे के मुद्दे पर पार्टी अंदर मतभेदों के बाद 2010 में उन्होंने अकाली दल छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब बनाई और 2012 के विधानसभा चुनावों में ‘साझा मोर्चा’ की अगुवाई की। 2016 में उनकी पार्टी कांग्रेस में विलीन हो गई। 2017 में वे बठिंडा शहरी हल्के से कांग्रेस की टिकट पर विधायक बने और कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में दुबारा वित्त मंत्री का पद संभाला। पंजाब के वित्त मंत्री के रूप में मनप्रीत बादल ने पंजाब के वित्त मंत्री के तौर पर 2007–2010 और 2017–2022 के दौरान जिम्मेदारी निभाई। उनकी पहचान पंजाब की अर्थव्यवस्था, सरकारी करजे, वित्तीय अनुशासन और बजट से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने वाले नेता के रूप में रही है। उन्होंने पंजाब का बजट कई बार पेश किया। कांग्रेस से भाजपा तक 2022 की पंजाब विधानसभा चुनावों में बठिंडा शहरी हलके से हार के बाद मनप्रीत सिंह बादल ने 18 जनवरी 2023 को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए। 2024 में भाजपा ने उन्हें गिद्धड़बाहा विधानसभा zimmi चुनाव के उम्मीदवार बनाया, हालांकि वह चुनाव नहीं जीत सके। इसके बावजुद वह पंजाब में भाजपा के प्रमुख Sik चेहरों में शामिल रहे। 17 अगस्त 2026 को भाजपा द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने को मनप्रीत बादल के राजनीतिक सफर का एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है। पंजाब की मौजूदा राजनीति और अकाली दल, अपनी पार्टी, कांग्रेस और अब भाजपा तक लंबा राजनीतिक तजऱ्बा रखने वाले मनप्रीत बादल को अब राष्ट्रीय संगठन में भूमिका मिली है। सियासी तौर पर यह नियुक्ति इस लिए भी अहम मानी जा रहा है क्योंकि मनप्रीत बादल पंजाब की मालवा पट्टी, खासकर बठिंडा–मुक्तसर–गिदड़बाहा क्षेत्र की राजनीति और पंजाब के वित्तीय मुद्दों का लम्बा तजऱ्बा रखते हैं। अब देखना होगा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में वे पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा के लिए किस तरह की भूमिका निभाते हैं।
0
0
Report

वर्मा बने भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री, CIP रांची और कोल्हान रेल नीति पर राष्ट्रीय फोकस

Ranchi, Jharkhand:CIP रांची को राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित करने की पहल से लेकर कोल्हान की रेल कनेक्टिविटी, खनन, जल, कृषि, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के मुद्दों को парламент में लगातार उठाते रहे हैं डॉ. वर्मा रांची, 17 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड से राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा को पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री (National Secretary) नियुक्त कर झारखंड को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व दिया है। संगठन के प्रति उनकी दीर्घकालिक निष्ठा, प्रदेश संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफल निर्वहन तथा राज्यसभा में झारखंड से जुड़े जनहित के मुद्दों को निरंतर प्रभावी ढंग से उठाने के उनके अनुभव को देखते हुए मिली यह जिम्मेदारी उनके सार्वजनिक एवं संगठनात्मक जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है。 डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी, झारखंड में प्रदेश महामंत्री सहित अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। संगठन पर्व के दौरान प्रदेश चुनाव अधिकारी के रूप में सदस्यता अभियान से लेकर बूथ, मंडल, जिला एवं प्रदेश स्तर तक संगठनात्मक निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। जनवरी 2026 में प्रदेश के सांगठनिक जिलों में निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण कराने तथा प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के निर्वाचन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी उन्होंने निभाई。 संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, प्रशासनिक क्षमता, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और संगठनात्मक प्रक्रियाओं की गहरी समझ को देखते हुए वर्ष 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें झारखंड से राज्यसभा भेजा। राज्यसभा सदस्य के रूप में उन्होंने अब तक झारखंड के विकास, जनजातीय क्षेत्रों, स्वास्थ्य, रेल संपर्क, खनन, जल, कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आधारभूत संरचना से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया है। संसद में सक्रिय और प्रभावी भूमिका संसदीय गतिविधियों के उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार 13 अगस्त 2026 तक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा की राज्यसभा में उपस्थिति 88 प्रतिशत रही है। उन्होंने 97 संसदीय चर्चाओं एवं कार्यवाहियों में भागीदारी की तथा 158 प्रश्न पूछे हैं। वहीं मानसून सत्र 2026 में उनकी उपस्थिति 100 प्रतिशत रही है。 ये आंकड़े इस बात को रेखांकित करते हैं कि राज्यसभा सदस्य के रूप में डॉ. वर्मा ने अपनी भूमिका को केवल औपचारिक दायित्व तक सीमित नहीं रखा, बल्कि झारखंड की समस्याओं और विकास की संभावनाओं को संसद के सर्वोच्च मंच पर निरंतर रखने का प्रयास किया है。 CIP रांची को राष्ट्रीय महत्व का संस्थान बनाने की पहल झारखंड की ऐतिहासिक स्वास्थ्य संस्था Central Institute of Psychiatry (CIP), Ranchi को राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित करने का विषय हाल के दिनों में डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा की संसदीय सक्रियता का प्रमुख उदाहरण रहा है。 31 जुलाई 2026 को राज्यसभा में उन्होंने CIP रांची की ऐतिहासिक भूमिका तथा मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उसके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करते हुए केंद्र सरकार से इसे Institution of National Importance का दर्जा देने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया。 वर्ष 1918 में स्थापित CIP रांची देश के सबसे पुराने एवं प्रतिष्ठित मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों में शामिल है। संसद में इस विषय को उठाकर डॉ. वर्मा ने झारखंड की इस ऐतिहासिक संस्था को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त एवं सक्षम बनाने की आवश्यकता को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में लाने का कार्य किया है。 कोल्हान को राजधानी रांची से सीधी रेल सेवा की मांग पश्चिमी सिंहभूम एवं पूरे कोल्हान क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही रेल कनेक्टिविटी की समस्या को भी डॉ. वर्मा ने संसद में गंभीरता से उठाया है。 8 अगस्त 2024 को राज्यसभा में विशेष उल्लेख के माध्यम से उन्होंने बड़बिल से रांची वाया चाईबासा रेल सेवा प्रारंभ करने की मांग रखी। उन्होंने सदन का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया कि झारखंड के गठन के वर्षों बाद भी पश्चिमी सिंहभूम और कोल्हान के अनेक क्षेत्रों को राजधानी रांची से पर्याप्त सीधी यात्री रेल सेवा उपलब्ध नहीं है। गुवा, बड़बिल, नोवामुंडी, डोंगवापोशी, झींकपानी सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को रांची आने के लिए मुख्य रूप से सड़क मार्ग पर निर्भर रहना पड़ता है。 डॉ. वर्मा ने यह भी रेखांकित किया कि सारंडा जैसे महत्वपूर्ण जनजातीय एवं वन क्षेत्र इसी इलाके में स्थित हैं और चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाला यह क्षेत्र देश की खनिज अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है। ऐसे में बड़बिल-चाईबासा-रांची फास्ट मेमू रेल सेवा न केवल क्षेत्रीय लोगों के लिए सुविधा होगी, बल्कि कोल्हान और राजधानी रांची के बीच आर्थिक एवं सामाजिक संपर्क को भी मजबूत करेगी。 खनिज संपदा और खनन क्षेत्र के मुद्दों पर सक्रियता खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड के हितों को ध्यान में रखते हुए डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने खनन क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषय संसद में उठाए हैं。 उन्होंने झारखंड में भूमिगत कोयला खनन को बढ़ावा देने, Critical Minerals, National Critical Mineral Mission, आधुनिक तकनीक तथा Bhuvan GIS Platform के माध्यम से वन, खनन और भूमि उपयोग की निगरानी से जुड़े विषयों पर सरकार से जानकारी एवं जवाब मांगा है। झारखंड की खनिज एवं औद्योगिक क्षमता को देखते हुए उनकी संसदीय भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि वे वर्तमान में संसद की कोयला, खान एवं इस्पात संबंधी स्थायी समिति (Standing Committee on Coal, Mines and Steel) के सदस्य हैं और समिति की कार्यवाही में सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं。 जल संरक्षण और सुरक्षित पेयजल पर जोर झारखंड में जल संकट, भूजल संरक्षण, जल गुणवत्ता एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता जैसे जनसरोकार के विषयों को भी डॉ. वर्मा ने संसद में प्रमुखता दी है। उन्होंने राज्य में भूजल संरक्षण एवं रिचार्ज कार्यों की प्रगति, पेयजल की गुणवत्ता, जल गुणवत्ता की निगरानी तथा आवश्यक सुधारात्मक उपायों को लेकर केंद्र सरकार से प्रश्न पूछे हैं。 इन प्रयासों के माध्यम से झारखंड के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता और दीर्घकालिक जल संरक्षण से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनाया गया है。 रांची एयरपोर्ट और हवाई संपर्क को लेकर सक्रियता झारखंड में बेहतर हवाई संपर्क और आधारभूत संरचना के विकास को लेकर भी डॉ. वर्मा लगातार सक्रिय रहे हैं। उन्होंने राज्यसभा में रांची एयरपोर्ट के विस्तार, यात्री सुविधाओं में सुधार तथा झारखंड में हेलीपोर्ट के विकास से जुड़े विषयों पर प्रश्न उठाए हैं। विशेष रूप से दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों को बेहतर हवाई संपर्क से जोड़ने की आवश्यकता को उन्होंने संसद के माध्यम से केंद्र सरकार के समक्ष रखा है。 किसान, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और जनकल्याण प्राथमिकता में राज्यसभा सदस्य के रूप में डॉ. वर्मा की संसदीय प्राथमिकताओं में किसान, ग्रामीण परिवार, महिलाएं और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोग भी प्रमुख रूप से शामिल रहे हैं। उन्होंने झारखंड के संदर्भ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि एवं बीज योजनाओं, ग्रामीण विकास, महिला एवं मातृ कल्याण, उद्यमिता तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग एवं डाक सेवाओं के आधुनिकीकरण से संबंधित विषयों पर संसद में प्रश्न पूछे हैं。 उनका प्रयास रहा है कि केंद्र सरकार की जनकल्यাণकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ झारखंड के गांवों और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति राष्ट्रीय स्तर पर सामने आए。 AIIMS देवघर और Constitution Club में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संसदीय एवं संगठनात्मक दायित्वों के अतिरिक्त डॉ. प्रदीप Kumar वर्मा AIIMS देवघर की Institute Body के सदस्य के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके साथ ही वे Constitution Club of India की Governing Council में Executive Member के रूप में भी दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। इन जिम्मेदारियों के माध्यम से स्वास्थ्य, संसदीय संवाद, संस्थागत विकास और सार्वजनिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उनकी सक्रिय सहभागिता बनी हुई है。 प्रदेश संगठन से राष्ट्रीय संगठन तक लंबी यात्रा डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा का राजनीतिक एवं संगठनात्मक सफर कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश संगठन के महत्वपूर्ण दायित्वों और अब राष्ट्रीय संगठन की जिम्मेदारी तक पहुंचा है। संगठन के विभिन्न स्तरों पर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद, चुनावी एवं संगठनात्मक प्रक्रियाओं का अनुभव, प्रदेश नेतृत्व में सक्रिय भूमिका तथा राज्यसभा में प्रभावी संसाधन हस्तक्षेप ने उनके अनुभव को व्यापक बनाया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा उन्हें राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दिया जाना इसी संगठनात्मक यात्रा का महत्वपूर्ण विस्तार माना जा रहा है। झारखंड की धरती से आने वाले डॉ. वर्मा ने संसद में CIP रांची को राष्ट्रीय महत्व दिलाने की पहल, कोल्हान को बेहतर रेल संपर्क से जोड़ने की मांग, खनिज संपदा और खनन क्षेत्र, जल संरक्षण, कृषि, स्वास्थ्य, हवाई संपर्क और ग्रामीण विकास जैसे विषयों को निरंतर प्रमुखता दी है। राष्ट्रीय मंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनसे राष्ट्रीय संगठन की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ झारखंड और राष्ट्रीय नेतृत्व के बीच संगठनात्मक संवाद एवं समन्वय को और अधिक मजबूत करने की अपेक्षा है。 डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा की इस नई जिम्मेदारी को झारखंड भाजपा के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और संसदीय सक्रियता से राष्ट्रीय संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा झारखंड की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रभावी मंच मिलने की उम्मीद है。
0
0
Report
Advertisement

संभल में तालिब की पोस्ट: पाकिस्तान के झंडे के साथ तस्वीर वायरल

Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल डेट 17/8/2026. संभल । तालिब नाम के युवक ने पाकिस्तान के झंडे के साथ इंस्टग्राम पर पोस्ट की । बीजेपी नेता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई । कुढ़ फतेहगढ़ थाना इलाके के फतेहपुर डाल का बताया जा रहा है आरोपी तालिब .. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर की गई थी पोस्ट。 बीजेपी नेता के पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने पर जुल्फikar नाम के युवक ने AI से बीजेपी नेता विशाल चौहान का पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो बनाकर वायरल कर आपत्तिजनक टिप्पणी की । पुलिस आरोपी तालिब के परिजनों से युवक के मामले में कर रही है पूछतांछ । कुढ़ फतेहगढ़ थाना इलाके का मामला । वाइट डा .विशाल चोहान बीजेपी जिला उपाध्यक्ष
0
0
Report

सूरजपुर के सेमरसोत चौकी क्षेत्र में अज्ञात शव मिला; नमक से हत्या का शक

Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के सेमरसोत चौकी क्षेत्र में जमीन में गड़े हुए एक अज्ञात शव के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है, जहां शव का आधा हिस्सा जमीन से बाहर दिख रहा था, आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के इरादे से शव को मिट्टी में दबाकर ठिकाने लगाया गया था, लेकिन संभवतः जानवरों द्वारा मिट्टी हटाने के कारण शव बाहर नजर आने लगा, वहीं घटनास्थल से भारी मात्रा में नमक के पैकेट भी बरामद किए गए हैं, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि शव को गलाने के मकसद से नमक का इस्तेमाल किया गया होगा, हालांकि पुलिस फिलहाल नमक से जुड़ी जानकारी की पुष्टि करने से बच रही है, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई, पुलिस अधिकारियों के अनुसार फॉरेंसिक टीम के प्राथमिक निरीक्षण से मृतक की उम्र अधिक नहीं लग रही है, फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जिसके बाद मौत के सही करणों का पता चल सकेगा, फिलहाल पुलिस अभी पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है,
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top