Back
Gonda271504blurImage

Gonda- कंडरु भारीश्वर शिव मन्दिर पर जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु, गुंजायमान हुए हर हर महादेव के जयकारे

Rajan Kushwaha
Feb 26, 2025 14:07:44
Paraspur, Uttar Pradesh

परसपुर क्षेत्र के ग्राम कण्डरु स्थित भारीश्वर शिव मन्दिर पर महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर बुधवार को पूजा पाठ जलाभिषेक के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आसपास के ग्रामीणों महिला पुरुष बच्चों ने कण्डरु स्थित भारीश्वर मंदिर पर पहुँचकर भगवान भोलेनाथ को बेलपत्री भांग धतूरा अछत मीठा अर्पित कर जलाभिषेक किया। शिव भक्तों ने पूजा पाठ दर्शन परिक्रमा कर मिन्नतें की। चारों तरफ हर हर महादेव, ॐ नमः शिवाय बोल बम के गगनभेदी जयकारे से सम्पूर्ण क्षेत्र पूरा दिन गुंजायमान रहा है।

1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|