गोंडाः मसकनवां रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर कायम रहता अंधेरा, यात्रियों में डर का माहौल
Ghurahu Jot, Uttar Pradesh:मसकनवां रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर अंधेरा कायम रहता है और ए टी लाईन से केवल स्टेशन के कार्यालय में उजाला रहता। बाकी पूरा प्लेटफार्म स्टेट सप्लाई से उजाला रहता है और जब सप्लाई न होने पर पूरा प्लेटफार्म अंधेरे में डूबा रहता है। दिल्ली और बाम्बे जाने के लिए ट्रेनें शाम 6 बजे से देर रात एक बजे तक कई ट्रेनों का ठहराव है। ऐसी स्थिति में दूर दराज से यात्रियों को लेने और छोड़ने के लिए लोगों का आवागमन होता है और उसी अंधेरे में लोग अपनी गाड़ी खड़ी करते हैं। ऐसे में उनको चोर उचक्कों का डर रहता है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
