271129
गोंडाः बिजली चेकिंग के लिए गई टीम से उपभोक्ता ने की मारपीट, अवर अभियंता ने थाने पर की शिकायत
Chandapur, Uttar Pradesh:बिजली उप केंद्र वजीरगंज के अवर अभियंता शिव कुमार ने थाने पर तहरीर देकर बतायाा है कि वे शनिवार को अपनी टीम के साथ कोंडर के खालेपुरवा में बिजली चेकिंग के लिए गए थे। उन्होंने ने आरोप लगाया कि वहां के अजय प्रताप ने कोई रसीद ना दिखाने के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी और टीम को डंडा उठाकर दौड़ा लिया। उनके इस हरकत से विभागीय कार्य बाधित हुआ। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आगे की करवाई की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोंडा मेडिकल कॉलेज में भारी बारिश से जलभराव, मरीज परेशान
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में 30 घंटे से तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश के कारण गोंडा मेडिकल कॉलेज पूरी तरह से तालाब बन गया है। क्षेत्रीय निदान कार्यालय, दवा वितरण, पर्चा काउंटर और सीएमओ कार्यालय जाने वाले रास्ते सब पानी में डूबे हुए हैं। जलभराव के कारण मरीज और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है; स्ट्रेचर पर मरीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना मुश्किल हो रहा है। एक्सरे, सीटी स्कैन और ब्लड टेस्ट के लिए भी जलभराव के बीच ही जाना पड़ रहा है। क्षेत्रीय निदान कार्यालय के आसपास इंटरलॉकिंग करवाई गई थी, पर पानी अभी भी सभी मार्गों पर भरा है। बरसात के मौसम में यह पहली बार नहीं हुआ है कि ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं और लोगों को दिक्कतें होती हैं।0
0
Report
मुजफ्फरनगर: नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, वीडियो वायरल, कई आरोपी गिरफ्तार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर स्कूली नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, दूसरे समुदाय के युवकों पर छेड़छाड़-मारपीट का आरोप, छात्राओं के परिजनों के साथ भी आरोपियों ने की मारपीट, छात्राओं ने लगाया युवक पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप, मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने मौके से कई आरोपियों को गिरफ्तार किया, थाने पहुँची तीनो छात्राओं से पुलिस ने की पूछताछ, बुढ़ाना थाने के मोहल्ला पछाला का मामला。0
0
Report
दुर्ग-रायपुर हाईवे जलभराव, यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग की एडवाइजरी जारी
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ पिछले 10 घंटे से बारिश के कारण रायपुर के पास कुम्हारी नैशनल हाईवे 53 जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है. दुर्ग पुलिस ने राजनांदगांव से आने वाले दुर्ग होकर रायपुर जाने वाले लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है जिसमें परिवर्तित मार्ग का उपयोग करने को कहा गया है. पिछले 10 घंटे से दुर्ग और रायपुर में बारिश हो रही है.0
0
Report
Advertisement
Muzaffarpur में बरुराज में एकतरफा प्रेम से छेड़खानी, ब्लेड हमला; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में बरुराज थाना क्षेत्र के मनोहर छपरा में तीन दिन पूर्व परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं के साथ छेड़खानी और ब्लेड से हमला मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी संजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हमला करने वाला युवक अब भी फरार है. घटना के पीछे एकतरफा प्रेम की बात सामने आई है. पुलिस ने आरोपी के गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी जारी रखी है.0
0
Report
बड़ीसादड़ी पुलिस ने ऑयल चोर गैंग का पर्दाफाश, 175 लीटर ट्रांसफॉर्मर ऑयल बरामद
Begun, Rajasthan:बड़ीसादड़ी, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने बिजली पावर ट्रांसफॉर्मर से ऑयल चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चार ट्रैक्टरों की टंकी से करीब 175 लीटर ट्रांसफॉर्मर ऑयल बरामद किया है। कार्रवाई भूरकिया मोड़ भट्टा क्षेत्र में मंगलवाड़ रोड पर की गई। पुलिस के मुताबिक जरखाना जीएसएस के 5 एमवीए ट्रांसफॉर्मर से करीब 225 लीटर ऑयल चोरी हुआ था। मौके पर दो आरोपी फरार हो गए, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी डिटेन किया गया। गिरफ्तार आरोपी अशोक रावत से अन्य ट्रांसफॉर्मरों से ऑयल चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी है।0
0
Report
अखिलेश की रथयात्रा पर बयान पर भाजपा का तंज, योगी सरकार का दावा मजबूत
Noida, Uttar Pradesh:अखिलेश की रथ यात्रा पर अजय राय के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता आलोक अवस्थी का तंज INDIA गठबंधन का बुरा हाल है, दोनों दल एक-दूसरे के खिलाफ ही लड़ रहे हैं दोनों एक-दूसरे के गढ़ में जाकर चुनौती दे रहे हैं पहले अखिलेश ने कांग्रेस अध्यक्ष को चिरकुट कहा था, कांग्रेस ने कोई जवाब नहीं दिया सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने राहुल गांधी को मंदबुद्धि और पागल कहा था गठबंधन में एक-दूसरे के नेताओं का सम्मान नहीं हो रहा, सिर्फ ललकारा जा रहा है विपक्ष पूरी तरह से हताश और निराश है यूपी में योगी आदित्यनाथ जी की सरकार तीसरी बार पूरे बहुमत से फिर बनने जा रही है0
0
Report
Advertisement
सीधी में सांकेतिक भाषा दिवस पर मूक-बधिर बच्चों ने समान अवसर हेतु जागरूकता रैली निकाली
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी: अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के मौके पर सीधी शहर में मूक-बधिर बच्चों ने अपने खामोश हाथों से समाज को जागरूकता और समानता का संदेश दिया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट से जनपद कार्यालय तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में जिले के विशेष शिक्षण संस्थानों से जुड़े मूक-बधिर बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। तख्तियों और बैनरों के जरिए दिया जागरूकता संदेश जागरूकता रैली के दौरान बच्चों के हाथों में विभिन्न संदेश लिखी तख्तियां और बैनर नजर आए। बच्चों ने सांकेतिक भाषा को बढ़ावा देने के साथ समाज में समानता, सम्मान और समावेशन का संदेश दिया। रैली के जरिए लोगों को मूक-बधिर व्यक्तियों के अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। शिक्षा और रोजगार में समान अवसर देने पर जोर कार्यक्रम का उद्देश्य मूक-बधिर व्यक्तियों के अधिकारों को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाना और भारतीय सांकेतिक भाषा की उपयोगिता को आम लोगों तक पहुंचाना रहा। इस दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि बधिर व्यक्तियों को शिक्षा, रोजगार और समाज के प्रत्येक क्षेत्र में समान अवसर और अधिकार मिलना जरूरी है। 'बधिर लोगों के मानवाधिकारों की घोषणा' है इस साल की थीम अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस की इस साल की थीम 'बधिर लोगों के मानवाधिकारों की घोषणा' रखी गई है। थीम के जरिए बिना किसी भेदभाव के बधिर लोगों के मानवाधिकार सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम में यह संदेश भी दिया गया कि संवाद का माध्यम अलग हो सकता है, लेकिन सम्मान, अधिकार और अवसर सभी के लिए समान होने चाहिए। खामोश हाथों की आवाज ने खींचा ध्यान सीधी में निकली इस जागरूकता रैली में बच्चों ने सांकेतिक भाषा के माध्यम से अपनी बात रखी। उनकी गतिविधियों और हाथों में मौजूद संदेशों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। आयोजन के जरिए समाज को यह संदेश देने की कोशिश की गई कि मूक-बधिर व्यक्तियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जागरूकता और संवेदनशीलता दोनों जरूरी हैं。0
0
Report
धामी ने दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय विचारों से गरीबों के लिए विकास का संकल्प
Noida, Uttar Pradesh:खटीमा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने महान विचारक और 'एकात्म मानववाद' व 'अंत्योदय' के प्रणेता को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा हर जनसेवक के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि उपाध्याय का मानना था कि समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति का कल्याण और उत्थान ही विकास का आधार होना चाहिए। उनका 'अंत्योदय' का विज़न समग्र और समावेशी विकास के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत बना रहेगा। धामी ने कहा कि राज्य सरकार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 'अंत्योदय' के विज़न से प्रेरणा लेकर गरीबों, किसानें, महिलाओं, युवाओं और समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि विकास योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।0
0
Report
रामगंजमंडी नगरपालिका में भाजपा जीतेंद्र चौपड़ा निर्वाचित; उमरदीन खान को 1 मत से पराजित
Jaipur, Rajasthan:रामगंजमंडी सूकेत नगरपालिका मे भाजपा के जितेंद्र चौपड़ा हुए निर्वाचित चौपड़ा ने सीधे मुकाबले में कांग्रेस के उमरदीन खान को 1 मत से पराजित किया चौपड़ा को 13 मत मिले जबकि उमरदीन खान को 12 मत मिले0
0
Report
Advertisement
स्थायी लोक अदालत के आदेश की अवहेलना: नगर परिषद कार्यालय सील, एक दिन की मोहलत के बाद कार्रवाई
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में स्थायी लोक अदालत के आदेश की पालना नहीं होने पर आज बड़ी कार्रवाई की गई। एक दिन का समय दिए जाने के बावजूद आदेश की पालना नहीं होने पर न्यायालय की टीम नगर परिषद प्रतापगढ़ पहुंची और आयुक्त कार्यालय को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान नगर परिषद आयुक्त मौके पर मौजूद नहीं मिले। मामला नांदी गौशाला में व्यवस्थाओं से जुड़ा हुआ है। इससे पहले स्थायी लोक अदालत, जनोपयोगी सेवाएं, प्रतापगढ़ की ओर से गौशाला में गौवंश के लिए चारा, पानी, शेड, सफाई, पानी निकासी और गौवंश की देखभाल सहित कई व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। आदेश की पालना नहीं होने का आरोप लगाते हुए प्रार्थी की ओर से निष्पादन प्रार्थना पत्र पेश किया गया था। इस पर न्यायालय ने नगर परिषद कार्यालय और आयुक्त के वाहन को कुर्क कर सील करने के साथ 50 हजार रुपये की वसूली के आदेश दिए थे। साथ ही नगर परिषद के बैंक खातों के स्टेटमेंट भी तलब किए गए थे। दरअसल, स्थायी लोक अदालत ने नांदी गौशाला में गौवंश के लिए छह माह के चारे की अग्रिम व्यवस्था, शहर में घूम रहे बेसहारा गौवंश को पकड़कर गौशाला में शिफ्ट करने, पर्याप्त शेड, पक्के फर्श, पानी निकासी, स्वच्छ पेयजल और चारे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा गौशाला में 10 कर्मचारियों की नियुक्ति, रिकॉर्ड संधारण, गौवंश की संख्या का सत्यापन, नियमित टीकाकरण एवं उपचार और सफाई व्यवस्था में सुधार के भी निर्देश दिए गए थे। आदेश की पालना को लेकर गुरुवार को न्यायालय की टीम प्रार्थी के साथ नगर परिषद पहुंची थी। उस दौरान आयुक्त की ओर से निकाय चुनाव के चलते लागू आचार संहिता का हवाला देते हुए कार्रवाई के लिए एक दिन का समय मांगा गया था। न्यायालय की टीम और प्रार्थी की सहमति के बाद नगर परिषद को एक दिन की मोहलत दी गई थी। लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी आदेश की पालना नहीं होने पर आज न्यायालय की टीम ने नगर परिषद पहुंचकर कार्रवाई की। टीम ने नगर परिषद आयुक्त कार्यालय को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान आयुक्त मौके पर नहीं मिले। स्थायी लोक अदालत के आदेश की पालना नहीं होने के मामले में अब आगे की न्यायिक कार्रवाई भी जारी रहेगी। न्यायालय के पूर्व आदेश के तहत 50 हजार रुपये की वसूली, नगर परिषद के बैंक खातों के स्टेटमेंट और कुर्की से जुड़ी कार्रवाई भी मामले का हिस्सा है। नांदी गौशाला की व्यवस्थाओं को लेकर न्यायालय के निर्देशों की पालना अब इस पूरे मामले का प्रमुख केंद्र बनी हुई है।0
0
Report
हरिद्वार में शादी के नाम पर ठगी गैंग पकड़ा गया, 5 गिरफ्तार
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर ठगी करने वाली महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार। बहादराबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुल्हन और उसके चार साथियों को दबोचा, ठगी के नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटी पुलिस। आरोप है कि शादी के बाद महिला ने पति को नशीला पदार्थ खिलाया और मौका पाकर घर से नकदी व सामान लेकर फरार हो गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 70 हजार रुपये नकद, 5 मोबाइल फोन और नशीला पाउडर बरामद किया। ठगी में इस्तेमाल बोलेरो वाहन भी पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज किया, अन्य पीड़ितों से जुड़े एंगल पर भी जांच जारी। बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई के बाद सामने आया शादी के नाम पर ठगी का पूरा नेटवर्क, आरोपियों से पूछताछ जारी।0
0
Report
हरिद्वार में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर प्रशिक्षु डॉक्टरों का धरना तेज
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रशिक्षु डॉक्टरों का धरना लगातार जारी है। बीते बुधवार को आयुष मंत्री मदन कौशिक से मुलाकात के बावजूद भी बात नहीं बनी। गुरुवार को तीसरे दिन भी गुरुकुल आयुर्वेदिक कॉलेज और ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में छात्र धरने पर बैठे रहे। ऋषिकुल कॉलेज के गेट पर गुरुवार को भी बड़ी संख्या में प्रशिक्षु डॉक्टरों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग की। डॉक्टरों कहना है कि जब उनके बराबर काम करने वाले एमबीबीएस के प्रशिक्षु डॉक्टरों का मानदेय बढ़ा दिया गया है, तो उनका भी मानदेय बढ़ाना चाहिए। demanding पूरी न होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के ढाई हजार स्कूलों में 'वंदे मातरम्' से देशभक्ति की ज्वाला जागी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले के करीब ढाई हजार विद्यालयों और अन्य स्थानों पर एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। राष्ट्रीय गीत की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय जेपी जानूं उच्च माध्यमिक विद्यालय समेत जिलेभर में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य प्रतिभागियों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत गाया। डीईओ सैकंडरी राजेंद्र खीचड़ ने कार्यक्रम की मॉनेटरिंग की और बताया कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा। विद्यार्थियों को वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व और स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भागीदारी निभाई। विद्यालय परिसरों में राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और देश की सांस्कृतिक व राष्ट्रीय विरासत से जोड़ने का प्रयास किया गया।0
0
Report
TRERAN TANGMARG के प्राथमिक स्कूल को तत्काल माध्यमिक स्कूल का दर्जा दें: 80 साल बाद भी अन्य गांवों से दूर शिक्षा लेने को मजबूर बच्चे
Gulmarg, Even though 80 years have passed, primary school not upgrades yet in Big Village of TRERAN TANGMARG Barmulla. Yes, we are talking about Triran village of Tangmarg in North Kashmir Baramulla, which is one of the major villages in the area. According to local people, a primary school was established in this village 80 years ago, but even after such a long time, this school has not been given the status of a middle school till date. Due to this, the children coming here to study from Treran village as well as the surrounding areas are also facing various difficulties. Talking to the representative, local people said that despite the passage of decades our school is still a primary school. They say that somewhere it is the lack of attention of the education department or the government has not yet paid attention to the educational problems of this village. The local people have appealed to the LG administration to upgrade this primary school to a middle school as soon as possible, so that the children of the area do not have to go to distant areas to continue their education and they can get better educational facilities at door steps.0
0
Report
दिल्ली के भक्त अमित बजाज ने 1.63 लाख रुपये का मुकुट दान किया
Shirdi, Maharashtra:शिर्डी श्री साईबाबांच्या चरणी लीन होत देशभरातील भाविक भरघोस दान करत असतात. याच भक्तीभावातून दिल्ली येथील साईभक्त अमित बजाज यांनी साईबाबांना 1 लाख 63 हजार 296 रुपये किमतीचा आणि आकर्षक नक्षीकाम असलेला सुबक चांदीचा मुकुट अर्पण केला आहे.या मुकुटाचे वजन तब्बल 777 ग्रॅम 600 मिलिग्रॅम इतके असून बजाज यांच्या या भक्तीपूर्ण सेवेबद्दळ श्री साईबाबा संस्थानचे प्रशासकीय अधिकारी संदीपकुमार भोसले यांनी त्यांचा शाल देऊन सत्कार केला.0
0
Report
Advertisement
