icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271002
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow31 Jan 2025, 01:38 pm

Gonda: 2 फरवरी को वेट लैंड डे पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम, अधिकारियों ने किया दौरा

Gonda, Uttar Pradesh:

अरगा पार्वती पक्षी विहार में 2 फरवरी (रविवार) को वेट लैंड डे के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए जिले के मंत्री, आयुक्त, आईजी, पुलिस अधीक्षक, और डीएम सभी अपने-अपने स्तर से कार्यक्रम स्थल का दौरा कर रहे हैं ताकि कमियों को दूर किया जा सके और कार्यक्रम को बेहतर बनाया जा सके। आज शाम को आयुक्त देवीपाटन मंडल, शशि भूषण लाल ने भी कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और आवश्यक निर्देश दिए। सभी अधिकारी इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए गंभीरता से काम कर रहे हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चाचा के बाड़े से भैंस चोरी: भतीजे गिरफ्तार, टेंपो भी बरामद

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की अरनोद थाना पुलिस ने भैंस चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी की गई दोनों भैंसों को बरामद कर घटना में प्रयुक्त टेंपो भी जब्त कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने टेंपो की किस्तें चुकाने और कर्ज से उबरने के लिए अपने ही चाचा के बाड़े से दो भैंसें चोरी कर ली थीं। रात के समय अपने चाचा के बाड़े से भैंसें टेंपो में लादकर चोरी कर ली गईं। आरोपियों ने मवेशियों का करीब 50 हजार रुपये में सौदा करने की तैयारी कर रखी थी। सौदा तय होने तक उन्होंने भैंसों को एक सुनसान बाड़े में छिपाकर रखा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई दोनों भैंसें बरामद कर लीं तथा वारदात में प्रयुक्त टेंपो भी जब्त कर लिया।
0
0
Report

शिक्षकों की कमी से ताला: दौसा के गनीपुर स्कूल ने सीबीईओ से आश्वासन पाया

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा गनीपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी के कारण छात्र और अभिभावकों ने स्कूल गेट पर प्रदर्शन करके ताला जड़ दिया. छात्रों का कहना है कि पिछले एक साल से शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई व्यवस्था चौपट हो रही है. पूर्व में कई बार मांग उठाई लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया. स्कूल में तीन व्याख्याता और तीन वरिष्ठ अध्यापकों के पद रिक्त हैं, जिससे पढ़ाई बाधित हो रही है. सीबीईओ मौके पर पहुंचे, छात्रों और अभिभावकों से समझाइश कर ताला खुलवाया. सीबीईओ ने भरोसा दिया कि जल्द ही अध्यापकों की व्यवस्था की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

नीट पेपर लीक पर सीजेपी के आंदोलन से संसद तक बवाल, टकराव की आशंका

Noida, Uttar Pradesh:Mayawati 1. काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का देश की राजधानी नई दिल्ली में संसद के नज़दीक जन्तर मन्तर में पिछले कई दिनों से, खासकर मेडिकल की नीट जैसी विशेष परीक्षा आदि में पेपरलीक व अन्य गड़बडियों के दुष्परिणामों से छात्र-छात्राओं व उनके परिवार के काफी बुरी तरह से प्रभावित हो रहे जीवन को लेकर जारी अनिश्चितकालीन आन्दोलन के कारण सड़क से लेकर संसद तक में ज़बरदस्त हंगामा बरपा है और अब इसका राजनीतिकरण करने से यह मुद्दा सरकार के साथ सीधे टकराव का हो गया है, जिस विषम स्थिति से देश को निकालना ज़रूरी है, क्योंकि इससे दिल्ली में ही नहीं बल्कि विभिन्न राज्यों में भी आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है。 2. वैसे चाहे पूरे देश में अयोध्या श्रीराम मन्दिर में चढ़ावा चोरी/ग़बन आदि का गर्म मामला हो या फिर आल-इण्डिया व राज्यों की परीक्षाओं आदि में पेपरलीक का मुद्दा हो, यह सभी मूलतः भ्रष्टाचार के हर स्तर पर पनपने का ही परिणाम है। 3. इसके साथ ही यह संवैधानिक नैतिकता (constitutional morality) से भी जुड़ा मामला है, जिसके अभाव में यह देश को दीमक की तरह खाता चला आ रहा है, जबकि संविधान निर्माता परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने गुड गोवर्नेंस हेतु इस पर ख़ास ध्यान देने की ज़रूरत पर विशेष बल दिया है। 4. संक्षेप में मेरा यही कहना है कि देश व जनहित से जुड़े वर्तमान विकट हालात के सौहार्दपूर्ण समाधान हेतु सरकार तथा माननीय कोर्ट जैसी संवैधानिक संस्थाओं को अपनी भूमिका निभाने की पहल करनी चाहिये तो यह बेहतर होगा। 5. साथ ही, सीजेपी के व्यापक हो रहे आन्दोलन का अब विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा अपने-अपने स्वार्थ में राजनीतिकरण करके सड़क से लेकर संसद तक में टकराव व हिंसा किया जाना घोर अनुचित। सरकार व आन्दोलनकारी दोनों मिलकर इसका शांतिपूर्ण समाधान जितना जल्द निकालें उतना ही उचित।
0
0
Report

धरियावाद में तेज हवा-बारिश से पेड़ गिरा, घरों को नुकसान, जान बची

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धरियावाद कस्बे में देर शाम से जारी तेज हवा और लगातार बारिश के बीच रावला बाग क्षेत्र में वर्षों पुराना पीपल का पेड़ जड़ से उखड़कर मकानों और सड़क पर गिर गया। घटना के समय मकानों में परिवार मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। पेड़ गिरने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण पीपल का पेड़ अंदर से कमजोर और सड़ चुका था, जिससे तेज हवा के दबाव में वह धराशायी हो गया। पेड़ की चपेट में आने से बिजली का पोल और विद्युत तार भी टूट गए, जिसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पीपल का पेड़ महिलाओं की आस्था का केंद्र था, जहां वर्षों से पूजा-अर्चना की जाती रही है। हादसे में आसपास के मकानों को नुकसान पहुंचा है। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन को सूचना दी, हालांकि प्रारंभिक समय तक प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचा था। बाद में पेड़ हटाने और विद्युत व्यवस्था बहाल करने की कार्रवाई शुरू की गई। स्थानीय लोगों ने शीघ्र राहत एवं मरम्मत कार्य कराने की मांग की।
0
0
Report
Advertisement

11.4 किलोग्राम चांदी का भेंट, सांवलियाजी मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था जागी

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - मेवाड़ के आराध्य देव भगवान श्री सांवलियाजी के दरबार में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का एक और अनूठा उदाहरण सामने आया है। मध्यप्रदेश के देवास जिले के सोहनगंज निवासी एक श्रद्धालु ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर 11 किलो 400 ग्राम वजन की 19 चांदी की सिल्लियां भगवान श्री सांवलियाजी को भेंट की हैं। वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार इनकी कीमत करीब 25 लाख 65 हजार रुपए आंकी गई है। श्रद्धालु ने अपना नाम सार्वजनिक नहीं करते हुए बताया कि बेटे से जुड़ी मन्नत पूरी होने पर वह परिवार सहित मंदिर पहुंचा और विधिवत प्रक्रिया के तहत चांदी की सिल्लियां मंदिर प्रशासन को सौंप दीं। प्रशासन ने सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर भेंट को मंदिर के भंडार में सुरक्षित जमा करा दिया। सावन माह में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री सांवलियाजी के दर्शन कर अपनी श्रद्धा अनुसार नकद, स्वर्ण, रजत और अन्य बहुमूल्य भेंट अर्पित कर रहे हैं।
0
0
Report

भुवनेश्वर-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट IX1058 अचानक डगमगाई: 150 यात्री डर से रो पड़े

Kurukshetra, Haryana:ऐसा लगा कि प्लेन का कंट्रोल खत्म हो गया हो। विमान तेजी से नीचे जा रहा था तो कभी ऊपर उठ रहा था। पूरी फ्लाइट में चीख-पुकार मच गई। एक महिला को हार्ट अटैक आते-आते बच गया। एयरपोर्ट पर आकर डेस्क पर शिकायत भी की, लेकिन उनकी कोई बात नहीं सुनी गई। अगर हम मर भी जाते तब भी कोई कार्रवाई नहीं होनी थी। यह दावा कुरुक्षेत्र के सेक्टर-13 के रहने वाले स्पर्श सिंगल ने किया। स्पर्श सिंगला प्राइवेट बैंक में सेल्स मैनेजर है। वे मंगलवार को भुवनेश्वर-दिल्ली फ्लाइट में सवार थे। उनके मुताबिक, उड़ान के दौरान कुछ मिनटों तक ऐसा माहौल बन गया कि यात्रियों की सांसें थम गईं। बता दें कि ओडिशा के भुबनेश्वर से दिल्ली आ रहा एयर इंडिया का एक विमान मंगलवार को हादसे का शिकार होते बच गया। फ्लाइट IX1058 दोपहर 3.30 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन करीब 30 मिनट बाद ही प्लेन हवा में डगमगाने लगा। हालांकि, संबंधित फ्लाइट की कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। स्पर्श सिंगल ने घटना के बारे में बताईं ये बातें… जगन्नाथ यात्रा गए थे पुरी: स्पर्श ने बताया कि वह 14 जुलाई को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने पुरी गए थे। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उन्होंने भुवनेश्वर से दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन उड़ान भरने के करीब 15 से 20 मिनट बाद विमान हिलने लगा। कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हुई, लेकिन फिर अचानक विमान कई बार तेजी से ऊपर-नीचे होने लगा। प्लेन में मची चीख-पुकार: उस समय प्लेन में बैठे लोग बुरी तरह घबरा गए। इसमें 150 से ज्यादा पैसेंजर sवार थे। कई पैसेंजर्स ने सीट पकड़ ली, जबकि कुछ लोग रोने लगे। एक महिला की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। आसपास बैठे यात्रियों ने महिला को पानी पिलाकर संभाला। चरखी-दादरी और झज्जर पहुंचा: सभी को उम्मीद थी कि विमान सीधे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतररेगा, लेकिन दिल्ली पहुंचने के बजाय विमान चरखी-दादरी और झज्जर की तरफ चला गया। इससे यात्रियों की चिंता और बढ़ गई। उनको लगा कि उनका आखिरी समय आ गया है। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने एयरपोर्ट पर शिकायत करने की कोशिश की।
0
0
Report

जम्मू-कश्मीर: गांडरबल के डीसी ने उर्स मुबारक की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर तैयारियाँ मजबूत करने निर्देश दिए

Aram Pora, Ganderbal, Deputy Commissioner (DC) Ganderbal, Jatin Kishore visited the shrine of Hazrat Qamar-Ud-Din Bukhari (RA) and reviewed the arrangements put in place for the Urs Mubarak. During the visit, the Deputy Commissioner interacted with representatives of the Shrine Management Committee and local residents to obtain first-hand feedback regarding the arrangements made for the Urs Mubarak. The DC interacted with the officers of the line departments and was apprised of the arrangements being made to ensure the smooth conduct of the Urs, including sanitation, uninterrupted drinking water and power supply, security, approach roads and other essential facilities. He instructed all concerned officers to work in close coordination and ensure all arrangements for the convenience of the devotees. The Deputy Commissioner directed the Executive Engineer R&B to ensure that all approach roads leading to the shrine are maintained in good condition and any pending works are completed well in time. Similarly, the Executive Engineer PHE was instructed to ensure uninterrupted supply of safe drinking water, while the Executive Engineer KPDCL was directed to provide uninterrupted power supply with adequate backup arrangements during the Urs days. The CEO, Municipal Council Ganderbal, was directed to maintain proper sanitation, cleanliness, scientific waste management and installation of adequate public convenience facilities in and around the shrine premises and adjoining areas. The DC stressed the importance of coordinated efforts by all departments to ensure seamless arrangements for the convenience, safety and comfort of the devotees expected to participate in the Urs Mubarak. The DC was accompanied by Additional Deputy Commissioner Ganderbal, Executive Engineers of R&B, PHE and KPDCL, Chief Executive Officer, Municipal Council Ganderbal and other concerned officers.
0
0
Report
Advertisement

चोधरी चरणसिंह से तुलना पर किसानों में आक्रोश,सीएम योगी ने चोधरीचरण सिंह से तुलना सुरेश राणा से की थी

Shrvan PanditShrvan PanditFollow5m ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग .... किसानों में आक्रोश .... शामली जनपद में आज भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक संगठन के नेतृत्व में सैकड़ो किसान एक जुट होकर कलेक्ट्रेट में पहुंचे।जहां उन्होंने एक हफ्ते पहले सीएम योगी के कैराना में आने के बाद दिए गये पूर्व मुख्यमंत्री चरण सिंह की तुलना सुरेश राणा से करते हुए भाषण पर विरोध जताया और आज सैकड़ो की संख्या में एक जुट होकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सोपा। ..... आपको बता दे कि मामला सामने जनपद के करना कश्मीर के जनता वैदिक इंटर कॉलेज में 1 घंटे पूर्व आए भाजपा सरकार उप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी भाषण में सुरेश राणा पूर्व कैबिनेट गन्ना मंत्री के द्वारा शुगर मिलो में विकास कार्यों की तुलना का कार्य स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह से तुलना की थी।जिसमें उन्होंने कहा था कि शुगर मिलो में विकास कार्य चोधरी चरण सिंह के टाइम पर हुए थे या फिर सुरेश राना के कार्यकाल में किए गए हैं इस भाषण से लेकर जहां किसानों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है वहीं भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक संगठन के नेतृत्व में आज सैकड़ो के साथ शामली कलेक्ट पहुंचे जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के वर्तमान उपाध्यक्ष सुरेश राणा के खिलाफ नारे बाजी की और राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को विज्ञापन सोपा। वही इस मामले में मुकेश चौधरी किसान नेता का कहना है कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे जिन्होंने किसानों के लिए अनेकों कार्य किया और सुरेश राणा के क्षेत्र में गन्ना भुगतान समय पर नहीं हो पाया।वही सीएम योगी जी ने उनकी तुलना चौधरी चरण सिंह से की है जिसे किसानों का आहत पहुँची। इस मामले को लेकर राष्ट्रपति के नाम हम लोगों ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपने का काम किया है।
0
0
Report

बिहार विधानसभा में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, लाठीचार्ज पर विरोध

Patna, Bihar:पटना\nAnchor बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष ने जोरदार तरीके से विरोध जताते हुए,छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घटना का पुरजोर विरोध किया,धर्मेंद्र प्रसाद इस्तीफा दो के नारे लगाए,सत्ता पक्ष ने कहा कि पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिए भरोसा दिलाया है लेकिन विपक्ष ने कहा कि बीजेपी की बात पर भरोसा नहीं है ओ की नींद देर से खुली है।\nवी/ओ 1 बिहार विद्या सभा में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया,छात्रों के मुद्दे को लेकर आवाज उठाया और नारे लगाए कि लाठी गोली की सरकार नहीं चलेगी\nवॉक थ्रू\nबाइट 1 सर्वजीत कुमार,आरजेडी विधायक\nबाइट 2 अजय कुमार,सीपीएम विधायक\n\nवी/ओ 2 सत्तापक्ष का कहना है कि छात्रों के झुंड में विपक्ष और अराजक तत्वों ने घुस कर कुछ गलत व्यवहार किए लेकिन पीएम मोदी नेtweet करके छात्रों के हित की रक्षा को लेकर आश्वासन दिया है,लेकिन विपक्ष के लोग अराजक माहौल बनाने में लगे हैं\n\nबाइट 2 राजेश कुमार,बीजेपी विधायक \n\nबाइट 3 अजीत कुमार, जेडीयू विधायक \n\nवी/ओ 3 विपक्ष ने सदन प्रांगण में और उसके बाद सदन पोर्टिको में जोरदार विरोध जताया,सत्तापक्ष की बात और पीएम मोदी द्वारा दिए गए आश्वासन पर आरजेडी के भाई वीरेंद्र ने कहा कि उन्हें बीजेपी के बातों पर भरोसा नहीं है और वे लगातार झूठ बोलते हैं\n\nबाइट 5 भाई वीरेंद्र,आरजेडी विधायक\n\nवी/ओ 4 विपक्ष का कहना है कि पिछले दस वर्ष में सौ से ज्यादा पेपर लीक हुए है लेकिन कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं जबकि सत्तापक्ष कह रहा है कि सरकार इसपर गंभीर है और छात्रों को संयम से काम लेना चाहिए।इस बीच सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद भी झड़प और हाथापाई तक की नौबत आ गई और सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा
0
0
Report
Advertisement

सीकर में 39 साल बाद आचार्य वर्धमान सागर जी का मंगल प्रवेश, भव्य शोभायात्रा

Sikar, Rajasthan:सीकर: 39 साल बाद आचार्य वर्धमान सागर जी का सीकर में मंगल प्रवेश, शहर में शाही लवाजमे से निकली भव्य शोभायात्रा, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत शहर के पार्श्वनाथ भवन दंग की नशियां में 28 जुलाई से होगा चातुर्मास का शुभारंभ, प्रतिदिन सुबह शांतिधारा, पूजा-अर्चना, धर्मसभा, प्रवचन सहित होंगे अनेक धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम जैन समाज के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक और श्रद्धा से ओतप्रोत रहा। आचार्य धर्मसागर जी महाराज के शिष्य आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज का 39 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद अपने गुरुदेव की समाधि स्थल की पावन धरा सीकर पर 28 जुलाई से होने वाले ससंघ चातुर्मास के लिए आज भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हाथी-घोड़े, शाही लवाजमा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा देवीपुरा से रवाना होकर सिल्वर जुबली रोड, स्टेशन रोड, अहिंसा सर्किल, जाट बाजार, कोतवाली रोड, बावड़ी गेट और बजाज रोड होते हुए चातुर्मास स्थल पार्श्वनाथ भवन (दंग की नशियां) पहुंची। मार्ग में जगह-जगह ज Jain समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा, मंगल आरती और स्वागत द्वारों के माध्यम से आचार्य श्री का भव्य स्वागत किया। शहर के जाट बाजार में वर्धमान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक बैंड वादन प्रस्तुत कर श्रद्धाभाव से अभिनंदन किया。 सकल जैन समाज के विवेक पटौदी ने बताया कि इस वर्ष आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज का ससंघ चातुर्मास सीकर को प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1986 में आचार्य वर्धमान सागर जी अपने गुरुदेव धर्म शिरोमणि आचार्य धर्मसागर जी महाराज के साथ गुरु के स्वास्थ्य कारणों से लगभग पांच माह तक सीकर में प्रवास पर रहे थे। इसके बाद वर्ष 1987 में इसी पावन भूमि पर आचार्य धर्मसागर जी महाराज की समाधि हुई थी। अब 39 वर्षों बाद आचार्य वर्धमान सागर जी का पुनः सीकर आगमन जैन समाज के लिए अत्यंत भावुक और ऐतिहासिक क्षण है। 28 जुलाई से शुरू होने वाले चातुर्मास के दौरान पार्श्वनाथ भवन दंग की नशियां में प्रतिदिन सुबह शांतिधारा, भगवान की पूजा-अर्चना, धर्मसभा, प्रवचन तथा विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। बाइट: विवेक पटौदी सकल जैन समाज, सीकर।
0
0
Report

तबादलों के बाद सपोटरा नगरपालिका भगवान भरोसे, नागरिक प्रमाणपत्र बनवाने के लिए भटक रहे

Karauli, Rajasthan:अधिकारियों के तबादलों के बाद भगवान भरोसे नगरपालिका सपोटरा, सपोटरा। सपोटरा नगर पालिका में अधिकारियों के तबादलों के बाद नगर पालिका भगवान भरोसे चल रही है । शहरी सेवा शिविर के फॉलोअप कैंप भी केवल कागजों में चल रहे है जहाँ पर अधिकारी कर्मचारी नदारद है । अधिकारियों के तबादले होने से लोगों के कार्य नहीं हो पा रहे है और लंबित फाइलों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है । तबादलों के बाद अतिरिक्त चार्ज नहीं देने से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र,पट्टे अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सरकारी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोग चक्कर काट रहे है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top