271503
Gonda - सड़क के किनारे टूटे साइडर दुर्घटना को दे रहे दावत
Katra, Uttar Pradesh:गोंडा कटरा मार्ग पर अहिरनपुरवा मोड़ पर सड़क के किनारे लगे साइडर से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।कई महीनों से पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही सामने आ रही है विभाग के लोगों ने साइडर को सही कराना उचित नही समझा।क्षेत्र के विजय कुमार व रवि मिश्र ने बताया कि इसकी वजह से कई हादसे हो चुके है। अवर अभियंता उपेंद्र सिंह ने बताया कि जानकारी है सही कराया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इंदौर में स्वामित्व अधिकार अभिलेख योजना का शुभारंभ, भूमि रिकॉर्ड में बड़ा कदम
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में आयोजित 'स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना' का शुभारंभ कार्यक्रम0
0
Report
जलपाईगुड़ी में अन्नपूर्णा दिवस सरकारी कार्यक्रम, अधिकारी मौजूद, मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण
Jalpaiguri, West Bengal:অন্নপূর্ণা দিবসের সরকারিভাবে রঙিন অনুষ্ঠান জলপাইগুড়িতে। জলপাইগুড়ি সদর ব্লকে জেলাশাসক এবং অতিরিক্ত জেলাশাসক সহ বিডিও ম্যাজিস্ট্রেটসহ অন্যান্য আধিকারিকদের উপস্থিতিতে অন্নপূর্ণা প্রাপক মহিলাদের উপস্থিতিতে অন্নপূর্ণা দিবস পালিত এবং লাইভ সম্প্রচার নরেন্দ্র মোদিজির বক্তব্য জায়ান্ট স্ক্রিনের মধ্য দিয়ে শোনানোরArrangement ব্লক প্রশাসনের তরফে।0
0
Report
रामदेवरा दर्शन के लिए 5–7 लोग एक बाइक पर, भक्तों में जबरदस्त क्रेज
Jaisalmer, Rajasthan:श्रद्धा भक्ति आस्था का जबरदस्त जुनून सैकड़ों किलोमीटर का सफर बाइक पर तय करके रामदेवरा पहुंच रहे भक्त बाइक पर 5 से 7 जने से भी ज्यादा लोग बैठकर पहुंच रहे रामदेवरा रामदेवरा,जैसलमेर पश्चिमी राजस्थान का महाकुंभ इन दिनों अपनी विविधता के लिए जाना जा रहा है। ऐसे में अलग-अलग स्थान से लोग अलग-अलग तरीके से रामदेवरा पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं इसी कड़ी में मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से सह परिवार लोग एक ही बाइक पर 5 से 7 लोग बैठकर रामदेवरा पहुंच रहे हैं। सैकड़ों किलोमीटर का लंबा सफर तय करने के पश्चात भी उन्हें किसी तरह की कोई शारीरिक मानसिक परेशानी नहीं हो रही है। बाइक के ऊपर रंग बिरंगी पताका लगाकर डीजे का सेट लगाकर भजन कीर्तन सुनते हुए सैकड़ों किलोमीटर का सफर हाईवे पर पूरा करके रामदेवरा पहुंच रहे हैं। बीच रास्ते में दर्जनों जगह चेक पॉइंट चेक पोस्ट व पुलिस के होते हुए भी बिना किसी रोक-टोक के ये लोग रामदेवरा पहुंच रहे हैं। बाबा की उनके ऊपर परम आशीर्वाद है कि इतना लंबा सफर एक ही बाइक पर 5 से 7 लोग बैठे रहते हैं फिर भी किसी तरह की कोई घटना दुर्घटना नहीं होती है उन लोगों का विश्वास है कि बाबा ने उनको बुलाया है तो उनकी यात्रा भी सकुशल अवश्य पूरी होगी। यही कारण रहा है कि युवा वर्ग के लोगों सहित प्रोढ़ वर्ग के लोग भी बाइक पर बैठकर रामदेवरा आने का क्रेज ट्रेंड कर रहा है एक साथ हजारों की संख्या में बाइक सवार लोग बाइक पर बैठकर लगातार रामदेवरा पहुंच रहे हैं जिससे रामदेवरा मेले में जबरदस्त चहल-पहल देखने को मिल रही है। बीच रास्ते में भंडारों में खाना-पीना खाते हुए यह लोग रामदेवरा पहुंचकर दर्शन करने के पश्चात वापस बाइक पर बैठकर अपने गंतव्य स्थान को प्रस्थान कर रहे हैं0
0
Report
Advertisement
रामदेवरा मेले में एNTF द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, हजारों श्रद्धालुओं ने शपथ
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन- रामदेवरा रामदेवरा, जैसलमेर राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की ओर से रामदेवरा भादवा मेले में नशे के विरुद्ध विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। महानिरीक्षक विकास कुमार के दिशा-निर्देशन में 13 से 17 सितंबर तक आयोजित अभियान के तहत श्रद्धालुओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बाबा रामदेवजी की समाधि स्थल पर आयोजित मेले में एएनटीएफ मुख्यालय के नेतृत्व में एएनटीएफ चौकी बाड़मेर के सहयोग से नशा मुक्ति जागरूकता कैंप लगाया गया। कैंप में पोस्टर, एलईडी स्क्रीन, सेल्फी प्वाइंट, हेल्पलाइन डेस्क और पंपलेट के माध्यम से लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान करीब 10 हजार लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। वहीं करीब 4 हजार लोगों ने संकल्प पत्र भरकर नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। एएनटीएफ टीम ने श्रद्धालुओं से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की। मेले में बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के बीच नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से अभियान लगातार जारी है।0
0
Report
संदिग्ध मौत के बीच मुकेश कुमार जाट को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
Sikar, Rajasthan:लोकेशन अजीतगढ़, सीकर राजकीय सम्मान के साथ जवान मुकेश की हुई अंत्येष्टि पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, पिता को सौंपा तिरंगा अस्पताल से गांव तक 14 किमी निकली तिरंगा यात्रा बटालियन से 2 किमी दूर वन क्षेत्र में मिला था शव छुट्टी लेकर गांव आ रहा था जवान, रास्ते में हुआ लापता मोबाइल बंद मिलने और बैंक निकासी पर उठे सवाल जवान की मौत की वजह को लेकर जांच का इंतजार जवान मुकेश कुमार जाट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान का शव बटालियन से करीब दो किलोमीटर दूर वन क्षेत्र में मिला था। शव अजीतगढ़ पहुंचने पर उप जिला अस्पताल से पैतृक गांव ढाणी हनुमान सागर तक करीब 8 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई。 सिहोडी ग्राम पंचायत की ढाणी हनुमान सागर निवासी मुकेश कुमार 5 सितंबर को छुट्टी लेकर गांव आने के लिए बटालियन से रवाना हुआ था। उसने अपने बड़े भाई को ट्रेन में बैठने और गांव आने की जानकारी फोन पर दी थी। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। परिजनों और सेना ने तलाश शुरू की, लेकिन सुराग नहीं मिला। 7 सितंबर को अरुणाचल के कोलोरियांग थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। मंगलवार को सेना ने सूचना दी कि जवान का शव बटालियन से करीब दो किलोमीटर दूर वन क्षेत्र में मिला है। परिजनों का कहना है कि शव पहचान में नहीं आ रहा था, जबकि सेना ने बैग और कपड़ों के आधार पर पहचान की। बुधवार देर रात शव अजीतगढ़ पहुंचा। गुरुवार को तिरंगा यात्रा के बाद पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और बड़े भाई सुभाष कुमार ने मुखाग्नि दी। सेना के जवानों ने पिता बहादुर सिंह को तिरंगा सौंपा。 इस दौरान ग्रामीणों और परिजनों ने जवान की मौत की वजह को लेकर सवाल उठाए। सूत्रों के अनुसार जवान का मोबाइल नहीं मिला है और 5 व 6 सितंबर को उसके बैंक खाते से 5 हजार और 4 हजार रुपये निकाले गए।0
0
Report
नरेला में कर्ज के दबाव से युवक ने की आत्महत्या; निजी फाइनेंसरों पर धमकी-मारपीट के आरोप
New Delhi, Delhi:स्टोरी नरेला में कर्ज के दबाव में 30 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, प्राइवेट फाइनेंसरों पर धमकी और मारपीट के आरोप एंकर दिल्ली के नरेला इलाके से एक बेहद दुखद और गंभीर मामला सामने आया है। यहां 30 वर्षीय युवक निजाम ने कथित तौर पर कर्ज और ब्याज की रकम को लेकर बनाए जा रहे मानसिक दबाव से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। सुबह घर के सामने पेड़ से लटका मिला शव जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 5 बजे निजाम का शव उसके घर के सामने एक पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। परिवार ने लगाए गंभीर आरोप मृतक के परिजनों का आरोप है कि निजाम ने अपने कारोबार के लिए कुछ लोगों से निजी तौर पर कर्ज लिया था। परिवार का कहना है कि कर्ज और उस पर ब्याज की रकम को लेकर कुछ प्राइवेट फाइनेंसर लगातार उस पर दबाव बना रहे थे। वीओ परिजनों के मुताबिक— लगातार फोन कर धमकियां दी जा रही थीं। कर्ज की वसूली के लिए मानसिक दबाव बनाया जा रहा था। परिवार का आरोप है कि निजाम के साथ पहले मारपीट भी की गई थी। इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस जांच में जुटी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि— निजाम ने किन लोगों से कर्ज लिया था। कर्ज और ब्याज को लेकर किस तरह का विवाद चल रहा था। क्या वास्तव में धमकी, मारपीट या अवैध वसूली की घटनाएं हुई थीं। आत्महत्या के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं था। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वीओ निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग निजाम की मौत के बाद परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में किसी व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए। कर्ज वसूली के तरीकों पर उठे सवाल इस घटना ने एक बार फिर निजी फाइनेंस और कर्ज वसूली के तौर-तरीकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि जांच में मानसिक प्रताड़ना, धमकी या हिंसा के आरोप सही साबित होते हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।0
0
Report
Advertisement
तीन करोड़ की चोरी: 117 गहने और 4.34 लाख रुपये बरामद, तीन गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:दिल्ली के पॉश टिमारपुर इलाके में करीब 3 करोड़ रुपये की चोरी का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। घर के मालिक विदेश गए तो पीछे से घर में सेंधमारी कर करोड़ों के गहने और कैश चोरी कर लिया गया। पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए 117 सोने-हीरे के गहने और 4 लाख 34 हजार रुपये कैश बरामद किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। तस्वीरें दिल्ली के तिमारपुर इलाके की हैं, जहां 6 सितंबर को अपार्टमेंट्स, मॉल रोड स्थित एक घर में चोरी की वारदात सामने आई थी। घर के मालिक का परिवार 2 सितंबर को विदेश गया था। इसी दौरान चोरों ने पहली मंजिल के ताले तोड़े और अलमारियों को खंगालकर सोने-हीरे के गहने और कैश लेकर फरार हो गए।पुलिस की जांच में शक घर में हाल ही में काम करने वाले घरेलू सहायकों पर गया। वारदात के बाद अनिल और उसका साथी गायब थे और उनके मोबाइल फोन भी बंद मिले。 पुलिस ने 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। कैमरों में आरोपी दो बैग लेकर निकलते दिखाई दिए। मॉल रोड से ISBT, फिर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और मुकरबा चौक तक आरोपियों की गतिविधियां CCTV से ट्रैक की गईं।इसके बाद पुलिस ने तकनीकी निगरानी और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की मदद से आरोपियों के बिहार और झारखंड तक पहुंचने का सुराग हासिल किया。 जांच के दौरान पुलिस की टीम दरभंगा और फिर झारखंड के गिरिडीह पहुंची, जहां 10 सितंबर को 17 वर्षीय CCL को पकड़ा गया। वहीं बिहार के सुपौल में आरोपी अनिल के ससुराल पर छापेमारी की गई।यहां पुलिस को पहले चोरी का कैश और बैग मिला। पूछताछ के बाद एक कमरे के फर्श के नीचे करीब पांच फीट गहराई में दबाया गया गहनों से भरा बैग भी बरामद हुआ। कुल 117 सोने-हीरे के गहने और 4 लाख 34 हजार रुपये कैश बरामद किए गए। मामले में अनिल कामत और देव चंद्र साह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने चोरी की रकम से नेपाल जाकर रेस्टोरेंट या कैफे खोलने और आलीशान जिंदगी जीने की कथित योजना बनाई थी। अनिल को 16 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि वारदात को एक सप्ताह से भी कम समय में सुलझाकर चोरी की पूरी संपत्ति बरामद कर ली गई। रिपोर्ट :- नसीम अहमद उतरी दिल्ली Zee मीडिया0
0
Report
1509 बासमती खरीदी के लिए 80 किमी दूर किसान का सफर: सरकार पर बढ़ता दबाव
Rajpura, Uttar Pradesh:राजपुरा मंडी में 1509 बासमती बेचने के लिए 80 किलोमीटर दूर से पहुँचे 75 वर्षीय किसान; नजदीकी मंडियों में खरीद व्यवस्था नहीं होने के कारण किसान खर्जल-खुआर। राजपुरा, 17 सितंबर (अमरजीत सिंह पन्नू): पंजाब सरकार ने जिला Fatehgarh Sahib और जिला Mohali के गांवों में 1 जून से 1509 जोनों/बासमती की अग्रेती लवाई के आदेश दिए थे। किसानों ने सरकार के आदेश मानकर फसल लगाई, लेकिन सरकार यह नहीं समझ पाई कि यह किस्म 90 दिनों में पक कर तैयार हो जाती है। DereBassi, Sarhand और Khanna जैसी नजदीकी मंडियों में 1509 की खरीद के समय प्रबंध न होने के कारण किसान 70 से 80 किलोमीटर का लंबा पैदल- पैंडा तय कर राजपुरा की आनाज मंडी में आना पड़ा है। आज खराब मौसम के चलते किसान परेशान हैं। Rural farmers ने सरकार की अनदेखी पर रोस व्यक्त किया कि अगर अग्रेती लवाई करवानी थी तो अग्रेती खरीद के सुचारू प्रबंध भी करने चाहिए थे। भाग सिंह (उम्र 75 साल, जिला Mohali) ने कहा: मेरे उम्र 75 साल है और मुझे 1509 बेचने के लिए 80 किलोमीटर दूर राजपुरा आना पड़ा है। Mohali वाले पासे किसी भी मंडी में खरीद शुरू नहीं हो पाई है। सरकार को चाहिए किपिंडों के निकट मंडियों में ही खरीद का पक्का प्रबन्ध करे।0
0
Report
बरनाला में साइबर क्राइम: पुजारी से जबरन वसूली, 70 हजार Google Pay से ट्रांसफर
Barnala, Bathinda, Punjab:बरनाला में साइबर क्राइम के तहत पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला मंदिर के पुजारी से कथित तौर पर जबरन वसूली और Google Pay के जरिए करीब 70 हजार रुपये की जबरी ट्रांसफर से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान तीनों आरोपियों को राउंडअप किया गया और उनके बैंक अकाउंट व साइबर ट्रांजैक्शन की तकनीकी जांच की गई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। मामले में पुलिस अब आरोपियों से एक कार और कथित तौर पर ट्रांसफर करवाए गए 70 हजार रुपये की बरामदगी की कोशिश कर रही है। फिलहाल बरनाला पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस द्वारा मामले में डिजिटल ट्रांजैक्शन, इस्तेमाल की गई कार और अन्य संभावित सबूतों की जांच की जा रही है। मामले में आगे और खुलासे होने की उम्मीद हैं।0
0
Report
Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी ने शहर-शहर दीया जलाए
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज। भाजपा की ओर से आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम बीजेपी नेता शाम 6 से 7 बजे जलाएंगे दीया。 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री आवास पर जलाएंगे दीया प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ अमर जवान ज्योति पर जलाएंगे दीया विधायक गोपाल शर्मा भी रहेंगे मौजूद उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी गोविंद देव मंदिर में जलाएंगी दीया。 प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल और जिला अध्यक्ष अमित गोयल भी रहेंगे मौजूद。 उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा अल्बर्ट हॉल पर जलाएंगे दीया。 राज्यसभा सांसद अलका गुर्जर और सांसद मंजू शर्मा भी रहेंगी मौजूद。 राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी आर्य समाज मंदिर आदर्श नगर में होंगे शामिल भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी होगा आशीर्वाद दीया कार्यक्रम प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ रहेंगे मौजूद。0
0
Report
नरसिंहपुर में सेवा संकल्प अभियान से नगर स्वच्छ, लोगों ने रक्तदान कर दिखाया मानवता
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत नगर को सुंदर और स्वच्छ बनाने का बीड़ा उठाया गया। इस महाभियान में पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल और कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने खुद सड़कों पर उतरकर श्रमदान किया। आला अधिकारियों और नेताओं को सफाई करते देख स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भी उत्साह के साथ इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वच्छता के साथ ही सेवा का संकल्प भी दोहराया गया। इसी अभियान के तहत शहर के पीजी कॉलेज में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यहां कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने पहुंचकर लोगों का उत्साह बढ़ाया और नागरिकों को रक्तदान कर मानवता की सच्ची सेवा करने के लिए प्रेरित किया。 बाइट- श्रीमती रजनी सिंह( कलेक्टर नरसिंहपुर)0
0
Report
विश्वकर्मा पूजा पर कोंडागांव में मजदूर-कारीगरों ने औजारों को पूजा, आस्था का माहौल
Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव। सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर गुरुवार को कोंडागांव शहर सहित जिलेभर में जगह-जगह श्रद्धा और आस्था का माहौल नजर आया। रोजमर्रा के काम में व्यस्त रहने वाले मजदूरों, कारीगरों, शिल्पियों और निर्माण से जुड़े लोगों ने इस दिन अपने काम से विराम लिया और उन औजारों की पूजा की, जिनके जरिए वे अपनी कला और मेहनत को आकार देते हैं। सुबह से ही विभिन्न कार्यस्थलों, वर्कशॉप, निर्माण स्थलों और शिल्पकारों के प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। कहीं फूल-माला से सजे भगवान विश्वकर्मा के दरबार में आरती हुई तो कहीं प्रसाद वितरण कर लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। औजारों को दिया सम्मान निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों ने तगाड़ी, फावड़ा, बेलचा, कुदाल सहित रोजमर्रा के काम आने वाले औजारों को साफ कर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के सामने रखा। इन औजारों पर फूल चढ़ाकर पूजा की गई। मजदूरों का कहना था कि इन्हीं औजारों के सहारे वे मेहनत कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, इसलिए विश्वकर्मा पूजा उनके लिए विशेष महत्व रखती है। वहीं कोंडागांव की शिल्प परंपरा से जुड़े कारीगरों ने भी अपने औजारों और शिल्प निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को आज काम में नहीं लगाया। हथौड़ी, छैनी, आरी, मशीनों और अन्य उपकरणों की पूजा कर शिल्पियों ने भगवान विश्वकर्मा से अपने हुनर और कारोबार में तरक्की की कामना की। काम से विराम, आस्था को समय कोंडागांव की पहचान हस्तशिल्प और कारीगरी से भी जुड़ी है। यहां बड़ी संख्या में कारीगर अलग-अलग शिल्प विधाओं के जरिए अपनी कला को जीवंत रखते हैं। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर इन कारीगरों के बीच भी विशेष उत्साह देखने को मिला। दिनभर औजारों को विश्राम देकर पूजा-पाठ और प्रसाद वितरण का दौर चलता रहा。0
0
Report
Advertisement
DCM की तेज रफ्तार ने तीन बाइकों को टक्कर, एक युवक की मौत
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दिखा रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार डीसीएम ने तीन बाइक में मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल, टक्कर मारने के बाद DCM छोड़कर मौके से फरार हुआ चालक, घायलों को इलाज के लिए भेजा गया मेडिकल कॉलेज उरई, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, उरई कोतवाली क्षेत्र के NH-27 स्थित सरोवर पोर्टको के पास की घटना।0
0
Report
सायला नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव: भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार आमने-सामने
Jaipur, Rajasthan:सायलासायला नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर भाजपा से मोहनलाल मेघवाल अधिकृत उम्मीदवार घोषित सिंबल का खुला लिफाफा, मोहनलाल मेघवाल का नाम आया सामने मोहनलाल मेघवाल होंगे भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कांग्रेस से भोलाराम मेघवाल अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी मैदान में भाजपा से मोहनलाल मेघवाल, कांग्रेस से भोलाराम मेघवाल आमने-सामने सायला नगरपालिका अध्यक्ष पद का सियासी मुकाबला हुआ साफ अध्यक्ष पद को लेकर सायला में सियासी हलचल तेज0
0
Report
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर शाहजहांपुर अस्पतालों में सेवा पखवाड़ा का सफल आयोजन
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर आज देशभर में सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शाहजहांपुर के जलालाबाद में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल वितरित किए और प्रधानमंत्री की लंबी उम्र व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। शाहजहांपुर के जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (अस्पताल) में आज भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दल पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के अलग-अलग वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल व पौष्टिक आहार बांटे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों से निरंतर शीर्ष संवैधानिक पदों—पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री—के रूप में सेवा देना पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। उनके नेतृत्व में देश निरंतर विकास के नए आयाम छू रहा है। आज हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 76वां जन्मदिन है। इस उपलक्ष्य में हमने जलालाबाद अस्पताल में मरीजों की सेवा कर फल वितरण किया है। आदरणीय मोदी जी का पिछले 25 वर्षों से लगातार मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करना हम सभी के लिए गर्व की बात है। हम ईश्वर से उनकी लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करते हैं। बाइट - मोहित मिश्रा, कार्यकर्ता बाइट - विनोद मिश्रा, कार्यकर्ता बाइट - आशुतोष गुप्ता, कार्यकर्ता बाइट - जितेंद्र प्रताप सिंह, कार्यकर्ता0
0
Report
Advertisement
