271502
गोंडाः भानू के राष्ट्रीय महामंत्री ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा
Colonelganj, Uttar Pradesh:भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय महामंत्री प्रताप बली सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से देकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से किसान आयोग के गठन की मांग, एसपी की गारंटी का कानून बनाए जाने की मांग और पाम आयल का आयात बंद किए जाने की मांग की गई। पाम आयल का खाद्य तेलों में हो रही मिलावट के चलते घातक बीमारियां पैदा हो रही है।साथ ही औद्योगिक घराने की तरह किसानों की कर्ज राइट ऑफ किए जाने की मांग की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देवास खातेगांव SHO मौत मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, फरार आयशर चालक पर इनाम
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:देवास जिले के खातेगांव में SHO की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में खातेगांव थाने में भारतीय दण्ड संहिता (IPC) की धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में केरम सिंह निवासी अलीराजपुर, राहुल जायसवाल निवासी टिमरनी और विजय राव निवासी इंदौर शामिल हैं। वहीं, मामले में आयशर वाहन का चालक गजेंद्र उर्फ अक्कू रावत निवासी अलीराजपुर अभी फरार है। पुलिस ने फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।0
0
Report
बिहार-केन्द्र MoU: गाद निकालकर नदियाँ साफ, सड़कों के लिए इस्तेमाल
Patna, Bihar:बिहार में अब नदियों के गाद से सड़के बनेंगी। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में बिहार सरकार और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के बीच MoU पर हस्ताक्षर हुए। दोनों सरकार का उपदेश है नदियों की गाद निकालकर उनकी जलधारण क्षमता बढ़ेगी तथा निकाली गई गाद का उपयोग राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में किया जाएगा। बस इसको लेकर बिहार में राजनीति भी शुरू हो गई RJD के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा 2010 के करीब में उस समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी थे। इसी तरह की योजना बिहार में लागू करने के लिए एमओयू साइन किया गया था और केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर के नदियों के गाद निकालने और नदियों को जोड़ने की बात सामने आई थी। लेकिन सारे योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। क्योंकि इस तरह के कार्य धरातल पर दिखते नहीं है और खासतौर से जो बिहार में डबल इंजन की सरकार है, यह भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाली, भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाली सरकार है और बिहार में सड़क की हालात जितनी जर्जर हो गई है, उसके संबंध में लोगों का ध्यान भटकाना ही चाहते हैं और जो पुल-पुलिया धंस रहे हैं, जो आपको भागलपुर से लेकर के और अन्य जिलों में जो पुल धंसे हैं, उसके संबंध में बातें नहीं हो, इसलिए यह गाद के मामले को और गाद के माध्यम से सड़कों के निर्माण की बातें कर रहे हैं। यह कहीं ना कहीं सरकार के स्तर से भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का एक नया फार्मूला बाइट एजाज अहमद प्रवक्ता आरजेडी वही जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन इस ऐतिहासिक निर्णय बताया और कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एक विजनरी लीडर के तौर पर नीतीश कुमार जी का गाद प्रबंधन को लेकर अनेक अवसरों पर दिया गया बयान आप देख लें। उन्होंने राष्ट्रीय गाद प्रबंधन नीति की भी बात की थी। और राज्य सरकार ने भी इस दिशा में काफी महत्वपूर्ण पहल किए हैं, नीतिगत तौर पर सहमति भी बनी है और अब यह अगली छलांग है। गाद प्रबंधन के जरिए जो भी नदियों के अंदर का गाद है, वो बाहर निकाला जाए और उसे केंद्रीय सड़क निर्माण मंत्रालय की ओर से, सड़क मंत्रालय की ओर से जो स्वीकृत परियोजनाओं में, अगर उस गाद का इस्तेमाल किया जाए तो सड़कों की गुणवत्ता भी बेहतर होगी और नदियों के प्रबंधन की दिशा में भी ये एक सराहनीय पहल है। इसीलिए कुल मिलाकर के यह ऐतिहासिक निर्णय है। वहीं विपक्ष पर निशाना साधा और कहा की लेकिन यह भी हमें स्मरण करना चाहिए कि 2010 उन्होंने कहा था, लेकिन विपक्ष का मतलब यूपीए की सरकार थी और यूपीए की सरकार की मदद नहीं मिल पाई। इस बात को भी विपक्ष को स्वीकार कर लेना चाहिए और प्रायश्चित करना चाहिए।आज अच्छा कार्य जब हो रहा है, तो इसकी सराहना करें। नहीं तो उनके जख्मों पर नमक छिड़कना हम भी जानते हैं। बाइट राजीव रंजन राष्ट्रीय प्रवक्ता जेडीयू बीजेपी के पूर्व विधायक और प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी दिल्ली गए थे और दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी से उनकी मुलाकात हुई। उनके साथ एक समझौता कह सकते हैं, एमओयू हुआ है, जिसके तहत जैसे नदियों के अंदर में जो गाद भरता है, जिसके कारण जैसे बहुत सारी परेशानियां उत्पन्न होती है, फसल जलस्तर में कमी और बाढ़ के प्रकोप से निजात पाने जैसी बाबतें बताई गईं। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अजय पासवान ने कहा बिहार सरकार और भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राज्य मार्ग के बीच नदियों के गाद को लेकर जो समझौता हुआ है, क्या इस समझौते में वैज्ञानिक सर्वे हुआ है? गंगा, गंडक एवं बागमती जैसी संवेदनशील नदियों के तलहटी से जो गाद निकाला जाएगा, उससे कटाव किस तरफ होगा? बाढ़ का सर्वेक्षण बाद में कैसे होगा? तो इन सारे प्रबंधन के बगैर अगर एमओयू साइन होता है, तो इसका नुकसान बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में और ज्यादा होगा。0
0
Report
लाडवा के मंगली जाटान में चौपाल: बेरोजगारी और पलायन पर चर्चा
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र :कुरुक्षेत्र जिला की लाडवा विधानसभा क्षेत्र के गांव मंगली जाटान में वोट बचाओ देश बचाओ कार्यक्रम के तीसरे चरण के चौपाल कार्यक्रम की शुरुआत, चौपाल में पहुंचे कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सांसद हुडा बोले बेरोजगारी नशा व युवाओं का विदेश पलायन में प्रदेश नंबर वन कुरुक्षेत्र :कुरुक्षेत्र जिला की लाडवा विधानसभा क्षेत्र के गांव मंगली जाटान में वोट बचाओ देश बचाओ कार्यक्रम के तीसरे चरण के चौपाल कार्यक्रम की शुरुआत हुई चौपाल में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह व सांसद दीपेंद्र हुड्डा पहुंचे, सांसद हुडा ने कहा कि बेरोजगारी नशा व युवाओं का विदेश पलायन में प्रदेश नंबर वन है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र में अढाई वर्ष में एक तिनका भी नहीं तोड़ा उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री की पहली घोषणा यानि पहला काम लाडवा बाईपास बनवाने का होगा जिसमें 1 ईंट भी भी नहीं लगी तो दूसरा काम क्या गिनवाए कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कहा की चौपाल कार्यक्रम जनता की भागीदारी का कार्यक्रम है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा के सीएम है लेकिन उनका ज्यादा ध्यान पंजाब की तरफ है उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के रक्षके ही भक्षक बने हुए हैं जिसके लिए कांग्रेस को आज सड़कों पर उतरना पड़ रहा है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा झूठे नारे वायदे कर सत्तारूढ़ हुई कहा था कि वन रैंक वन पेंशन, दो करोड़ युवाओं को रोजगार, बुलेट ट्रेन, स्मार्ट सिटी 2022 तक किसानों की आय दुगनी लेकिन हुआ सब इससे विपरीत0
0
Report
Advertisement
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दिवंगत टीआई दिलीप पुरी के परिवार से मुलाकात की
Dhar, Madhya Pradesh:देवास जिले के खातेगांव में पदस्थ दिवंगत टी आई दिलीप पुरी की मौत के बाद उनके पेत्रक गांव धार जिले के बरमंडल में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा पहुंचे उन्होंने परिवार के लोगों सांत्वना देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और आरोपियों को बक्सा नहीं जाएगा0
0
Report
हापुड़ में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, ग्राम विकास अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. हापुड़ ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी सुशील खारी को एंटी करप्शन की टीम ने 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार ग्राम विकास अधिकारी सुशील खारी द्वारा एक जायज कार्य को करने की एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी. इसके बाद योजना बनाकर एंटी करप्शन टीम ने ब्लॉक परिसर में जाल बिछाया. जैसे ही सुशील खारी ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 5 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ संबंधित थाने में अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है. एंटी करप्शन टीम द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. ब्लॉक परिसर से ग्राम विकास अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद पूरे जनपद हापुड़ के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.0
0
Report
महाराजगंज में अल्पसंख्यक नेताओं की रैली से लोकतंत्र बचाओ का संदेश
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज में अल्पसंख्यक समुदाय के प्रदेश मंत्री गुड्डू खान के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली निकाली. रैली के जरिए लोगों को किसी के बहकावे में नहीं आने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने की अपील की गई. गुड्डू खान ने कहा कि बीजेपी की सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति को जन-जन तक पहुंचाना उनका उद्देश्य है. आपको बता दे महराजगंज के नौतनवा कस्बे में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारों के साथ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने जागरूकता रैली निकाली. रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नारेबाजी करते हुए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया. रैली का नेतृत्व कर रहे अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री गुड्डू खान ने कहा कि उनका उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को किसी के बहकावे में आने से बचाना और बीजेपी की सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति से जोड़ना है. उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर अल्पसंख्यक, गरीब और जरूरतमंद तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.0
0
Report
Advertisement
किशनगंज शिक्षा विभाग की रूबी कुमारी के आय से अधिक संपत्ति पर EOU की छापेमारी
Kishanganj, Bihar:87 फीसदी से अधिक आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिलने पर किशनगंज शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रूबी कुमारी के किशनगंज और कटिहार सहित कुल चार ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम के द्वारा घण्टों छापेमारी की गयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आर्थिक अपराध इकाई ने किशनगंज शहर के दो ठिकानों पर और कटिहार के दो ठिकानों पर आज छापेमारी की गई, जहां किशनगंज शहर के रुईधासा मोहल्ला स्थित बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय और शहर के लाइन मोहल्ला स्थित किराये के मकान पर आज सुबह आठ बजे से छापेमारी की गयी, जो लगभग पांच घण्टे तक चली। इसके बाद आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि विश्वस्त सूत्रों के आधार पर रूबी कुमारी के खिलाफ कांड दर्ज किया गया था, जिसके बाद बारह सदस्यीय टीम किशनगंज में छापेमारी के लिए पहुंची थी। उन्होंने बताया कि रूबी कुमारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति लगभग 87 फीसदी से अधिक की शिकायत मिली थी; छापेमारी के दौरान जमीन, फ्लैट और वाहनों के दस्तावेज बरामद हुए हैं। आगे कहा गया कि अधिक संपत्ति मिलने के कारण आरोपी रूबी कुमारी का पक्ष लिया जायेगा, उसके उपरांत ही आगे की कार्रवाई होगी। समाज सेवी आबिद हुसैन ने बताया कि रूबी कुमारी किशनगंज शिक्षा विभाग में एक वर्ष पूर्व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थीं तथा वह रोज किशनगंज से कटिहार और कटिहार से किशनगंज अपने वाहन से आवाजाही करती थीं; आवाजाही का कुल खर्च महीने में 52 हजार बताया गया। इसके अलावा कटिहार के हसनगंज और कोढ़ा प्रखंड में करोड़ों की जमीन खरीदी थी।0
0
Report
ABVP के प्रदर्शन में लोकतंत्र सुरक्षित, अराजकता हटाओ का नारा
Ranchi, Jharkhand:आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से “अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ” के नारे के साथ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ABVP के कार्यकर्ता मौजूद रहे, जो झारखंड के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह कुछ राजनीतिक दल और छात्र संगठन, जिनमें कम्युनिस्ट पार्टी और SFI जैसे संगठन शामिल हैं, यह कह रहे हैं कि देश और लोकतंत्र खतरे में है, यह पूरी तरह निराधार है। ABVP कार्यकर्ताओं का कहना है कि जहां-जहां ये लोग चुनाव जीतते हैं, वहां उन्हें लोकतंत्र खतरे में नजर नहीं आता। वहीं, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि जहां बैलेट पेपर से चुनाव हो रहे हैं, वहां भी इन्हें हार का सामना करना पड़ रहा है। ABVP ने कहा कि देश की युवा शक्ति यह कहना चाहती है कि भारत में लोकतंत्र खतरे में नहीं है। बल्कि लोकतंत्र के नाम पर अराजकता फैलाने और छात्रों को बरगलाने का काम करने वालों के खिलाफ विद्यार्थी परिषद आवाज उठाएगी। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग राजधानी केंद्रों में “अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ” के नारे के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और छात्रों को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है। ABVP कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हुए सत्ता परिवर्तन का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग भारत में भी उसी तरह की स्थिति पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में ऐसी स्थिति पैदा नहीं होने दी जाएगी और लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ काम करने वाले लोगों का विद्यार्थी परिषद विरोध करेगा। बाइट: ABVP कार्यकर्ता0
0
Report
म mandla: 10 किलोमीटर पैदल मार्च कर छात्राओं ने अधीक्षिका हटाने की मांग
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में कन्या शिक्षा परिसर चटुआमार की सैकड़ों छात्राओं का आक्रोश तब सामने आया जब वे अपनी शिकायत लेकर करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहे। छात्रोंाओं ने छात्रावास अधीक्षिका पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, जातिगत अपमान करने और जादू-टोना करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल हटाने की मांग की। कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने शिकायतें सुनीं और आश्वासन दिया कि पूरी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। कहा गया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद छात्राओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अब देखना होगा कि जांच के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है।0
0
Report
Advertisement
SC के हस्तक्षेप पर प्रवीन खंडेलवाल ने स्वागत किया; विरोध-प्रदर्शन आजीविका पर नहीं
New Delhi, Delhi:अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शनों पर सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप का प्रवीन खंडेलवाल ने किया स्वागत; कहा— "विरोध-प्रदर्शन का अधिकार, आजीविका के अधिकार की कीमत पर नहीं हो सकता"0
0
Report
ब्लू कुर्ता, टी-शर्ट और सफेद शर्ट पहने तीन युवक — स्टाइल का नया ट्रेंड
Noida, Uttar Pradesh:Sajibul sk (Blue Kurta) Motilal rashid (t-shirt) Mannan sk (White Shirt)0
0
Report
सीवान में कोचिंग के दौरान छात्र पर चाकू हमला, इलाज जारी
Siwan, Bihar:सीवान में कोचिंग पढ़ने जा रहे एक छात्र को चाकू मारी गई है। चाकू लगने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल छात्र को महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्र को चाकू मारने का आरोप दूसरे छात्र पर लगा है। घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्र शहर में कोचिंग करने गया हुआ था,तभी दूसरे छात्र से कहासुनी हो गई। इसी बीच आरोपी छात्र ने चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। छात्र के शरीर पर चाकू से दो जगह वार किया गया है। घायल छात्र को स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल महाराजगंज पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। छात्र पर चाकू से हमला करने का आरोप दूसरे छात्र पर लगा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश करने में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
रोहद टोल पर STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस बरामद
Jhajjar, Haryana:सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर। रोहद टोल पर STF रोहतक की बड़ी रेड। टाटा हैरियर से करीब 25 हजार जिंदा कारतूस बरामद! 32 बोर और 315 बोर के भारी मात्रा में कारतूस मिलने से मचा हड़कंप। गाड़ी में सवार कई आरोपी गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल। दिल्ली-रोहतक नेशनल हाईवे पर रोहद टोल के पास STF ने की कार्रवाई। DSP शमशेर दहिया और इंस्पेक्टर योगेंद्र दहिया की अगुवाई में हुई रेड। सूत्रों का दावा, सिरसा के एक गन हाउस से कारतूस खरीदकर उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे आरोपी। यूपी चुनाव से पहले कारतूसों की सप्लाई के कथित नेटवर्क की जांच में जुटी STF पिछले काफी समय से STF की रडार पर थे आरोपी। इतनी बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट। STF के वरिष्ठ अधिकारी आज कर सकते हैं पूरे मामले का खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस की संभावना। 25 हजार कारतूसों की बरामदगी से हथियारों की अवैध सप्लाई के नेटवर्क पर उठे सवाल।0
0
Report
दीपावली-छठ के लिए उत्तर रेलवे ने 6000 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की
New Delhi, Delhi:दीपावली और छठ पूजा को लेकर उत्तर रेलवे के द्वारा यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस बार उत्तर रेलवे ने 6000 से ज्यादा विशेष ट्रेन चलने का फैसला लिया है। यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो उसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था का विशेष इंतजाम किया जा रहा है।0
0
Report
टिहरी श्रम विभाग: अवैध वसूली और बिना रजिस्टर्ड सीएचसी सेंटर पर सवाल
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी में श्रम विभाग द्वारा इन दिनों श्रम कार्ड बनाए जा रहे हैं, जिसके कारण अवैध वसूली बिना रजिस्टर्ड सीएचसी सेंटर संचालित हो रहे हैं जो लोगों के आवेदन कर रहे हैं, जिसकी लगातार शिकायत के बावजूद भी इस ओर कार्रवाई नहीं की जा रही है। वही श्रम अधिकारी भी कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं लेकिन कई बार शिकायत के बावजूद भी इस ओर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.0
0
Report
Advertisement
