Back
गोंडा में गैस सिलेंडर लेते समय मारपीट; आरोपी विदेश मंत्री के सचिव होने का बयान दे रहे
AKAtul Kumar Yadav
Feb 17, 2026 16:31:21
Gonda, Uttar Pradesh
खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में मनकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत किशुनदास गांव के रहने वाले अमलेष उपाध्याय के साथ गैस सिलेंडर लेकर घर जाते समय रास्ते में रोककर अपने आप को विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया का निजी सचिव बताने वाले रमन यादव उनके भाई अजय यादव, विनय यादव और एक अज्ञात व्यक्ति ने रास्ते में रोककर जमकर मारपीट की है। सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर रमन यादव द्वारा अपने आप को विदेश राज्य मंत्री का निजी सचिव लिखा गया है और लगातार इसी के माध्यम से उनके द्वारा धौंस जमाने का भी लोगों में काम किया जाता है। चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट और गाली गलौज समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करके मनकापुर कोतवाली पुलिस द्वारा पूरे मामले को लेकर के जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही साथ इस पूरे मामले को लेकर के बाल मुकुंद चौहान को इस पूरे मामले की जहां सौपी गई है जिनके द्वारा जांच की जा रही है। मारपीट के दौरान पीड़ित अमलेष उपाध्याय के दाहिने आंख में चोटें आई है जिन्होंने अपना उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मारकपुर में कराया है।
पीड़ित अमलेष उपाध्याय ने बताया कि मैं कल 16 फरवरी को लगभग 3:00 बजे मदन सिंह के गैस एजेंसी से गैस सिलेंडर लेकर के अपने घर मनकापुर रेलवे क्रॉसिंग होते हुए जा रहा था। गैस सिलेंडर लेकर जाते समय क्रॉसिंग पर ही इन लोगों ने मेरी बाइक में अपनी मोटरसाइकिल को भिड़ा करके इन लोगों ने गाली गलौज देना शुरू किया। जब हमने गाली गलौज को लेकर के विरोध किया तो रमन यादव अजय यादव और विनय यादव यह तीनों सगे भाई हैं। इन लोगों ने एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर के मेरे साथ मारपीट की है और भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी है। रमन यादव द्वारा अपने आप को विदेश राज्यमंत्री व गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया का निजी सचिव भी बताया जाता है। इन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के बाद लोगों ने कहा कि फिर तुमको मारेंगे तो मेरा कुछ नहीं कर पाओगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 17, 2026 18:00:520
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 17, 2026 18:00:26Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर
मौसम का अचूक परिवर्तन,
मौसम में बदलाव के साथ बारिश और ओलावृष्टि,
शहर में चने के आकार के गिर रहे ओले,
पारे में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने के संकेत
0
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 17, 2026 17:47:120
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 17, 2026 17:46:290
Report
AGAbhishek Gour
FollowFeb 17, 2026 17:46:140
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 17, 2026 17:45:520
Report
ADAjay Dubey
FollowFeb 17, 2026 17:45:320
Report
0
Report
0
Report
1
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 17, 2026 17:31:090
Report
KNKumar Nitesh
FollowFeb 17, 2026 17:31:010
Report