icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow7 Jan 2025, 05:27 pm

गोंडाः प्रीमियर क्रिकेट लीग के दूसरे दिन बालपुर और मोहम्मदपुर ने दर्ज की जीत

Paraspur, Uttar Pradesh:

परसपुर नगर के तुलसी स्मारक मैदान में आयोजित प्रीमियर क्रिकेट लीग के दूसरे दिन बालपुर और मोहम्मदपुर टीम ने जीत दर्ज की। उतरौला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी में बालपुर टीम के साथ मैच शुरू किया। निर्धारित बारह ओवर में पाँच विकेट खोकर बालपुर टीम ने 138 रन बनाए। उतरौला टीम 87 रन ही बना पाई। आसार खान मैन आफ द मैच चुने गये। विजेता टीम खिलाड़ियों को नगर चेयरमैन वासुदेव सिंह, मिझौरा प्रधान विपिन सिंह पिंकू ने पुरुस्कृत करके सम्मानित किया। इस दौरान काफी दर्शकों ने क्रिकेट मैदान में मैच का आनन्द लिया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

गाजीपुर वृद्धा हत्या: 11 साल बाद तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर 11 साल बाद मिला इंसाफ! वृद्धा हत्याकांड में महिला समेत 3 दोषियों को उम्रकैद पुरानी रंजिश में पीट-पीटकर की थी हत्या, एडीजे तृतीय कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला पुरानी रंजिश के चलते जगरानी देवी की पीट-पीटकर कर दी गई थी हत्या मृतका के परिजनों ने आशा देवी, लाल बिहारी और लाल बहादुर पर दर्ज कराया था मुकदमा नगसर थाना क्षेत्र के गगरन गांव में वर्ष 2015 में हुई थी वारदात सुनवाई के दौरान गवाहों और साक्ष्यों ने मजबूत किया अभियोजन पक्ष का दावा अदालत ने तीनों आरोपियों को हत्या का दोषी मानते हुए सुनाया कठोर फैसला 11 साल बाद मिला न्याय, हत्याकांड के दोषियों को भेजा गया जेल। गाजीपुर में 11 साल पुराने वृद्धा हत्याकांड में अदालत ने सख्त फैसला सुनाते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। नगसर थाना क्षेत्र के गगरन गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक वृद्धा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। लंबी सुनवाई और साक्ष्यों के परीक्षण के बाद एडीजे तृतीय की अदालत ने तीनों आरोपियों को हत्या का दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस बात की पुष्टि जयप्रकाश सिंह शासकीय अधिवक्ता ने की है। बता दें कि गाजीपुर के नगसर थाना क्षेत्र के गगरन गांव में वर्ष 2015 में हुई वृद्धा हत्या के मामले में अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय की अदालत ने महिला समेत तीन आरोपियों को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस बात की पुष्टि शासकीय अधिवक्ता जयप्रकाश सिंह ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि 11 मार्च 2015 को गांव की रहने वाली जगरानी देवी की पुरानी रंजिश के चलते बेरहमी से पिटाई की गई थी। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने गांव की ही आशा देवी तथा उसके पुत्रों लाल बिहारी और लाल बहादुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत में कई गवाहों और महत्वपूर्ण साक्ष्यों को प्रस्तुत किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और साक्ष्यों का गहन परीक्षण करने के बाद अदालत इस निष्कर्ष पर पहुंची कि तीनों आरोपी हत्या के दोषी हैं। अदालत ने महिला समेत तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
0
0
Report

शराब की लत ने बेटे ने मां की हत्या कर दी: महोबा में सनसनी

Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में शराब की लत ने कलयुगी बेटे को अपनी ही मां का कातिल बना दिया। मांगने पर शराब के लिए पैसे ना मिलने से आक्रोशित हुए बेटे ने धारदार हथियार से हमलाकर अपनी ही मां की निर्मम हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस जघन्य वारदात से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मृतका के दूसरे बेटे ने मां के साथ हुई इस वारदात के लिए पिता और छोटे भाई को जिम्मेदार ठहर कड़ी कार्यवाही करने की माँग की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल रिश्तों के कत्ल की यह सनसनीखेज वारदात कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के रावतपुरा खुर्द गांव की है। जहां के रहने वाले सबल सिंह यादव की पत्नी मूला यादव की उसके ही छोटे बेटे मोहन उर्फ कल्लू यादव ने शराब पीने के लिए की गई पैसे की डिमांड पूरी न होने से आक्रोषित होकर कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या का आरोप लगा है। दिनदहाड़े हुई इस जघन्य वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कुलपहाड़ कोतवाली पुलिस ने फील्ड यूनिट टीम को मौके पर बुला साक्ष्य संकलन की कार्रवाई कराई और आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जाता है कि मृतका मूला यादव का पति सबल सिंह यादव शराब पीने का लती है जिसके चलते उसने पुस्तैनी चार बीघा जमीन भी बेच दी थी और छोटे बेटे मोहन के साथ परिवार से अलग रह रहा था, बाप की नशे की लत देखकर बेटे मोहन भी शराब पीने का आदी हो गया था। आरोप है कि दोपहर के समय बेटा अपनी मां के पास पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे की डिमांड करने लगा। मां ने पैसे देने से मना कर दिया जिससे आक्रोषित हुए मोहन ने कुल्हाड़ी से हमलाक़र अपनी मां को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतका के बड़े बेटे ने बताया कि पिता शराब पीने का लती थे जिसके चलते चार बीघा जमीन भी बिक गई थी पिता की शराब की लत देखकर भाई मोहन भी शराब पीने का आदी हो गया था। आज शराब पीने के लिए भाई ने मां से पैसे मांगे मां ने पैसे देने से मना कर दिया जिससे नाराज होकर उसने कुल्हाड़ी से हमला कर माँ की हत्या कर दी है। इस घटना के लिए जितना भाई जिम्मेदार है उससे कहीं ज्यादा पिता जिम्मेदार हैं दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सीओ कुलपहाड़ ने बताया कि आज रावतपुरा खुर्द गांव से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति द्वारा अपनी मां की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी गई है, मौके पर फील्ड यूनिट टीम के साथ निरीक्षक किया गया, मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साक्षात्कार- सोहन सिंह (मृतका का बेटा), साक्षात्कार- अनुरुद्ध कुमार (सीओ कुलपहाड़)
0
0
Report
Advertisement

खपरगंज विवाद: सर्व हिंदू समाज ने निष्पक्ष जांच और रिहाई की मांग

Taga, Chhattisgarh:जांजगीर-चांपा बिलासपुर के खपरगंज क्षेत्र में 28 अगस्त 2026 को हुए हिंदू-मुस्लिम विवाद के मामले को लेकर सर्व हिंदू समाज ने जांजगीर-चांपा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच और जेल में बंद हिंदू पक्ष के लोगों को रिहा करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि खपरगंज विवाद के बाद दर्ज प्रकरण में जेल में बंद हिंदू भाइयों को रिहा किया जाये तथा राम सिंह ठाकुर के खिलाफ लगाई गई एफआईआर की धाराओं को हटाने की मांग की गई है। समाज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हिंदू समाज को अपने पर्व शांतिपूर्वक मनाने का अधिकार मिलना चाहिए। ज्ञापन में विवाद के दौरान सभी पक्षों की निष्पक्ष जांच करने, घटना से जुड़े लोगों के बयान लेने तथा उपलब्ध वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच करने की मांग की गई है। साथ ही बिना साक्ष्य किसी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने और केवल आरोप अथवा पहचान के आधार पर निर्दोष लोगों को कार्रवाई का सामना न करना पड़े, इसका भी उल्लेख किया गया है। सर्व हिंदू समाज ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई और निर्दोषों को राहत देने की मांग की है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि जेल में बंद हिंदू समाज के लोगों को तत्काल रिहा नहीं किया गया, तो राम सिंह ठाकुर के साथ सामूहिक गिरफ्तारी देने के लिए समाज तैयार रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

भिवंडी सामूहिक बलात्कार मामले में नरेंद्र पवार की जमानत अर्जी अदालत ने खारिज की

Thane, Maharashtra:सामूहिक बलात्कार प्रकरणात माजी आमदार नरेंद्र पवार यांचा अंतरिम जामीन फेटाळला... भिवंडी तालुक्यातील बापगाव येथे एका महिलेवर अत्याचार केल्याप्रकरणी भाजपचे माजी आमदार नरेंद्र पवार आणि बडतर्फ पोलीस कर्मचारी शैलेश पाटील यांच्याविरोधात पडघा पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. या सामूहिक बलात्कार प्रकरणात मोठी अपडेट समोर आली आहे. माजी आमदार नरेंद्र पवार यांनी अंतिम जामिनासाठी भिवंडी कोर्टात अर्ज दाखल केला होता, मात्र कोर्टाने त्यांचा अंतरिम जामीन अर्ज फेटाळला आहे. आता या प्रकरणातील नियमित जामिनावर उद्या सुनावणी होणार असून, कोर्टाने तपास अधिकारीhांना उद्या हजर राहण्याचे आदेश दिले आहेत. या प्रकरणाची पुढील सुनावणी 24 सप्टेंबर रोजी पार पडणार आहे. त्यामुळे उद्याच्या सुनावणीकडे सर्वांचे लक्ष लागले आहे.
0
0
Report
Advertisement

किरण सिंहदेव रायपुर लौटे, एयरपोर्ट पर भाजपा ने किया भव्य स्वागत

Raipur, Chhattisgarh:मध्य प्रदेश में एक सड़क हादसे में घायल होने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव करीब 2 महीने बाद आज शाम रायपुर लौटे। उनका एयरपोर्ट में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। व्हीलचेयर पर जब किरण सिंह देव एयरपोर्ट से बाहर निकले तो बैंड बाजा और फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। एयरपोर्ट के बाहर निकलकर सिंहदेव सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले। मीडिया से चर्चा के दौरान भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ महतारी को प्रणाम करता हूं, कठिन समय में मुझे और मेरे परिवार को ताकत दी हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन रायपुर में फिजियो करने के बाद वे मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए जाएंगे। भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति पर कहा कि उनका अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिस विश्वास के साथ अनुभवी लोगों को जिम्मेदारी दी है इसका लाभ पार्टी को मिलेगा。
0
0
Report

हनुमानगढ़ में बोलेरो-ट्रॉला टक्कर: बारात से लौटती गाड़ी में एक की मौत, आठ घायल

Hanumangarh, Rajasthan:लड़निया से रामपुरा मटोरिया जा रही बारात की बोलेरो हादसे का शिकार, एक की मौत, आठ घायल हनुमानगढ़ जिले में नोहर-साहवा रोड पर सहारणों की ढाणी के पास बुधवार को ट्रॉले और बोलेरो गाड़ी की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बोलेरो में सवार लोग बारात लेकर रामपुरा मटोरिया जा रहे थे। जानकारी के अनुसार सहारणों की ढाणी के पास बोलेरो और ट्रॉले की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बोलेरो में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल नोहर के उपजिला राजकीय अस्पताल पहुंचाया। हादसे में अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आठ अन्य लोग घायल हो गए। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इनमें से चार घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए हनुमानगढ़ रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक के शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top