271209
गोण्डाः RUD कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
Devrahna, Uttar Pradesh:इटियाथोक मे स्थित आरयूडी कॉन्वेंट स्कूल मे रविवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर ब्लाक प्रमुख पूनम द्विवेदी मौजूद रही। स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत और देश गीत सहित अन्य मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मौके पर मैनेजर ओमप्रकाश दूबे, डायरेक्टर शुभम दूबे, स्टेज डायरेक्टर सुमन मिश्रा, नीलम दूबे, राजेश दूबे, सत्यब्रत ओझा, संतोष चौरसिया आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रावतभाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: पिता और दो बच्चों की मौत, मां घायल
Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में रविवार सुबह दीपपुरा घाटे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार परिवार सड़क पर जा गिरा। हादसे में बाइक सवार पिता और उसके दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में मां गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे राहगीरों ने तत्काल रावतभाटा चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। पुलिस अब अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
प्रदेश में आज हल्की से मध्यम बारिश, कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी
Raipur, Chhattisgarh:आज प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश होगी. मध्य और उत्तर छतीसगढ़ में मौसम विभाग ने कहीं-कहीं भारी से अति भारी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं कहीं-कहीं वज्रपात की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है. रायपुर में भी आज बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है0
0
Report
चतरा जेल में टीएसपीसी उग्रवादी की आत्महत्या, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा जेल में बंद विचाराधीन कैदी, टीएसपीसी उग्रवादी ने की आत्महत्या चतरा : जेल में बंद नक्सली संगठन टीएसपीसी के उग्रवादी मंटू गंझू(22वर्ष) उर्फ दिलेश जी ने शनिवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में चतरा जेल प्रशासन ने सदर थाना में आत्महत्या का केस दर्ज करवाया है। मृतक पलामू जिला के मनातू थाना क्षेत्र के केवाल गांव का रहनेवाला था। घटना की पुष्टि करते हुए सदर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अनिल उरांव ने बताया कि मृतक के खिलाफ चतरा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई मामले दर्ज थे। वर्तमान में कुंदा कांड संख्या 21/2024 में वह चतरा मंडल कारा में विचाराधीन कैदी के रूप में सजा काट रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि जेल प्रशासन ने पुलिस को जानकारी दी है कि कैदी द्वारा आत्महत्या के प्रयास किये जाने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जेल प्रशाशन द्वारा सदर थाना में यूडी केस संख्या 12/26 दर्ज करवाया गया है। वही शव का पोस्टमार्टम मेडिकल टीम द्वारा किया जा रहा है। दूसरी ओर मृतक के परिजनों ने सदर थाना में आवेदन देकर जेल प्रशासन पर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजपा का कांग्रेस विरोध प्रदर्शन और कैंडल मार्च
Mandi, Himachal Pradesh:वंदे मातरम् के अपमान पर कांग्रेस राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ़ हो सख़्त कानूनी कार्रवाई : जयराम ठाकुर मंडी में भाजपा ने राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में कांग्रेस के खिलाफ निकाला पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष की अगुवाई में कैंडल मार्च, चौहट्टा बाजार में गांधी भवन के बाहर गाया संपूर्ण "वंदे मातरम्" मंडी : मंडी में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के खिलाफ राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के अपमान का आरोप लगाते हुए एक विरोध प्रदर्शन और कैंडल मार्च निकालकर चौहट्टा बाजार में कांग्रेस कार्यालय के बाहर संपूर्ण वंदे मातरम गाया। यह प्रदर्शन भाजपा जिला कार्यालय राजमहल से शुरू हुआ और जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय (गांधी भवन) के बाहर आयोजित किया गया, जहाँ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि जहाँ एक तरफ 15 अगस्त को पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ था, वहीं दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय ध्वज के नीचे आयोजित कार्यक्रम के दौरान सोनिया गांधी ने पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और फिर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को इशारा करके वंदे मातरम् को बीच में ही बंद कराने का प्रयास किया, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उन्होंने कहा कि जब किसी व्यक्ति ने उन्हें अवगत कराया कि अब संसद द्वारा कानून पास कर पूरा राष्ट्रीय गीत बजाना अनिवार्य कर दिया गया है, तब जाकर वे अनिच्छा से खड़े रहे। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य रहा है कि कांग्रेस की नीतियों के कारण आठ दशकों तक देशवासियों को आधा-अधूरा वंदे मातरम् सुनना पड़ा, लेकिन अब एनडीए सरकार द्वारा संसद में विधेयक पारित कर इसके पूर्ण गायन को अनिवार्य बनाने और अवमानना पर सजा का प्रावधान करने का पूरे देश ने स्वागत किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कानून से कांग्रेस नेताओं का खोखला देशभक्ति का चेहरा उजागर हो गया है, जिसे वे पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि राष्ट्रीय गीत के अपमान के दोषी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसा दुस्साहस न कर सके। उन्होंने बताया कि भाजपा ने इस मानसिकता का पर्दाफाश करने के लिए देशभर के जिला कांग्रेस कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इस विरोध प्रदर्शन में नाचन के विधायक विनोद कुमार, सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर, द्रंग के विधायक पूर्ण चंद, भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य, पूर्व विधायक हीरा लाल, मेयर सुमन ठाकुर और भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा सहित कई प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।0
0
Report
बीजेपी राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में कांग्रेस घरों के सामने प्रदर्शन
Sri Muktsar Sahib, Punjab:ਬੀਜੇਪੀ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਵੰਦੇ ਮਾਤਰਮ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਗੀਤ ਦੇ ਅਪਮਾਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਾਂਗਰਸੀ ਆਗੂਆਂ ਅਤੇ ਲੋਕਲ ਲੀਡਰਸ਼ੀਪ ਦੇ ਘਰਾਂ ਦੇ ਅੱਗੇ ਕੀਤਾ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਸ਼੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਬੀਜੇਪੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਧਾਨ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਘਰ ਅੱਗੇ ਕੀਤਾ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ。0
0
Report
संदिग्ध परिस्थितियों में दो किशोरियों की मौत, पुलिस जांच तेज
Shravasti, Uttar Pradesh:स्लग - संदिग्ध परिस्थितियों में दो किशोरियों की मौत एंकर - यूपी के श्रावस्ती जिले से इस वक्त की बड़ी खबर है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में दो किशोरियों की मौत से हड़कंप मच गया है। अलग-अलग गांवों में दोनों किशोरियों के शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है。 मामला सिरसिया थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव और पूर्वी जुड़पनिया गांव का है। बताया जा रहा है कि दोनों किशोरियों के शव अलग-अलग स्थानों पर घर के अंदर फंदे पर लटके मिले हैं। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। फिलहाल दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस हर पहलू से जांच पड़ताल में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
हिंडौन में CLG बैठक: पुलिस-जन सहयोग से कानून-व्यवस्था बेहतर
Karauli, Rajasthan:हिंडौन में सीएलजी की बैठक आयोजित हुई, जिसमें पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय, कानून-व्यवस्था तथा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में हिंडौन कोतवाली, नई मंडी, सदर और सूरौठ थानों के सीएलजी सदस्य शामिल हुए। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक ने सीएलजी सदस्यों की भूमिका और उनके कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। उन्होंने सीएलजी सदस्यों से पुलिस का सहयोग करने और क्षेत्र में सामने आने वाली समस्याओं एवं गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने की अपील की। बैठक के दौरान सीएलजी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। सदस्यों ने स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था और आमजन से जुड़े मुद्दों पर सुझाव भी दिए। पुलिस अधिकारियों ने सदस्यों की ओर से उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक और संबंधित थानों के थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
कोटा दक्षिण में 13 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
Kota, Rajasthan:कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में रविवार को 13 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। विधायक संदीप शर्मा ने बालाकुंड और केशवपुरा आबादी क्षेत्र में सड़क, नाली, पार्क, योग भवन और सीसी रोड सहित विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक क्षेत्र और व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। शर्मा ने कहा कि विकास से वंचित क्षेत्रों को चिन्हित कर उनकी जरूरत के अनुसार कार्ययोजना बनाई गई है। उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार पर मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि अब इन क्षेत्रों में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं और शेष काम भी जल्द पूरे किए जाएंगे।0
0
Report
चौमूं खेल स्टेडियम में युवक पर हमले के मामले में पुलिस कार्रवाई तेज
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर खेल स्टेडियम में युवक पर हुए हमले का मामला एक बार फिर तूल पकड़ता नजर आया. घटना को लेकर घायल युवक सहित बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे. पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, भाजपा नेता श्याम शर्मा और आरएलपी नेता छूट्टन यादव भी थाने पहुंचे. रामलाल शर्मा ने पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और घायल युवक व मौजूद लोगों से पूरे मामले के बारे में बातचीत की. रामलाल शर्मा ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही. पुलिस ने दो दिन के भीतर मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया हैं. उन्होंने कहा कि आमजन के साथ किसी भी प्रकार की ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. थानाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों और मौजूद लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले में शामिल आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा तथा जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
हांसी में भाजपा ने 15 अगस्त पर वंदे मातरम् अपमान का आरोप, कैंडल मार्च निकाला
Hansi, Haryana:हांसी बाइट : भाजपा जिला महामंत्री धर्मबीर रतेरिया,भाजपा नेता विनोद सैनी वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में हांसी में भाजपा का कैंडल मार्च हांसी में भाजपा नेताओं का आरोप है कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेताओं द्वारा अपमान करने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हांसीमें कैंडल मार्च और प्रदर्शन किया। कैंडल मार्च आंबेडकर चौक से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए लाल सड़क स्थित शहीद स्मारक तक पहुंचा। भाजपा जिला महामंत्री धर्मबीर रतेरिया ने कहा कि वंदे मातरम् देश के गौरव और सम्मान से जुड़ा राष्ट्रीय गीत है। कांग्रेस नेताओं द्वारा इसके दौरान कथित तौर पर बातचीत किए जाने को भाजपा ने अपमान माना है, इसी के विरोध में यह कैंडल मार्च निकाला गया। भाजपा नेता विनोद सैनी ने कहा कि 15 अगस्त को कांग्रेस कार्यालय से सामने आए वीडियो में राष्ट्रीय गीत के दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के आपस में बातचीत करने का मामला सामने आया। भाजपा ने इसे राष्ट्रगौरव और राष्ट्रीय गीत का अपमान बताया है।0
0
Report
मुजफ्फरपुर में पानी भरे गड्ढे में डूबे तीन किशोर, दो की मौत
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबे तीन किशोर, दो की मौत, एक की हालत गंभीर, गांव में मचा कोहराम জानेमाने स्रोत: जहां पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है, जबकि एक बचा लिया गया, पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच भर्ती कराया गया है. घटना औराई थाना क्षेत्र के जनार पंचायत के बेदौल गांव के कोन्हा टोला की है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. घटना के बारे में बताया गया है कि बच्चे गांव से करीब 500 मीटर दूर खेलने गए थे, जहां पानी से भरे गहरे गड्ढे में नहाने गए और नहाने के दौरान तीन किशोर गहरे पानी में जान गंव बैठे और इस हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि तीसरे बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है. उसका इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है. मृतकों की पहचान बेदौल कोन्हा टोला निवासी रविंद्र राय के 12 वर्षीय पुत्र विकास कुमार और सुरेंद्र राय के करीब 9 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है. वहीं, देवेंद्र राय के 13 वर्षीय पुत्र रामानंद राय का एसकेएमसीएच में इलाज जारी है. ग्रामीणों ने बताया कि घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है और छुट्टी के दिन होने के कारण तीनों बच्चे घरवालों की नजर बचाकर गांव से कुछ दूरी पर खेलने चले गए और फिर नहाने के पानी से भरे गड्ढे में चले गए थे. उसी दौरान तीनों एक-एक कर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. जब पास के खेत में काम कर रहे लोगों की नजर बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया और आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला. इसके बाद परिजनों ने सभी बच्चों को एसकेएमसीएच लाया, जहां चिकित्सकों ने विकास और सत्यम को मृत घोषित कर दिया. जबकि एक बच्चा रामानंद का हालत गंभीर होने के कारण इलाज शुरू किया गया. परिजनों ने बताया कि तीनों बच्चे खेलते-खेलते गड्ढे में नहाने चले गए थे. इसी दौरान एक-एक कर तीनों गहरे पानी में डूब गए. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.0
0
Report
भरूच: बाइक पर गांजा ले जाते आरोपी गिरफ्तार; कब्जे में 1.24 लाख का माल
Bharuch, Gujarat:ભરૂચ બ્રેકિંગ ભરૂચની અંકલેશ્વર બી ડિવિઝન પોલીસે બાઈક પર ગાંજે લઈ જતા shખ્સને ઝડપ્યો ગડખોલ વિસ્તારમાંથી 1.983 કિલોગ્રામ ગાંજા સાથે આરોપીની ધરપકડ સારંગપુરના મારુતિધામ-2માં રહેતા મંગલ પાસવાનને પાલીસે ઝડપી પાડ્યો આરોપી પાસેથી ગાંજો, બાઈક અને મોબાઈલ સહિત કુલ ₹1.24 લાખનો મુદ્દામાલ કબજે બાતમીના આધારે મીઠા ફેક્ટરીથી કેનાલ રોડ તરફ પોલીસના વોચ ગોઠવી હતી પોલીસે ગાંજો ક્યાંથી લાવ્યો અને કોને પહોંચાડવાનો હતો તે અંગે તપાસ શરૂ કરી NDPS એક્ટ હેઠળ ગુનો નોંધી અંકલેશ્વર બી ડિવિઝન પોલીસ વધુ કાર્યવાહી હાથ ધરી.0
0
Report
Advertisement
एरंडोल तालुक़े के नागदूली तालाब में युवक डूबा; अमोल सुनील पटेल की मौत
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जिल्ह्यातील एरंडोल तालुक्यातील नागदूली गावाजवळील तलावात पोहण्यासाठी गेलेल्या तरुणाचा बुडून, दुर्दैवी मृत्यू झाल्याची घटना घडली असून अमोल सुनील पाटील, रा. टाकळी, असे मृत तरुणाचे नाव आहे. तलावात पोहतांना पाण्याचा अंदाज न आल्याने तरुण पाण्यात बुडाल्याचा प्राथमिक अंदाज व्यक्त केला जात असल्याने घटनेची माहिती मिळताच पोलिसांनी घटनास्थळी धाव घेत स्थानिकांच्या मदतीने तरुणाचा मृतदेह तलावाबाहेर काढला. पोलिसांनी घटनास्थळी पंचनामा करून मृतदेह शवविच्छेदनासाठी जिल्हा रुग्णालयात हलवला आहे.0
0
Report
गोरखपुर में जमीन पैमाइश विवाद से युवक की मौत; परिजन जांच की मांग
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर से इस वक्त की बड़ी खबर है... जमीन की पैमाइश को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गुलरिहा थाना क्षेत्र में मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई न करने और मामले में पक्षपात करने का आरोप लगाया है। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।\n\nमामला गुलरिहा थाना क्षेत्र के खुटहन खास गांव का है। यहां जमीन की पैमाइश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। सात अगस्त को राजस्व विभाग की टीम जमीन की पैमाइश के लिए मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।\nपरिजनों का आरोप है कि राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में ही एक पक्ष के लोगों ने सुधाकर गौड़ पर हमला कर दिया। मारपीट में सुधाकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत नाजुक होने पर उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हंगामे से गरमाया मेडिकल कॉलेज परिसर\nसुधाकर की मौत की खबर मिलते ही परिवार और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजन मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। करीब एक घंटे तक चौकी पर नारेबाजी और विरोध चलता रहा।\nस्थिति बिगड़ती देख गुलरिहा के साथ पिपराइच और चिलुआताल थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया।\n\nमृतक के परिजनों का आरोप है कि हमले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपेक्षित कार्रवाई नहीं की। परिवार का कहना है कि पुलिस ने मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज कर दी, जिससे उन्हें न्याय मिलने को लेकर आशंका है। परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रभावशाली आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस नरमी बरत रही है।\nवहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से एफआईआर दर्ज की गई है। मारपीट के आरोप में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की कार्रवाई साक्ष्यों और जांच के आधार पर की जा रही है।\nजमीन की पैमाइश से शुरू हुआ विवाद अब एक युवक की मौत तक पहुंच गया है। परिवार पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है, जबकि पुलिस दोनों पक्षों की एफआईआर और गिरफ्तारी का हवाला दे रही है। अब बड़ा सवाल यही है कि आखिर सुधाकर की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होती है और क्या परिवार को निष्पक्ष जांच और न्याय मिल पाएगा?0
0
Report
आसनसोल में बीजेपी मিছিল के दौरान कांग्रेस कार्यालय पर हमला, विरोध के चलते सड़कें रोक दीं
Asansol, West Bengal:আসানসোল: ‘বন্দে মাতরম’ গানকে অবমাননা করার অভিযোগে কংগ্রেস নেত্রী সোনিয়া গান্ধীর বিরুদ্ধে প্রতিবাদ জানিয়ে রবিবার সন্ধ্যায় আসানসোলে বিজেপি যুব মোর্চার পক্ষ থেকে মিছিল বের করা হয়। মিছিল গির্জামোড় এলাকায় জিটি রোড ধরে এগোনোর সময় পরিস্থিতি উত্তপ্ত হয়ে ওঠে। অভিযোগ, মিছিল কিছুটা এগোনোর পর জিটি রোডের পাশèস্থিত কংগ্রেসের দলীয় কার্যালয়ে হামলা চালান বিজেপি যুব মোর্চার কর্মী-সমর্থকদের একাংশ। কংগ্রেসের অভিযোগ, কার্যালয়ের ব্যানার ও ফেস্টুন ছিড়ে ফেলা হয় এবং পরে তাতে আগুন ধরিয়ে দেওয়া হয়। ঘটনাকে কেন্দ্র করে এলাকায় ব্যাপক উত্তেজনা ছড়িয়ে পড়ে। পরিস্থিতি নিয়ন্ত্রণে ঘটনাস্থলে পৌঁছায় আসানসোল দক্ষিণ থানার পুলিশ। পুলিশি হস্তক্ষেপে পরিস্থিতি সামাল দেওয়ার চেষ্টা করা হয়। বিজেপির পক্ষ থেকে ‘বন্দে মাতরম’ গানকে ঘিরে সোনিয়া গান্ধীর বিরুদ্ধে অবমাননার অভিযোগ তুলে প্রতিবাদ কর্মসূচি নেওয়া হয়েছিল। সেই প্রতিবাদ মিছিল থেকেই কংগ্রেস কার্যালয়ে হামলার অভিযোগ ওঠায় রাজনৈতিক মহলে নতুন করে চাপানউতোর শুরু হয়েছে। ঘটনার পর এলাকায় যাতে নতুন করে কোনো অপ্রীতিকর পরিস্থিতি তৈরি না হয়, সেজন্য পুলিশ নজরদারি বাড়িয়েছে। হামলার অভিযোগের বিষয়টি খতিয়ে দেখা হচ্ছে বলে জানা গেছে।0
0
Report
Advertisement
