Gonda - दबंगों द्वारा नाली निर्माण रोकने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक क्षेत्र के ग्रामसभा वरडाण्ड में प्रधान द्वारा बनाए जा रहे नाली निर्माण को कुछ दबंगों द्वारा रोकने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. गांव में नाली नहीं होने के कारण लोगों के घरों का गंदा पानी नहीं निकल पा रहा है. इसको संज्ञान में लेकर प्रधान द्वारा नाली का निर्माण करवाया जा रहा था. तभी गांव के कुछ लोग जबरदस्ती नालीे निर्माण को रोकवा दिए . जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
