Gonda - अवैध अतिक्रमण के खिलाफ गरजा प्रशासन का बुलडोजर
Colonelganj, Uttar Pradesh:कर्नलगंज तहसील अंतर्गत ग्राम छिटनापुर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ आज फिर गरजा प्रशासन का बुलडोजर। गोंडा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर विशेष मुहिम के तहत चलाए गए अभियान तथा उप जिलाधिकारी करनैलगंज के कार्यालय से जारी पत्र के आधार पर राजस्व टीम ने ग्राम छिटनापुर स्थित चारागाह गाटा संख्या 805 पर हुए अवैध कब्जे को बुलडोजर के द्वारा कार्रवाई करते हुए हटाया गया। जिसके बाद डीएम नेहा शर्मा ने स्पष्ट किया कि जिले में सार्वजनिक उपयोग की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करना उनकी प्राथमिकता है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
