icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
Gonda
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow27 Dec 2024, 11:52 am

गोंडाः जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री के देहांत पर शोक सभा का आयोजन

Gonda, Uttar Pradesh:

जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में गोंडा में पूर्व प्रधानमंत्री के देहांत पर एक शोक सभा का आयोजन किया। सभा में पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर बोलते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रमोद मिश्रा ने कहा कि आज हम ऐसे महान व्यक्तित्व के शोक सभा कर रहे हैं जिनके राज में 30 रूपए का दिहाड़ी मजदूर आज 300 रुपए की मजदूरी तक पहुंचा। जब पूरा विश्व आर्थिक मंदी की चपेट में था और देश का 47 टन सोना गिरवी था, तब भी हमारे देश पर मंदी का प्रभाव नहीं पड़ा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झारखंड स्थापना दिवस पर देवघर में भगवान बिरसा मुंडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Deoghar, Jharkhand:देवघर एंकर झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर 19 एवं 20 नवंबर को आयोजित जिला स्तरीय भगवान बिरसा मुंडा लोकप्रिय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ आज केकेएन स्टेडियम में किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया.इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना है. प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आगे राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी राजधानी रांची में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. वहां उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता बनने वाले खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा.उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. जरूरत है उन्हें पहचानने और आगे बढ़ने का अवसर देने की. इस तरह की प्रतियोगिताओं से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा और वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे. दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे. बाइट सौरभ कुमार भुवानिया डीसी देवघर बाइट प्रवीण पुष्कर एसपी देवघर
0
0
Report

गुरुर के मुक्तिधाम में 94 वर्षीय महिला की अस्थियां चोरी, गांव में दहशत

Raipur, Chhattisgarh:बालोद गुरुर ब्लॉक के ग्राम खैरवाही स्थित मुक्तिधाम से 94 वर्षीय बुजुर्ग महिला विद्यावती रुखमणी शर्मा की अस्थियां चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति ने चिता स्थल पर नारियल, दीया और अगरबत्ती रखकर पूजा-पाठ की और अस्थियां उठा ले गया। गांव के इसी मुक्तिधाम से अस्थि चोरी की यह तीसरी घटना है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, विद्यावती शर्मा का 12 नवंबर को निधन हुआ था और 13 नवंबर को अंतिम संस्कार किया गया। अगले दिन शाम को जब उनके बड़े बेटे बालमुकुंद शर्मा और अन्य परिजन अस्थियां चुनने पहुंचे, तो चिता की राख से अस्थियां गायब थीं। दिवंगत महिला के मंझले बेटे व पूर्व एसडीओ रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने बताया कि मां की अंतिम इच्छा प्रयागराज स्थित गंगा में अस्थियां विसर्जित करने की थी, लेकिन इस घटना से परिवार की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। ग्रामीण इंद्रजीत सिन्हा के मुताबिक, 2025 में उनके पिता की अस्थियां भी इसी तरह गायब हुई थीं, जिसे तब गंभीरता से नहीं लिया गया था। अब तीसरी बार ऐसी वारदात होने से तंत्र-मंत्र की आशंका को लेकर गांव में तनाव है। परिजनों ने गुरुर थाने में शिकायत दर्ज कर एफआईआर करने और अस्थियां बरामद करने की मांग की है। इस संबंध में गुरुर टीआई मुकेश सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है, क्रियाकर्म के बाद परिजनों के बयान लेकर मामले की जांच की जाएगी।
0
0
Report

बिहार में अधिकारी शिलान्यास-उद्घाटन केवल जनप्रतिनिधियों के: अधिकारी नहीं कर पाएंगे

Patna, Bihar:बिहार में सरकारी योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन को लेकर सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। अब राज्य में कोई भी प्रशासनिक अधिकारी अपनी ओर से विकास योजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास नहीं कर सकेगा। इतना ही नहीं, अधिकारी सरकारी योजनाओं के शिलापट्ट पर अपना नाम भी नहीं लिखवा सकेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने इस संबंध में राज्य के सभी विभागों और जिलों के अधिकारियों को स्पष्ट आदेश जारी किया है इसको लेकर अब सियासत तेज हो गई है जेडयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा इसके पूर्व में भी सरकार ने ऐसा कार्यादेश जारी किया है। हाल के एक जिला की घटना आई, इसके बाद इसको गंभीरता से माननीय प्रत्यय अमृत जी ने लिया है और कहा है कि भई शिलापट्ट पर कैसे नाम रहेगा किसी पदाधिकारी का? अगर नाम भी रहेगा तो एमएलए (MLA) का, एमएलसी (MLC) का, पंचायती राज का है तो पंचायती राज के जनप्रतिनिधि का। आखिर इसका तो कोई औचित्य नहीं है। और विधायिका, कार्यपालिका में अगर सामंजस्य नहीं रहेगा, तो काम कैसे होगा? इसलिए सरकार ने अपने परिपत्र को लागू कराने के लिए जो तथ्यात्मक निर्देश दिया है, वह स्वागत योग्य है। बाइट---- नीरज कुमार मुख्य प्रवक्ता जेडीयू वही कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अजय पासवान ने कहा की बिहार सरकार के पत्र ने यह साबित कर दिया है कि बिहार में अफसरशाही कितने चरम पर है और जनप्रतिनिधियों की किस तरह से उपेक्षा की गई है। कल के पत्र ने यह साबित किया है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों का कैसे अपमान बिहार सरकार के पदाधिकारियों द्वारा किया गया है। अगर जनप्रतिनिधियों का यह हाल है, तो सोच लीजिए कि आम जनता के साथ अफसरशाही किस तरह से व्यवहार करती होगी। बाइट---- अजय पासवान मुख्य प्रवक्ता कांग्रेस बीजेपी के पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने कहा एनडीए की सरकार है। सम्राट चौधरी जी ऐसे मामलों में गंभीर हैं। यह नियम पहले का है और कोई शिकायत मिली होगी, तो माननीय मुख्यमंत्री जी ने और सरकार ने इसको सख्त कर दिया है कि किसी भी परिस्थिति में जो जनप्रतिनिधि होंगे, वही योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे और अधिकारियों को नहीं करना है। यह अच्छी बात है, यह जनप्रतिनिधियों के लिए सम्मान का विषय है और अधिकारी से उद्घाटन करने का कोई विषय नहीं है।" बाइट---- पवन जायसवाल पूर्व विधायक बीजेपी RJD के मक्का प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन का अधिकार सिर्फ और सिर्फ जनप्रतिनिधियों को ही है। सरकार जनप्रतिनिधियों के अधिकार का हनन लगातार पहले भी करती रही है। सरकार अगर यह निर्णय लेती है या ले रही है कि उद्घाटन और शिलान्यास का कार्यक्रम सिर्फ जनप्रतिनिधियों के कर-कमलों से हो, तो यह लोकतंत्र के लिए सुखद है। अधिकारियों की भूमिका क्या होती है? अधिकारी अगर शिलान्यास करने लगें, उद्घाटन करने लगें, बोर्ड पर अधिकारियों का नाम छपने लगे, तो फिर लोकतांत्रिक मूल्यों का ह्रास होने लगता है। इसलिए जनप्रतिनिधि का जो उचित सम्मान है, वह बरकरार रहनी चाहिए और सरकार को इस तरह के फैसले लेने चाहिए जहाँ जनप्रतिनिधियों का सम्मान संरक्षित और सुरक्षित रहे।" बाइट---- शक्ति यादव मुख्य प्रवक्ता आरजेडी
0
0
Report
Advertisement

विदिशा के सिविल लाइन में थ्रेसर से साड़ी फंसने से महिला की मौत

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अहमदपुर के पास ग्राम डांगरवाड़ा में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। थ्रेसर पर काम करते समय उसकी पंखे में 28 वर्षीय महिला केशकली बाई की साड़ी फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन और अन्य लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुँचे, जहां गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतका और उनका परिवार कटनी जिला की रीठी तहसील के ग्राम लालपुरा (सलाईया चौकी क्षेत्र) से फसल कटाई के काम के लिए यहाँ आया था।
0
0
Report

नगछिया के चंडी स्थान में किसान की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका

Naya Chak, Bihar:नगछिया के भागलपुर में अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के चंडी स्थान की है, जहां बुधवार देर रात अपने बासा पर सो रहे किसान फुलो मंडल को अपराधियों ने निशाना बनाया. अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि फुलो मंडल अपने ससुराल में रहकर खेतीबाड़ी करते थे. रोज की तरह बुधवार रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद वह बासा पर सोने चले गए थे. इसी दौरान अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पर इस्माइलपुर थाना पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक तौर पर हत्या के पीछे जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, हत्या की असली वजह और अपराधियों की पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. वहीं, इस घटना के बाद चंडी स्थान गांव में दहशत का माहौल है।
0
0
Report

चंदौली के किसानों के ज्ञापन पर DM ने 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन - भाजपा किसान मोर्चा ने किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर सौपा डीएम को ज्ञापन - अर्नव चक्रवात से बर्बाद धान की फसल के सर्वे में लेखपालों पर लापरवाही का आरोप - किसानों के धान खरीद रजिस्ट्रेशन और सत्यापन में आ रही समस्याएं दूर करने की मांग - अधिक से अधिक धान क्रय केंद्र खुलवाने और बिचौलियों के हस्तक्षेप पर रोक लगाने की मांग - नहरों में जमा सिल्ट की सफाई और साधन सहकारी समितियों पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की उठाई मांग - चकबंदी वाले क्षेत्रों में विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाने का मुद्दा भी उठाया - पूर्व भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने भी रखीं किसानों की समस्याएं - डीएम ने 24 घंटे के भीतर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा कर कार्रवाई का दिया आश्वासन. बाइट : ओम प्रकाश मौर्य, जिलाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा, चंदौली. बाइट : राणा प्रताप सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, व पूर्व जिलाध्यक्ष bjp चंदौली.
0
0
Report
Advertisement

सोयाबीन और मक्का की भारी आवक से प्रतापगढ़ मंडी सड़कें 400 मीटर तक

Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ हेडर/हेडलाईन : सोयाबीन-मक्का की बंपर आवक से मंडी हुई फुल, सड़क पर 400 मीटर तक लगी वाहनों की कतारें एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ कृषि उपज मंडी में सोयाबीन और मक्का की बंपर आवक का सिलसिला लगातार जारी है। हालात यह रहे कि रात से ही मंडी के बाहर किसानों के वाहनों की कतारें लगना शुरू हो गईं, जो दोपहर बाद तक भी जारी रहीं। मंडी गेट के दोनों ओर सड़क पर करीब 400 मीटर तक वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं। मंडी खुलते ही सोयाबीन, मक्का, मेथी, अलसी, लहसुन, प्याज सहित विभिन्न जिंसों की भारी आवक हुई। इनमें सोयाबीन और मक्का की आवक सबसे ज्यादा रही। बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे, जिससे मंडी प्रशासन को व्यवस्थाएं संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मंडी सचिव संतोष मोदी ने बताया कि मंडी में लगातार जिंसों की बंपर आवक हो रही है। इसे देखते हुए व्यापारियों को नीलामी के बाद तत्काल माल उठाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मंडी परिसर में भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति पैदा नहीं हो। साथ ही किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए भी विशेष निर्देश दिए गए हैं। मंडी प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक प्रबंधन पर भी ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि आगामी दिनों में भी बड़ी मात्रा में कृषि उपज मंडी पहुंचने की संभावना है। ऐसे में व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जा रहा है। वहीं किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी उपज व्यवस्थित तरीके से मंडी लेकर आएं, ताकि नीलामी और उपज की बिक्री के दौरान उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
0
0
Report

जालोर जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस बहुमत का दावा, भाजपा भी जीत के मूड में

Jalore, Rajasthan:जालोर की सियासी बिसात पर कल खुलेंगे पत्ते: बाड़ाबंदी के बीच बोर्ड बनाने की होड़, कांग्रेस नेता बोले पूर्ण बहुमत से बोर्ड बनाएंगे जिला परिषद की 43 और 14 पंचायत समितियों की 262 सीटों पर हुई थी वोटिंग; अति-उत्साह में दिख रही कांग्रेस ने किया जिला प्रमुख बनाने का दावा जालोर एंकर- जालोर ज़िले में ग्रामीण सत्ता की तस्वीर कल यानी 20 नवंबर को साफ होने जा रही है। जिला परिषद और 14 पंचायत समितियों के चुनाव की मतगणना से ठीक पहले जिले में सियासी हलचल तेज है। एक तरफ कांग्रेस अति-उत्साह के साथ जिला प्रमुख और बोर्ड बनाने का दावा कर रही है, तो दूसरी तरफ भाजपा भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है। जोड़-तोड़ की आशंका के बीच दोनों ही दलों ने प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी कर दी है। वीओ 01- भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, बाड़ाबंदी तेज- चुनावी आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार मुकाबला बेहद रोचक और कांटे का है। राज्य निर्वाचन आयोग की अंतिम सूची के मुताबिक, 14 पंचायत समितियों के 262 वार्डों में भाजपा ने 261 और कांग्रेस ने 260 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। महज एक सीट के अंतर से दोनों प्रमुख दलों ने लगभग हर वार्ड में सीधी टक्कर दी है। वहीं, 105 निर्दलीय उम्मीदवारों के अलावा बसपा के 34, आरएलपी के 30, भारत आदिवासी पार्टी के 3 और आप के 2 प्रत्याशियों ने कई सीटों पर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। परिणामों से पहले ही किसी भी तरह की सेंधमारी से बचने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी कर रखी है। वीओ 02- कांग्रेस खेमे में अति-उत्साह, प्रमुख पद पर नजर- मतगणना से एक दिन पहले सियासी गलियारों में कांग्रेस खेमा खासा उत्साहित नजर आ रहा है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि ग्रामीण मतदाताओं का रुझान उनके पक्ष में रहा है और इस बार न केवल अधिकांश पंचायत समितियों में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा, बल्कि जिला परिषद में भी बहुमत हासिल कर पार्टी अपना जिला प्रमुख बनाएगी। दूसरी ओर, भाजपा भी अपने संगठन की मजबूती और बूथ प्रबंधन के दम पर जिला परिषद और पंचायत समितियों में फिर से अपना बोर्ड बनाने को लेकर आश्वस्त दिख रही है। हाइलाइट्स - जालोर में कल 824 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला होगा - जालोर जिला परिषद की 43 सीटों पर 129 प्रत्याशी मैदान में - 14 पंचायत समितियों के 262 वार्डों में 695 उम्मीदवार भाजपा के 261, कांग्रेस के 260 प्रत्याशी 174 अन्य - सेंधमारी की आशंका के बीच दोनों दलों की कड़ी बाड़ाबंदी, बोर्ड बनाने के दावों के साथ सियासी पारा हाई -जालौर जिला प्रमुख बनाने को लेकर कांग्रेस में अति-उत्साह, नेता बोले कांग्रेस का बोर्ड बनेगा बाइट 1- मालाराम बिश्नोई कांग्रेस प्रत्याशी 2- मोहन सिंह राव कांग्रेस नेता 3- श्रवण सिंह राव बोरली, प्रदेश महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा
0
0
Report
Advertisement

आबूराज के विकास के लिए मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन प्रचार योजना की घोषणा

Sirohi, Rajasthan:एंकर - राजस्थान के संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री जोगाराम पटेल गुरुवार को आबूराज पहुंचे। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य के निवास पर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की तथा उनकी माता श्रीमती कांता देवी की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार आबूराज के चौमुखी विकास में कोई कमी नहीं रखेगी। उन्होंने आबूराज को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर पहचान दिलाने के लिए सोशल मीडिया और यूट्यूब के माध्यम से विशेष प्रचार योजना तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग और नगर पालिका के संयुक्त प्रयासों से शहर की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं को वैश्विक स्तर पर प्रचारित किया जाएगा। बाइट - जोगाराम पटेल, संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री
0
0
Report

रामगढ़ में सूने मकान पर चोरों ने 8-9 तोला सोना और 20 हजार नकद चुराए

Ramgarh, Dohli, Rajasthan:**रामगढ़ में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 8-9 तोला सोना और 20 हजार की नकदी चोरी** **दिल्ली गया हुआ था परिवार, छत के रास्ते मकान में घुसे चोरों ने तोड़े कमरों के ताले; सुबह लौटने पर बिखरा मिला सामान** रामगढ़ (अलवर)। रामगढ़ कस्बे के जोशी मोहल्ले में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सोने के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। परिवार रिश्तेदार से मिलने दिल्ली गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। चोर करीब 8 से 9 तोला सोने के आभूषण और 20 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे परिवार के घर लौटने पर वारदात का खुलासा हुआ। टूटे ताले और कमरों में बिखरा सामान देखकर परिवार के होश उड़ गए। **छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए चोर** पीड़ित के अनुसार, आसपास जांच करने पर पड़ोसी के मकान में लकड़ी की सीढ़ी लगी हुई मिली। आशंका है कि चोर इसी सीढ़ी के सहारे छत पर पहुंचे और वहां से मकान में प्रवेश किया। चोर एक तोले की सोने की चेन, करीब ढाई तोले का सोने का हाथ का कड़ा, सोने के झुमके, एक-एक तोले की दो पुरुषों की अंगूठियां और पांच-पांच ग्राम की दो महिलाओं की अंगूठियां सहित करीब 8 से 9 तोला सोना चोरी कर ले गए। इसके अलावा अलमारी में रखे 20 हजार रुपए भी समेट ले गए। **पुलिस ने शुरू की जांच, एफएसएल टीम जुटाएगी साक्ष्य** वारदात की सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के मकानों और मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। वहीँ, अलवर से एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जाएंगे। पीड़ित परिवार ने दोपहर बाद थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की स्पेशल टीम भी चोरों की पहचान और तलाश में जुट गई है। सूने मकान में हुई इस बड़ी चोरी की वारदात के बाद मोहल्ले के लोगों में भी दहशत और चिंता का माहौल है। **बाइट – हरदीप सिंह, मकान मालिक**
0
0
Report

जहरीला अनाज खाने से एक ही परिवार के 7 लोग गंभीर, जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

Jabalpur, Madhya Pradesh:जहरीला या अमानक अनाज खाने से एक ही परिवार के 7 व्यक्ति गंभीर बीमार,सिहोरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर, फूड पॉइजनिंग में 2 पुरुष 2 महिला एवं 3 बच्चियां शामिल, सिहोरा के समीप मुंह साम ग्राम के एक मुस्लिम परिवार में अचानक 7 लोगों को खाना खाने के एक घंटे बाद एक ही परिवार के सभी लोगों को उल्टी होने लगी। गांव के सरपंच रिंकू पटेल ने तत्परता दिखाते हुए अन्य लोगों की मदद से उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया अस्पताल में उपस्थित रात्रिकालीन ड्यूटी डॉक्टर एहतिशाम अंसारी ने बताया की इन लोगों ने कोई जहरीले अनाज का सेवन कर लिया है, जिससे इन्हें उल्टी हो रही हैं। दो लोगों की हालत अत्यंत गंभीर है अन्य पांच लोग भी बोल नहीं पा रहे है, इस लिए इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहीं गांव के अन्य लोगों ने बताया इन लोगों ने कोदो के आटा की रोटी खाई है। विशेषज्ञों का मानना है की अनाजों में कीटनाशक की मात्रा ज्यादा होती है जिसे बिना धोए, बिना सुखाय सीधे चक्की में पिसवाकर खा लिया जाता है, जिससे अनाज या अनाज के आटे जहरीला हो जाता है और फूड प्वाइजनिंग हो जाती है।
0
0
Report
Advertisement

धनबाद के एंबुलेंस चालकों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन फिर शुरू किया

Dhanbad, Jharkhand:तीन सूत्री मांगों को लेकर धनबाद में एंबुलेंस चालकों ने एक बार फिर आंदोलन शुरू कर दिया है। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले एंबुलेंस चालक सिविल सर्जन कार्यालय के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना और एंबुलेंस चालक hड़ताल पर बैठ गए हैं। चालकों ने सरकार और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नाराजगी जताते हुए अपनी मांगें पूरी करने की मांग की है।दरअसल, एंबुलेंस चालकों ने इससे पहले भी अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन किया था। आंदोलन के बाद सरकार ने उनकी एक मांग मान ली थी, जबकि बाकी दो मांगों को छठ पूजा से पहले पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन छठ पूजा समाप्त होने के बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर चालक दोबारा आंदोलन पर उतर आए हैं।एंबुलेंस चालक संघ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में मेडिकल इंश्योरेंस, न्यूनतम वेतन और एंबुलेंस संचालन की व्यवस्था सिविल सर्जन के माध्यम से कराने की मांग शामिल है। उन्होंने कहा कि कंपनी बदलने के साथ ही चालकों का वेतन भी नई कंपनी के पास चला जाता है, जिससे वेतन भुगतान में परेशानी होती है। इसलिए सभी एंबुलेंस का संचालन सिविल सर्जन के माध्यम से किया जाए, ताकि चालकों को समय पर वेतन मिल सके। चालकों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा।
0
0
Report

प्यू रिसर्च के मुताबिक भारत में मुसलमान भी प्रधानमंत्री बनेंगे?

Noida, Uttar Pradesh:बहराइच - प्यू रिसर्च सेंटर की डेटा का मौलाना ने किया समर्थन, कहा आने वाले समय मे भारत अमेरिका और इजरायल के प्रधानमंत्री होंगे मुस्लिम, एंकर - अमेरिका की मशहूर क्यों रिसर्च सेंटर द्वारा जारी किए गए इस्लाम होगा दुनिया का सबसे बड़ा मजहब का समर्थन करते हुए मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि हम इसे इत्तेफाक रहते हैं आने वाले समय में निश्चित तौर पर इस्लाम दुनिया का बड़ा मजहब होगा, मौलाना शהहाबुद्दीन ने यह भी कहा कि मुस्लिम के पास कोई काम नही होता यही वजह है कि घर में रहने पर अधिक आबादी बढ़ती रहती है। उन्होंने कहा कि भारत में तेजी से मुसलमान की संख्या बढ़ रही है ऐसे में आने वाले समय में भारत का मुसलमान भी प्रधानमंत्री होगा। बाईट - मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ऑल इंडिया मुस्लिम जमात
0
0
Report

भोपाल के IES स्कूल के वार्षिक उत्सव पर मुस्लिम समुदाय ने आपत्ति, DEO नोटिस जारी

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल में IES पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में प्रस्तुत कार्यक्रम पर विवाद उभरा। मुस्लिम समाज ने आपत्ति जताई; जिला शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया। राजधानी भोपाल के नीलबड़ स्थित IES पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में प्रस्तुत एक सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों और मुस्लिम समाज की शिकायत के बाद जिला शिक्षा विभाग ने मामले को संज्ञान में लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस भेजकर पूरे मामले में जवाब मांगा है। साथ ही स्कूल के प्रिंसिपल को अपना पक्ष रखने के लिए कार्यालय में बुलाया गया है। अनवर पठान ने शिकायत की है। भोपाल के IES पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में प्रस्तुत कार्यक्रम पर विवाद खड़ा हो गया... मुस्लिम समुदाय ने आपत्ति जताई है, DEO ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस भेजा है। दरअसल अनवर पठान ने आरोप लगाया कि अक्टूबर के अंत WEEK में कार्यक्रम के दौरान डांस प्रतियोगिता और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच एक बच्ची को भारत माता के रूप में दिखाया गया, जबकि एक छोटे बच्चे को ऐसी टोपी पहनाई गई जिसे मुस्लिम समुदाय के प्रतीक के रूप में देखा गया। अनवर पठान का कहना है कि स्कूल को शिक्षा का मंदिर माना जाता है, जहां बच्चों को सामाजिक सद्भाव, आपसी सम्मान और भाईचारे की शिक्षा दी जानी चाहिए। ऐसे में यदि किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में इस तरह की प्रस्तुति दी जाती है, तो उसका बच्चों की मानसिकता पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तस्वीरों से मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top