icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow24 Nov 2024, 05:58 am

गौवंश सेवा की कराई गई सामान्य ज्ञान परीक्षा, RSS गौ सेवा अवध प्रान्त करेगा मेधावियों को पुरुस्कृत

Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर कस्बा स्थित तुलसी स्मारक, महर्षि दयानंद, सरस्वती स्कूल, लीला शाह, बेनी माधव नामक इंटर कॉलेज में शनिवार को सामान्य ज्ञान परीक्षा कराई गई। RSS गौ सेवा अवध प्रांत के तत्वावधान में आयोजित सामान्य ज्ञान परीक्षा में कक्षा छह से 12 के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।परीक्षा संयोजक अरविन्द शुक्ला ने बताया कि छात्रों को वस्तुनिष्ठ 100 प्रश्नों के प्रश्नपत्र हल करने के लिये डेढ़ घंटे समय नियत था। उत्तर पुस्तिका जाँच उपरांत प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी पुरुस्कृत होंगे।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटना के बिंद टोली में बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित, राहत कार्य तेज

Patna, Bihar:जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के साथ राजधानी पटना का बिंद टोली इलाका पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गया है। सैकड़ों घर पानी में डूब चुके हैं और करीब 3 हजार की आबादी प्रभावित है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित और ऊंचे इलाकों की ओर पलायन करना पड़ रहा है। विस्थापित परिवारों ने पटना के JP गंगा पथ पर अस्थायी टेंट लगाकर अपना ठिकाना बना लिया है। लोग अपने जरूरी सामान को लेकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच रहे हैं। बिंद टोली हर साल बाढ़ से प्रभावित होता है। पिछले करीब 15 दिनों से यहां के लोग बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि, राहत की दिशा में अब कम्युनिटी किचन की शुरुआत की गई है, जहां प्रभावित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही पीने के पानी के लिए पानी के टैंकर पहुंचाए जा रहे हैं, वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों में मौजूद मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था भी की जा रही है। लेकिन सबसे बड़ी परेशानी अब भी लोगों के आवागमन की बनी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अब तक नाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में लोग प्लास्टिक की बोतल और डिब्बों को जोड़कर जुगाड़ की नाव बना रहे हैं और इसी के सहारे अपने सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। बाढ़ के पानी ने लोगों की जिंदगी पूरी तरह बदल दी है। घर डूब चुके हैं, सामान बर्बाद हो रहा है और लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। अब प्रभावित परिवारों को राहत और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए प्रशासन से तत्काल मदद की उम्मीद है।
0
0
Report

मीरजापुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांव जलमग्न, किसान परेशान

Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र, मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में मोक्षदायिनी गंगा का बढ़ता जलस्तर अब तटवर्ती इलाकों के लिए बड़ा संकट बन गया है। नदी का पानी तेजी से रिहायशी और ग्रामीण इलाकों की ओर फैल रहा है, जिससे बाढ़ के हालात डरावने होते जा रहे हैं। गंगा के इस रौद्र रूप के कारण तटवर्ती दर्जनों गांव पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और प्रभावित इलाकों में निगरानी व राहत कार्य के लिए 37 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। इसके बावजूद ग्रामीणों में खौफ का माहौल है और वे सुरक्षित ठिकानों की ओर पलायन कर रहे हैं。 गंगा के लगातार बढ़ते पानी ने सबसे गहरी चोट किसानों पर की है। तटवर्ती गांवों के विस्तृत भू-भाग में फैले खेत-खलिहान पूरी तरह से बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। खेतों में लहलहाती खड़ी फसलें जलमग्न होकर बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों के सामने भारी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसके अलावा, बाढ़ के कारण पशुओं के चारे की भी गंभीर समस्या पैदा हो गई है। चारागाहों के डूब जाने से पशुपालक भारी परेशानी में हैं। ग्रामीणों को डर है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा, तो पानी उनके घरों के भीतर तक घुस जाएगा। खतरे को भांपते हुए सैकड़ों परिवार अपना जरूरी सामान समेटकर, अपने मवेशियों के साथ ऊंचे स्थानों और सड़क के किनारे तिरपाल तानकर शरण ले रहे हैं। इस प्राकृतिक आपदा के बीच एक और बड़ी परेशानी सामने आई है। गंगा किनारे स्थित शवदाह स्थल भी बाढ़ के पानी में पूरी तरह डूब चुके हैं। इसके चलते अंतिम संस्कार के लिए लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें नए स्थानों की तलाश करनी पड़ रही है। प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं। अधिकारियों की ओर से ग्रामीणों को सतर्क रहने और जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन न करने की हिदायत दी जा रही है। 37 बाढ़ चौकियों के जरिए हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल, ग्रामीणों की चिंता भरी नजरें गंगा के जलस्तर पर टिकी हैं। अगर पानी में बढ़ोतरी जारी रही, तो तटवर्ती गांवों में यह संकट और भी भयावह हो सकता
0
0
Report

छत के रास्ते चोर लाखों के आभूषण-नकदी लेकर फरार

Jaunpur, Uttar Pradesh:छत के रास्ते घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर हुए फरार जौनपुर सरपतहां । थाना क्षेत्र के मनवल गांव में बीती रात चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बना लिया। चोर छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए और कमरे में रखी नकदी व लाखों रुपये कीमत के आभूषण समेटकर फरार हो गए। परिजनों को चोरी की जानकारी होने पर घर में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सरपतहां पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही चोरी के तरीके और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ डंडइया बाजार में किराना दुकान चोरी, CCTV में कैद

Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ महानगर थाना क्षेत्र के डंडइया बाजार में किराना दुकान में बड़ी चोरी देर रात किराना स्टोर का शटर तोड़कर दुकान में दाखिल हुए चोर चोर करीब 50 हजार रुपये कीमत के काजू-बादाम और ड्राई फ्रूट ले गए dुकान के गल्ले में रखी नकदी पर भी चोरों ने हाथ साफ किया इलेक्ट्रिक ऑटो से पहुंचे थे चोर, वारदात को अंजाम देकर हुए फरार चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद CCTV फुटेज में चोरों की तस्वीरें साफ नजर आ रही हैं वारदात के बाद इलेक्ट्रिक ऑटो से मौके से भाग निकले चोर dुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की CCTV फुटेज के आधार पर महानगर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी
0
0
Report

भागलपुर के राघोपुर में बाढ़ से भारी तबाही, सामुदायिक किचन से राहत मिलती दिखी

Naya Chak, Bihar:भागलपुर के राघोपुर क्षेत्र में बांध टुटने के बाद गांव में बाढ़ आने से हालात भयावह हुए थे। 1000 से ज्यादा घर जलमग्न है हजारों की आबादी प्रभावित हुई है। लोगों के सामने भोजन की समस्या उतपन्न हो गयी थी इसको देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर कई स्थानों पर सामुदायिक रसोई और स्वास्थ्य शिविर संचालित है अब तक सभी रसोइयों में कुल 75 हजार से ज्यादा लोगों ने भोजन किया है मेडिकल कैम्प में लोग दवाइयां ले रहे हैं। जिला प्रशासन के दावे के बीच हमने सामुदायिक किचन से भोजन को लेकर रियलिटी चेक की। बाढ़ पीड़ितों को मिल रहे चावल दाल और सब्जी की गुणवत्ता पर सवाल किए । बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि उन्हें अच्छा भोजन मिल रहा है कोई कमी नहीं है बाढ़ आने के बाद भोजन की दिक्कत थी वह यहां मिल रहा है दवाइयां भी मिल रही है। राघोपुर के शंकरपुर स्थित मध्य विद्यालय में संचालित सामुदायिक किचन का जायजा लिया है संवाददाता ashwini ने
0
0
Report
Advertisement

PM मोदी ने नेशनल अवॉर्ड विजेता शिक्षकों से बातचीत में आत्मविश्वास और अभ्यास पर सुझाव मांगे

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल अवॉर्ड पाने वाले शिक्षकों से बातचीत की。 नेशनल अवॉर्ड पाने वाले शिक्षकों में से एक से बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे अपनी पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए कोई सुझाव मांगा。 पीएम मोदी ने पूछा, "अगर मैं आपके यहां विद्यार्थी होता और एक कुशल वक्ता बनना चाहता, तो आप मुझे क्या सुझाव देतीं? मुझे क्या करना चाहिए?" इस पर एक शिक्षिका ने जवाब दिया, "सबसे पहले, आपमें आत्मविश्वास होना चाहिए... आत्मविश्वास बहुत ज़्यादा अभ्यास से आता है। आपका व्यक्तित्व देखकर मैं खुद भी थोड़ी घबरा गई थी..." नेशनल अवॉर्ड पाने वाले शिक्षकों में से एक से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...मैं काशी का सांसद हूं और मैंने वहां ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान शुरू किया था, और मुझे यह देखकर खुशी होती है कि अब महिलाएं सामने से आकर जांच करवा रही हैं। पहले ऐसी स्थिति नहीं थी। एक और अच्छा अनुभव एक ही दिन में सबसे ज़्यादा लोगों की स्क्रीनिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना रहा..."
0
0
Report

भिवंडी में गोविंदा उत्सव के मद्देनजर नगरपालिका ने रात्री स्वच्छता मुहिम चलाई

Thane, Maharashtra:भिवंडी - दहीहंडीसाठी महापालिकेची स्वच्छता मोहीम... गोकुळाष्टमीपूर्वी पालिका कर्मचारी, अग्निशमन दलाकडून पूल धुलाई... भिवंडी शहरात दहीहंडीच्या मिरवणुका आणि गोविंदा पथकांची वर्दळ मोठ्या प्रमाणात असते. या पार्श्वभूमीवर रस्त्यांवरील धूळ आणि घाण साफ व्हावी, वाहतूक सुरळीत व्हावी यासाठी महापालिकेचे कर्मचारी आणि अग्निशामक दलाचे जवान रात्रीच्या वेळी कामाला लागले होते. फायर ब्रिगेडच्या गाड्यांमधून पाण्याची जोरदार फवारणी करून उड्डाणपूल आणि मुख्य रस्ते धुण्यात आले. पालिकेच्या या तत्परतेमुळे गोविंदा पथकांना आणि नागरिकांना उत्सव साजरा करणे सोपे होणार आहे.
0
0
Report
Advertisement

चिराग पासवान की LJP-R बिहार चुनाव में मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प, NDA में हलचल

Patna, Bihar:केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार में अपने आगामी चुनावी प्लान का ऐलान कर दिया है। लोजपा-आर के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक राजू तिवारी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि आगामी विधानसभा चुनाव में लोजपा-आर की सरकार बनाएंगे वही कहा की हमको पूरा विश्वास है कि हम अपने नेता आदरणीय चिराग पासवान जी के नेतृत्व में दिन-प्रतिदिन आगे आएंगे और आने वाले विधानसभा में हम सब कार्यकर्ता संकल्प लेते हैं कि हम अपनी पार्टी की सरकार बनाएंगे और चिराग पासवान जी को मुख्यमंत्री बनाने का जो संकल्प हम लोग पहले से लेकर चले हैं, उस संकल्प को पूरा करेंगे राजू तिवारी का यह बयान बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। खासकर एनडीए के खेमे में इस पर हलचल बढ़ा दिया है
0
0
Report
Advertisement

भिवंडी में गोविंदा पथक ने दहीहंडी फोड़कर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया

Thane, Maharashtra:भिवंडी - मध्यरात्री दहीहंडी फोडून कृष्ण जन्मोत्सव... नवतरुण मित्र मंडळाने रात्री 12 वाजता फोडली दहीहंडी... कृष्ण जन्माष्टमी देशभरात उत्साहात साजरी होत असतानाच भिवंडीतील नवतरुण मित्र मंडळ गोविंदा पथकाने मध्यरात्री ठीक 12 वाजता दहीहंडी फोडून भगवान श्रीकृष्णाचा जन्मोत्सव जल्लोषात साजरा केला. भिवंडीतील नवतरुण मित्र मंडळ गोविंदा पथकाने श्रीकृष्ण जन्माष्टमीचे औचित्य साधून रात्री 12 वाजता विधिवत पूजन केले आणि परिसरात उभारलीली मानाची दहीहंडी फोडून जन्मोत्सव साजरा केला. यावेळी फटाक्यांची आतषबाजी करण्यात आली. त्यानंतर बँजोच्या तालावर तरुणाईने दही-काला उत्सवाचा मनमुराद आनंद लुटला. धार्मिक परंपरा जपत हा सोहळा मोठ्या जल्लोषात पार पडला.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top