गोण्डा में बाल संरक्षण पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा की बैठक, सभी विभागों से सहयोग की अपील
Gonda, Uttar Pradesh:गोण्डा में बाल संरक्षण एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, जिसके लिए सभी विभागों का सहयोग आवश्यक है। यह बात जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में महिला कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में कही। बैठक में उन्होंने निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, जिला बाल संरक्षण इकाई, किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, बाल विवाह, चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल श्रम उन्मूलन और अन्य योजनाओं की समीक्षा की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
