icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271122
RTRahul TiwariFollow14 Jan 2025, 11:03 am

आर्यनगर में स्वर्गीय त्रिलोकी नाथ मिश्र की स्मृति में कंबल वितरण और खिचड़ी भोज का आयोजन

Usraina, Uttar Pradesh:

पूर्व ब्लॉक प्रमुख और कांग्रेस नेता स्वर्गीय त्रिलोकी नाथ मिश्र की स्मृति में ग्राम पंचायत बनगाई में मंगलवार को कंबल वितरण, सम्मान समारोह और खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ समाजसेवी जितेंद्र नाथ मिश्रा और सेवानिवृत्त प्रवक्ता पंडित मुचकुंदपति त्रिपाठी ने स्वर्गीय त्रिलोकी नाथ मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर की। पंडित मुचकुंदपति त्रिपाठी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गरीबों की मदद और प्रबुद्ध वर्ग का सम्मान सबसे बड़ा कार्य है। उन्होंने लोगों से ऐसे कार्यों में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सराहना की।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भारतीय महिला टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद क्रांति गौड़ बागेश्वर धाम पहुँचीं

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने और देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारत लौटीं क्रिकेटर क्रांति गौड़ बागेश्वर धाम पहुंचीं।,धाम आगमन पर उन्होंने सबसे पहले बालाजी सरकार के मुख्य मंदिर के गर्भगृह में शीश नवाया और विधिवत पूजन-अर्चन कर देश और अपनी टीम की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा लहराकर लौटीं देश की होनहार बेटी को अपने बीच पाकर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया और लोगों ने तालियों व जयकारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।,बालाजी के दर्शन के उपरांत क्रांति गौड़ ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की ,मुलाकात के दौरान क्रिकेटर ने अपनी ऐतिहासिक खेल यात्रा और अंतरराष्ट्रीय मैदान के अनुभवों को साझा किया।,बाबा बागेश्वर ने उन्हें स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए अंगवस्त्र व प्रसाद भेंट किया और भविष्य में भी भारतीय क्रिकेट और राष्ट्र का मान अंतरराष्ट्रीय पटल पर बढ़ाने का आशीर्वाद दिया
0
0
Report

नग्गल थाना प्रभारी पर हमले के बाद घायल, अस्पताल रेफर

Ambala, Haryana:अंबाला शहर के नजदीक गांव मटहेड़ी में गश्त के दौरान झगड़ा छुड़वाने पहुंचे नग्गल थाना प्रभारी सुरेश कुमार पर युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि झगड़ा कर रहे युवकों ने थाना प्रभारी पर चाकू और ईंट से हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई सेक्टर-32 रेफर किया है। दरअसल, नग्गल थाना प्रभारी सुरेश कुमार गश्त पर थे। इसी दौरान गांव मटहेड़ी में उन्हें कुछ युवकों के बीच झगड़ा होता दिखाई दिया। पुलिस के मुताबिक, एक युवक के साथ चार-पांच युवक मारपीट कर रहे थे। थाना प्रभारी सुरेश कुमार युवक को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। आरोप है कि झगड़ा कर रहे युवकों ने थाना प्रभारी पर ही हमला कर दिया। इस दौरान चाकू और ईंट से ताबड़तोड़ वार किए गए। हमले में सुरेश कुमार की गर्दन, बाजू, अंगूठे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल थाना प्रभारी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई सेक्टर-32 रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और पूर्व मंत्री असीम गोयल भी सिविल अस्पताल पहुंचे और घायल थाना प्रभारी का हाल जाना। वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी विजय कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बहादुरी का परिचय दिया। उन्होंने एक युवक को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। फिलहाल पुलिस ने हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

बाबा बागेश्वर धाम सुरक्षा पर चिंता, अकेले न आने की सलाह

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर - बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वृंदावन में घटित घटना पर चिंता व्यक्त की,उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सनातन पर चारों तरफ से हमले और कुठाराघात हो रहा है। उन्होंने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं-बहनों से विशेष अपील की कि वे अकेली धाम न आएं। अगर अकेले आएं तो किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें, उसके साथ कहीं न जाएं और ज्यादा दिनों तक धाम में न ठहरें। बाबा बागेश्वर ने कहा कि धाम करीब 5 किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। मंदिर परिसर और हॉल की व्यवस्था एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी धाम की है, लेकिन पूरे क्षेत्र में सुरक्षा उपलब्ध कराना संभव नहीं है। उन्होंने कहा - "स्वयं सतर्क, सजग और सावधान रहें, अकेले न आएं और अनजान लोगों पर भरोसा न करें। स्वयं समझदार बनें और दूसरों को भी जागरूक करें।"
0
0
Report

यूपी से मुजफ्फरपुर के रास्ते भारी मात्रा में विदेशी शराब तस्करी, दो कारोबारी गिरफ्तार

Muzaffarpur, Bihar:यूपी से मुजफ्फरपुर के रास्ते भारी मात्रा में विदेशी शराब लाकर ले जा रही ब्लैक कलर की XUV कार को पूर्वी चम्पारण के केसरिया ले जाने दौरान साहेबगंज केसरिया मार्ग के अहियापुर में पकड़ लिया गया और मौके से दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसकी पहचान पूर्वी चम्पारण के केसरिया के बैसखुआ निवासी रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है. जबकि दुसरे कारोबारी की पहचान सिवान के लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी अमित कुमार के रुप में किया गया है. उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार राम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि यूपी से छपरा होते हुए एक काले रंग के XUV महिंद्रा कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब लाई जा रही है. सूचना मिलते ही एएसआई शशिकांत सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और टीम चिन्हित साहेबगंज से केसरिया जाने वाली सड़क पर अहियापुर गांव के पास उस काले रंग के XUV का इंतजार करने लगी और जब XUV कार आते हुए दिखाई दिया तो उसे देखकर रुकवा कर उसकी तलाशी ली गई तो ऑफिसर चॉइस ब्रांड का टेट्रा पैक में 180 ml का 24 पेटी विदेशी शराब बरामद हुआ. उसके बाद मौके से दो कारोबारी को भी पकड़ा गया. जिससे पुछताछ किया जा रहा है.
0
0
Report

जमुई में एडीएम स्कॉर्पियो से बाइक टक्कर, कंपाउंडर वीरेंद्र कुमार घायल

Jamui, Bihar:जमुई में शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित चकाई दौरे और अंकुर बायो टेक लिमिटेड एथेनॉल प्लांट के निरीक्षण को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान देर शाम चकाई से जमुई लौट रहे एडीएम रविकांत सिंह की स्कॉर्पियो ने कटौना और मलयपुर के बीच सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कंपाउंडर वीरेंद्र कुमार गंभीर हो गए। वीरेंद्र कुमार मटिया निवासी मिश्री यादव के पुत्र हैं और डॉक्टर आरसी प्रसाद के यहां कंपाउंडर के रूप में काम करते हैं। बताया गया कि शाम में काम खत्म करने के बाद वह बाइक से अपने घर मटिया लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एडीएम की स्कॉर्पियो से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सड़क के एक طرف जा गिरी, जबकि वीरेंद्र कुमार दूसरी तरफ दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों ने घायल वीरेंद्र कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घायल के पैर में फ्रैक्चर के साथ शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं और काफी खून बहने की बात परिजनों ने कही है। मिश्री यादव ने कहा कि उनका बेटा डॉक्टर आरसी प्रसाद के यहां कंपाउंडर का काम करता है और शाम में काम खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
0
0
Report
Advertisement

आगर मालवा में मजदूर ठगी: यूपी से लाए मजदूरों के नाम पर बड़ी रकम

Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा में मजदूरों के नाम पर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले सलीम खान ने सस्ते मजदूर उपलब्ध कराने के नाम पर जिले के करीब 15 से 20 ईंट भट्ठा संचालकों से 40 लाख रुपये से ज्यादा की रकम ऐंठ ली। आरोपी पहले यूपी से मजदूरों को आगर लेकर आया, अलग-अलग भट्ठों पर छोड़ा और उनके नाम पर एडवांस रकम वसूलने के बाद फरार हो गया। ठगी का खुलासा तब हुआ, जब मजदूरों ने संचालकों से मजदूरी मांगी और बताया कि उन्हें आरोपी ने एक रुपया भी नहीं दिया। दरअसल, ईंट भट्ठा संचालकों को मजदूरों की जरूरत थी। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी सलीम खान ने यूपी से सस्ते मजदूर उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। मजदूरों की संख्या और भुगतान को लेकर संचालकों के साथ बाकायदा एग्रीमेंट भी किया गया। आरोप है कि सलीम यूपी से मजदूरों को आगर मालवा लेकर आया और अलग-अलग ईंट भट्ठों पर छोड़ दिया। इसके बाद मजदूरों के नाम पर संचालकों से एडवांस रकम ले ली। संचालकों को लगा कि मजदूरों का भुगतान आरोपी के जरिए हो जाएगा। लेकिन जब मजदूरों ने काम शुरू करने के बाद संचालकों से मजदूरी मांगी और कहा कि उन्हें आरोपी की ओर से कोई रकम नहीं मिली, तो पूरे मामले से पर्दा उठा। संचालकों और मजदूरों को खुद के साथ ठगी होने का पता चला।
0
0
Report

पाकुर होटल में जिप सदस्य और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, चुनाव पर तनाव

Pakur, Jharkhand:पाकुड़: पश्चिम बंगाल के मालदा के 26 नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के साथ पाकुड़ के एक होटल में ठहरे हैं... इसी बीच मालदा पुलिस सूचना के आधार पर होटल पहुंची और सदस्यों को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया, जिसके बाद हंगामा हो गया... जिप सदस्यों ने आरोप लगाया कि वे अपनी मर्जी से पाकुड़ आए हैं और पुलिस उन पर दबाव बना रही है... विरोध के दौरान पुलिस और सदस्यों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी, जिसके बाद पाकुड़ पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया...जिप सदस्य सागरिका सरकार ने आरोप लगाया कि 6 अक्टूबर को अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव होना है और पुलिस के जरिए सदस्यों पर दबाव बनाया जा रहा है... उन्होंने महिला सदस्यों के साथ कथित दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया... बतायागया कि मालदा में 43 जिला परिषद सीटों में टीएमसी 34, कांग्रेस 5 और भाजपा 4 सीटें जीती हैं... फिलहाल होटल के बाहर बंगाल पुलिस मौजूद है... उन्होंने बताया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव होना है और पश्चिम बंगाल सरकार हम सभी पर पुलिस से दबाव बनाकर हमें अपनी ओर ले जाना चाहती है और इनकी मंशा पूरा कभी नहीं होगा... मालदा की नवनिर्वाचित जिप सदस्य सागरिका सरकार ने बताया कि आगामी 6 अक्टूबर को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव होना तय है... कांग्रेस एवं टीएमसी के कुछ जिप सदस्य पाकुड़ घूमने आये हैं और एक होटल में ठहरे हैं... इसी बीच पश्चिम बंगाल पुलिस होटल पहुंचकर झूठा इल्जाम लगाकर हमें अपने साथ जाने के लिए दबाव बना रही थी...इस दौरान महिला जिप सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार भी किया जिसका हम सभी ने खुलकर विरोध किया...
0
0
Report

मझनपुरा में जहरीला सांप पकड़कर खाने की वायरल तस्वीर पर उठे सवाल

Chapra, Bihar:सारण के मांझी प्रखंड के मझनपुरा गांव से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में महरपुरा निवासी चरण सिंह कथित तौर पर एक जहरीले सांप को पकड़ते, उसके दांत तोड़ते और फिर उसे कच्चा चबाकर खाते नजर आ रहे हैं। वायरल तस्वीर में दिखाई दे रहा यह नजारा जितना खतरनाक है, उतने ही गंभीर सवाल भी खड़े करता है। आखिर कोई व्यक्ति अपनी जान को इस तरह जोखिम में डालकर ऐसा कदम कैसे उठा सकता है? क्या यह किसी सनक का नतीजा है, खतरों से खेलने का जुनून या फिर इसके पीछे कोई दूसरी वजह है? हालांकि, वायरल तस्वीर की सत्यता और सांप की प्रजाति की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन तस्वीर ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान जरूर खींचा है। अगर तस्वीर में दिखाया गया घटनाक्रम सही है, तो यह बेहद जोखिम भरा कदम है। जहरीले सांप को पकड़ना, उसके दांत तोड़ना और उसे कच्चा खाना जानलेवा साबित हो सकता है। फिलहाल, यह तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और कई सवाल छोड़ रही है। आखिर चरण सिंह ने ऐसा क्यों किया? क्या यह महज सनक है या इसके पीछे कोई और वजह है? जबकि किसी भी जहरीले सांप को पकड़ने या उसके साथ ऐसा प्रयोग करने की कोशिश जानलेवा हो सकती है।
0
0
Report
Advertisement

बाढ़ में प्रशासनिक अधिकारी खुद मैदान में, लोगों को बचाने की मानवीय पहल

Chapra, Bihar:सारण में गण्डक नदी के उफान और तटबंध टूटने से बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। कहीं घरों में पानी घुस गया है, तो कहीं लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित ठिकानों की तलाश में हैं। इस आपदा के बीच जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्य में पूरी मुस्तैदी से जुटा है। लेकिन इन सबके बीच सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और एसएसपी रौशन कुमार की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जो प्रशासनिक जिम्मेदारी के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं की भी मिसाल पेश कर रही हैं। बाढ़ की तबाही के बीच राहत और बचाव का यह अभियान सिर्फ सरकारी जिम्मेदारी निभाने की तस्वीर नहीं है, बल्कि मुश्किल वक्त में इंसानियत और संवेदनशीलता का भी संदेश दे रहा है। एक तरफ जहां प्रशासन की टीमें दिन-रात लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी हैं, वहीं जिले के शीर्ष अधिकारियों का खुद मैदान में उतरना यह दिखाता है कि आपदा की इस घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ा होना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। बाढ़ की भयावहता के बीच जिले के दोनों वरिष्ठ अधिकारी खुद मैदान में उतरकर लोगों की मदद करते नजर आ रहे हैं। एसएसपी रौशन कुमार जहां नंगे पांव, पैंट को घुटनों तक समेटकर बाढ़ के पानी में राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं, वहीं जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव भी हवाई चप्पल पहनकर प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद करते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में अधिकारियों की वर्दी और पद से कहीं ज्यादा उनकी मानवीय संवेदनाएं नजर आ रही हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के दौरान जिलाधिकारी खुद बच्चों को रेस्क्यू करते और उन्हें सुरक्षित उनके परिवारों के हवाले करते दिख रहे हैं। आपदा की इस घड़ी में एक प्रशासनिक अधिकारी का खुद बच्चों को गोद में लेकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना, संकट में फंसे परिवारों के लिए बड़ी राहत और भरोसे का दृश्य है। दरअसल, मकेर में दो स्थानों पर तटबंध टूटने से बाढ़ का पानी तेजी से गांवों में फैल गया है। मकेर की सभी पंचायतों के साथ अमनौर की कुछ पंचायतें भी प्रभावित हैं। वहीं, पानापुर में भी तटबंध टूटने से कई इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। ऐसे मुश्किल हालात में जिला प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। एनडीआरएफ की दो और एसडीआरएफ की 48 टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। जिलाधिकारी और एसएसपी खुद अभियान की निगरानी कर रहे हैं। नावों के सहारे बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। वहीं, प्रभावित परिवारों तक भोजन पहुंचाने के लिए सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही है। शुक्रवार को जिले में 51 स्थानों पर सामुदायिक रसोئی के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों को भोजन उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा मेडिकल टीमों को भी प्रभावित इलाकों में लगाया गया है। जरूरतमंद परिवारों के बीच पॉलिथीन शीट और पशुपालकों को पशुचारा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। बाढ़ की इस कठिन घड़ी में राहत और बचाव कार्य के साथ अधिकारियों का खुद प्रभावित लोगों के बीच पहुंचना, उन्हें सुरक्षित निकालना और बच्चों को अपने हाथों से बचाकर उनके परिवार तक पहुंचाना प्रशासन की मानवीय भूमिका को सामने लाता है। संकट के समय जब लोगों को सबसे अधिक सहारे और भरोसे की जरूरत होती है, तब अधिकारियों की ऐसी मौजूदगी पीड़ित परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बन रही है।
0
0
Report

रायपुर फिरौती कांड: आरोपी शोएब ढेबर को रेड की सूचना लीक करने वाले दो आरक्षक लाइन अटैच

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर: कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये की फिरौती और धमकी मामले में पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई हुई है। आरोपी शोएब ढेबर को दबिश की गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में क्राइम डीसीपी स्मृतिक राजनाला ने दो आरक्षकों—शिवम द्विवेदी और राहुल सिंह गौतम को लाइन अटैच कर दिया है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने शोएब के आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की थी, लेकिन पुख्ता सूचना के बावजूद वह पुलिस के पहुंचने से ठीक पहले फरार हो गया। पुलिस को शक है कि आरोपी दूसरे राज्य भाग गया है। टैग्स: # # # # #
0
0
Report

अन्नपूर्णा फंड, मेमारी 2 ब्लॉक में प्रदर्शन; अधिकारी ने बाहर निकालने की धमकी दी

Bardhaman, West Bengal:সরকারি অফিসার নিজের অফিস চত্বরে দাঁড়িয়ে বলছেন,সবাইকে বের করে দাও। যাঁরা, যাঁরা ঝামেলা করছেন, তাঁদের নাম লিখে রাখ। কী ভাবে অন্নপূর্ণার টাকা পায় দেখবো!' অন্নপূর্ণা যোজনার টাকার দাবিতে মেমারি ২ ব্লকে বিক্ষোভে উঠে এল এই ছবি। ভাইরাল ভিডিও সমাজমাধ্যমে ছড়িয়ে পড়তেই শুরু হয়েছে রাজনৈতিক চাপান-উঠর। সরকারি অফিসকে দলীয় কার্যালয়ে পর্যবসিত করেছে বিজেপি অভিযোগ বাম ও কং নেতৃত্বের। মেমারি ২ ব্লকের যুগ্ম বিডিও কুন্তল মণ্ডলের কর্মকান্ড নিয়ে তদন্ত করে ব্যবস্থা গ্রহনের একযোগে দাবী করেছে বাম- কং। একজন সরকারি অফিসার কী ভাবে অন্নপূর্ণা আবেদনকারীদের কার্যত ‘ভয়’ দেখালেন তা নিয়ে সরব বিরোধীরা। অন্যদিকে বিজেপি তাদের প্রতিক্রিয়ায় বিরোধীদের নিশানা করেছে। বিষয়টি নিয়ে তদন্ত করে দেখে ব্যবস্থা গ্রহণের আশ্বাস দিয়েছেন মন্তেশ্বরের বিজেপি বিধায়ক সৈকত পাঁজা। যদিও বিরোধীদের দাবীকে পাত্তা দিতে নারাজ বিজেপি নেতৃত্ব। বাইট : ১) বিক্ষোভকারী ২) গৌরব সমাদ্দার ( জেলা সভাপতি, কংগ্রেস) ৩) দীপঙ্কর দে ( সিপিএমের নেতা) ৪) ডা: শান্তরূপ দে ( বিজেপি জেলা মুখপাত্র) ভিস্যুয়াল, ভাইরাল ভিডিও। সদন সিনহার সঙ্গে পার্থ চৌধুরী।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top