271001
गोंडा में आवासहीन परिवारों के लिए शुरू हुआ आवास प्लस सर्वे-2024
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बेघर और आवासहीन परिवारों को आवास सुविधा देने के लिए आवास प्लस सर्वे-2024 शुरू हो गया है। इस सर्वे के लिए जिले की 1192 ग्राम पंचायतों में 411 सर्वेयर तैनात किए गए हैं। सर्वेयर प्रत्येक आवासहीन परिवार से संपर्क कर आवश्यक जानकारियां एकत्र कर रहे हैं और मौके पर ही ऑनलाइन डेटा फीडिंग का काम कर रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराना है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिवनी में 4.68 ग्राम MDMA के साथ दो युवक गिरफ्तार
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में 4.68 ग्राम एमडीएमए के साथ दो युवक पकड़े गए सिवनी में कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छिंदवाड़ा रोड बायपास ब्रिज के पास से दो युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके कब्जे से 4.68 ग्राम एमडीएमए पाउडर, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये, बरामद किया है। मौके से बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस बाइक भी जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है। मामले में एक युवक मोहम्मद जैद खान को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि उल्लंघनकारी बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। कोतवाली पुलिस ने NDPS Act की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।0
0
Report
राष्ट्र निर्माण के लिए राजनीति का आध्यात्मिकीकरण आवश्यक: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, भारत सरकार के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सुल्तानपुर रोड स्थित गुलजार उपवन राजयोग प्रशिक्षण केंद्र में नवनिर्मित 'दिव्य संस्कृति भवन' का लोकार्पण किया। यह आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की 90 वर्षों की आध्यात्मिक यात्रा और लखनऊ में 72 वर्षों की सेवाओं के उपलक्ष्य में आयोजित नवदशकोत्सव के अंतर्गत संपन्न हुआ। समारोह में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अपने संबोधन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत आज आर्थिक, सामरिक, विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में विश्व की अग्रणी शक्तियों में अपनी पहचान बना रहा है। अंतरिक्ष से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक भारत ने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। लेकिन बाहरी प्रगति के साथ हमें अपनी आंतरिक दुनिया को भी समझना होगा। यह देखना आवश्यक है कि बाहरी दुनिया में आगे बढ़ते हुए कहीं हम अपनी आंतरिक दुनिया में पीछे तो नहीं रह जा रहे हैं। इस आध्यात्मिक प्रश्न का समाधान ब्रह्माकुमारीज जैसी संस्थाओं के माध्यम से प्राप्त हो सकता है। जीवन में कोई अलग समय निर्धारित करने की आवश्यकता नहीं है। यह हमारी दृष्टि के माध्यम से सृष्टि को बदलने की प्रक्रिया है। जब दृष्टि बदलती है, तो जीवन और व्यवहार भी बदलने लगते हैं। स्वयं को केवल शरीर नहीं, बल्कि एक चैतन्य आत्मा समझना ही आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत है। आज मनोविज्ञान, शरीर विज्ञान और विभिन्न वैज्ञानिक शोध भी योग एवं ध्यान के मन तथा शरीर पर सकारात्मक प्रभावों को स्वीकार कर रहे हैं। अध्यात्म अब केवल श्रद्धा का नहीं, बल्कि वैज्ञानिक अध्ययन और अनुभव का भी विषय बन चुका है। उन्होंने कहा कि किसी संस्था की महानता केवल भवनों और केंद्रों के निर्माण से नहीं, बल्कि उससे जुड़े लोगों के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन से मापी जाती है। ब्रह्माकुमारीज ने 90 वर्षों में लाखों लोगों के जीवन में आध्यात्मिक चेतना का प्रकाश फैलाया है। लखनऊ में लोगों को आध्यात्मिक मार्ग दिखाने और परम सत्ता से जोड़ने का संस्था का कार्य सराहनीय है।रक्षा मंत्री ने कहा कि देश केवल कानून से नहीं, बल्कि चरित्र से चलता है। आध्यात्मिकता केवल व्यक्तिगत मुक्ति या शांति का मार्ग नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चरित्र निर्माण का भी आधार है। आर्थिक विकास और आध्यात्मिक विकास एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक-दूसरे के पूरक और सशक्त करने वाली शक्तियाँ हैं। राजनीति के वास्तविक अर्थ को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने या चुनाव जीतने का माध्यम नहीं होनी चाहिए। इसका वास्तविक उद्देश्य समाज को सही दिशा देना और राष्ट्र को सर्वांगीण विकास की ओर ले जाना है। इसके लिए राजनीति के साथ नैतिकता और आध्यात्मिक चेतना का जुड़ना आवश्यक है, जिसे उन्होंने 'Spiritualisation of Politics' अर्थात राजनीति का आध्यात्मिकीकरण बताया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर मन में अधिकार से पहले उत्तरदायित्व का भाव होना चाहिए। निर्णय लेते समय व्यक्तिगत लाभ से पहले जनहित और शक्ति के साथ विनम्रता एवं विवेक होना चाहिए। भगवान श्रीराम का जीवन सिखाता है कि शासक के लिए व्यक्तिगत जीवन से बढ़कर जनहित होता है, जबकि श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कर्तव्य, कर्म और अध्यात्म का बोध कराया। चुनाव जीतना या हारना महत्वपूर्ण हो सकता है, लेकिन उससे अधिक महत्वपूर्ण यह है कि हम जनहित में सही कार्य कर रहे हैं या नहीं।0
0
Report
बड़े नवापारा में स्वच्छता जागरूकता अभियान: गार्बेज रिक्शा से ठोस अपशिष्ट संग्रह शुरू
Saiki, Bihar:स्लग/ बड़े नवापारा में स्वच्छता को लेकर जनजागरूकता अभियान, स्वच्छाग्रहियों को मिला गार्बेज रिक्शा। एंकर/सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में गांवों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड बरमकेला के ग्राम पंचायत बड़े नवापारा में स्वच्छता जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता, खुले में शौच मुक्त यानी ओडीएफ की स्थायी व्यवस्था और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति जागरूक किया गया। वीओ/ कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी ने स्वच्छाग्रहियों का चयन कर उन्हें घर-घर कचरा संग्रहण के लिए गार्बेज रिक्शा प्रदान किया। इस पहल से गांव में नियमित कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही स्वच्छाग्रहियों के माध्यम से ग्रामीणों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद जनजागरूकता रैली निकालकर पूरे गांव में स्वच्छता का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने गांव को स्वच्छ, स्वस्थ और कचरा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहे, बल्कि ग्रामीणों की सहभागिता से गांवों में इसकी स्थायी व्यवस्था विकसित हो सके। बाइट/ ऋषिकेश तिवारी, सीईओ जिला पंचायत0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर में छठ महापर्व की धूम, 51 हजार दीपों से दीपदान
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ हो गई है। अरपा नदी के तट पर स्थित एशिया के सबसे बड़े स्थाई छठ घाट में नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर भव्य महाआरती और 51 हजार दीपों से दीपदान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।0
0
Report
रुद्रपुर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 हिमालयी राज्यों में नंबर-1, महापौर ने शहर को श्रेय दिया
Bahara Boj, Uttarakhand:स्वच्छ सर्वेक्षण में हिमालयी राज्यों में नंबर-1 बनने के बाद सम्मान लेकर रुद्रपुर पहुंचे महापौर विकास शर्मा ने प्रेसवार्ता में इस उपलब्धि का श्रेय पूरे शहर को दिया। उन्होंने कहा, ये मुकाम सामूहिक प्रयासों से हासिल हुआ है। महापौर ने बताया कि जब उन्होंने कार्यभार संभाला था, तब रुद्रपुर की रैंक 417 थी। इसके बाद 68वीं रैंक आई और अब स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में रुद्रपुर हिमालयी राज्यों में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि शहर को कूड़े के ढेरों से मुक्त करने के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा उठान को मजबूत किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 35 नए वाहन दिए। अब 85 गाड़ियां स्वच्छता व्यवस्था में लगी हैं। गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण, सीबीजी प्लांट में वैज्ञानिक निस्तारण और ओडीएफ प्लस-प्लस के मानकों को पूरा किया गया। महापौर ने बताया कि केंद्र की टीम ने रुद्रपुर आकर भौतिक निरीक्षण किया। बाजारों को व्यवस्थित करने, पार्कों को सुधारने और जलभराव से राहत दिलाने पर भी काम हुआ।0
0
Report
यशपाल आर्य ने सरकार पर महिला अपराध और अंकिता भंडारी मामले में किया हमला
Bahara Boj, Uttarakhand:रुद्रपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार पर महिला अपराध, अंकिता भंडारी मामले और भ्रष्टाचार को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार ध्यान भटकाने के लिए पुराने मामले उछाल रही है। उन्होंने कहा 23 साल पुराना मामला, जैनी प्रकरण में सरकार अंकिता भंडारी मुद्दे से लोगो का ध्यान भटकाने के लिए जैनी का सहारा लेकर आगे कर रही है और 23 साल बाद असम में जीरो FIR दर्ज होती है, लेकिन अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिल पा रहा। उन्होंने कहा कि 2022 से 2026 के बीच उत्तराखंड में महिला अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में जांच से बच रही है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति द्वारा लगाए गए 210 करोड़ के आरोप पर भी सरकार पर सवालिया निशान खड़े किये है।0
0
Report
Advertisement
17 लाख फर्जी ईमेल आईडी: ATS ने नेटवर्क के पीछे चेहरों तक पहुंचने दावा
Jalaun, Uttar Pradesh:17 लाख फर्जी ईमेल आईडी: सरहद पार तक नेटवर्क और निशाने पर बड़ी हस्तियां; कानपुर से पकड़े गए आरोपी के डिजिटल डेटा ने ATS को चौंका दिया है. सवाल सिर्फ 17 लाख फर्जी ईमेल आईडी का नहीं.. सवाल उस नेटवर्क का है, जो डिजिटल पहचान की आड़ में देश की सुरक्षा को चुनौती दे रहा है. अब ATS के सामने सबसे बड़ी चुनौती है.. इन फर्जी आईडी के पीछे छिपे असली चेहरों तक पहुंचने की0
0
Report
बस्सी में चौथे चरण की मतदान तैयारियाँ पूरी, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
Dudu, Rajasthan:लोकेशन बस्सी विधानसभा - बस्सी बस्सी - जयपुर बस्सी में चौथे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी, पोलिंग बूथों पर पहुंची मतदान पार्टियां, कल पंचायत राज चुनाव को लेकर होगा मतदान, प्रशासन ने पूरी की चुनावी व्यवस्थाएं, बस्सी, तुंगा में मतदान केंद्रों पर तैयारियां पूर्ण, व्यवस्थाओं में जुटे कर्मचारी, दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर की व्यवस्था, सुविधाओं का रखा विशेष ध्यान, पुलिस-प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम0
0
Report
नवगछिया में स्मैक तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 1.126 किग्रा ब्राउन शुगर बरामद
Naya Chak, Bihar:बिहार में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। नवगछिया पुलिस ने ब्राउन शुगर यानी स्मैक तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मादक पदार्थों की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 1 किलो 126 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार दोनों तस्कर मालदा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों मोटरसाइकिल से स्मैक की खेप लेकर पूर्णिया की ओर से आ रहे थे और इसे नवगछिया के रास्ते खगड़िया पहुंचाने की तैयारी थी।0
0
Report
Advertisement
ED ने प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को 7 दिनों की ED कस्टडी में भेजा
New Delhi, Delhi:महादेव ऑनलाइन बुक सट्टेबाजी सिंडिकेट का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की कस्टडी महादेव ऑनलाइन बुक सट्टेबाजी सिंडिकेट के प्रमोटर और सह-मालिक सौरभ चंद्राकर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब तीन साल तक उसका पीछा करने के बाद ED उसे भारत वापस लाने में कामयाब हुई है। रायपुर की स्पेशल PMLA कोर्ट ने सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक यानी सात दिन की ED कस्टडी में भेज दिया है। इस मामले में भारत वापस लाया गया वह सिंडिकेट का पहला प्रमोटर है। ED के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर और उसका साथी रवि उप्पल दुबई में बैठकर महादेव ऑनलाइन बुक के नाम से कई ऑनलाइन सट्टेबाजी वेबसाइट चला रहे थे। इनका नेटवर्क भारत और UAE में फैला हुआ था। सट्टेबाजी का कारोबार फ्रेंचाइजी के जरिए चलाया जाता था, जिन्हें 'बेटिंग पैनल' दिए जाते थे। इस पूरे नेटवर्क में सट्टा लगाने वाले लोगों का पैसा दूसरे लोगों के नाम पर खोले गए बैंक खातों में जमा कराया जाता था। इसके बाद हवाला के जरिए रकम विदेश भेजी जाती थी। ED ने 20 अक्टूबर 2023 को कोर्ट में दाखिल अपनी शिकायत में अनुमान लगाया था कि इस सिंडिकेट की हर महीने की कमाई करीब 450 करोड़ रुपये थी। तीन साल तक जांच एजेंसियों से बचता रहा सौरभ ED के मुताबिक, सितंबर 2023 में समन जारी होने के बावजूद सौरभ चंद्राकर जांच में शामिल नहीं हुआ। इसके बाद 4 सितंबर 2023 को स्पेशल कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया। ED के अनुरोध पर इंटरपोल ने भी उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था। सौरभ ने इस वारंट को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन 22 मार्च 2025 को उसकी याचिका खारिज हो गई। जांच में यह भी सामने आया कि भारतीय पासपोर्ट होने के बावजूद उसने वानुअतु का पासपोर्ट हासिल कर लिया था। उसने कोर्ट में दावा किया था कि वह 28 जून 2022 को भारतीय नागरिकता छोड़ चुका है। ओमान से भारत लाने के लिए चली लंबी कानूनी प्रक्रिया ED ने सौरभ को भारत लाने के लिए भारत और ओमान के बीच प्रत्यर्पण संधि के तहत कार्रवाई शुरू की। स्पेशल कोर्ट के जरिए ओमान को प्रत्यर्पण का अनुरोध भेजा गया। 8 अक्टूबर 2026 को मस्कट की कोर्ट ऑफ अपील ने उसके प्रत्यर्पण का आदेश दिया। भारतीय दूतावास ने पुष्टि की कि सौरभ भारतीय नागरिक है। कोर्ट के रिकॉर्ड के मुताबिक, उसे मस्कट इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फर्जी यात्रा दस्तावेज के जरिए बाहर जाने की कोशिश करते समय पकड़ा गया था。 इसके बाद CBI की एक टीम 1 नवंबर 2026 को उसे मस्कट से भारत लेकर आई। ED ने इस पूरी प्रक्रिया में सहयोग के लिए ओमान के अधिकारियों का आभार जताया है। 190 ठिकानों पर छापेमारी, 3500 करोड़ की संपत्ति अटैच ED के मुताबिक, इस मामले में अब तक करीब 190 ठिकानों पर तलाशी ली जा चुकी है। जांच एजेंसी ने लगभग 2,000 करोड़ रुपये जब्त या फ्रीज किए हैं, जबकि करीब 3,500 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की गई हैं। इनमें लगभग 1,800 करोड़ रुपये की विदेशी संपत्तियां भी शामिल हैं। दुबई में 22 अचल संपत्तियां भी अटैच की गई हैं। इस मामले में ED अब तक 116 आरोपियों के खिलाफ छह अभियोजन शिकायतें दाखिल कर चुकी है। सौरभ चंद्राकर इस केस में गिरफ्तार होने वाला 15वां आरोपी है। सट्टे के पैसे से अमेरिकी कंपनी खरीदने का भी आरोप ED ने अपनी जांच में सट्टेबाजी से आए पैसों का पूरा नेटवर्क खंगाला है। जांच एजेंसी के मुताबिक, बेटिंग पैनल चलाने वालों से लेकर दुबई स्थित मुख्यालय, हवाला ऑपरेटरों और शेयर बाजार में निवेश करने वालों तक पैसों का कनेक्शन मिला है। सितंबर 2023 में ED ने दुबई की कंपनियों के पास मौजूद करीब 236 करोड़ रुपये की सिक्योरिटीज फ्रीज की थीं। जुलाई 2026 में ED ने विकास गर्ग को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि उसकी कंपनियों को सट्टेबाजी से कमाए गए करीब 940 करोड़ रुपये मिले थे। इनमें से लगभग 766 करोड़ रुपये अमेरिका की कंपनी Ebix Inc. को खरीदने में लगाए गए थे। इस मामले में ED करीब 941 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर चुकी है। सौरभ की शादी में 200 करोड़ रुपये खर्च करने का दावा ED की जांच में सौरभ चंद्राकर की शादी भी जांच के दायरे में आई। फरवरी 2023 में रास अल खैमाह में हुई उसकी शादी पर लगभग 200 करोड़ रुपये नकद खर्च किए जाने का दावा है। इस शादी में नागपुर से तीन चार्टर्ड विमान भेजे गए थे। ED ने इवेंट कंपनी, होटल और अंगड़िया फर्मों के जरिए इस खर्च के पैसों का स्रोत खंगाला। जांच एजेंसी को मिले मेहमानों के रिकॉर्ड में सिंडिकेट के मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के नाम भी सामने आए। अब ED कस्टडी में होगी पूछताछ सात दिन की कस्टडी के दौरान ED सौरभ चंद्राकर से उसके सहयोगियों के बयानों, डिजिटल डेटा, विदेशी कंपनियों से जुड़े दस्तावेजों और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों से जुड़े सबूतों के आधार पर पूछताछ करेगी। ED का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है。0
0
Report
हरदा में एनडीपीएस कार्रवाई: मोहनपुर के शेख खलील गिरफ्तार
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा जिले की पहली पीट एनडीपीएस कार्यवाही रहटगांव पुलिस ने की,गांजा तस्कर गिरफ्तार, हरदा जिले की पहली पीट एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत आदतन नसे के व्यापारी के विरुध के कार्यवाई की गई।मोहनपुर निवासी आरोपी शेख खलील पिता शेख रशीद उम्र 56 साल को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल जबलपुर रवाना किया गया ।आरोपी खलील लम्बे अरसे से मादक पदार्थों का अवैध व्यापार करता आ रहा है जिसपर कई मामले पूर्व से दर्ज है जो जमानत पर बाहर आया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया।इस एक्ट के अन्तर्गत पुलिस बगेर रिपोर्ट दर्ज करे भी गिरफ्तार कर सकती है,ऐसे आदतन आरोपी को आसानी से जमानत नही मिलती है。0
0
Report
सऊदी अरब में पप्पूराम गढ़वाल की जिंदगी बचाने को भारत वापस लाने की गुहार
Sikar, Rajasthan:सऊदी अरब में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा श्रीमाधोपुर का पप्पूराम गढ़वाल, वतन वापसी के लिए लगाई गुहार, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, छोटे भाई की मौत के बाद अब दूसरे बेटे की जिंदगी बचाने की जद्दोजहद, गंभीर बीमारी से हाथ-पैरों ने छोड़ दिया काम, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज, बेटे को बचाने के लिए मकान, जमीन, भैंस और पशु तक बेच कर भेजे विदेश रुपये, बुजुर्ग मां और पत्नी विमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल, सरकार से मदद की गुहार, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और विदेश मंत्री से मांग—पप्पूराम को तत्काल भारत लाकर सरकारी खर्चे पर करवाया जाए इलाज एंकर रोजगार की तलाश में विदेश गया एक परिवार का सहारा आज सात समंदर पार जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। कभी परिवार की खुशहाली के सपने लेकर सऊदी अरब गया पप्पूराम गढ़वाल आज गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि न वह अपने पैरों पर खड़ा हो पा रहा है और न ही परिवार के पास उसके इलाज के लिए पैसे बचे हैं। इधर, बेटे की वतन वापसी की आस में बुजुर्ग मां और पत्नी की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। श्रीमाधोपुर इलाके ढाल्यावास की ढाणी दीवानकावाली निवासी पप्पूराम गढ़वाल पुत्र रूपाराम गढ़वाल जून 2017 में घरेलू ड्राइवर की नौकरी के लिए सऊदी अरब के हफर अल बातिन गया था। वहां उसने हैवी वाहन चलाना शुरू कर दिया और शुरुआती वर्षों में सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी दौरान करीब छह-सात साल पहले उसका एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। मामला न्यायालय तक पहुंचा और परिजनों के अनुसार उसे 10 साल का ट्रैवल बैन तथा 150 लाख रियाल का जुर्माना लगाया गया। इसके बाद से ही उसकी मुश्किलें लगातार बढ़ती चली गईं। परिजनों के मुताबिक करीब डेढ़ माह पहले पप्पूराम गंभीर बीमारी की चपेट में आ गया। बीमारी के चलते उसके हाथ-पैरों ने काम करना बंद कर दिया। इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। निजी अस्पताल में इलाज का खर्च उठाना परिवार के लिए मुश्किल हो गया। विदेश में रहने वाले साथियों और परिवार की मदद से इलाज शुरू करवाया गया, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते इलाज में बार-बार रुकावट आती रही। परिजनों का कहना है कि अभी तक उसकी हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ है और वह अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। बेटे को बचाने के लिए परिवार ने अपनी जमा-पूंजी तक खर्च कर दी। मकान, जमीन, भैंस और अन्य पशु बेचकर रुपये सऊदी अरब भेजे, लेकिन इसके बावजूद इलाज का खर्च पूरा नहीं हो पाया। अब परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि रोजमर्रा के खर्च और खाने-पीने तक के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। परिवार पहले ही आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहा था, इसी बीच पप्पूराम के छोटे भाई की भी छोटी दीपावली से करीब सात दिन पहले पेड़ से गिरने के कारण मौत हो गई। परिवार में अब बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और एक बेटा है। पिता और माता बुजुर्ग हैं, वहीं पप्पूराम का बेटा भी पढ़ाई बीच में छोड़कर मजदूरी करने को मजबूर है। बेटे की विदेश में बीमारी और छोटे बेटे की मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। बुजुर्ग मां सोनी देवी और पत्नी विमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों सरकार से भावुक अपील कर रही हैं कि उनके बेटे और पति को सऊदी अरब से तत्काल भारत वापस लाया जाए और सरकारी खर्चे पर उसका समुचित इलाज करवाया जाए। परिजनों ने इस संबंध में स्थानीय विधायक सुभाष मील, सीकर सांसद अमराराम, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती और यूडीएच मंत्री के प्रतिनिधि अजय सिंह खर्रा को भी ज्ञापन भेजकर मदद की गुहार लगाई है। परिवार की मांग है कि केंद्र और राज्य सरकार के साथ विदेश मंत्रालय तत्काल हस्तक्षेप करे, सऊदी अरब में भारतीय दूतावास के माध्यम से पप्पूराम की स्थिति का पता लगाकर उसकी सुरक्षित वतन वापसी और इलाज की व्यवस्था करवाए। जिंदगी की जंग लड़ रहे पप्पूराम ने विदेश से अपना वीडियो बनाकर मदद की अपील की है, एक तरफ विदेश में अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी बचाने की जद्दोजहद है तो दूसरी तरफ गांव में मां और पत्नी हर पल उसके लौटने की राह देख रही हैं। अब परिवार की निगाहें सरकार और जनप्रतिनिधियों पर टिकी हैं। सवाल यही है कि आखिर कब इस परिवार की पुकार जिम्मेदारों तक पहुंचेगी और कब पप्पूराम अपनों के बीच लौट पाएगा?0
0
Report
Advertisement
बरेली के मेयर उमेश गौतम को धमकी: FIR दर्ज, पुलिस कर रही जांच
Bareilly, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश मेयर काउंसिल के अध्यक्ष और बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में मेयर के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) प्रद्युम्न की तहरीर पर कोतवाली थाने में संजीव अग्रवाल और मोहित उप्रेती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। खुद को पत्रकार बताकर दी धमकी जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने मेयर के PRO प्रद्युम्न के मोबाइल नंबर पर कॉल किया। कॉल करने वाले ने खुद को पत्रकार बताया और बातचीत के दौरान मेयर डॉ. उमेश गौतम को जान से मारने की धमकी दी। मामला गंभीर होने पर PRO ने तत्काल कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉ. उमेश गौतम को धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी उन्हें एक इंटरनेशनल नंबर से कॉल कर जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। सियासी गलियारों में हलचल तेज डॉ. उमेश गौतम प्रदेश स्तर पर मेयर काउंसिल के अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही वे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बरेली कैंट और बिथरी चैनपुर सीट से टिकट की दावेदारी भी कर रहे हैं। ऐसे में इस धमकी और एफआईआर के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल बढ़ गई है। कोतवाली पुलिस कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों की लोकेशन और भूमिका की पड़ताल कर रही है। मेयर उमेश गौतम ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है0
0
Report
जहानाबाद में खेत में हत्या: शव ढोंगरा बधार में मिला, पुलिस जांच जारी
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद से सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है, जहां अपने धान के खेत में मछली पकड़ रहे एक युवक की घात लगाए अपराधियों ने लाठी-डंडे और कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। इतना ही नहीं, सबूत मिटाने के लिए शव को दूसरे गांव यानी घोसी थाना के ढोंगरा गांव के बधार में फेंक दिया गया। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना हुलासगंज थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव के समीप की है। शव बरामद होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान निर्माण-मठ गांव निवासी अरविंद यादव के 22 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार के रूप में हुई है. मृतक के भाई ने बताया कि रुस्तमपुर के पास हमारा खेत है। वहां के लोग अक्सर मवेशी छोड़कर और मछली निकालने के चक्कर में हमारी फसल बर्बाद कर देते थे. मेरा भाई इसका विरोध करता था, तो उन लोगों ने धमकी दी थी. गुरुवार की अहले सुबह जब वह खेत में मछली पकड़ रहा था, तभी घात लगाकर कुदाल से उसकी हत्या कर दी गई और लाश को ठोंगरा के बधार में फेंक दिया गया। इधर वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घोसी एसडीपीओ कृति कमल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश शुरू की। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि हुलासगंज थाना क्षेत्र में एक युवक का मिसिंग का मामला सामने आया था जिसके बाद आसपास के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। दोपहर में घोसी थाना क्षेत्र के ढोंगरा गांव के बधार से युवक का शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। बहरहाल मामूली फसल विवाद और आपसी रंजिश में एक हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया गया। फिलहाल पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और फोरेंसिक टीम भी सबूत जुटाने में लगी है। अब देखना यह होगा कि पुलिस कब तक इस निर्मम हत्याकांड के सभी मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा पाती है।0
0
Report
चक्रधरपुर में भीषण आग, धमाकों के बीच लोग सुरक्षित स्थानों को भागे
Chaibasa, Jharkhand:चक्रधरपुर में आग का भयावह तांडव! लपटों के बीच एक के बाद एक धमाके, दहशत में घर छोड़कर भागे लोग टोकलो रोड के चुनचुन टाल में भीषण आग से मची चीख-पुकार, धमाकों की आवाज से दहले लोग; आसपास के घरों को खाली कराने की नौबत। चक्रधरपुर के टोकलो रोड स्थित चुनचुन टाल में लगी भीषण आग ने अब भयावह रूप ले लिया है। आग की ऊंची लपटों के बीच एक के बाद एक हो रहे धमाकों ने लोगों की दहशत और बढ़ा दी है। धमाकों की आवाज और आग की विकराल लपटें देखकर आसपास के लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई है। आग के फैलने के डर से आसपास के घरों के परिवार अपने बच्चों और जरूरी सामान के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे हैं। हर किसी को आशंका सता रही है कि कहीं आग उनके घरों तक न पहुंच जाए। मौके पर दमकल की गाड़ी और पुलिस प्रशासन मौजूद है। आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी है, लेकिन आग की भयावहता के सामने राहत कार्य चुनौती बना हुआ है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। पटाखों के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
