Back
एसपी के ऑपरेशन चक्रव्यूह से खुली हत्या: शादीशुदा पति गिरफ्तार
RSRahul shukla
Mar 17, 2026 13:19:08
Amethi, Uttar Pradesh
एसपी के ऑपरेशन चक्रव्यूह में फंसा हत्यारा पति
पत्नी की हत्या के बाद भाग रहे पति की गाड़ी का पुलिस ने किया चालान
चालान ने ही खोला हत्या का राज
अमेठी में एसपी सरवणन टी के निर्देश पर चलाये जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह ने गौरीगंज में एक दिन पहले हुई विवाहिता की हत्या का राज खोल दिया।पुराने मनमुटाव के चलते पति मंशाराम ने ही अपनी पत्नी रेखा की धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा था और मौके से फरार हो गया था।आरोपी ने पत्नी के मोबाइल फोन को भी जला दिया।पुलिस ने हत्यारोपी पति की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और आलाकत्ल को बरामद कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है。
दरअसल ये पूरा मामला गौरीगंज कोतवली क्षेत्र के डिंगुरपुर गांव का है जहाँ होली के दिन मायके आई 26 वर्षीय रेखा पत्नी मंशाराम की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।उसका शव घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर गेंहू के खेत मे मिला।घटना के बाद पिता सोमई की तहरीर पर गौरीगंज थाने में अज्ञाक्त हत्यारे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।घटना के खुलासे के लिए चार टीमो का गठन किया गया।एसपी सरवणन टी के मुताबिक देर रात पति मंशाराम अपनी ससुराल पहुँचा और अपनी पत्नी को फोन कर घर के बाहर बुलाया और धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने के बाद मोटरसाइकिल से मौके से भाग गया।भागने से दौरान आपरेशन चक्रव्यूह के तहत उसका पुलिस ने चालान कर दिया।पुलिस का यही चालान पुलिस के लिए ब्रेक थ्रू साबित हुआ।पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि उसका उसकी पत्नी से मनमुटाव चल रहा था इसी कारण उसने अपनी पत्नी की हत्या की।हत्या के प्रयुक्त आलाकत्ल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है。
हत्यारे पति के चेहरे पर नही था शिकन
पत्नी की हत्या के बाद हत्यारा पति अपने ससुर और साले के साथ तहरीर देने गौरीगंज कोतवाली पहुँचा था इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उसे चेहरे पर कोई शिकन नही और उसका कहना था का उसका उसकी पत्नी के साथ कोई विवाद नही चल रहा था।घटना के दिन वो कूड़ेभार ईंट भट्ठे पर था जहां वो का करता था।सुबह साले द्वारा उसको फोन कर घर बुलाया गया जिसके बाद उसको घटना की जानकारी हुई।इस दौरान आरोपी पति ने पूरी घटना को उसके मायके पक्ष पर ही थोपने की कोशिश की कहा कि कोई विवाद था तो उनके परिवार में था उसमें मेरी पत्नी की हत्या क्यों कि गयी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowMar 17, 2026 14:20:580
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 17, 2026 14:20:24Noida, Uttar Pradesh:ऋषिकेश में मेडिकल की परीक्षा में चेकिंग के दौरान एक मुन्ना भाई पकड़ा गया है... माना जा रहा है की जांच के बाद छात्र पर सख्त कार्रवाई की जाएगी...हो सकता है उसके परीक्षा के लिए बैन कर दिया जाए
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 17, 2026 14:20:110
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 17, 2026 14:19:560
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 17, 2026 14:19:390
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 17, 2026 14:19:300
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowMar 17, 2026 14:18:420
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowMar 17, 2026 14:17:510
Report
ASASHISH SHRIVAS
FollowMar 17, 2026 14:17:200
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 17, 2026 14:16:500
Report
MPManish Purohit
FollowMar 17, 2026 14:16:360
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 17, 2026 14:16:090
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 17, 2026 14:15:270
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 17, 2026 14:15:140
Report
540
Report