icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
233001
ATAlok TripathiFollow9 May 2025, 12:19 pm

गाजीपुर में मुस्लिम समाज ने सशस्त्र बल के लिए की दुआ

Ghazipur, Uttar Pradesh:

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ आपरेशन सिंदूर के तहत जवाबी कार्यवाही का गाजीपुर में मुस्लिम समाज ने दिल खोलकर समर्थन किया है. गाजीपुर के मुस्लिम समाज ने जुमे की नमाज़ में मस्जिदों से भारतीय सेना की सलामती और देश की हिफाज़त की दुआ कर देशभक्ति की मिसाल पेश की है। भारत-पाक तनाव के बीच गाजीपुर के लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए सेना के लिए खास दुआ की। आज शुक्रवार को गाजीपुर की मस्जिदों में जुमे की नमाज़ के दौरान सेना की सलामती और देश की हिफाज़त की दुआ की गई। लोगों का कहना है कि सेना की वजह से ही वे महफूज़ हैं, और उनकी सलामती सबसे ज़रूरी है। गाजीपुर की मस्जिदों में आज यह संदेश साफ़ था कि सेना रहेगी तो वे रहेंगे, और जीत भारत की ही होगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top