Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ghazipur233001

पुलिस लाईन में ओपी राजभर ने कहा-जो शिक्षा रूपी दूध को पीता है वही शेर की तरह दहाड़ता है

Jan 26, 2026 13:28:52
Ghazipur, Uttar Pradesh
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गाजीपुर पुलिस लाइन में भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर रहे। मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, जिला जज धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के तमाम वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, अभियोजन अधिकारियों एवं लोक अभियोजकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। वहीं कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आज पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है और इसी क्रम में वे गाजीपुर पहुंचे हैं। उन्होंने गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी, जिला जज समेत कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पुलिस लाइन की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में अब इतनी मजबूत फोर्स उपलब्ध है कि संविधान की मूल भावना—स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय—को लागू करने में सरकार सक्षम हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार देखने को मिल रहा है कि सरकार के पास पर्याप्त साधन और संसाधन मौजूद हैं। कैबिनेट मंत्री ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को याद करते हुए कहा कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अवश्य शिक्षित करें। उन्होंने आगे कहा कि सरकार मजदूरों, कमजोर वर्गों, वंचितों और पिछड़ों के बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए हर संभव सुविधा दे रही है। लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले 78वें गणतंत्र दिवस को और भी उत्साह के साथ मनाया जाएगा। वहीं मीडिया द्वारा पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा और वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर पी. चिदंबरम के बयान पर सवाल पूछे जाने पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष का काम विरोध करना है और सरकार का काम काम करना। उन्होंने कहा कि विपक्ष विरोध करता रहेगा और सरकार अपना काम करती रहेगी। इसके अलावा मंत्री ओमप्रकाश राजभर से उनके विधानसभा क्षेत्र जहूराबाद के पातर गांव में 38 लोगों के आवासीय पट्टे को खेल का मैदान बताकर निरस्त किए जाने के मामले पर भी सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि हर चीज की आवश्यकता होती है। यदि किसी कारणवश पट्टे निरस्त हो रहे हैं, तो संबंधित लोगों को दूसरी जगह पट्टा उपलब्ध कराया जाएगा। जब मीडिया ने यह सवाल उठाया कि तीन साल पहले वह भूमि बंजर थी और अब उसे खेल का मैदान बताया जा रहा है, तो मंत्री ने कहा कि कभी-कभी जानकारी के अभाव में ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SMSubhasis Mandal
Jan 26, 2026 16:17:36
Howrah, West Bengal:বিধানসভা নির্বাচনের এখনোও দিনক্ষণ ঘোষণা না হলেও নির্বাচনকে সামনে রেখে Shasak Birōdhī tārjāẏa sarogrom rajya rājnitī. উলুবেড়িয়া উত্তর কেন্দ্রের তৃণমূল বিধায়ক নির্মল মাঝির চার্জশিট ঘোষণা বিজেপির. ইতিমধ্যেই রাজ্যের শাসক দল তৃণমূল কংগ্রেসের উদ্যোগে রাজ্য জুড়ে উন্নয়নের পাঁচালী কর্মসূচি চলছে. অন্যদিকে বিজেপিও তৃণমূল বিধায়কদের বিভিন্ন দুর্নীতির অভিযোগ তুলে বিধানসভা কেন্দ্রে বিধায়কদের চার্জশিট প্রকাশ করছেন. আজ সোমবার বিকেলে উলুবেড়িয়া উত্তর বিধানসভা কেন্দ্রের তৃনমূল বিধায়ক নির্মল মাজির চার্জশিট প্রকাশ করলেন বিজেপি নেত্রী শতরুপা. উলুবেড়িয়া উত্তর বিধানসভা কেন্দ্রের উত্তর বাসুদেবপুর শুঁড়িখালিতে বিজেপির দলীয় কার্যালয়ে এক সাংবাদিক সম্মেলনে বিধায়কের চার্জশিট প্রকাশ করেন বিজেপি নেত্রী শতরূপা. তিনি অভিযোগ করেন কোভিডের সময় বিধায়কের নির্দেশে জীবনদায়ী ইঞ্জেকেশন কালোবাজারি করা হয়েছে. মানুষকে ইঞ্জেকশন কিনতে হয়েছে. তিনি অভিযোগ করেন বিধায়ক থাকার সুবাদে নির্মল মাজি নিজের প্রভাব খাটিয়ে নিজের ছেলে ও পুত্রবধূকে সরকারি চাকরি পাইয়ে দিয়েছেন. বিজেপি নেত্রী অভিযোগ করেন সাধারণ মানুষকে সরকারি হাসপাতালে চিকিৎসা পরিষেবা পেতে বিধায়ককে কাটমানি দিতে হয়. এমনকি বিধায়কের নিজের বিধানসভা এলাকায় থাকা সরকারি হাসপাতাল থেকে শিশু চুরি পর্যন্ত হয়েছে. তিনি অভিযোগ করেন বিধায়ক নির্মল মাজি বিএমও এইচ কে হয়রানি পর্যন্ত করেছেন. শতরূপা অভিযোগ করেন নির্বাচনের সময় বিধায়ক घনিষ্টের বাড়ি থেকে ইভিএম ভিডিপাট উদ্ধার হয়েছে. যেটা সবাই জানে. এদিন তিনি অভিযোগ করেন মেয়াদ উত্তীর্ণ ওষুধ ব্যবহার করার জন্য চিকিৎসককে চাপ পর্যন্ত দেন বিধায়ক নির্মল মাজি. শতরূপা অভিযোগ করেন বন্যা প্রতিরোধে ২৭০০ কোটি বরাদ্দ হলেও এখনো রসপুর ও সিরাজবাটি অঞ্চলের জল যন্ত্রনার কষ্ট দেখে রেহাই পায়নি.
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Jan 26, 2026 16:16:15
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के गांव मंधावली में बुधवार सुबह रास्ते में सीढ़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार करीब 7 युवकों ने घर के बाहर खड़े चाचा-भतीजे की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  घर के बाहर खड़े थे चाचा-भतीजा पीड़ित शिवरतन ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था, उसके साथ उसका भतीजा जतिन भी मौजूद था। इसी दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो उनके घर के सामने आकर रुकी। गाड़ी से गांव के ही युवक आशीष और यशु उतरे और बिना किसी बात-चीत के जतिन के साथ मारपीट शुरू कर दी। कट्टा दिखाकर डराने का आरोप पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान यशु ने कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। जब शिवरतन ने भतीजे को बचाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उनके साथ भी जमकर मारपीट की। बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों को भी नहीं बख्शा गया।  मारपीट के बाद आरोपी फरार घटना के बाद सभी आरोपी स्कॉर्पियो में सवार होकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायलों को अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराया गया। सूचना मिलने पर तिगांव थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस बोली अब तक नहीं मिली शिकायत तिगांव थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों पक्ष गांव के ही रहने वाले हैं और रास्ते में सीढ़ी लगाने को लेकर विवाद हुआ था। शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी。
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Jan 26, 2026 16:15:57
0
comment0
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
Jan 26, 2026 16:15:47
Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:मैहर जिले के शासकीय हाई स्कूल भटिगंवा में गणतंत्र दिवस के दिन विशेष भोज (मिड-डे मील) के नाम पर बच्चों के साथ जो सुलूक किया गया, उसने सरकारी दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। बच्चों को खाना खाने के लिए थाली या पत्तल तक नसीब नहीं हुए, उन्हें रद्दी कॉपी और किताबों के फटे पन्नों पर भोजन परोसा गया है। कागज पर निवाला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने इस अमानवीयता को दुनिया के सामने ला दिया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूल के छात्र-छात्राएं स्कूल परिसर में जमीन पर बैठे हैं। उनके सामने न कोई थाली है, न प्लेट। बच्चों के सामने पुरानी कॉपियों और किताबों के पन्ने फाड़कर बिछाए गए हैं। इन्हीं गंदे और स्याही लगे कागजों पर हलुआ और पूड़ी परोसी गई है। बच्चे मजबूरी में उसी कागज से खाना खा रहे हैं।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Jan 26, 2026 16:15:27
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर जिले के कौलारी थाना क्षेत्र के निधेरा कलां गांव में आंगनबाड़ी पर लगी समर्सिबल से पानी भरने को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक लक्ष्मीकांत पुत्र दाताराम उम्र 38 वर्ष निवासी निधेरा कलां ने बताया कि वह आंगनबाड़ी में लगी सरकारी समर्सिबल पम्प पर पानी भरने गया था, तभी गांव के ही जयप्रकाश पुत्र राजू, राजू सुभाष, रविन्द्र, अशोक और आशा ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि जयप्रकाश ने पीछे से कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई, वहीं सुभाष ने दरांती से प्रहार किया। सभी आरोपियों ने उसे घेरकर मारने की नीयत से हमला किया और मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की। घायल लक्ष्मीकांत का निजी चिकित्सालय धौलपुर में उपचार जारी है। कौलारी थाना पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
Jan 26, 2026 16:13:48
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Jan 26, 2026 16:05:20
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के थाणा मेडिकल कॉलेज के पास खड़ी एक कार पर बाइक सवार एक शराबी युवक ने पत्थराव शुरू कर दिया। उसने पत्थर मारकर कार के शीशे फोड़ दिए। इस घटना का वीडियो बनाते हुए एक व्यक्ति ने भी इसे रिकॉर्ड किया। पीड़ित कार चालक ने थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामले के अनुसार शहर के हाउसिंग बोर्ड निवासी दिनेश कटारा थाणा मेडिकल कॉलेज के पास अपने दोस्त के घर मिलने गया था। दिनेश ने अपनी कार दोस्त के घर से थोड़ी दूर खड़ी की ओर मिलने चला गया। कुछ देर बाद बाइक पर शराब के नशे में एक युवक आया और उसने कार पर पथराव शुरू कर दिए। पत्थर मारकर कार के शीशे फोड़ दिए। इस दौरान वहां से मौजूद एक व्यक्ति ने कार पर पत्थराव करते हुए युवक का वीडियो बनाकर उपलब्ध कराया। बदमाश युवक घबराया नहीं और कहा, “मेरा क्या बिगाड़ लोगे,” फिर फरार हो गया। कुछ देर बाद दिनेश अपनी कार के पास लौटे तो कार की हालत देखकर होश उड़ गए। पुलिस ने वीडियो उपलब्ध होने के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Jan 26, 2026 16:04:32
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा बिग ब्रेकिंग- UGC को लेकर बृजभूषण के विधायक बेटे प्रतीक भूषण का पहला बयान आया सामने,फेसबुक पर UGC को लेकर सदर प्रतीक भूषण सिंह ने लिख करके किया पोस्ट,प्रतीक भूषण सिंह ने लिखा भारतीय समाज के एक वर्ग को निरंतर ऐतिहासिक अपराधी के रूप में प्रतिशोध का निशाना बनाया जा रहा है,इतिहास के दोहरे मापदंड पर अब गहन विवेचन होनी चाहिए, जहां बाहरी आक्रांताओं और उपनिवेशी ताकतों के भीषण अत्याचारों को अतीत की बात कह कर भुला दिया जाता है,जबकि भारतीय समाज के एक वर्ग को निरंतर ऐतिहासिक अपराधी के रूप में चिन्हित कर वर्तमान में प्रतिशोध का निशाना बनाया जा रहा है,इस पोस्ट को लेकर कैमरे पर कुछ भी बोलने से विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह ने किया मना,प्रतीक भूषण सिंह के छोटे भाई कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह यूजीसी बिल कमेटी के हैं मेंबर।
0
comment0
Report
SYSUNIL YADAV
Jan 26, 2026 16:04:20
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top