Back
गाज़ीपुर मरदह के सरस्वती पैरामेडिकल कॉलेज में फार्मा छात्र विपुल यादव की संदिग्ध मौत
ATALOK TRIPATHI
Feb 17, 2026 17:00:52
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर
माँ सरस्वती पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट के छात्र की संदिग्ध परिस्थियों में मौत, सुसाइड की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
D फार्मा के छात्र विपुल यादव की चौथे मंजिल से गिरकर मौत की सूचना, परिजनों में मचा कोहराम
परिजनों का आरोप चौथे मंजिल से गिरने के बाद भी चोट का कोई निशान नहीं, पोस्टमार्टम कराने के बाद असली कारण का पता चलेगा
मृतक छात्र विपुल बिरनो थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव का रहने वाला था
घटना के समय मोबाइल पर बात करने के दौरान पैरा मेडिकल कॉलेज की चौथे मंजिल से गिरने बाद हुआ था घायल
कॉलेज प्रबंधन ने घायल विपुल को अस्पताल पहुंचाने के बाद परिजनों को दी जानकारी
गंभीर घायल छात्र विपुल को इलाज के लिए मो焚् ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
मामले में क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद अनुभव राजश्री ने कहा– जांच के बाद होगा खुलासा
गांव में मातम, पुलिस हर एंगल से मामले की कर रही है जांच
मरदह थाना क्षेत्र में के महेगवा स्थित माँ सरस्वती पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट की घटना
गाज़ीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के महेगवा स्थित मां सरस्वती पैरा मेडिकल कॉलेज में डी फार्मा के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और प्रथम दृष्टया इसे सुसाइड का मामला माना जा रहा है। बता दें कि मरदह थाना क्षेत्र के महेगवा स्थित माँ सरस्वती पैरा मेडिकल INSITUTE में बुधवार डी फार्मा के छात्र विपुल यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कालेज प्रबंधन के मुताबिक विपुल चौथे मंजिल से गिर गया है। जिसके बाद कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल कालेज प्रबंधन ने उसे तत्काल मऊ जिला के एक अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने छात्र विपुल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के दौरान कालेज प्रबंधन ने विपुल के घायल होने की सूचना परिजनों को दे दी थी। जिसके बाद परिजन भी मऊ पहुंच गए और विपुल को मृत देख चीखपुकार मच गई। मृतक छात्र विपुल यादव, बिरनो थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव का रहने वाला था। घटना के बाद जब विपुल का शव उनके पैतृक गांव शेखपुर पहुंचा तो पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विपुल दो भाइयों में बड़े थे। उनके छोटे भाई का नाम विकास यादव है। पिता जयप्रकाश यादव पेशे से ड्राइवर हैं और घर मे मां शकुंतला देवी है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि विपुल किसी लड़की से फोन पर बातचीत कर रहे थे और उसी दौरान आवेश में आकर उन्होंने यह कदम उठा लिया। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल मामले में कॉलेज के सह-प्रबंधक मनीष यादव ने बताया कि छात्र के गिरने की सूचना मिलते ही उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वहीं क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद अनुभव राजश्री ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का प्रतीत हो रहा है। लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
बाईट-यतेंद्र यादव, मृतक का चाचा
बाईट-जय प्रकाश,मृतक के पिता
बाईट-सचिन राजभर,ग्रामीण
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 17, 2026 18:31:580
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowFeb 17, 2026 18:31:440
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 17, 2026 18:31:310
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 17, 2026 18:31:200
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 17, 2026 18:30:590
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 17, 2026 18:30:450
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 17, 2026 18:30:130
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 17, 2026 18:16:130
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 17, 2026 18:16:010
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 17, 2026 18:15:440
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 17, 2026 18:15:290
Report
0
Report
0
Report