Back
ग्रेटर नोएडा शाहबेरी में 31 वर्षीय ब्यूटीशियन आत्महत्या, शव पंखे से मिला
BPBHUPESH PRATAP
Feb 17, 2026 18:31:58
Greater Noida, Uttar Pradesh
ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में 31 वर्षीय ब्यूटीशियन ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसका शव पंखे से लटका मिला। मृतका की पहचान पश्चिम बंगाल के दक्षिणी दिनाजपुर निवासी पूजा के रूप में हुई है। वह वैलेंटाइन डे के बाद से अपने कमरे से बाहर नहीं निकली थी。
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे डायल 112 पर पुलिस को शाहबेरी में एक कमरे से तेज दुर्गंध आने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा अंदर से बंद पाया। दरवाजा तोड़ने पर युवती का शव पंखे से लटका मिला। शव सड़ चुका था और उसमें कीड़े पड़ गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया।
बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतका पूजा पास के एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। उसके माता-पिता का बचपन में ही निधन हो गया था और वह यहां किराए के मकान में अकेली रहती थी।
पड़ोसियों के अनुसार, युवती 14 फरवरी (वैलेंटाइन डे) के बाद से दिखाई नहीं दी थी। आशंका जताई जा रही है कि उसने 14 फरवरी की रात को ही आत्महत्या कर ली होगी। कई दिनों तक दरवाजा बंद रहने और किसी की आवाजाही न होने के कारण किसी को शक नहीं हुआ। दुर्गंध आने के बाद ही यह मामला सामने आया।
पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना नोएडा में रहने वाली उसकी मौसी को दे दी गई है। परिजनों को बुलाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है, जिससे आखिरी बार हुई बातचीत का पता लगाया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKShrawan Kumar Soni
FollowMar 10, 2026 09:50:260
Report
SRSANJAY RANJAN
FollowMar 10, 2026 09:50:070
Report
HECS, Jharkhand:
झारखंड में रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर में एक श्रद्धालु की सुरक्षाकर्मियों ने जमकर पिटाई कर दी। उसकी मां और पत्नी बचाने की गुहार लगाते नजर आए.
0
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowMar 10, 2026 09:49:490
Report
PPPrakash Pandey
FollowMar 10, 2026 09:48:410
Report
SNShashi Nair
FollowMar 10, 2026 09:48:250
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowMar 10, 2026 09:48:140
Report
NANasim Ahmad
FollowMar 10, 2026 09:47:560
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 10, 2026 09:47:150
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 10, 2026 09:46:580
Report
SLSanjay Lohani
FollowMar 10, 2026 09:46:440
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 10, 2026 09:46:200
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 10, 2026 09:46:080
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowMar 10, 2026 09:45:500
Report
AKAlok Kumar
FollowMar 10, 2026 09:45:310
Report