icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
476001
KSKartar Singh Rajput17 Feb 2026, 06:30 pm

ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में सुरक्षा कर्मी पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल के गेट पर तैनात महिला सुरक्षा कर्मी नूरजहां के साथ मारपीट करने वाले अटेंडर अजय राजोरिया को कंपू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. दरअसल मुरैना के अंबाह के रहने वाले अजय राजोरिया की पत्नी अस्पताल में भर्ती है जिस समय गेट पर अजय आया उस समय डाक्टर का वार्ड में राउंड चल रहा था इसलिए अजय को सुरक्षा कर्मी ने अंदर जाने से रोका. लेकिन अजय अंदर आने की जिद करने लगा, इस पर महिला सुरक्षा कर्मी नूरजहां से उसका विवाद हुआ इसके बाद आरोपी ने महिला सुरक्षा कर्मी पर घूंसों की बरसात कर दी जिससे उसका चेहरा चोटिल हो गया.
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लाडवा में नकाबपोशों की गोलीबारी, घर की खिड़की चकनाचूर

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र :- देर रात लाडवा में बाइक पर आए 2 नकाबपोश कॉलेज संचालक के घर पर फायरिंग कर फरार हो गए। बदमाशों ने घर पर तकरीबन 18 राउंड फायरिंग की। फायरिंग के वक्त घर पर परिवार मौजूद नहीं था। उस समय घर पर केवल उनका एक नौकर सो रहा था। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर DSP निर्मल सिंह, SHO गुरनाम सिंह और सीआईए की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा कार्रवाई शुरू कर दी। बाइक पर आए 2 बदमाशों ने देवी मंदिर के सामने अग्रवाल कॉलोनी में रजनीश बंसल के घर पर गोलियां चलाईं। रजनीश बंसल का हिमाचल प्रदेश के कालाअंब में हिमायलन ग्रुप के नाम कॉलेज है। जानकारी के मुताबिक, रजनीश बंसल का परिवार चंडीगढ़ में रहता है और घर की देखरेख के लिए नौकर ओम प्रकाश को रखा हआ है। रात करीब साढ़े 12 बजे ओम प्रकाश घर मौजूद था। इसी दौरान बाइक पर आए 2 बदमाशों ने घर पर फायरिंग कर दी। इसमें घर के शीशे चकनाचूर हो गए। डर के मारे ओम प्रकाश भी बाहर नहीं आया। घटना के बाद उसने तत्काल परिवार और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कई खोल बरामद किए। पुलिस आसपास सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि बदमाशों का कोई सुराग लग सके।
0
0
Report

गढ़वा के महुलिया में ट्रैक्टर ने दो युवकों की मौत, फरार चालक की तलाश जारी

Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले मे ट्रैक्टर के चपेट मे आने से दो लोगो की हुई दर्दनाक मौत, पुलिस पहुंची मौके पर, शव को लिया कब्जे मे, जाँच मे जुटी पुलिस, मामला सदर थाना क्षेत्र के महूलिया गाँव का। गढ़वा मे दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। मामला सदर थाना क्षेत्र के महुलिया पंचायत का है। मिली जानकारी के अनुसार, महुलिया पंचायत निवासी राहुल चौधरी, नंदलाल राम, दोनों महुलिया स्कूल के पास अपनी लूना मोटरसाइकिल के साथ खड़े थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर गलत दिशा यानी रॉन्ग साइड से आकर उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नंदलाल राम को गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक उनके ही गांव के निवासी थे और स्कूल के पास खड़े थे, तभी ट्रैक्टर ने आकर टक्कर मार दी, जिससे दोनों की जान चली गई। फिलहाल पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।
0
0
Report

सीएम का सिवनी मालवा दौरा: 972 करोड़ सड़क व 106 करोड़ विकास कार्यों का लोकार्पण

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जिले के सिवनी मालवा में आज सियासत और विकास दोनों ही लिहाज से बड़ा दिन है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दोपहर करीब 2 बजे सिवनी मालवा पहुँचेंगे। यहां वे करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में रोड शो और हितग्राही सम्मेलन भी शामिल रहेगा। वीओ01- मुख्यमंत्री के दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग का उन्नयन और पुनर्निर्माण है। करीब 972.16 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क 72 किलोमीटर से अधिक लंबी होगी। इसे दो लेन और पक्के शोल्डर के साथ विकसित किया जाएगा। इस परियोजना से नर्मदापुरम और हरदा के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा मुख्यमंत्री 106.34 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे। इनमें 48.65 करोड़ रुपये के 45 कार्यों का लोकार्पण और 57.69 करोड़ रुपये के 51 कार्यों का भूमि पूजन शामिल है। ये सभी कार्य स्थानीय बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं से जुड़े हुए हैं。 वीओ02- दौरे के दौरान मुख्यमंत्री शहर में रोड शो भी करेंगे। यह रोड शो हनुमान मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों से होते हुए पुराने बस स्टैंड तक पहुंचेगा। इसे लेकर प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं ने व्यापक तैयारियां की हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरण भी किया जाएगा। पात्र हितग्राहियों को आर्थिक सहायता और अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाएगा, जिसे सरकार अपनी उपलब्धियों के तौर पर प्रस्तुत करेगी।
0
0
Report
Advertisement

पटना में सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद बीजेपी पोस्टर छा गए

Noida, Uttar Pradesh:बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरूआत हो चुकी है । बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने अपना मुख्यमंत्री बनाया है । NDA की बैठक के बाद जैसे ही सम्राट चौधरी को सीएम चुना गया, उसका उत्साह भाजपा कार्यकर्ताओं में देखने को मिला और अब इसका सीधा असर पटना की सड़को पर देखने को मिल रहा है । बिहार की राजधानी पटना में हर चौक-चौराहे पर बड़े-बड़े पोस्टर लग चुके हैं। इन पोस्टरों में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री के रूप में दिखाया जा रहा है जिसने स्वागत के संदेश, बधाइयों की भरमार, और समर्थकों का जोश सब कुछ साफ नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है मानो पूरा पटना इस नए चेहरे के स्वागत में सज गया हो। हर गली, हर सड़क, हर मोड़ पर एक ही चर्चा है और वो है सम्राट चौधरी की । ये सिर्फ पोस्टर नहीं हैं…ये एक राजनीतिक बदलाव का संकेत हैं, एक नए दौर की शुरुआत का माहौल है। ऐसे में अब देखना ये होगा कि ये जोश और उम्मीदें, हकीकत में बिहार की तस्वीर कितना बदल पाती हैं
0
0
Report

जळगाव महासभा: आयुक्त के सामने हाथभट्टी शराब विक्री पर हंगामा

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगाव महापालिकेच्या पहिल्याच महासभेत महापौरांसह नगरसेवकांनी आयुक्तांसह प्रशासनाला चांगलेच धारेवर धरले.. चक्क आयुक्तांच्या बंगल्यासमोरच हातभट्टीची विक्रीचा आरोप करत भाजप नगरसेवक विजय बांदल यांनी महासभेत आयुक्तांवर संताप व्यक्त केला आयुक्तांना बंगल्यासमोरची हातभट्टी दारू विक्री दिसत नाही का?, हातभट्टी विक्रेत्यांना आयुक्तांनी अधिकृत परवानगी दिली का? असे सवाल उपस्थित करत भाजप नगरसेवकाचा संताप.. अनेक भागात कमी दाबाने पाणी, गळत्या, पिवळा व दुर्गंधी असलेल्या पाणीपुरवठ्यावरुन देखील नगरसेवकांनी संताप व्यक्त केला पाणीपुरवठा, रस्त्यांच्या कामांचा दर्जा, नगरसेवकाला मक्तेदारांची दमदाटीच्या विषयावरुन महापालिकेच्या अधिकाऱ्यांवर चांगलीच धारेवर धरले सत्ताधारी भाजप शिवसेनेच्या नगरसेवकांनी महापालिकेच्या अधिकाऱ्यांवर कारभारांवर गंभीर आरोप प्रत्यारोप केल्याने पहिलीच महासभा चांगलीच गाजली स्थायी सभापती डॉ.चंद्रशेखर पाटील यांनी मक्तेेदाराने दमदाटी केल्याने त्यावर गुन्हा दाखल करण्याच्या सूचना महापौर दिपमाला काळे यांनी दिल्यात. कुत्र्याच्या निर्बीजीकरण विषयावरून नगरसेविका प्रतिक्षा सोनवणे यांनी सहाय्यक आयुक्त उदय पाटील यांना चांगलाच घाम फोडला
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

झुरखेडा में सरपंचों का आमरण उपोषण, जिल्हा बैंक पर भ्रष्टाचार के आरोप

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव,धरणगाव, जळगावाच्या धरणगाव तालुक्यात झुरखेडा येथे लोकनियुक्त सरपंचांचे आमरण उपोषण सुरू जिल्हा मध्यवर्ती सहकारी बँकेविरोधात शेतकऱ्यासह लोकनियुक्त सरपंच सुरेश पाटील यांचे आंदोलन जिल्हा बँकेने छत्रपती शिवाजी महाराज शेतकरी सन्मान योजनेअंतर्गत व्याजाची बेकायदेशीर वसुली केल्याचा गंभीर आरोप जिल्हा बँकेचे तत्कालीन अध्यक्ष गुलाबराव देवकर यांच्या आर्थिक गैरव्यवहार प्रकरणाची सखोल चौकशी करून कारवाईची मागणी शासन स्तरावर वारंवार पाठपुरावा करूनही कोणतीही ठोस कार्यवाही न झाल्याने अखेर उपोषणाचा पवित्रा..
0
0
Report
Advertisement

कानपुर में टैंकर ने बाइक की टक्कर मारी, युवक की मौत

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर टैंकर और बाइक की टक्कर युवक की मौत ,दो की हालत गंभीर रेफर -मां को शव न दिखाने पर भड़के ग्रामीण आधा घंटे जाम रहा हाइवे - भीम आर्मी ने एंबुलेंस तोड़ी एंकर-घाटमपुर के पतारा में टैंकर ने बाइक में टक्कर मारते हुए युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं हादसे में दो युवक घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने पतारा सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में दोनो को कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजनो ने मृतक बेटे के शव को मां को दिखाने को कहा, लेकिन पुलिस शव लेकर भागी को भड़के ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस दौरान हाइवे पर आधा घंटे यातयात प्रभावित रहा।
0
0
Report

गंगोत्री से भाजपा नेत्री विनिता रावत 2027 के लिए दावेदारी जतातीं, नारी शक्ति बंधन आभार

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:भाजपा नेत्री एवं दो बार सीमांत ब्लाक भटवाड़ी की ब्लाक प्रमुख रह चुकी विनीता रावत ने 2027 में भाजपा से चुनाव लड़ने की दावेदारी की है। साथ ही विनीता रावत ने महिलाओं के लिए "नारी शक्ति बंधन" योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। महिलाओं के लिए प्रत्येक क्षेत्र यह लाभकारी होगी पूर्व ब्लाक प्रमुख ने कहा कि गंगोत्री सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होनी चाहिए क्योंकि यह सबसे हॉट सीट है और इसका मिथक भी है कि जिस पार्टी का विधायक गंगोत्री से जीतकर जाता है राज्य में उसी पार्टी की सरकार बनती है। विनीता रावत ने कहा कि गंगोत्री विधानसभा सीट सामान्य हो या महिला 2027 चुनाव के लिए मैं दावेदारी करूंगी। और मुझे विश्वास है कि पार्टी मुझ पर भरोसा जताएगी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top