Back
गाजीपुर में PDA के झटके के बाद BSP में 10 प्रभावशाली नेता शामिल, मायावती मुख्यमंत्री?
ATALOK TRIPATHI
Feb 26, 2026 13:53:27
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर
गाजीपुर में सपा के PDA कार्यक्रम को झटका, 10 रसूखदार नेता BSP में शामिल
वाराणसी मंडल कोऑर्डिनेटर विनोद बागड़ी और जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा की मौजूदगी में दिलाई गई सदस्यता。
पंचायत और 2027 विधानसभा चुनाव से पहले इस बदलाव से जिले की सियासत में बढ़ी हलचल。
बसपा नेताओं का दावा, संगठन मजबूत हुआ, लक्ष्य मायावती को फिर मुख्यमंत्री。
गाजीपुर की सियासत में गुरुवार को बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला, जब समाजवादी पार्टी के PDA सामाजिक समीकरण को झटका देते हुए कुशवाहा, शर्मा और बिंद समाज के 10 प्रभावशाली नेताओं ने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया。
दिनांक 26 फरवरी को वाराणसी मंडल के मुख्य कोऑर्डिनेटर विनोद बागड़ी के नेतृत्व में बसपा के जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा ने इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बसपा में शामिल होने वालों में सम्राट अशोक मौर्य, आनंद सिंह मौर्य, राजेंद्र कुशवाहा, वीरू मौर्य, अशोक बिंद, बिहारी बिंद, मनीष शर्मा, सोनू मौर्य, कृष्णानंद मौर्य और पवन कुमार मौर्य शामिल रहे。
इन सभी नेताओं ने बसपा की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी के लिए काम करने की शपथ ली। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 विधानसभा चुनाव से पहले यह बदलाव जिले की राजनीति में नई हलचल पैदा कर सकता है। उल्लेखनीय है कि पिछली बार समाजवादी पार्टी ने PDA समीकरण के सहारे ओमप्रकाश राजभर के साथ मिलकर जिले की सातों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी का खाता भी नहीं खुल पाया था। उस समय बसपा तीसरे स्थान पर रही थी। हालांकि अब बसपा संगठन लगातार नए और पुराने नेताओं को जोड़ने में जुटा है। बसपा नेतृत्व का दावा है कि इन सामाजिक समीकरणों के जुड़ने से आगामी चुनावों में पार्टी मजबूत प्रदर्शन करेगी。
बसपा नेताओं ने कहा कि लक्ष्य 2027 विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर बहन मायावती जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाना है。
बाइट : विनोद बागड़ी, मंडल कोऑर्डिनेटर बसपा (वाराणापुर - मिर्जापुर)
बाइट : रमेश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष बसपा गाजीपुर。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DGDeepak Goyal
FollowFeb 26, 2026 15:35:110
Report
PSPrashant Shukla
FollowFeb 26, 2026 15:34:560
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 26, 2026 15:34:310
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowFeb 26, 2026 15:33:410
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 26, 2026 15:33:150
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 26, 2026 15:32:550
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 26, 2026 15:32:390
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 26, 2026 15:32:020
Report
RNRandhir Nidhi
FollowFeb 26, 2026 15:30:300
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 26, 2026 15:30:160
Report
0
Report
काम समाप्त होने के बाद भी चल रही हाजीरी। पहले हुआ काम फिर बना हाज़िरी। ---मामला दक्षिण तेल्हुआ पंचाय
0
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 26, 2026 15:17:040
Report
67
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 26, 2026 15:16:530
Report