Back
भाजपा जिलाध्यक्ष सिकरवार का शाहाबाद दौरा: ग्रामीण समस्याओं के समाधान पर जोर
RMRam Mehta
Feb 26, 2026 15:17:04
Baran, Rajasthan
भाजपा जिलाध्यक्ष सिकरवार ने किया शाहाबाद क्षेत्र का दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुन मौके पर किया समाधान
बारां। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने गुरुवार को शाहाबाद पंचायत समिति के दर्जनों गांवों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी जन-समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही उच्च अधिकारियों से वार्ता कर निस्तारण करवाया।
भाजपा जिला प्रवक्ता राजेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि जिलाध्यक्ष सिकरवार के नेतृत्व में टीम ने तिलगँवा, बमनगँवा, बूढ़ानोनेरा, परमपुर, भोयल और क़स्बानोनेरा सहित कई गांवों का दौरा किया। इन बैठकों में ग्रामीणों ने बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से रखा।
आगामी स्थानीय चुनावों गांव की सरकार का जिक्र करते हुए सिकरवार ने कार्यकर्ताओं से अभी से कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पंचायत समिति और जिला परिषद में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी।
इस दौरान जिला महामंत्री व विधानसभा प्रभारी राकेश जैन, समरानिया मंडल प्रभारी व जिला प्रवक्ता राजेंद्र सिंह तोमर, शाहाबाद मंडल प्रभारी केसरी लाल मेहता, विक्की शर्मा, प्रेमनारायण मेहता, हरिशंकर जी, श्रवण मेहता और प्रेम नारायण सोनी सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMALI MUKTA
FollowFeb 26, 2026 16:30:540
Report
VTVinit Tyagi
FollowFeb 26, 2026 16:30:280
Report
0
Report
RKRaj Kishore
FollowFeb 26, 2026 16:18:270
Report
SPSohan Pramanik
FollowFeb 26, 2026 16:18:130
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 26, 2026 16:17:540
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 26, 2026 16:17:420
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 26, 2026 16:17:230
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 26, 2026 16:16:520
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 26, 2026 16:16:320
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 26, 2026 16:16:1698
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 26, 2026 16:15:5536
Report
STSharad Tak
FollowFeb 26, 2026 16:15:340
Report
PTPreeti Tanwar
FollowFeb 26, 2026 16:15:100
Report