Back
विपक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही बहिष्कार किया, स्पीकर के आदेशों पर हंगामा
BDBabulal Dhayal
Feb 26, 2026 15:34:31
Jaipur, Rajasthan
Anchor विधानसभा में शाम को पक्ष प्रतिपक्ष के बीच हुई तनातनी के बाद विपक्ष ने कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया। कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार को बोलने की मंजूरी स्पीकर की ओर से रद्द करने से नाराज विपक्ष ने सदन छोड़ दिया।
विधानसभा में अनुदान मांगों पर बहस के दौरान कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार के बोलने की मंजूरी रद्द करने के मामले पर जमकर हंगामे हुआ। भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को आधे घंटे के लिए स्थगित करना पड़ा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा, हम हमारे विधायक की बेइज्जती बर्दास्त नहीं करेंगे। इसलिए आज की कार्यवाही के बहिष्कार का फैसला किया है।
सभा प्रमुख... स्पीकर ने श्रवण कुमार को बोलने की अनुमति दी, इसके बाद वे अनुदान मांगों पर बोलने लगे। इसी बीच स्पीकर वासुदेव देवनानी आसन पर आए और श्रवण कुमार को बोलने से रोकते हुए कहा, मैंने पहले ही आपको मना किया था, आप छह दिन से बोल रहे हैं, आपको बाद में बोलने की अनुमति दे देंगे लेकिन आज नहीं। मैं अपने आदेशों की अवहेलना सहन नहीं करूंगा।
स्पीकर की फटकार के बाद श्रवण को बोलने से रोक दिया गया। इस घटना के बाद अनुदान मांगों पर बहस जारी रही। डग विधायक कालूराम बोल रहे थे, तभी नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए श्रवण कुमार के बोलने की अनुमति वापस लेने को गलत बताते हुए विधायक का अपमान बताया। इस पर सरकारी मुख्य सचेतक ने आपत्ति जताई। जूली ने कहा कि हम आप लोगों की मेहरबानी से नहीं है। अनुमति देकर सदस्य की बेइज्जती की गई यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर इस तरह से ही दादागिरी से ही हाउस चलाना है तो चला लीजिए, यह तरीका नहीं होता। इस दौरान जमकर नोकझोंक हुई।
इस दौरान बाइट... टीकाराम जूली। नेता प्रतिपक्ष
बाइट... जोगेश्वर गर्ग। मुख्य सचेतक
बहरहाल सत्ता पक्ष ने विपक्ष को मनाने की कोशिश की पर विपक्ष सदन छोड़ बाहर आ गया। टीकाराम जूली ने सदन की कार्यवाही के बहिष्कार का एलान किया। विपक्षी विधायक घर लौट गए। इधर सत्तापक्ष बिना विपक्ष के कार्यवाही चलाता रहा। अब शुक्रवार सुबह कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति बनाकर सत्तापक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश करेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 26, 2026 18:16:170
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 26, 2026 18:16:010
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 26, 2026 18:15:380
Report
0
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 26, 2026 18:02:260
Report
NSNiroj Satapathy
FollowFeb 26, 2026 18:02:150
Report
NSNiroj Satapathy
FollowFeb 26, 2026 18:02:040
Report
NSNiroj Satapathy
FollowFeb 26, 2026 18:01:56Koraput, Odisha:କୋରାପୁଟ - ପାଡୁଆ ଥାନା ଅନ୍ତର୍ଗତ ପାଡାଲପୁଟ ଗାଁ ନିକଟରୁ ୧୮୦୦ ଲିଟର ଗଞ୍ଜେଇ ତେଲ ଜବତ। ଯାହାର ଆନୁମାନିକ ମୂଲ୍ୟ ୨୦୦ କୋଟି হେବ ବୋଲି ଏସ ପି ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି।
0
Report
NSNiroj Satapathy
FollowFeb 26, 2026 18:01:420
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 26, 2026 18:01:230
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 26, 2026 18:01:070
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 26, 2026 18:00:430
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowFeb 26, 2026 18:00:220
Report
MVManish Vani
FollowFeb 26, 2026 17:47:060
Report
SMSandeep Mishra
FollowFeb 26, 2026 17:46:510
Report