Ghazipur: उद्योग व्यापार मंडल का प्रादेशिक व्यापारी महाकुंभ संपन्न
Ghazipur, Uttar Pradesh:उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश द्वारा गाजीपुर के पीथापुर स्थित एक निजी मैरेज हाल में प्रादेशिक व्यापारी महाकुंभ का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया जो रविवार की रात 10 बजे संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला रहे। गाजीपुर के व्यापारियों और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। साथ ही, व्यापारियों ने सीओ सिटी सुधाकर पांडेय और कोतवाल दीनदयाल पांडेय का भी पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्रम देकर सम्मान किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
