Back
गाजीपुर बिजली बिल राहत योजना पर सख्ती: दो एसडीओ नोटिस, पांच JE चेतावनी
ATALOK TRIPATHI
Feb 21, 2026 08:21:03
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर में बिजली बिल राहत योजना को लेकर विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। अंतिम चरण की समय-सीमा नजदीक आते ही अधिकारियों की सांसें तेज हो गई हैं और अब लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए दो एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जबकि पांच जेई को कठोर चेतावनी पत्र दिया गया है। इस बात की पुष्टि जंगीपुर स्थित विद्युत वितरण खण्ड प्रथम के अधिशासी अभियंता पीके तिवारी ने एक अहम समीक्षा बैठक के दौरान की है। बैठक में पांचों सब डिवीजन—कासिमाबाद, मरदह, पारा, जंगीपुर और जखनिया के एसडीओ तथा 21 उपकेंद्रों के जेई मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता ने स्पष्ट किया कि एकमुश्त समाधान योजना यानी ओटीएस की अंतिम तिथि 28 फरवरी तय है। लेकिन वसूली की रफ्तार संतोषजनक नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। खासकर विद्युत चोरी के मामलों में राजस्व वसूली कम रहने और नेवर पेड उपभोक्ताओं की भागीदारी घटने पर चिंता व्यक्त की गई। अब विभाग ने घर-घर कांबिंग अभियान चलाने का आदेश दिया है। एसडीओ और जेई को निर्देश है कि लाइनमैन के साथ क्षेत्र में जाकर उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी दें और अधिक से अधिक राजस्व वसूली सुनिश्चित करें। लापरवाही पर कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है। दो एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जबकि पांच जेई को कठोर चेतावनी पत्र दिया गया है। बकायेदारों और विद्युत चोरी में राजस्व निर्धारण वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन पोल से डिस्कनेक्ट करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को लेकर भी विभाग सख्त है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे घर-घर जाकर मोबाइल में स्मार्ट बिजली ऐप और ऊर्जावान ऐप डाउनलोड कराएं। क्योंकि अधिकांश मीटर अब प्रीपेड मोड में परिवर्तित हो चुके हैं, ऐसे में समय पर रिचार्ज और खपत की जानकारी लेना अनिवार्य हो गया है। अनुरक्षण माह के तहत ट्रांसफार्मर मेंटेनमेंट, तार टाइट, डीटी सर्वे और अन्य तकनीकी कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्युत सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए सभी कर्मियों को सुरक्षा किट उपलब्ध कराई गई है। साफ निर्देश है कि लाइन अनुरक्षण के दौरान केवल कुशल लाइनमैन को ही शटडाउन दिया जाएगा। नियमों की अनदेखी पर तत्काल कार्रवाई तय है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 21, 2026 10:00:330
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 21, 2026 09:55:40Noida, Uttar Pradesh:MEERUT (UP): UP CM YOGI ADITYANATH INSPECTS MEERUT SOUTH NAMO BHARAT METRO STATION
0
Report
RIRamawatar Isran
FollowFeb 21, 2026 09:55:330
Report
RRRaju Raj
FollowFeb 21, 2026 09:55:190
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 21, 2026 09:54:550
Report
NANasim Ahmad
FollowFeb 21, 2026 09:54:450
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 21, 2026 09:54:270
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 21, 2026 09:53:240
Report
PPPoonam Purohit
FollowFeb 21, 2026 09:53:160
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 21, 2026 09:53:030
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 21, 2026 09:52:540
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 21, 2026 09:52:400
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 21, 2026 09:52:220
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 21, 2026 09:52:070
Report
AKAtul Kumar
FollowFeb 21, 2026 09:51:560
Report